सौहार्द बनाए रखने में त्यौहारों की महत्वपूर्ण भूमिका: हरीश रावत

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलौर में दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी को दीपावली एवं आगामी क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक जाति एवं धर्म के लोग रहते हैं, जो अनेकता में एकता का प्रतीक हैं। सभी वर्गों में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए त्यौहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देश में तेजी से विकास कर रहे छः राज्यों में सम्मिलित है। हरिद्वार में अर्द्धकुम्भ एवं कांवड़ मेले का सबसे शानदार आयोजन किया गया। इस वर्ष चारधाम यात्रा ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किया। राज्य सरकार गरीबों के कल्याण एवं महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। हर वर्ग की महिलाओं के लिए कोई न कोई योजना चलाई है।
उन्होंने कहा कि महिला सहायता समूह, महिला मंगल दलों को इसी माह पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी यदि महिलाओं के समूह कोई रोजगार कार्यक्रम चलाना चाहते है तो उन्हें अलग से आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। कहा कि किसानों का 90 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो चुका है, शेष गन्ना भुगतान भी शीघ्र कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों एवं गरीबों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सभी पात्र व्यक्तियों के पास तीन कार्ड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य हो।
101
इस अवसर पर पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, फादर एम दयाल, राव शेर मोहम्मद, चैधरी इस्लाम, राव अफाक अली, संदीप प्रधान, हाजी तहसीन अंसारी, पालिका अध्यक्ष चैधरी इस्लाम, मरगूब कुरैशी, फरमान खान, अजय मौर्य, चै0 आजादवीर, राव शेर मौहम्मद, डा0 संजीव जैन, मोनु प्रधान, दीपक पहलवान, मजाहिर हुसैन, विनोद प्रधान, नईम कुरैशी, भागमल, मरगूब कुरैशी, चै0 अथर सिंह, राजू शर्मा, अताऊर्रहमान, चै0 बीरसिंह, तुफैल कुरैशी, सुशील राठी, डा0 शराफत अंसारी आदि उपस्थित थे।

छठ में आकर्षण का केन्द्र रहेगा बिरहा मुकाबला

ऋषिकेश।
शुक्रवार को सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक शम्भू पासवान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती में छठ पूजा घाट पर ही कार्यक्रम आयोजित होगा। शनिवार से महिलाएं पूजा स्थल पर विधिविधान के साथ सूर्य भगवान की अराधना आरम्भ करेंगी। वहीं रविवार शाम भोजपुरी गायकों का बिरहा मुकाबला का कार्यक्रम विशेष रूप से रहेगा। बताया कि इस वर्ष विरह मुकाबले में गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कलाकार विमला मौर्य व बलिया से पप्पू पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, नरेन्द्रनगर विधायक सुबोध उनियाल रहेंगे।
105
पत्रकार वार्ता में सार्वजनिक छठ पूजा समिति के सचिव कमल सिंह, संरक्षक धर्म सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, अशोक सिंह, ओमप्रकाश यादव, जितेन्द्र यादव, लक्खू शाह व हरिन्द्र राजभर उपस्थित थे।

अमीन से मारपीट पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश।
राजस्व वसूली करने गये संग्रह अमीन के साथ मारपीट करने व सरकारी दस्तावेजों को फाड़ने के आरोप में पुलिस ने प्रमोद कुमार निवासी सोमेश्वरनगर के खिलाफ धारा 332, 504 व 506 के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने संग्रह अमीन वीर सिंह बिष्ट की तहरीर पर कार्रवाई की है।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्रमोद कुमार पुत्र दीपचन्द निवासी गली नंबर एक सोमेश्वर नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह अमीन राजस्व वसूली को लेकर देहरादून रोड़ स्थित एक टायर की दुकान में पहुंचे थे। अमीन वीर सिंह बिष्ट ने अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैक के कर्जदार देहरादून निवासी जसवीर सिंह के जमानती प्रमोद कुमार को गिरफ्तारी का अधिपत्र दिखाकर तहसील चलने को कहा।
27_06_2016-27polifake
अमीन का आरोप है कि बैंक ऋण का भुगतान नही होने पर जमानती प्रमोद कुमार को नोटिस जारी किये गये थे। गुरुवार को बैंक ऋण का भुगतान नहीं करने पर उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, जिसे तामील कराने पर कर्जदार का जमानती मारपीट पर उतारु हो गया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज फाड़ने के साथ अमीन का चश्मा भी तोड़ा दिया गया। अमीन की ओर से गुरुवार देर रात को कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

जोर पकड़ने लगी राप्ती गंगा एक्सप्रेस की मांग

ऋषिकेश।
राष्ट्रीय श्रमिक संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। संगठन अध्यक्ष प्रेमनाथ राव ने पीएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा को सौंपा। उन्होंने बताया कि ऋषिनगरी में उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बिहार और नेपाल के लोग अधिक संख्या में रहते हैं। इन जगहों के गढ़वाल में रहने वाले लोग भी ऋषिकेश से ट्रेन पकड़ते हैं। बताया कि यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए देहरादून और हरिद्वार के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में श्रमिकों का समय और पैसा दोनों की बर्बाद होता है। ज्ञापन में उन्होंने कम से कम सप्ताह में एक बार एक्सप्रेस को ऋषिकेश से चलाने की मांग उठाई।
104
कार्यकर्ताओं ने दिसंबर तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार वाल्मीकि, मुन्ना भारती, त्रिभुवन प्रसाद, सुगंध प्रसाद, रणविजय सिंह तिवारी, नागेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, गिरीश राजभर, दीनदयाल, दिनेश आदि शामिल थे।

युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

डोईवाला।
डोईवाला ब्लाक का एक दिवसीय युवा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्लाक सभागार में संपन्न हो गया। महोत्सव में उत्तराखंड लोकगीत, नृत्य व एकांकी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लोकगीत व लोक नृत्य में तुनवाला ग्रामसभा व एकांकी में माजरीग्रांट ग्राम सभा पहले स्थान में रही।
शुक्रवार को डोईवाला सभागार में युवा महोत्सव का शुभारम्भ युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में लोकगीत, एकांकी व लोक नृत्य की प्रतियोगितायें आयोजित हुईं। लोकगीत में तुनवाला, मोहकमपुर, नथुवावाला ग्राम सभा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही। एकांकी में माजरीग्रांट, नथुवावाला, मोहकमपुर ग्रामसभा की टीम पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही। लोकनृत्य में तुनवाला, मोहकमपुर, नथुवावाला ग्रामसभा की टीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही।
103
युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहाकि युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओ को लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं गांव में रहने वाले युवा कलाकारों को आगे बढने के लिये मंच भी मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीसी सती ने युवा महोत्सव को प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए उपयोगी बताया। विनिता नौटियाल ने महोत्सव से युवा कलाकारों में उर्जा का संचार होना बताया। कार्यक्रम में डोईवाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने भी अपने विचार रखे। आशीष बिज्लवाण, अशोक चौहान व हेमचंद लोहानी निर्णायक की भूमिका में रहे।

नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

छठ पर्व को ऋषिनगरी के बाजार में जमकर खरीदारी

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में छठपर्व की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्नानघाट छठ के लिए सजाए गए हैं। शुक्रवार को बाजार में छठ सामग्री खरीदने को भीड़ रही। मुखर्जी मार्केट, हरिद्वार मार्ग, रेलवे मार्ग छठ की पूजन सामग्री से सजे हैं। शुक्रवार को फलों की टोकरी के साथ महिलाओं ने पूजन सामग्री खरीदी। दोपहर के समय बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ रही। सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणीघाट के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो गया है। शनिवार को क्लश एवं पंचांग पूजन के साथ भगवान सूर्य, छठ माता की मूर्ति का अनावरण एवं प्राणप्रतिष्ठा होगी। उधर, नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में भी शुक्रवार को गंगाघाटों की सफाई की गई। क्षेत्र के दयानंद आश्रम घाट, शीशमझाड़ी घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ घाट पर भी छठ पूजन होगा।
102
मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने बताया कि छठ पर्व पर घाटों की साफ-सफाई के साथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
उधर, ऋषिकेश में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस कर्मी घाट पर तैनात रहेंगे। सीओ चक्रधर अंथवाल ने बताया कि टप्पेबाजी और छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। घाट पर पीएसी के जवानों के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी लगाई गई है।

वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

रायवाला।
रायवाला हाट बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मौके पर 20 वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायवाला हाट बाजार में सैनिको के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री उषा रावत, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, ज्योति सजवाण, केके सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में दिगम्बर सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह राणा, सोबन सिंह, अभयराम, महिपाल सिंह, ओमप्रकाश चमोली, यशोदा देवी, यशोदा पांथरी, गुड्डी देवी, उर्मिला खण्डूरी, चंद्रकांता, सुंदरी देवी, उर्मिला नौटियाल, उषा नेगी, रत्ना देवी, सपना देवी, पवित्रा देवी, आशा रावत, राधा रावत, रमा देवी, राजेश्वरी देवी, सत्येश्वरी देवी, कुंवरी नेगी आदि को सम्मानित किया गया।
101
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिन सैनिकों ने देश के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत व सेवाएं दी है, उनका व उनके परिवार का हरबार सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव चौहान, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मातवर पंवार, राजेश जुगलान, प्रदीप धस्माना, विनोद जुगलान, रामरतन रतूडी, प्रशांत चमोली, सुदेश कण्डवाल, विनोद भट्ट, गजेंद्र शाही, सोबन सिंह कैंतुरा, अनिता राणा, बृजमोहन कण्डवाल आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर हाउस में समाज कल्याण तथा महिला व बाल कल्याण विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा संचालित योजनाओं के समयबद्ध प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि देहरादून के पांच आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को दूध वितरण की योजना को प्रभावी ढंग से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाय। ईसीडीसी के अन्र्तगत केन्द्र पोषित बाल विकास योजनाओं हेतु केन्द्र से अवशेष राशि उपलब्ध करने के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया जाय।
102
राज्य सरकार द्वारा संचालित नन्दा देवी और गौरा देवी कन्याधन योजनाओं के अन्र्तगत सभी लाभार्थियों को धन वितरण का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव समाज कल्याण को निर्देश दिये कि वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर 12वी कक्षा पास अति प्रतिभावान छात्रों के लिए एक छात्रवृति योजना प्रारम्भ की जाय। इस छात्रवृति योजना हेतु तीन सदस्यों की समिति का गठन किया जाय। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों से राज्य में बौनों, जागरियों, नवजात विकंलाग बच्चों को दी जाने पेंशनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये, की सभी अवशेष लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक पेंशनों का लाभ उपलब्ध कराया जाय। बैठक में सचिव भूपिन्दर कौर औलख, डीएस गब्र्याल, अपर सचिव विम्मी सचदेवा रमन आदि उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएं: हरीश रावत

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर हाउस में धाबी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ धाबी यूनियन गु्रप द्वारा प्रस्तावित ‘‘रिलाइजेशन आॅफ टिहरी डेस्टिनेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’’ पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री रावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके प्रस्ताव पर गम्भीरता पूर्वक विचार करेगी, उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएं है।
101उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्ताव पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाय तथा प्रोजेक्ट की सफलता से संबंधित सभी संभावनाओं पर चर्चा करके अन्तिम रूप से इसकी कार्ययोजना तथा आउटलाइन बनायी जाय। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, धाबी यूनियन ग्रुप के प्रतिनिधि तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री लगाने का विरोध

सीएम को संबोधित ज्ञापन में आंदोलन को चेताया

ऋषिकेश।
मैती स्वयं सेवी संस्था से जुड़े सदस्य गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने आरोप लगाया कि देवप्रयाग के ग्राम डडुवा और भंडाली में दिल्ली की एक प्राइवेट फर्म शराब की फैक्ट्री लगवाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि संस्था सरकार की इस योजना का विरोध करती है। कुसुम जोशी ने बताया कि प्रदेश के गांवों में वैसे ही शराब को लेकर हालात अच्छे नहीं हैं।
शराब के कारण कई घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है। आज गांव के लोगों को रोजगार की जरूरत है। ऐसे में सरकार की योजना से गांव में शराब की फैक्ट्री लगने से गांव के हालात और भयावह हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकार के निर्णय को बदलने की मांग की।
107
चेताया कि सरकार योजना को वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश मे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बीना बिष्ट, सुषमा राणा, बैजंती नेगी, वंदना, विमला, कमला नेगी, शोभा चौहान, लक्ष्मण सिंह धर्मशक्तु, शुभम जोशी, राम रतन रतूड़ी आदि शामिल रहे।