ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन की प्रेसवार्ता
ऋषिकेश।
ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करेगी। शहर में वायरल, टाइफाइड व डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने पर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है। संगठन ने शहर हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।
प्रेस क्लब में ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि शहर में लगातार वायरल, टाइफाइड, डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिये एसोसिएशन शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवायेगी। शहर की समस्याओं को लेकर संगठन गंभीर है। इसके लिये साथियों के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। भूमि खरीदने वालों को परेशानी न हो इसके लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा। उपाध्यक्ष दीपक चुग ने नगर पालिका में भूमि संबंधी दस्तावेज हस्तांतरण में आ रही परेशानी बताई। कहा कि खरीदी भूमि अपने नाम चढ़ाने में लोगों को चक्कर कटवाये जाते है। इसके लिये पालिका प्रशासन से वार्ता की जायेगी। यदि समस्या का हल न हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।

कार्यकारिणी का विस्तार
ऋषिकेश रियल इस्टेट एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि दीपक चुग, संजय व्यास, प्रदीप दूबे को उपाध्यक्ष, विरेन्द्र जोशी, हरेन्द्र रावत को मंत्री, धीरज मखीजा को संगठन मंत्री, सरदार मंगा सिंह को सांस्कृतिक सचिव, नितिन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नवीन भट्ट, निशांत मलिक, मानव जौहर, अनिल कुकरेती, विवेक तिवारी, दीपक थापा, गोपाल सती, निपुण गुप्ता, कोमल सिंह, अशोक पाल, विशाल कक्कड, राजेश अरोडा, अजीत कालरा, प्रदीप गुप्ता, नितिन गावडी को सदस्य बनाया गया है।
Author: admin
शहर में दवा का छिड़काव न होने से भड़के मायाकुण्डवासी
बस्तियों में डेंगूएचिकन गुनिया का प्रकोप तेजी से फैला
प्रदर्शनकारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर दवा छिड़काव की मांग की
ऋषिकेश।
आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह शहर में चिकन गुनिया, डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवा का छिड़काव न होने से नाराज है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कीटनाशक दवा का छिड़काव न किया तो आंदोलन किया जायेगा।
शहर में वायरल, मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से नाराज मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वरनगर, कुम्हार बाडा, शान्तिनगर, सर्वहारानगर व भैरव मंदिर के लोग पालिका पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मायाकुण्ड निवासी धनश्याम भट्ट ने कहा कि शहर में डेंगू, मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। प्राइवेट अस्पताल मरीजों से अटे पड़े है। लेकिन पालिका बीमारी से बचाव को कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव नहीं कर रही है। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा एवं ईओ ने क्षेत्र का भ्रमण कर दवा छिड़काव का भरोसा दिया। लेकिन पालिका सफाई व दवा छिड़काव को लापरवाही बरत रही है। प्रदर्शनकारियों में संजय सिंह, जयपाल सिंह, प्रभुदयाल, उमेश मिश्रा, नरेन्द्र थापा, मनबहादुर, कमलेश देवी, विरेन्द्र कुमार, गीता देवी, इन्द्रा देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, राधा दासी, संगीता देवी आदि शामिल थे। उधर, ईओ विजय सिंह का कहना है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कीटनाशक दवा का छिड़काव करने को सफाई विभाग को निर्देशित किया जायेगा।
बेघरों का शहर में हंसिया प्रदर्शन
ऋषिकेश।
कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने शहर में हंसिया प्रदर्शन किया। साथ ही भूमिहीनों को पट्टे देने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी न सुनी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित होकर प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों ने हाथों में हंसिया लेकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए पुराना बस अड्डा मार्ग, हीरालाल माग, तिलक रोडए हरिद्वार मार्ग, मायाकुंड, त्रिवेणीघाट, रेलवे मार्ग होकर वापस धरना स्थल पर पहुंचे। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल रावत ने कहा कि बेघर नया आबाद ग्रांट एक्ट की तर्ज पर भूमि पट्टे देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।
प्रदर्शनकारियों में सोहन सिंह रौतेला, सुमित चौधरी, मधु बिजल्वाण, सविता देवी, बबीता देवी, विमला पंवार, सरला देवी, कुसुमनाथ, रामेश्वरीए नीला विश्वास, राधा वर्मा, मुलायम सिंह, बलवंत सिंह, फकीरचंद, लोकेन्द्र, राहुल कुमार, छोटेलाल, सतपाल, तारा देवी, अनिता शमा, राजकुमारी आदि शामिल थे।
उड़ान स्कूल के बच्चों को बांटी ड्रेस
ऋषिकेश।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उड़ान स्कूल के बच्चों को मिस व मिस्टर उत्तराखंड सौदर्य स्पर्धा के विजेता ख्याति शर्मा और वासु ने ड्रेस वितरित किए। साथ ही त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया।
चंद्रेश्वरनगर स्थित स्कूल में बच्चों के लोक नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। विकास बहुगुणा और अमित रतूड़ी के बैंड की धुनों से समा बांधा। लोकगायक धूम सिंह ने मेरी गजणा गीत सुनाकर खूब तालियां बटौरी। इंडियन मेमोरी चौम्पियन प्रतीक यादव ने मेमोरी बढ़ाने के टिप्स दिए। स्कूल के निदेशक डॉ. राजे नेगी और उत्तम सिंह असवाल ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर राजा ढिंगरा, कमल सिंह, योगेश कुमार, उषा रावत, कुसुम जोशी, एसपी अग्रवाल, उमा देवी, दिव्या सस्सेना, रिचा रावत, सोमन आदि उपस्थित थे।
दून में महिला कांग्रेस की रैली 11 को
पेट्रोल.डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने दी जानकारी
ऋषिकेश।
महिला कांग्रेस 11 सितबंर को राजधानी में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पेट्रोल.डीजल के दामों पर बढ़ोतरी पर रोष जताया जाएगा। महिला कांग्रेस ने केंद्र पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में गुरुवार को देहरादून महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल.डीजल के दाम कई बार बढ़ाए गए। इसी के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में रैली निकालने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सरोज देवराड़ी, जिला उपाध्यक्ष बीना चौहान, पार्वती बडोला, पुष्पा मिश्रा, कमला शर्मा आदि उपस्थित थे।

मधु सेमवाल ने ऋषिकेश से जताई दावेदारी
पत्रकारवार्ता के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संगठन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऋषिकेश से दावेदार हैं, लेकिन टिकट किसी को भी मिले महिलाएं प्रत्याशी की जीत के लिए जुटेंगी। कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाएं जनता के बीच ले जाने के लिए भी अभियान चला रही है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
पुलिस फोर्स मिलने पर ही कार्रवाई करेगी पालिका की टीम
बुधवार को पुलिस न मिलने से पालिका को हुई थी परेशानी
ऋषिकेश।
ऋषिकेश नगर पालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान रोक दिया है। अब पुलिस फोर्स मिलने पर ही पालिका कार्रवाई करेगी।
नगर पालिका ने शहर में अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के लिए पुलिस के सहयोग मांगा था। प्रशासन के माध्यम से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन सोमवार को पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण पालिका की टीम कार्रवाई नहीं कर सकी। इसके बाद बुधवार को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला। बुधवार को पालिका की टीम दून मार्ग पर कार्रवाई करने पहुंचीए लेकिन इस बार भी पुलिस नहीं पहुंची। पालिका कर्मचारियों ने खुद ही यातायात व्यवस्था संभालते हुए कार्रवाई की और छह अवैध होर्डिंग गिराए। इस दौरान पालिका की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। पालिका का तर्क है कि दो बार सहमति बनने के बाद भी पुलिस प्रशासन से सहयोग नहीं मिला।
कर अधीक्षक निशात अंसारी ने बताया कि गुरुवार को अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान नहीं चला। पुलिस की मौजूदगी में ही अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

विभागों में आपसी तालमेल में कमी
अवैध होर्डिंग हटाने के लिए पुलिस.प्रशासन का सहयोग नहीं मिलना शहर में चर्चा कर विषय बना हुआ है। पालिका के अधिकारियों का दावा है कि प्रशासन से लिखित में फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। फोन से संपर्क कर तिथि तय की गई। लेकिन फिर भी पुलिस फोर्स नहीं मिली। ऐसे में विभागों में आपसी तालमेल की कमी भी नजर आ रही है।
कार्रवाई से हरकत में होर्डिंग कंपनियां
अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई से कंपनियां हरकत में आ गई हैं। बुधवार को चले कार्रवाई अभियान के बाद तीन कंपनियों ने 99 हजार रुपये होर्डिंग किराया के रूप में पालिका में जमा कराया है। हालांकि अभी भी कई कंपनियों के होर्डिंग अवैध तरीके से शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं।
हाथ.पाव में सूजन, अकड़न, जोड़ों में दर्द, खुजली व चिकते पड़ने से वायरल पीड़ित परेशान
ऋषिकेश।
वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या दिन.प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में 655 मरीज पहुंचे। पीड़ित मरीज हाथ.पाव में सूजनए सूजन, अकड़न, जोड़ों में दर्द, खुजली व चिकते पड़ने से परेशान थे। शंखनाद की टीम ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों से बात की। बताया कि मौसमी वायरल में चिकन गुनिया के लक्षण दिखाई दे रहे है।
गुरुवार को सरकारी अस्पताल की ओपीडी में 33 मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर ब्लड की जांच की गयी। दो मरीजों में डेंगू पॉजिटिव मिला। दोनों मरीज शीशमझाड़ी स्थित किसी आश्रम के बताये जा रहे है। दोनों मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती है। 66 मरीजों की मलेरिया व 81 मरीजों की टाइफाइड जांच की गयी। जिसमें से 10 मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिले।
फिजिशियन डॉ. ऋचा रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित मरीज हाथ.पाव में सूजन, अकड़न, जोड़ों में दर्द, खुजली व चिकते पड़ने की शिकायत कर रहे है। पीड़ित मरीजों में हर दूसरा मरीज इस प्रकार की शिकायत कर रहा है। यह चिकन गुनिया के लक्षण है। बताया कि चिकन गुनिया मच्छर के काटने से होता है। इसके कारण महीनों तक जोड़ो में दर्द रहता है। वहींए वायरल पीड़ित मरीज प्राइवेट अस्पतालों का अधिक रुख कर रहे है। नगर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन दो हजार से अधिक बतायी जा रही है। चिकन गुनिया व डेंगू की आंशका के चलते मरीज प्राइवेट अस्पताल का रुख करना ज्यादा बेहतर समझ रहे है।

एमएसवीवाईएल के लिए सपंर्क करेगी आशा
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आशाएं नगर पालिका के वार्ड सदस्यों से सपंर्क करेंगी। कार्यक्रम संयोजक एसएस यादव ने बताया कि एमएसवीवाईएल के तहत नगर का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से आशा कार्यकत्रियों को नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने के निर्देश दिये गये है। जिला प्रशासन ने पात्र व्यक्ति छूट न जायेए इसके लिए संपर्क करने को कहा है। बताया कि गुरुवार को चूना भट्टा बनखंडी में कैंप भी लगाया गया।
टीकाकरण जारी
प्रदेश में एएनएम के कार्यबहिष्कार का असर सरकारी अस्पताल में देखने को नही मिला। एनजीओ के माध्यम से संचालित एएनएम सेंटर व सरकारी अस्पताल में महिलाओं व नौनिहालों का टीकाकरण सुचारु रुप से चल रहा है।
सरकारी अस्पताल में गुरुवार को दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज शीशमझाड़ी टिहरी क्षेत्र के रहने वाले है। अलग जिला होने के कारण सीएमओ देहरादून कार्यालय को टिहरी सीएमओ को सूचना देने के संदर्भ में सूचित कर दिया हैए ताकि नरेन्द्रनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबधित क्षेत्र में दवा छिड़काव कर सकें।
एसएस यादव संक्रामक रोग नियंत्रक सरकारी अस्पताल नगरी क्षेत्र ऋषिकेश।
पालिका की दवा बेअसर
नगर पालिका ऋषिकेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नियमित रुप से नगर के कई वार्डों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन लगातार वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से पालिका की दवा को लोग बेअसर बताने लगे है। वहींए सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि मायाकुंड क्षेत्र में टैंकर के द्वारा गुरुवार को दवा का छिड़काव किया गया।

भीड़ का दबाब अधिक रहा
सरकारी अस्पताल में गुरुवार को भीड़ का दबाब अधिक रहा। नतीजन मरीजों को बैठने के लिए जगह भी नही मिल पा रही थी। कई मरीज बीमार होने के चलते जहां जगह मिली वही बैठ गये। पहाड़ से आयी एक बालिका स्वास्थ्य खराब होने के चलते फर्श में ही चादर डालकर लेट गयी। नबंर देर से आने पर छोटी सी बालिका को नींद भी आ गयी।
यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह
ऋषिकेश।
यमकेश्वर ब्लाक की संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज दिउली का दबदबा रहा। वाद विवादए नृत्य, समूहगान के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
गुरुवार को संस्कृत प्रतियोगिता के वाद विवाद, समूहगान व संस्कृत नृत्य में राजकीय इंटर कालेज दिउली कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान में रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोभाराम रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह सजवाण, दिनेश भट्ट, बलदेव प्रसाद कुकरेती, योगेश्वर प्रसाद ध्यानी व अन्नपूर्णा गौड़ ने संयुक्तरुप से विजेता छात्रों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में ज्ञान विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में संस्कृत भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
संस्कृत प्रतियोगिता में यमकेश्वर ब्लाक के 165 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड संयोजक डॉ. संजू प्रसाद ध्यानी, प्रधानाचार्य मुन्ना सिंह, प्रभाकर बाबुलकर, संजय थपलियाल, गिरिराज बिष्ट, डॉ एनके गौड, परमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में नीलकंठ संकुल केन्द्र बना विजेता
यमकेश्वर ब्लाक के तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधायक विजया बड़थ्वाल ने शुभारंभ किया
ऋषिकेश।
गुरुवार को लक्ष्मणझूला इंटर कालेज में यमकेश्वर ब्लाक के संकुल केन्द्रों की तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक विजया बड़थ्वाल ने किया। सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में नीलकंठ संकुल ने बाजी मारी।
संकुल केन्द्रों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरी प्रतियोगिता खो.खो आयोजित हुई। खो.खो सब जूनियर वर्ग बालिका में दिउली विजेता रहा। इससे पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल, शोभाराम रतूड़ी, नवीन राणा, प्रदीप राणा, गुरुपाल बत्रा, बलदेव प्रसाद कुकरेती ने प्रतिभाग कर रहे छात्रों का परिचय प्राप्त किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल में भी ध्यान देना चाहिये। खेल शरीर के साथ मानसिक व बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए आवश्यक है।
प्रतियोगिता में 10 संकुल केंद्रो के 285 छात्र प्रतिभाग कर रहे है। निर्णायक मंडल में डीएस बिष्टए सुषमा बहुगुणा, देवेन्द्र नेगी, एमएल जोशी, महिपाल रावत, कुसुम चौधरी,संतोष राय शामिल रहे। मौके पर बलवीर रावत, एनपी कैंथोला, मेहरबान बिष्ट आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा समन्वयक मुकेश असवाल ने बताया कि 9 व 10 सितम्बर को सेमीफाईनल व फाईनल के मुकाबले खेले जायेंगे।
उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनायेंगेः हरीश रावत
गुमानीवाला स्थित जयराम उद्यान में श्रद्धांजलि सभा में बोले सीएम रावत
जयराम आश्रम के ब्रह्मलीन संत देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी को दी श्रद्धांजलि
श्यामपुर।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऋषिकेश मेडिकल का हब बनेगा। कहा कि एम्स के साथ.साथ ऋषिकेश में मेडिकल सुविधाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। 
जयराम आश्रम के ब्रह्मलीन संत देवेन्द्र स्वरूप महाराज की पुण्यतिथि पर गुमानीवाला स्थित जयराम उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। स्वास्थ्य बीमा की राशि बढ़ाने के साथ नर्सिग होम खुल रहे हैं। राज्य में निजी अस्पताल खुलने से सरकार पर निर्भरता कम हो रही है। उन्होंने सरकार के कार्यों में जनता से सहयोग भी मांगा। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वह अपने गुरु के बताए मार्ग पर आगे चल रहे हैं। शिक्षा से ही समाज को कुछ दिया जा सकता है।
इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा, पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मानंद महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, भारत माता मंदिर के संस्थापक सत्यमित्रानंद महाराज, अवधेशानंद महाराज, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, दर्जाधारी विजय सारस्वत, महंत विनय सारस्वत, जूना अखाड़े के नरेन्द्र गिरी, जय सिंह रावत, डॉ केएस राणा, शिवा ढौंडियाल, राव राशिद, महावीर उपाध्याय, विनोद चौहान, राजेश व्यास, रमेश रांगड़, रतन सिंह पंवार, विक्रम सिंह रावत, कमलजीत पनेसर, इन्द्र कुमार गोदवानी, सेवादल अध्यक्ष दीपक धमांदा आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेश कोतवाल सम्मानित
सीएम हरीश रावत ने ऋषिकेश कोतवाल वीसी गोसाईं को सम्मानित किया है। कोतवाल की बेहतर कार्यप्रणाली एवं अपराध के लगातार खुलासे करने पर पुरस्कार दिया।
