गुमानीवाला में गुलदार की दहशत

ऋषिकेश।
ग्रामीण इलाके में गुलदार सक्रिय हो गया है। गुरुवार तड़के गुलदार गुमानीवाला गुर्जर बस्ती में पालतू मवेशियों पर झपटा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग गया। ग्राम प्रधान ने सूचना के बावजूद वनकर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र में पिंजरे नहीं लगाने पर अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी।
गुलदार ने गुर्जर बस्ती में जहूर हुसैन के पालतू मवेशियों पर हमला किया। एक मवेशी को मार डाला। मवेशियों के रम्भाने पर घरों में सो रहे लोग बाहर निकले तो सामने गुलदार देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान ऋषिकेश अनिता असवाल को दी। प्रधान ने रेंज ऑफिस फोन किया, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान अनिता असवाल का कहना है कि गुलदार बीते कई दिनों से गुर्जर बस्ती में धमक रहा है। गुलदार ने ग्रामीणों के कई पालतू मवेशी मार दिए हैं। वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया। विभागीय कर्मचारी गश्त भी नहीं करते हैं।

110

रेंजर ऋषिकेश गंगासागर नौटियाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार के ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरे लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को दिन ढलने के बाद सतर्क रहने की मुनादी करवाई जा रही है।

भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला ओवर ऑल चैम्पियन

ऋषिकेश।
17वीं ब्लाक स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में चकजोगीवाला के भारती शिक्षा निकेतन को ओवर ऑल चैम्पियन के खिताब से नवाजा गया। समापन पर विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गुरुवार को श्यामपुर खदरी इंटर कॉलेज में आयोजित डोईवाला ब्लाक स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में डोईवाला ब्लाक के 38 स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चकजोगीवाला के भारती शिक्षा निकेतन ने खेल प्रतिस्पर्धाओं में सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकर चैम्पियन का खिताब जीता। सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में भारती शिक्षा निकेतन पहले, गुरूराम राय इण्टर कालेज भोगपुर दूसरे, बालक वर्ग में नालन्दा शिक्षण संस्थान व बालिका वर्ग में विवेका अकादमी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा के बालक वर्ग में गुरूराम राय स्कूल भोगपुर के हिमांशु व बालिका वर्ग में बालावाला इण्टर कालेज की शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

109

निर्णायक मण्डल में जटे सिंह चौहान, सत्यकाम पोखरियाल व टेक सिंह राणा शामिल रहे। मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पाण्डेय, बृज मोहन कण्डवाल, राजपाल धमान्दा, मनोज राणा, महावीर उपाध्याय, डी पी पैन्यूली, सत्यवीर सिंह, प्रवेश कुमार, आलोक जोशी, एसएन पाण्डेय आदि मौजूद थे।

दुराचार के प्रयास के मामले में एक गिफतार

डोईवाला।
डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में एक मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय निवासी भगवती पुत्र चिरंजीलाल को एक नाबालिक लडकी से दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि भगवती उनके मकान मालिक का भाई है और 2 अक्टूबर की रात्रि बस्ती में ही उसकी नाबालिक बेटी से जिद की कि उसे जागरण में जाना है। उसी दौरान भगवती उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर जागरण में ले गया। जब वह वापस घर आयी तो सहमी थी पूछने पर पीडित 13 वर्षीय लडकी ने बताया कि उसके साथ दुराचार किया गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीडित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी भगवती को गिरफतार जेल भेज दिया है।

108

वहीं दूसरे मामले में केशवपुरी निवासी एक अन्य महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी शौच के लिये गयी थी। उसी दौरान केशवपुरी निवासी निजामू ने उसे पकड़कर उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। उसकी बेटी ने घर पहुंचकर उसके साथ हुई घटना को बयां किया। लेकिन इसी दौरान निजामू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकडने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस अभी तक आरोपी का पता व उसके मां बाप की भी शिनाख्त नही कर पाई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को पकडकर जेल भेजा दिया जायेगा।

मंडी समिति ने पकड़ा चावल से लदा ट्रक

ऋषिकेश।
गुरूवार को मंडी समिति के सचल दल को सूचना मिली की चंद्रभागा पुल के पास एक ट्रक संदिग्ध हालात में खड़ा है। सूचना पर पहुंचे सचलदल ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 75 कुंतल चावल रखा गया था। वाहन चालक से जब माल व मंडी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उसने ऋषिकेश की एक कंपनी का दस्तावेज दिखाया और कहा कि चावल इस कंपनी में ले जाए जाने हैं। मामला संदिग्ध लगने पर सचल दल ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो मामला कुछ और ही निकला। कंपनी मालिक ने कहा कि उसने कहीं से भी कोई चावल नहीं मंगाया है। जिस पर सचल दल ट्रक को मंडी में ले आए। जहां उन्होंने मालधारक से मंडी कर 3500, विकास सेस 788, समन शुल्क 21000 कुल 24938 का मंडी शुल्क वसूल लिया।

107

मंडी समिति अध्यक्ष राम विलास रावत ने कहा कि मंडी शुल्क की चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सचल दल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सचल दल में सहायक चंद्रशेखर, किशन पाल, अनूप सक्सेना, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर सेल्स टैक्स कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने सेल्स टैक्स के दस्तावेज मंगवाए हैं।

रावण ने सीता हरण को छल का लिया सहारा

ऋषिकेश।
श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी में रामलीला मंचन के 8वें दिन सीता हरण, जटायु मरण और शबरी मिलन की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला देखने को पंडाल में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।
सीता हरण में दिखाया गया कि रावण ने छल पूर्व माता सीता का हरण किया और आकाश मार्ग से लंका की ओर जाने लगा। इस दौरान सीता ने श्रीराम और लक्ष्मण के नाम से मदद की गुहार लगाई। पक्षीराज जटायु ने सीता को बचाने का प्रयास किया। लेकिन रावण के छल का सामना जटायु को भी करना पड़ा। धोखे से रावण ने जटायु के पंख काट डाले। सीता की खोज में वन भटक रहे राम और लक्ष्मण को जटायु ने सीता को रावण द्वारा ले जाने की सूचना दी। और जटायु ने श्रीराम की गोद में प्राण त्याग दिये।

106

शबरी मिलन में दिखाया कि श्रीराम ने शबरी का आतिथ्य स्वीकार किया। और प्रेम वश कहीं खट्टे बेर प्रभु को न चले जाये, सोचकर शबरी के झूठे बेर को भी श्रीराम ने प्रसाद समझकर चखा। लक्ष्मण झूठे बेर को श्रीराम की नजरों से बचाकर फेंक देते है। इस दौरान विनोद पाल, हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, बालीपाल, अशोक मौर्य, सतपाल, राजेश दिवाकर, पप्पू पाल, राकेश पारछा, दीपक जोशी, प्रशांत पाल, शिव सिंह, राजू कुशवाहा, राजेश साहनी आदि मौजूद रहे।

वाणिज्यकर कर्मचारियों की हड़ताल जारी

ऋषिकेश।
उत्तराखंड वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की ऋषिकेश शाखा से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों के फैसले पर सहमति जताते हुए लिखित आश्वासन पर ही हड़ताल वापस लेने की बात कही।

105

ऋषिकेश में वाणिज्य कर कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। सभा को दौलतराम, राहुल बिष्ट, जुगेश कुमार गौड़ आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर हरीश राणा, सुशीन मनवाल, बलवंत सिंह राणा, उमादत्त जुगलान, संजय सिंह, सोनूराम, भूपेन्द्र सिंह भंडारी, रामप्रसाद सेमवाल, राहुल बिष्ट, लोकेश कुमार, राजेश अधिकारी, जुगेश कुमार, दीपक रावत, दौलतराम, सुखदेव सिंह, मिनी झिंक्वाण, पुष्पा जोशी, विनीता राणा आदि मौजूद रहे।

पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों का विरोध

वाइस फॉर इंडियन ऑर्मी ने सिनमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन रोकने की उठाई मांग

ऋषिकेश।
वाइस फॉर इंडियन आर्मी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों का विरोध करते हुए सिनेमाघरों में इनका प्रदर्शन रोकने की मांग उठाई।

104

संगठन से जुड़े लोगों ने गुरुवार को तहसील में एकत्रित हुए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि हाल में रिलीज होने वाली दो फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकार अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने उरी हमला में सैनिकों की शहादत को देखते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया। मांग की कि सिनेमाघरों में पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को प्रतिबंधित किया जाए। इस दौरान संगठन की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, विवेक गोस्वामी, अनिल खैरवाल, अंकित पंवार, राजेश गौतम, शिवम शर्मा, मनोज बनवाल, सुभाष, शुभम संगल, सुभाष आदि शामिल रहे।

अन्तर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को खिलाड़ी रवाना

ऋषिकेश।
उत्तराखण्ड सोतोकाई कराटे-डू एसोसिएशन की ओर से अमृतसर बटाला में होने वाली अन्तर राष्ट्रीय कराटे चैम्पियशिप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को रवानगी से पहले सम्मानित किया गया।
गुरुवार को व्यापार सभा में 7 से 9 अक्तूबर तक अमृतसर बटाला में आयोजित हो रही अन्तर राष्ट्रीय कराटे चैम्पियशिप में तीर्थनगरी के 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जानकारी देते हुए राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चैम्पियनशिप में सिद्धार्थ कुमार, सुमित कुमार, वरदान शर्मा, आकाश उनियाल, पायल प्रजापति, चेतन्या कपूर, जयराज रौथाण, प्रणय रावत, वरुण बडोला, पार्थ अग्रवाल, सौरभ पाण्डेय, किशोर सिंह, लखविन्दर कौर, लक्ष्मण, ललित मोहन पाण्डेय, शुभम भाग ले रहे है।

103

सीओ चक्रधर अंथवाल, भाजपा नेता संदीप गुप्ता, ललित मोहन मिश्रा, डॉ. राजे नेगी, सूरज भटट, प्रतीक यादव, इन्द्र कुमार गोदवानी, प्रिंस सक्सैना आदि ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। उनका हौसला वद्र्धन करते हुए फूल मालाओं से सम्मानित किया। वक्ताओं ने काहिबेहतर प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त करे और तीर्थनगरी का मान बढ़ाये।

करंट लगने से रेस्टोरेंट कर्मचारी की मौत

मामले की जांच में पुलिस जुटी

ऋषिकेश।
पुलिस के अनुसार बलराम (39) पुत्र मंगू निवासी ग्राम शामली, कोटला थाना नजीबाबाद, उत्तरप्रदेश जो कि छिदरवाला में किसी रेस्टोरेंट में काम करता था। अपने साथी बाबूराम के साथ बुधवार की देर रात साढे ग्यारह बजे काम निपटाकर वह सड़क पर टहलने निकल आया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। घूमते हुए वह सड़क से सटे जंगल की ओर निकल गए। यहां अपने खेतों में जंगली जानवरों को रोकने के लिए ग्रामीणों की लगाई गई विद्युत लाईन की चपेट में बलराम आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथी बाबूराम ने इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी।

102

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबूलाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत करंट लगने से मान रही है। जबकि मामले में अभी व्यक्ति के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। मौका स्थल का निरीक्षण कर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस का भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

धन-बल के दम पर जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का आरोप

ऋषिकेश।
कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विधायक धन बल का प्रयोग कर जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस से तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा का असली चेहरा यही है। पहले विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें कांग्रेस से तोड़ भाजपा में शामिल किया गया। अब विधायक जनप्रतिनिधियों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। विधायक को क्षेत्र के विकास कार्यों से लेना देना नहीं है। इन दिनों सिर्फ उनका मकसद कांग्रेस के सक्रिय नेताओं, जनप्रतिनिधियों को तोड़ना है। जिससे पता लगता है कि भाजपा किस हद तक अपना स्तर गिरा सकती है।

101

प्रदर्शन करने वालों में सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा, आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एकांत गोयल, महिला कांग्रेस नगरअध्यक्ष मधु जोशी, नेता सभासद मनीष शर्मा, किरन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, सोनू पांडे, अभिनव मलिक, लोकपाल कैंतुरा, मुकेश जाटव, सरोज देवराड़ी, जयपाल सिंह, जितेंद्र यादव, आशीष रतूड़ी, आशु नेगी, रेनू नेगी, संजय भट्ट आदि शामिल रहे।