बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

रूद्रपुर।
सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी जिससे बैंक परिसर में रखे बैटरे, टोकन मशीन, नोट काउंटिंग मशीन, दर्जनों कम्प्यूटर, चेक ड्रॉप बॉक्स, एअरकंडीशन सहित लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर कई दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर कापफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोमवार देर रात करीब 3बजे सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भवन स्वामी मनोज ने धुआं निकलते देखा। वह जब भवन से नीचे आया तो शटर से आग की लपटें निकल रही थीं। उनहोंने घटना की सूचना तुरन्त दमकल एवं पुलिस विभाग को दी। सूचना मिलते ही कई दमकल कर्मी वाहनों के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर आ गये। शटर उठाने पर अंदर आग की तेज लपटें दिखायी दीं। दमकलकर्मियों ने भारी मशक्कत के पश्चात किसी तरह आग पर काबू पाया।

101

सूचना मिलने पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंध्क महेश खुराना भी साथी बैंककर्मियों के साथ शाखा में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में बैटरे रखे गये हैं वहां शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में 8 एअरकंडीशन, एलईडी, 22 कम्प्यूटर, चेक ड्राप बॉक्स, टोकन मशीन, नोट गिनने वाली मशीन, 6 किलोवाट व 3किलोवाट का एक-एक यूपीएस, पफर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में करीब 50लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। गौरतलब है कि बैंक में पिछले तीन दिनों से अवकाश चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।

दौ सौ वन गुर्जरों के डेरों को पर्यटन हब बनायेगी सरकार

लच्छीवाला वन प्रभाग रेंज में शिवालिक तितली पार्क व जड़ी बूटी उद्यान का सीएम हरीश रावत ने उद्घाटन किया

ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। वन गुर्जरों के डेरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, पर्यटकों को हाथी की सफारी कराने के साथ हाथी आबादी की ओर न जाये इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लच्छीवाला वन प्रभाग के विश्राम गृह में शिवालिक तितली पार्क व जड़ी बूटी उद्यान का उद्घाटन का्रने के बाद कही।
शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के पहले तितली पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की एक हजार सड़कों पर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जो पौध लगाने और उसके संरक्षण करने पर ग्रामवासियों को बोनस दे रहा है। जगंलो में हाथी के लिए बांस व गन्ना लगाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है, ताकि हाथी आबादी की ओर न जाये। लच्छीवाला वन प्रभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉटेज का निर्माण किया जायेगा। लक्ष्मण सिद्ध व कालू सिद्ध को तीर्थाटन के साथ पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए उद्देश्य से कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। बताया कि डोईवाला में कंबाइड अस्पताल को स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र ही बड़ोवाला व नकरौंदा को जोड़ने वाले पुल को भी स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी।

109

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वन्य जीव आबादी क्षेत्र में न पहुंचे, इसके लिए 100 करोड़ की लागत से निर्मित योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहाकि सरकार शीघ्र ही हल्द्वानी में अन्तर राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाने जा रही है। इस ओर वन विभाग कार्य कर रहा है। विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने डोईवाला क्षेत्र की समस्याओं पर सीएम का ध्यान खींचा। उन्होंने कहाकि तहसील मिलने के बाद भी डोईवाला में रजिस्ट्रार कार्यालय नही खुल पाया है। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग की। पीसीसीएफ राजेन्द्र कुमार महाजन ने बताया कि व्यक्तिगत जमीन पर सुअर मारने की इजाजत वन विभाग देगा। उन्होंने बताया कि शिवालिक तितली पार्क में 150 से अधिक तितलियां रहेगी। कार्यक्रम में राजाजी नेशनल पार्क की निदेशक नीना ग्रेवाल और अंजली भरतरी की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में वाइल्ड लाईफ के सरंक्षण में सहयोग करने वाली संस्थाओं और शिवालिक वृत व राजाजी नेशनल पार्क के कर्मचारियों को उत्कृष्ठ सेवाएं देने पर सीएम ने सम्मानित किया। अनंत धाम एकेडमी के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर पीसीसीएफ दिग्विजय सिंह खाती, एमडी एसटीएस लेपचा, प्रभुलाल बहुगुणा, राजेश गुरुंग, अब्दुल रज्जाक आदि मौजूद थे।

गुलदार ने मवेशियों को बनाया निवाला

ऋषिकेश।
गंगा से सटे इलाके हरिपुर कला, बसंती मंदिर, गौहरीमॉफी व लक्कड़घाट, मंशादेवी में गुलदार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है। बीती रात गुलदार ने हरिपुर कला नई बस्ती निवासी प्यारेलाल व पशुलोक निवासी विनोद रावत के बछड़े को निवाला बनाया। हरिपुरकला के ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। ग्राम प्रधान हरिपुर कला सतेन्द्र धमान्दा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार गंगा से सटे इलाके में धमक रहा है। जिससे ग्रामीण दहशत में है।

110

ग्राम प्रधान ऋषिकेश अनिता असवाल का कहना है कि मंसा देवी, गुमानीवाला में जंगल से सटे इलाके में गुलदार ने बीते एक सप्ताह में आधा दर्जन पालतू मवेशियों पर हमला किया है। वह क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे है। रेंजर ऋषिकेश गंगासागर नौटियाल का कहना है कि क्षेत्र में लगाये पिंजरे पर लगातार निगरानी की जा रही है। गुलदार रात में कई किलोमीटर की दूरी तय करता है। जिस कारण उसके क्षेत्र बदलते रहते है। बताया कि ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।

ऋषिनगरी में नही थम रहा डेंगू का कहर

सरकारी अस्पताल के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में डेंगू का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को सरकारी अस्पताल में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, टाइफाइड के भी आठ मामले और बढ़ गये है।
सुबह शाम मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है। बावजूद डेंगू और टाइफाइड के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है। सरकारी अस्पताल में शनिवार को 410 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 37 मरीजों में डेंगू की आशंका के चलते ब्लड जांच की गई। जिसमें से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, 62 मरीजों में टाइफाइड की जांच की गई। 8 मरीजों में टाइफाइड पॉजीटिव मिला। डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. महेश सैनी ने बताया कि मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है, बावजूद डेंगू के नए मरीज बढ़ रहे है।

102

वहीं, प्राइवेट अस्पताल में भी डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। प्राइवेट अस्पताल एक लाख से कम प्लेटलेट्स वाले को भी डेंगू आशंका के चलते भर्ती करने की सलाह दे रहे है। हालांकि सरकारी आकंडे प्राइवेट अस्पताल की पुष्टि नही कर रहे है। डेंगू जांच को लेकर मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी लैब के चक्कर काट रहे है। नगर सक्रांमक रोग नियंत्रक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ब्लड जांच के बाद तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल के आकंड़ों की पुष्टि नही करने की बात कही।

महिला मोर्चा ने शुरू चुनाव की तैयारियां

प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को दी जाएगी जिम्मेदारी

ऋषिकेश।
भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी मंजू बलोदी ने प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे रोड भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में ऋषिकेश मंडल प्रभारी मंजू बलोदी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला संयोजिका और चार महिलाओं की तैनाती की जाएगी। इससे बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता ममगाईं और भाजपा नेता स्नेहलता शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डोईवाला ब्लॉक में घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम है। इसमें बड़ी संख्या में परवादून से महिला कार्यकर्ताएं भाग लेंगी। कहा कि कांग्रेस ने जिन 150 महिलाएं के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है वे भाजपा की सदस्य तक नहीं थीं।

107

बैठक में मंडल अध्यक्ष अनिता तिवारी, महामंत्री रजनी बिष्ट, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, रजनी, रानी पाल, ज्योति नेगी, उर्मिला गुप्ता, पूनम गुप्ता, कमला खत्री, सुशील बिष्ट, किरन जोशी, नीलम वर्मा आदि मौजूद रहीं।

डेंगू का डर दिखाकर मरीजों की जेब कर रहे खाली

खौफ या धंधा
डेंगू पीड़ितों में खौफ पैदा कर लूट रहे प्राइवेट अस्पताल
प्लेटलेट्स काउंट जांच की रिपोर्ट में आ रहा भारी अंतर

ऋषिकेश।
डेंगू का खौफ दिखाकर मरीजों को जेब खाली की जा रही है। जी हां, प्राइवेट अस्पताल या पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। इनकी प्लेटलेट्स काउंट जांच में भारी अंतर आ रहा है। ज्यादातर निजी अस्पताल कम प्लेटलेट्स दिखाकर मरीजों पर भर्ती होने का दबाव बना रहे हैं। कुछ दिन इलाज के बाद मरीज को लंबा चौड़ा बिल थमा देते हैं। शहर के एक मरीज के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है।

106

35 अद्वैतानंद मार्ग निवासी एके तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे विवेक कुमार को बुखार की शिकायत पर देहरादून मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। एके तिवारी ने बताया कि डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने की सलाह दी। अस्पताल की लैब में पांच अक्तूबर को डेंगू जांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आई और प्लेटलेट्स 56 हजार बताई गयी। उन्होंने छह अक्तूबर को पुष्कर मंदिर मार्ग पर स्थित प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में प्लेटलेट्स जांच कराई तो प्लेटलेट्स दो लाख 18 हजार आईं। फिर उन्होंने सात अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे देहरादून मार्ग स्थित प्राइवेट अस्पताल की पैथोलॉजी में बेटे की प्लेटलेट्स जांच कराई तो संख्या 63 हजार बताई गई। एके तिवारी ने कुछ देर बाद 11.45 बजे पुष्कर मंदिर मार्ग पर स्थित प्राइवेट लैब में जांच कराई तो दो लाख 12 हजार प्लेटलेट्स आईं। इससे वह दुविधा में पड़ गए। उन्होंने शाम को छह बजे फिर कोठारी मार्केट स्थित एक अन्य प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में जांच कराई तो प्लेटलेट्स एक लाख 47 हजार आईं। उनका कहना था कि प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में अलग-अलग प्लेटलेट्स की संख्या आ रही हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, किसकी रिपोर्ट पर भरोसा करें।

गांव की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना

रायवाला।
छिद्दरवाला के हिमालय देवी मंदिर में फूलपाती महोत्सव नव पत्रिका मनाया गया। गांव की खुशहाली के लिए मां की पूजा-अर्चना की गई।
हिमालय देवी मंदिर में शनिवार को गोर्खाली समुदाय की महिलाओं ने गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ प्रकार के पत्ते और माता की तस्वीर को डोली में रखते हैं। इसे पुरुष उठाते हैं। महिलाएं पानी से भरा घड़ा लेकर माता को शृंगार कराकर परिक्रमा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे गांव में दुख और बीमारियों का नाश होकर खुशहाली का वास होता है।

105

गढ़वाल वंडर्स और कुमाऊं किंगडम ने जीते मुकाबले

ऋषिकेश।
उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल की थर्ड जूनियर अंडर-19 मंडल स्तरीय चैंपियनिशप का उद्घाटन मैच गढ़वाल वंडर्स ने जीता। गढ़वाल वंडर्स ने हरिद्वार हंटर्स को 20 रन से हराया। दूसरे मैच में कुमाऊं किंगडम ने उत्तराखंड राइडर्स को मात दी।
आईडीपीएल खेल मैदान में शनिवार को उत्तराखंड क्रिकेट काउंसिल की थर्ड जूनियर अंडर-19 मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष रामविलास रावत ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल एक अहम कड़ी है। खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देकर खेलना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गढ़वाल वंडर्स और हरिद्वार हंटर्स के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में गढ़वाल वंडर्स ने पहले खेलते हुए हरिद्वार हंटर्स को 78 रनों का लक्ष्य दिया। गढ़वाल की तरफ से मोहित शर्मा ने 15 गेदों पर शानदार 29 रनों की नाबाद पारी खेली। 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार हंटर्स की टीम 10 ओवर में छह विकेट गंवाकर 59 रन पर ही ढेर हो गई। हरिद्वार की ओर से शुभम ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।

104

दूसरा मैच कुमाऊं किंगडम और उत्तराखंड राइडर्स के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुमाऊं किंगडम की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड राइडर की टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। कुमाऊं किंगडम के बल्लेबाज शिवम कंडारी ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी कृष्णकांत, उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी के सहसचिव असद आलम, दुर्गेश पुन्न, विकास पंत, राजेश नेगी आदि उपस्थित थे। सौरभ काला, शुभम चोपड़ा, अभिषेक यादव और विनय मैच में अम्पायर रहे।

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार

ऋषिकेश।
शनिवार को चन्द्रेश्वर नगर में विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल का स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। मौके पर विधायक ने विधायक निधि की लागत से 200 मीटर सड़क बनाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। इस मौके पर अखिलेश भारती, सुभाष ठठेरा, राजेश राजभर, कमलेश, राहुल गुप्ता, राजेश साहनी, शिवकुमार गौतम, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
वहीं, विधायक ने मालवीय नगर में ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। मौके पर उन्होंने पानी की लाइन बिछाने की घोषणा की। इस अवसर पर रीना जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश्वरी देवी, शंभू कंडवाल, कालिका प्रसाद आदि मौजूद थे।

103

भाजपा और कांग्रेस का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी का किया विरोध
कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा की

ऋषिकेश।
इधर भाजपा तो उधर कांग्रेस। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता शनिवार को एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले नजर आए। भाजपा ने जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान की निंदा की।
परमार्थ निकेतन चौराहे पर शनिवार को भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी सजग नहीं दिख रहे है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भरतलाल, नगर पंचायत जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री नवनीत राजपूत, गजेन्द्र नागर, पूनम तड़ियाल, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

102

वहीं, दून तिराहे पर युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा यूपी में बढ़ती राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है। इसके चलते भाजपा नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि अजय भट्ट कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र सचिव सौरभ नैथानी, मनोज त्यागी, गौरव राणा, मधु जोशी, विकास अग्रवाल, वसीम मलिक, अजय दीवान, सौरभ वर्मा, रवि गुप्ता, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।