ऋषिकेश।
रविवार को पेंशनर्स संगठन शाखा ऋषिकेश के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने द्वि मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक का एजेंडा रखा। सदस्यों द्वारा आपसी समस्या व सामाजिक.स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान सरकार के साथ ही शासन द्वारा पेंशनर्स हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का निस्तारण नही होने से सदस्यों में रोष है। सरकार को पेंशनर्स के हितों की रक्षा करनी चाहिये। 
प्रमुख मागों में राजकीय अस्पताल में उपचार हेतु वरीयता देने, 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियां शीघ्र लागू करने, वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने, सेवानिवृत पारिवारिक पेंशन लागू करने व मंहगाई भत्ता का शासनादेश लागू करने की मांग शामिल है। सदस्यों ने अपनी मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ठ करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में 21 सितम्बर को एक दिवसीय धरना आयोजित कर डीएम को ज्ञापन देने पर बनी सहमति जताई।
इस मौके पर डा कमल मेहरोत्रा, सचिव डा आरएस पुरी, डा जीके सिंघल, डा मुकुल मित्तल, डा सागर सिंह, बीपी गोयल, एसएस रावत, कुसुमलता शर्मा, गौरा पंत, पीएन कपूर, एनपी सारस्वत, एसके पयाल, भारती पंत, आरएस गुप्ता, एसपी संगल, बिन्दन सिंह नेगी, एमसी अग्रवाल, पीएन कपूर, शैलेन्द्र भारद्वाज, वीके आर्य आदि मौजूद रहे।
Author: admin
रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा छिडकाव की
ऋषिकेश।
शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड फैलने पर नगर पालिका ऋषिकेश भले ही हरकत में न हो, लेकिन रियल एस्टेट कारोबारी इसकी रोकथाम के लिए आगे आए हैं। रविवार को रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा छिडकाव की। एसोसिएशन पूरे सप्ताहभर शहर में दवा का छिडकाव कराएगी। 
शहर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीमार लोगों से सरकारी और निजी अस्पताल अटे पड़े हैं। बीमारी बढ़ने के बावजूद नगर पालिका कीटनाशक दवा का छिड़काव करने को लेकर गंभीर नहीं है। रविवार को रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शहर में दवा का छिडकाव कराया। शहर के तिलकमार्ग, मनीराम मार्ग, हीरालाल मार्ग, गोविन्द नगर मार्ग, पुराना रोडवेज अड्डं में दवा का छिड़काव किया गया। रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि शहर में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसलिए एसोसिएशन ने शहरहित में दवा का छिडकाव कराने का निर्णय लिया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष दीपक चुग, संजय व्यास, प्रदीप दुबे, विरेन्द्र जोशी, हरेन्द्र रावत, धीरज मखीजा, सरदार मंगा सिंह, नितिन गुप्ता, नवीन भट्ट, निशांत मलिक, मानव जौहर, अनिल कुकरेती, विवेक तिवारी, दीपक थापा, गोपाल सती, निपुण गुप्ता, कोमल सिंह, अशोक पाल, विशाल कक्कड़, राजेश अरोड़ा, अजीत कालरा, प्रदीप गुप्ता, नितिन गावड़ी आदि मौजूद थे।
पांच हजार लोगों ने पी डेंगू से बचाव की दवा
ऋषिकेश।
लायंस क्लब डिवाईन व आयुष्मान योग संस्थान ने डेंगू से बचाव को त्रिवेणीघाट पर कैंप लगाया। जिसमें पांच हजार लोगों को दवा पिलाई गई।
त्रिवेणीघाट पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। आयुष्मान योग संस्थान ट्रस्ट मेरठ के प्रमुख आचार्य यशोवर्धन योगी ने डेंगू से बचाव को दुर्लभ जड़ीबूटी से निर्मित दवा निशुल्क पिलाई गई। क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने कहा कि शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। शहर के प्राईवेट अस्पताल मरीजों से अटे पड़े है। इसके उपचार से ज्यादा जरूरी बचाव है। दवा के सेवन से डेंगू के प्रकोप से बचा जा सकता है। 
इस अवसर पर सचिव दीपेश कोहली, कोषाध्यक्ष हिमांशु अरोडा, सुशील छाबडा, नवीन गांधी, पूर्व अध्यक्ष राही कपाडिया, आशीष अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, अतुल जैन, महेश किंगर, अभिनव गोयल, आशु डंग, जगमीत सिंह, विजय नैरूला, अंकुर अग्रवाल, मयूर लांबा, धीरज अग्रवाल, रिक्की गोदवानी, शिवमोहन मिश्रा, जयेन्द्र रमोला, अब्दुल रहमान, प्रेम चंदानी, हीरालाल छाबड़ा आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा और देहरादून ने जीता खिताब
राज्यस्तरीय विद्यालयी बालिका वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल
अंडर.17 में देहरादून और अंडर 19 में अल्मोड़ा की छात्राएं जीतीं
ऋषिकेश।
राज्यस्तरीय विद्यालयी बालिका वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब अल्मोड़ा और देहरादून की टीम ने जीता। अल्मोड़ा अंडर.19 और देहरादून की छात्राएं अंडर.17 वर्ग में राज्यस्तरीय चौंपियन बनीं।
टिहरी जिले के कैलाशगेट स्थित पूर्णानंद इंटर कालेज के खेल मैदान में रविवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन अंडर.19 वर्ग का फाइनल मैच अल्मोड़ा और देहरादून के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने देहरादून को 3.1 के सेटों से मात देकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। देहरादून उपविजेता रहा। 
वहीं, अंडर.17 वर्ग में लीग मैचों की अंक तालिका के आधार पर तीन मैच जीतकर नंबर एक पर रही देहरादून की टीम को विजेता घोषित किया गया। टिहरी की टीम उपविजेता रही। जनपद खेल समन्वयक श्याम सिंह सरियाल ने बताया कि अंडर.17 वर्ग में टीमें कम थीं, इसलिए दो पूल नहीं बन सके। नियमानुसार जब दो पूल नहीं बन पाते हैं तो विजेता टीम का चयन लीग मुकाबलों की अंक तालिका के आधार पर किया जाता है। इसी आधार पर देहरादून की टीम विजेता घोषित की गई। इससे पहले शनिवार को अंडर.14 के फाइनल मैच में देहरादून ने टिहरी को हराकर टाफी अपने नाम कर ली थी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने विजेताओं को ट्राफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
जिला शिक्षा अधिकारी टिहरी दिनेश चंद्र गौड़, राजेन्द्र प्रसाद कुकरेती, नागेन्द्र पंत, बीडी मिश्रा, श्याम सिंह सरियाल, अवधेश कुमार शर्मा, दिनेश भारद्वाज, केशव जोशी, बद्री सिंह, पीएल रतूड़ी, सतीश जोशी, हरिस्वरूप मेहरा, प्रकाश बहुगुणा, कल्याण रतूड़ी, धीरेन्द्र असवाल, सुधाकांत गैरोला, कीर्ति सिंह नेगी, राजीव गौड़, जगदीश चौहान, सुखदेव बडोनी, महेश पालीवाल, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
9वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
ऋषिकेश।
दिल्ली में हुई 9वीं ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में स्वीकृति रावत और कैडेट्स ग्रुप में मुस्कान सेठी को बेस्ट फाइटर का खिताब मिला है। रविवार को ऋषिकेश में प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 
प्रतियोगिता नौ से 11 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियिम में आयोजित हुई। अंडर.10 बालिका 25 किलो भार वर्ग में अक्षिता और 38 किलो भार वर्ग में कृतिका अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु के बालक वर्ग में गुरुप्रताप ने रजत पदक जीता। 10 वर्ष आयु के 30 किलो में अपूर्व सेमवाल ने स्वर्ण, 25 किलो में उर्मिनेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 12 आयु वर्ग 52 किलो में सधन्य ध्यानी और 60 किलो में अनंत ग्वाड़ी ने भी कांस्य पदक जीता। 11 वर्ष आयुवर्ग 35 किलो में स्वीकृति रावत ने स्वर्ण, इसी वर्ग के 55 किलो में विवेश सिंह ने स्वर्ण, 14 आयु वर्ग 38 किलो में इंशिता अग्रवाल ने कांस्य, 45 किलो में मुस्कान सेठी ने स्वर्ण, कुणाल और सागर गर्ग ने रजत जीता।
19 वर्ष आयु वर्ग के 77 किलो में शुभम चौहान ने स्वर्ण और आयुष चौहान ने कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 66 किलो में पंकज बिष्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सीनियर महिला वर्ग के 65 किलो में श्वेता शर्मा ने रजत, 71 किलो में विनीता तिवारी ने रजत और कनिका तिवारी ने कांस्य पदक जीता। रविवार को हरिचन्द बालिका इंटर कालेज में विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
साउथ एशियन प्रतियोगिता में खेलेगें विजेता
कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को नेपाल में अगले महीने होने वाली साउथ एशियन ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक मदनमोहन शर्मा, सभासद अरविन्द जैन, रवि जैन, अनिल ध्यानी, यज्ञव्रत्त शर्मा, महावीर चौहान, चंद्रमोहन तिवारी, करुणानिधि पांडेय, दिनेश सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
अंकित और निकिता योग प्रतियोगिता में अव्वल
ऋषिकेश।
11 से 14 आयु पुरुष वर्ग में अंकित सेमवाल और महिला वर्ग में निकिता पाल विजेता रहे। 14 से 17 आयु पुरुष वर्ग में विपिन और महिला वर्ग में आयुषी टंडन ने बाजी मारी। 17 से 21 आयु पुरुष वर्ग में परमिन्दर और महिला वर्ग में अर्चना भंडारी विजेता रहे। 25 से 35 आयु महिला वर्ग में भारती ने जीत दर्ज की। 8 से 11 आयु पुरुष वर्ग में अतुल सिंह और महिला में सोनी पासवान विजेता बनीं। प्रतियोगिता में देहरादूनए हरिद्वारए पौड़ीए पिथौरागढ़ए ऊधम सिंह नगरए नैनीतालए अल्मोड़ाए रुद्रप्रयागए हल्द्वानी और उत्तरकाशी की टीमों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर योगाचार्य रूपचंदए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित भट्ट, अरविन्द कुमार कोटनाला, पौड़ी जिला अध्यक्ष डा राजे नेगी, सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, मुक्तिपथ सतपथी, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, महेश शुक्ला, मीना रावत, चंद्रेश्वरी नेगी, मनोज रतूड़ी, पवन पाटनी, मोनिका, अंजू रतूड़ी, वीरेन्द्र नौटियाल, रमेश लिंगवाल, रितु पुंडीर, आरती पंवार, बीना रयाल आदि मौजूद रहे।

योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए लाएंगे प्रस्ताव
रविवार को पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने उत्तराखंड राज्य योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी योग की राजधानी है। देश.विदेश से लोग ऋषिकेश में योग व अध्यात्म को सीखने के लिए आते है। आज पूरे विश्व में योग महोत्सव मनाये जाते है। ऐसे में योग के क्षेत्र में कॅरिअर की असीम संभावनाएं है। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार योग को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।

पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में आटोनामस कालेज में अग्रेंजी के सहायक प्रोफेसर डा सतेन्द्र कुमार की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने अग्रेंजी में रचित पुस्तक इंग्लिश लैंगवेज फार यूजी स्टूडेंट, इंग्लिश कम्यूनिकेशन फार यूजी स्टूडेंट, इंग्लिश ग्रामर फार यूजी स्टूडेंट सभी एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी अंडर सीबीसीएस का विमोचन किया।
संत समाज को सही रास्ता दिखाते हैः हरीश रावत
ऋषिकेश।
मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को दयानंद आश्रम पहुंचे और उनकी भू.समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद ने आपदा के समय राज्य की मदद की। आपदा में अनाथ हुए बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देकर सहारा दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज को सही रास्ता दिखाते है। हमें भी अपने कर्तव्यों को समझना चाहिये, देश को स्वच्छ व मजबूती देने की दिशा में कार्य करना चाहिये। आश्रम के स्वामी शुद्धानंद महाराज ने बताया कि सुबह से ही आश्रम में संतों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। 
वही, भाजपा के केन्द्रीय महासचिव राममाधव भी दयानंद आश्रम पहंुचे। उन्होंने दयानंद को महान संत की संज्ञा दी। कहाकि तीर्थनगरी संतों की नगरी है। इस अवसर पर आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल, शांतआत्मानंद महाराज, एमजी श्रीनिवासन, धर्मराजन, पूर्णानंद महाराज, शीला बाला, संदीप रहेजा, दुर्गा रहेजा, राम सुब्रमण्यम राजा, डीएम टिहरी इंदुधर बौड़ाई, एसएसपी एनएस नपल्चयाल, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद रहे।
प्राइवेट पैथोलाजी लैब में जांच के नाम पर मनमानी वसूली
ऋषिकेश।
शहर और आसपास क्षेत्रों में लगातार डेंगूए मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज कराने को भारी भीड़ है। डाक्टर ज्यादातर मरीजों को डेंगूए मलेरियाए टाइफाइड और चिकनगुनिया की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ मरीज खौफ के चलते खुद भी ब्लड की जांच करा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव है। ऐसे में प्राइवेट लैब संचालकों की मौज हो रही है। लोगों की शिकायत है कि ब्लड जांच के नाम पर प्राइवेट लैब मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। मरीज अधिक शुल्क देने को मजबूर हैं। डेंगू रैपेड किट जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क होती है। जबकि प्राइवेट में इसके 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा मलेरिया और टाइफाइड की जांच भी निशुल्क होती है। इसके प्राइवेट लैबों में 50 से 150 रुपये मरीजों से लिए जा रहे हैं। चिकनगुनिया की जांच प्राइवेट में 300 से 500 रुपये चुकाकर हो रही है। डेंगू में सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स काउंट जांच कराई जाती है। यहां जांच सरकारी अस्पताल में 35 रुपये में होती है। जबकि प्राइवेट में इसके 250 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह डेंगू मरीजों की शुगर और सीबीसी जांच कराई जाती है। सरकारी में शुगर का टेस्ट 35 रुपये में होता है। जबकि प्राइवेट में इसके 80 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं सीबीसी का सरकारी में शुल्क 145 रुपये है। वहीं प्राइवेट में यही जांच 400 से 800 में हो रही है। कुछ लोगों इस संबंध में देहरादून सीएमओ को शिकायत भी भेजी है।
गुलदार के हमले में मासूम बच्ची घायल
रायवाला।
रायवाला के खांड गांव नंबर तीन में गुलदार ने हमला कर चार साल की बच्ची को घायल कर दिया। परिजनों ने एम्बुलेंस से बच्ची को राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचायाए जहां गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गंगवीर सिंह अपनी चार साल की पौती श्रेया पुत्री तारा सिंह के साथ खेत से घर की ओर लौट रहे थे। इस बीच झाड़ियों के पीछे से गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में श्रेया बुरी तरह घायल हो गई। गंगवीर सिंह ने शोर मचाया तो गुलदार से भाग गया। इस बीच परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्ची को पहले बाइक से रायवाला बाजार लाया गया। यहां से एंबुलेंस से जरिये ऋषिकेश अस्पताल में पहुंचाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि परिवार पार्क से सटे क्षेत्र में रहता है। गुलदार के हमले में बच्चे के सिर पर चोटें आई हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
भाषण में सोनल, संध्या व दिया रहे अव्वल
ऋषिकेश।
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संकुल स्तरीय बौद्धिक व प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरिद्वार संकुल केंद्र के 7 विद्यालयों के 86 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
रविवार को भाषण, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, स्वरचित कविता पाठ, गीत, अंताक्षरी, कला प्रतियोगिता व पत्रवाचन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन तरुण, किशोर, बाल वर्ग तीन वर्गों में किया गया। भाषण में तरुण वर्ग में सोनल, किशोर वर्ग में संध्या नेगी, स्वचरित कविता पाठ में काजल नेगी, किशेर वर्ग में नयन पंतए संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में शिवम व रोशन ऋषभ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता बाल वर्ग में दिया सैलवाल, गीत प्रतियोगिता निकिता भूषण, कला प्रतियोगिता योगिता कंसवाल, अंताक्षरी में आकाश अंश, विपुल, संस्कृत ज्ञान प्रश्न मंच में प्रद्युम्न ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने किया, जबकि समापन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास विकास विद्या मंदिर को 2.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा भी की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा दयाधर दीक्षित, डा गिरीश पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, सिम्मी नागर, सीमा राठी, राकेश शर्मा, तारादत्त जोशी, शांति प्रकाश पाण्डेय आदि शामिल थे।