नालन्दा शिक्षण संस्थान खदरी को राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम सम्मान

ऋषिकेश।
राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम सम्मान 2016 नालन्दा शिक्षण संस्थान खदरी के प्रबन्धक महावीर प्रसाद उपाध्याय को दिया गया।
श्यामपुर खदरी स्थित नालन्दा शिक्षण संस्थान खदरी व प्रबन्धक महावीर प्रसाद उपाध्याय को शिक्षा व समाज के प्रति योगदान व उनकी प्रतिाद्वता के लिये महान स्वाधीनता सेनानी व राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम सम्मान वर्ष 2016 से सम्मानित किया गया। धरातल संस्था देहरादून की और से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनकवि डा. अतुल शर्मा ने संस्थान के प्रबन्धक महावीर प्रसाद उपाध्याय को स्मृति चिन्ह, अभिनन्दन पत्र व शाल भेंट करते हुये कहा कि स्वाधिनता सेनानी राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा को देश की आजादी की लडा़ई में भारत छोडों आन्दोलन के दौरान 1944 में सेन्ट्रल सेकेट्रिएट नई दिल्ली में तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार कर फिरोजपुर जेल में बन्द किया गया था। जेल में बन्दी के दौरान उनकी लिखी कवितायें आज गढ़वाल विश्वविद्यालय व कुमाऊ विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम में पढा़ई जाती है।

121

सम्मान समारोह का संचालन कर रहे कवि प्रबोध उनियाल ने बताया कि स्वतन्त्रता व समानता के लिये लडने वाले राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम के पांच कविता संग्रह जलीत धरती झुलसे पांव, युगचरण, दिल्ली चलो, जलती निशानी श्रृद्वांजली प्रकाशित हुये है। इस अवसर पर आवाज साहित्य संस्था के अशोक के्रजी, सतेन्द्र चौहान, नरेन्द्र रयाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, सुनील थपलियाल,राजेश पयाल, ऋषिकेश जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय ग्राम प्रधान खदरी सरोप सिंह पुण्डीर, भट्टोवाला प्रधान सतीश रावत, पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूडी, टेक सिंह चौहान, मोहनसिंह रावत, केपी कण्डवाल, रोशन उपाध्याय, रीना चौहान, भावना जोशी, पुष्पा कलूडा आदि उपस्थित थे।

बूथ जीतो सरकार बनाओ का लक्ष्य लेकर लौटे कार्यकर्ता

भाजपा परवादून की एक दिवसीय कार्यसमिति में संगठन नेताओं ने आपसी मतभेद भुलाने पर दिया जोर

डोईवाला।
विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बूथ जीतने जीतना होगा। और अगर कार्यकर्ता ने बूथ जीत लिया तो सरकार हमारी ही बनेगी। पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी ने कार्यकर्ताओं से यह बात भाजपा परवादून जिले की कार्यसमिति में कही। गुटों में बंटती जा रही भाजपा को इशारों में ही नसीहत दे डाली कि सरकार बनाने के लिए मतभेद भुलाने होंगे। नही तो बड़े नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता को भी सरकार न होने के नुकसान उठाने पड़ेंगे।
बुधवार को भानियावाला स्थित सिद्धिविनायक वैडिंग प्वाइट में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोहरकांत ध्यानी ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर मिशन 2017 को सफल बनाना होगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने बूथ पर भाजपा को बढ़त दिलाने की बात कही। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिन क्षेत्रों से भाजपा के विधायक है उन क्षेत्रों में कोई भी विकास कार्य नहीं किये जा रहे हैं।
वक्ताओं ने कहाकि बूथ जीता तो सबकुछ जीता। बूथ जीतने से ही सरकार बनेगी, यह सोचकर सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजपा परवादून के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने की। उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यो की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। संचालन जिला महामंत्री संजीव सैनी व सुदेश कंडवाल ने संयुक्तरुप से किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश शर्मा काउ, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योती सजवाण, राजेन्द्र तडियाल, पुरूषोत्तम डोभाल, सुभाष भटट, दिगम्बर सिंह नेगी, करन बोरा, अनीता ममगांई, मनोज काम्बोज, आनन्द अग्रवाल, मंदीप बजाज, पंकज शर्मा, सतेन्द्र चौधरी, सम्पूर्ण सिंह रावत, सुशील जायसवाल, आशा कंडारी, शैलेन्द्र कौर, संतोष सेमवाल, राजेश काम्बोज, बख्तावर सिंह, कपिल गुप्ता, इंद्रकुमार गोदवानी, गंभीर सिंह राणा, चेतन शर्मा, सतेन्द्र धस्माना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

108

नही पहुंचे निशंक और त्रिवेन्द्र
परवादून भाजपा की कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व पूर्व काबिनामंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नही पहुंचे। पहले दोनो दिग्गज के आने की बात कही जा रही थी। कार्यकर्ता दोनों नेताओं के नही आने की चर्चा करते दिखे। जब मंच से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन चल रहा था, तब दबी आवाज में कार्यकर्ता पहले वरिष्ठ नेताओं में गुटबाजी खत्म करने की बात कह रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि छोटे नेताओं का तो सभी नसीहत देते है, लेकिन संगठन में गुटबाजी संगठन के ही नेता पैदा कर रहे है।

घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन को चेताया

शहर में सरेआम लूट की घटना से व्यापारियों में उबाल
कोतवाली में एसएसपी सदानंद दाते से जताई नाराजगी

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में सरेआम ज्वेलर्स से लाखों के जेवरों की लूट की घटना से स्थानीय व्यापारी खासे नाराज हैं। उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से नाराजगी जताते हुए आंदोलन को चेताया।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा के नेतृत्व में शहरभर के व्यापारी बुधवार को कोतवाली में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिले। उनका कहना था कि शहर के व्यस्ततम चौराहे पर बदमाशों ने व्यापारी को सरेआम गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे व्यापारी दहशत में हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने कहा कि बदमाशों में पुलिस का खौफ कम हो रहा है। उन्होंने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

107

समाजसेवी मदनमोहन शर्मा ने शहर में फड़-ठेली और कबाड़ बेचने वालों के सत्यापन की मांग भी की। इस पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुभाष कोहली, हरगोपाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अरविंद जैन, श्रवण जैन, ललित मोहन गुप्ता, राजेंद्र सेठी, नवीन गांधी, नवल कपूर, कपिल गुप्ता, आशु डंग, संजय व्यास, राजीव अग्रवाल, पवन शर्मा, निरेंद्र राज गुप्ता शामिल रहे।

लूट की वारदात के बाद भी नहीं जागी पुलिस

ऋषिकेश। शहर के व्यस्ततम दून मार्ग पर ज्वेलर्स से सरेआम लूट की वारदात के बावजूद ऋषिकेश पुलिस नींद से नहीं जागी। लूट की वारदात के बाद शहर के नाकों पर कहीं भी पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आए।

106

नटराज चौक
समय-दोपहर 01:11 बजे
नटराज चौक शहर का मुख्य चौराहा है। यहां शहर से बाहर जाने वाले तीन रास्ते मिलते हैं। लेकिन, बुधवार को यहां पिकेट पर पुलिस कहीं नजर नहीं आई। ऐसे में सुरक्षा में चूक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है।

106a

दून मार्ग का जंगलात बैरियर
समय : दोपहर 01:15 बजे
शहर में वारदात के बाद बदमाशों के जंगलात बैरियर से देहरादून की ओर भागने के कई मामले सामने आए, लेकिन यहां पुलिस कभी भी मुस्तैद नहीं दिखी। बुधवार को यहां न तो वाहनों की चेकिंग की गई और न ही सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नजर आए।

106b

बैराज तिराहा
समय-दोपहर 01:43 बजे
बैराज तिराहे से बदमाश आसानी से बैराज पुल पार कर सकते हैं और पौड़ी जिले में प्रवेश कर गौहरी रेंज के घने जगलों में छिप भी सकते हैं। या फिर वाया चीला होकर यूपी की तरफ भाग सकते हैं। लेकिन, बुधवार को यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। एम्स गेट पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने पूछने पर बताया कि 11 बजे कुछ पुलिस कर्मचारी चेकिंग के लिए आए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही निकल पड़े।

106c

श्यामपुर पुलिस चौकी
समय-दोपहर 01:55 बजे
बुधवार को श्यामपुर पुलिस ही कुछ हद तक मुस्तैद दिखी। श्यामपुर चौकी शहर का आखिरी नाका है। श्यामपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष गुसाईं के निर्देश पर दारोगा राजेंद्र सिंह रावत ने गाड़ियों की चेकिंग की। हालांकि, बाईपास वाले रास्ते पर चेकिंग नहीं की गई।

106d

ढालवाला-चंद्रभागा पुल
समय-दोपहर 02:15 बजे
शहर में किसी भी वारदात को अंजाम देकर बदमाश बड़ी चालाकी से नटराज चौक होकर चंद्रभागा पुल से टिहरी की ओर फरार हो सकते हैं। लेकिन, शहर में लूट की वारदात के बावजूद यहां पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान नहीं चलाया।

106e

सुरक्षा व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं
शहर में लूट की वारदात के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं होती है तो यह बड़ी खामी है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में कोतवाल से जल्द ही जवाब तलब किया जाएगा।
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ऋषिकेश।
शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास एक निजी क्लीनिक के बाहर लगे कैमरे में नकाबपोश बदमाश दिखे हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि घायल जोगेंद्र अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पांच पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

104a

104

सहारनपुर से ज्वेलर्स का किया पीछा
पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश में ज्वेलर्स जोगेंद्र सिंह से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सहारनपुर से ही उनका पीछा कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो रोडवेज की जिस बस में जोगेंद्र सवार थे, उसी बस में एक बदमाश भी सवार हो गया था। उस बदमाश ने ऋषिकेश पहुंचने पर पहले से ही बाइक पर खड़े दो बदमाशों को इशारा किया और पलभर में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

105

105a

ज्वेलर्स के मुनिम को गोली मार लाखों के जेवर लूटे

यात्रा बस अड्डा मोड़ के पास बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
ऋषिकेश के व्यापारियों को जेवर डिलीवर करने आए थे जोगेंद्र सिंह
लहूलुहान ज्वेलर्स को सरकारी अस्पताल से जौलीग्रांट किया रेफर

ऋषिकेश।
सहारनपुर से सोने-चांदी के जेवरों की डिलीवरी के लिए पहुंचे ज्वेलर्स को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूट लिया। दून मार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। घायल ज्वेलर्स को आनन-फानन में राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के देवबंद निवासी जोगेंद्र सिंह (29) पुत्र सुमेर सिंह सोने-चांदी के जेवरों की डिलीवरी के लिए बुधवार सुबह सवा सात बजे सहारनपुर से रोडवेज बस में सवार होकर ऋषिकेश के लिए निकले थे। सुबह साढ़े दस बजे के आसपास जैसे ही वह बस अड्डा मोड़ पर उतरे तो बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने जोगेंद्र को रोक लिया और जेवरों से भरा बैग लूटने लगे। लेकिन, जब जोगेंद्र ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने पिस्तौल से उन पर फायर झोंक दिया और गोली सीधे उनके गर्दन के पास जा लगी। इससे जोगेंद्र सड़क पर गिर पड़े और बदमाश मौके पर पिस्तौल छोड़ जेवरों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

103

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और बुरी तरह घायल ज्वेलर्स को राजकीय अस्पताल पहुंचा दिया। इस घटना के तुरंत बाद एसपी देहात श्वेता चौबे, डीएसपी सीडी अंथवाल, कोतवाल वीएस गोसाईं और एसएसआई गजेंद्र बहुगुणा अस्पताल पहुंच गए। यही नहीं, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने ऋषिकेश पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर स्थित सर्राफा बाजार के कारोबारी राजकुमार जैन उर्फ गप्पी के साथी जोगेंद्र स्थानीय व्यापारियों को सोने-चांदी के जेवरों की डिलीवरी करते हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

मोबाईल शॉप में चोरी का खुलासा

डोईवाला।
कोतवाली पुलिस ने पिछले माह की 24 व 25 तारीख को कान्हरवाला में शटर तोडकर चोरी करने का खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पिछले महीने इन चोरो ने चार दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने की कोशिश की थी।
बुधवार को कोतवाल जयदेव आर्य ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 24 व 25 सितंबर की रात्रि ममगाईं टेलीकाम सेंटर से 15 मोबाइल चोरी हो गये थे। जबकि चौहान ज्वैलर्स, शेर सिंह चौहान और एक अन्य प्रोविजन स्टोर का शटर तोडकर चोरो का प्रयास किया था। पुलिस ने सुशील ममगांई की तहरीर पर मामले की पड़ताल शुरु कर दी थी। बुधवार की शाम हर्रावाला मार्केट में चोरी किये गये मोबाइल बेचते हुए दो युवक रंगे हाथ पकडे गये।

115

कोतवाल ने बताया कि दोनो के पास से 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाकी के 8 मोबाइल उन्होंने हरिद्वार, शाहजंहापुर व लखीमपुर खीरी में बेचे हैं। आरोपियों की शिनाख्त विनोद उर्फ पत्थर पुत्र मंगल व हिसाबलाल उर्फ रवि पुत्र मंगल दोनों निवासी मुन्ना तालाब जिला भरदोई उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विनोद से 4 मोबाइल व हिसाबलाल से 3 मोबाइल बरामद किये गये हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को चोरी करने व चोरी का माल बरामद करने के आरोप में गिरफतार कर लिया है।

डेंगू के एक और टाइफाइड के तीन और नए मामले

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के चेहरों पर शिकन ला दी है। बुधवार को राजकीय अस्पताल में डेंगू का एक और नया मामला सामने आया। जबकि टाइफाइड के भी तीन नए मामले आए। हालांकि, मुहर्रम की छुट्टी के चलते अस्पताल की ओपीडी आधे समय तक ही चली।

102

मौसम में बदलाव के बावजूद शहर में डेंगू के मामले लगातार सामने आने से लोगों में दहशत बरकरार है। बुधवार को राजकीय अस्पताल की ओपीडी में 165 पंजीकरण हुए। डेंगू आशंका के चलते 28 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें से एक सैंपल पॉजीटिव पाया गया। वहीं, 48 में से तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। साथ ही 32 मरीजों की मलेरिया संबंधी जांच भी हुई। हालांकि, किसी भी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले। इधर, डेंगू के नोडल अधिकारी और फिजीशियन डॉ. महेश सैनी ने बताया कि वायरल पीड़ितों में चिकनगुनिया के भी कुछ लक्षण देखे जा रहे हैं। इस कारण मरीज शरीर के जोड़ और हड्डियों में दर्द की शिकायत से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन के बाद भी मच्छर जनित रोगों में कमी नहीं आ रही है।

राजकीय अस्पताल में बुधवार को ब्लड जांच के बाद एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि तीन मरीज टाइफाइड की चपेट में आए। इसके अलावा मलेरिया के सभी ब्लड सैंपल निगेटिव आए हैं।
-एसएस यादव, नगर संक्रामक रोग नियंत्रक

102

पालिका की सुस्ती आमजन पर भारी
ऋषिकेश पालिका की सुस्ती आम लोगों पर भारी पड़ रही है। शहर के सबसे व्यस्ततम त्रिवेणीघाट मार्ग पर बुधवार को सड़क के बीचों-बीच कूड़ा डलवा दिया गया। जब स्थानीय व्यापारियों ने इसकी शिकायत की तो दोपहर बाद कूड़ा उठाने की बात कहकर पालिका प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। लेकिन, व्यापारियों की ओर से लगातार शिकायत के बाद ही कूड़ा उठाया गया।

डोईवाला से मोहित शर्मा ने की दावेदारी

डोईवाला।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिलकर डोईवाला विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। युवा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मोहित शर्मा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र सौंपा। बताया कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। अगर उन्हें संगठन डोईवाला से प्रत्याशी बनाता है तो सगंठन व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

101a

101

गौरतलब है कि मोहित शर्मा पिछले कई वर्षो से एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी है। वह संगठन के कार्य को लेकर विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर चुके है। उन्होंने दिल्ली, छत्तीसगढ, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, गोवा व अंडमान निकोबार में एनएसयूआई के प्रभारी के रुप में भी कार्य किया है। वर्तमान में वे एआईसीसी के मीडिया पेनेलिस्ट हैं व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। डोईवाला के रहने वाले मोहित शर्मा इस बार विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय रहे। और लगातार दो वर्ष से क्षेत्र में उनकी सक्रियता देखने को मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनित भट्ट, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मनमोहन नौटियाल, अनीश अहमद, मनीष एसएस यादव, संजय लोधी, मोहन भंडारी, आयुष गुप्ता आदि मौजूद थे।

पीड़ित परिवार को सीएम ने दी आर्थिक सहायता

बागेश्वर।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काण्डा तहसील के ग्राम भेंटा करड़िया में मृतक सोहन राम के घर पहुचकर मृतक के माता-पिता एवं उसकी पत्नी से मुलाकात कर मृतक सोहन लाल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार केा इस दुःख की घडी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने दुःखी परिवार के प्रति सान्त्वना व्यक्त कर उन्हें सरकार से हर सम्भव सहायता देने क आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति उत्पीड़न योजना के तहत 5 लाख 62 हजार 500 का चैंक तथा राज्य सरकार की ओर से 5 लाख का चैंक मृतक परिवार को सौंपते हुए जिलाधिकारी को इसमें से ढाई लाख का चैक मृतक के माता-पिता का संयुक्त खाता खोलकर उनके खाते में जमा करने तथा ढाई लाख का चैंक मृतक के बच्चों के नाम के खाते में जमा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव में मिनी ऑंगनबाडी केन्द्र खोलने तथा मृतक की पत्नी की तैनाती इस केन्द्र में करने की घोषणा की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि यह परिवार सभी का है हम सभी को मिलकर इस परिवार के साथ खडा होना है।

106a

कहा कि इस बेटी के ऊपर दुःख का पहाड टूट कर आया है मैं मृतक के मॉ-बाप से क्षमा मांगने आया हू इस परिवार की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मृतक की पत्नी को हिम्मत दिलाते हुए कहा कि उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा जायेगा। कहा कि उन्हें बेटा बनकर हिम्मत जुटानी है हम सब उनके साथ है उन्हें किसी प्रकार की परेषानी नहीं होने दी जायेगी। इस मौके पर विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र सिंह टंगडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र परिहार, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, उपजिलाधिकारी गरूड रविन्द्र सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।