तेजी से बढ़ने से लगे हैं कोरोना के मामले, आज आए कोरोना के 814 नए मामले, नई एसओपी जारी

उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में आज शुक्रवार को कोरोना के 814 नए मामले मिले हैं। वहीं 147 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि सक्रिय मामले दो हजार के पर पहुंच गए हैं। देहरादून जनपद में आज 325 नए मामले आए हैं। देहरादून में सक्रिय मामले 866 पहुंच गए हैं। वहीं, हरिद्वार में 233 और नैनीताल में 119 मामले सामने आए हैं।
राज्‍य में आज एक दिन में 814 मामले सामने आए। अगर जिलों की बात करें तो देहरादून में 325, नैनीताल 233 और हरिद्वार में 119 कोरोना के मामले सामने आए हैं। ये तीन जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हैं। वहीं, उधमसिंह नगर में 35, पौड़ी गढ़वाल में 21, अल्‍मोड़ा में 14, चंपावत में 13, टिहरी गढ़वाल में 12, पिथौरागढ़ में 11, उत्‍तरकाशी में 10 और बागेश्‍वर में 10 मामले आए हैं। उधर, रुद्रप्रयाग में छह और चमोली में पांच मामले आए हैं।

आज का हेल्‍थ बुलेटिन
आज मिले संक्रमित 814
आज स्‍वस्‍थ्‍य हुए 147
आज हुई मौत 00
सक्रिय मामले 2022
रिकवरी प्रतिशत 95.40 फीसद
आज सैंपल पाजिटिविट रेट 5.59 फीसद

केन्द्र सरकार की ओर से जारी एसओपी-
1. Night Curfew: राज्य में Night Curfew रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
(Curfew अवधि में जिन सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, दुकानों कार्यालयों को COVID Appropriate Behaviour & COVID Safety Protocols के तहत कार्य करने की छूट संलग्नक-1 के अनुसार प्रदान की जायेगी।
2. Market Opening: समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुले रहेंगे।
3. राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, मनोरंजन पार्क थियेटर, ऑडिटोरियम आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।
4. राज्य में स्वीमिंग पूल / वाटर पार्क दिनांक 16 जनवरी, 2022 तक बन्द रहेंगे।
5. राज्य में स्थित खेल संस्थान स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेंगे खेल संस्थान स्टेडियम एवं खेल के मैदान को कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोलने के उपयुक्त मानक प्रचलन विधि खेल विभाग द्वारा अपने स्तर से जारी की जायेगी।
6. समस्त सार्वजनिक समारोह (Event) (मनोरंजन / शैक्षिक सांस्कृतिक आदि) गतिविधियों की दिनांक 16 जनवरी, 2022 तक अनुमति नहीं होगी।
7. विवाह समारोह एवं शव यात्रा में Venue (बन्द अथवा खुले स्थान) के 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इस दौरान काविड प्रोटोकॉल का कडाई से अनुपालन किया जायेगा।
8. राजनैतिक रैली / धरना प्रदर्शन की दिनांक 16 जनवरी, 2022 तक अनुमति नहीं होगी।
9. होटल, रेस्तरां, भोजनालयों और ढाबों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता एवं कोविड प्रोटोकॉल के तहत Dining के संचालन के लिए अनुमति होगी। खाद्य पदार्थों की Takeaway / होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
10. होटलों में स्थित Conference Hall, Spa and Gym का उपयोग COVID Protocol के अनुपालन के साथ 50 प्रतिशत क्षमता में किये जाने की अनुमति होगी।
11. School: राज्य में आगनवाड़ी केन्द्र एवं कक्षा 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान दिनांक16 जनवरी, 2022 तक बन्द रहेंगे, इस दौरान online class के माध्यम से कक्षाएं जारी रहेंगी।
12. भारत सरकार एवं राज्य सरकार की निकायों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के संचालन की अनुमति होगी।
13. Entry Restriction: बाहरी राज्यों से उत्तराखंड राज्य में आने वाले वह व्यक्ति जिनके पास COVID Vaccination (दोनो डोज) का प्रमाण पत्र नहीं है उन सभी व्यक्तियों को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RT PCR/ TrueNat/ CBNAAT/ RAT COVID Negative Test Report के साथ ही राज्य में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जायेगी।
14. COVID Appropriate Behaviour / Sanitization: देश भर में ‘Omicron’ के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जनपद के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर्यटक स्थलों, बाजार, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन मण्डी, शॉपिंग मॉल एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर COVID Appropriate Behaviour जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना एवं हाथों को Sanitize करने आदि का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
15. IEC Activities: कोविड-19 के New Variant ‘Omicron’ से बचाव हेतु प्रत्येक जनपद में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया
Vaccination: राज्य में सभी पात्र व्यक्तियों का Covid Vaccination-Double Dose को शत प्रतिशत आच्छादित करने की कार्यवाही की जायेगी।
17. General Directives for COVID-19 Management:
राज्य में COVID-19 प्रबंधन के निम्नलिखित निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा –
सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 6 फिट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गैरकानूनी होगा जिसके लिए निर्धारित जुर्माने के साथ दंड का प्रावधान होगा।
सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन प्रतिबंधित होगा।
18. कमजोर व संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा:
निम्नलिखित श्रेणी के व्यक्तियों को आवश्यक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ही घर से बाहर जाने की सलाह दी जाती है :
65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ।
Persons with co-morbidities.
गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
10 वर्ष से कम आयु के बच्चे।
19. दंड के प्रावधान :
COVID Curfew का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 (Section 51 to 60), महामारी अधिनियम 1897 एवं IPC की धारा 188 प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
अतः उपर्युक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु
आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
उक्त आदेश दिनांक 09 जनवरी, 2022 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी होंगे।

आप ने पहली उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम

आप पार्टी ने नए साल के पहले हफ्ते में अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस मौके पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा है।
उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई, आइये सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करें।
आप पार्टी ने पहली लिस्ट में 24 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं जिनमें आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल का नाम भी शामिल है। आप प्रभारी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में लगभग सभी विधान सभा प्रभारियों को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री, शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, भूपेश उपाध्याय कपकोट, दीपक बाली काशीपुर, बसंत कुमार बागेश्वर (एससी), प्रेम सिंह भगवानपुर (एससी), अमित जोशी अल्मोड़ा, डिम्पल सिंह राजपुर रोड (एससी), यूनुस चौधरी जसपुर, सुरेश सिंह बिष्ट सल्ट, प्रशांत राय रानीपुर, विजय शाह घनसाली (एससी), नवनीत राठी मंगलौर, राजेश बिष्ट लोहाघाट, मदन महर चंपावत, समित टिक्कू हल्द्वानी, मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी (एससी), राजे नेगी ऋषिकेश, हरीश चंद्र आर्य सोमेश्वर (एससी), दिगमोहन नेगी चौबट्टाखाल, प्रवीण बंसल विकासनगर, ई. शादाब आलम पिरान कलियर, नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण, अजय जायसवाल सितारगंज से उम्मीदवार बनाये गये है।
आप प्रभारी ने बताया कि जल्द ही पार्टी अन्य नामों की घोषणा भी कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी ने पहले ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वो अपने उम्मीदवारों के नाम सबसे पहले सार्वजनिक करेंगे ताकि उम्मीदवार जनता के बीच जा सकें और पार्टी का प्रचार करते हुए वोट मांग सकें। उन्होंने दोनों दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल पहले हमें चेहरों को लेकर ताने मारते थे आज उन्हीं दलों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वो टिकट किसे दें लेकिन आप पार्टी का हर आम चेहरा ही जनता का चेहरा होता है और जनता का प्यार और समर्थन को देखते हुए जल्द ही अन्य नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

खरोला का आरोप, कहा-15 साल से ऋषिकेश का विकास नही हुआ

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून रोड स्थित गार्डन रिसोर्ट में आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेरा बूथ मेरा गौराव कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश विधानसभा के नगर निगम निगम क्षेत्र के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और पूर्व वार्ड प्रत्याशी नगर निगम ऋषिकेश की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आगामी कार्यक्रमों के विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गयी और बूथ को मजबूत करने के सापेक्ष विस्तृत रुपरेखा बनाई गई।
खरोला ने कहा कि मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम 11 जनवरी से 11 दिन तक चलेगा, जिसमे ऋषिकेश विधानसभा के समस्त नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर पर बैठक करके बूथ को मजबूत करने में विस्तृत चर्चा की जायेगी और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुचाने तक का आवाहन किया जाएगा।
खरोला ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियां, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करना होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोटर करने की अपील करेंगे।
खरोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में 15 सालो से भाजपा का विधायक है परन्तु केवल झूठे वादों और कोरी घोषणाओं के अलावा क्षेत्र की जनता को कुछ नहीं मिला। चुनाव आते ही क्षेत्रीय विधायक को ऋषिकेश विधानसभा के विकास की सुध हुई है और आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले कोरी घोषणा करने में लगे है परन्तु वे इस बात से अनजान है कि क्षेत्र की जनता जाग चुकी है और विधायक के द्वारा बरगलाने में नहीं आएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऋषिकेश में जमानत जब्त करा कर ऋषिकेश में विकास रूपी कांग्रेस का झंडा लहराएगी।

चुनाव पर सक्रिय होता है विपक्ष, गिनाई अपनी और सरकार की उपलब्धियां

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से ऋषिकेश में जनता आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क, बाढ़ सुरक्षा एवं पेयजल योजना का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइव जुड़कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं पेयजल निगम की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। बीते पांच साल में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। अभी भी जो काम बचे हैं, उन्हें पूर्ण करने को लिये वो प्रतिबद्ध है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, सह प्रभारी पूनम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
217.40 लाख रुपये की लागत से हरिपुर कला में 4.85 किलोमीटर विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार कार्य।
श्यामपुर के भट्टा कॉलोनी वार्ड संख्या 9 एवं 10 में 151.47 लाख की लागत से 2.21 आंतरिक मार्गों का निर्माण।
गुमानीवाला मे कैनाल रोड वार्ड संख्या 3 की गली नंबर 8 में 135.92 लाख रुपये से 2 किलोमीटर आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण।
भट्टोवाला में 213.17 लाख की लागत से 3.66 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण।
गढ़ी मयचक प्राइमरी स्कूल के पास ग्वेला नाले पर 4.35 लाख की लागत से 24 मीटर सेतु का नव निर्माण
ऋषिकेश में मुख्य चौक छिद्दरवाला के अंतर्गत 60.07 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण।
खदरी खड़गमाफ संख्या एक में 44.72 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
ग्रामसभा खैरी कला में 91.99 लाख रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
ग्रामसभा साहबनगर में 35.80 लाख रुपये की लागत से आंतरिक मार्गों का निर्माण।
श्यामपुर के लक्कड़ घाट में ध्यान योग मंदिर के निकट 74.83 लाख की लागत से 1.1 आंतरिक सड़कों का निर्माण।
ग्राम सभा छिददरवाला के वार्ड संख्या पांच में 98.97 लाख की लागत से 1.4 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 140.38 लाख रुपये की लागत से हरिपुर कला प्रेम विहार कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 154.27 लाख रुपये की लागत से श्यामपुर में वार्ड संख्या पांच के मार्गों का निर्माण कार्य।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से गढ़ीमयचक प्राइमरी स्कूल के पास 4.35 लाख रुपये की लागत से ग्वेला नाले का नव निर्माण कार्य।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 387.19 लाख रुपये की लागत से खैरी खुर्द पेयजल योजना का निमार्ण।
सिंचाई विभाग के माध्यम से निर्मित होने वाली सोंग नदी के तट पर 900.68 लाख रुपये की लागत से गौहरीमाफी बाढ़ सुरक्षा योजना का कार्य।

इन योजनाओं का लोकार्पण किया गया
ऋषिकेश के अंतर्गत अमित ग्राम में 61.76 लाख की लागत से आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्य का लोकार्पण।
46 लाख की लागत से ग्राम सभा खैरी कला में विभिन्न मार्गों का निर्माण कार्य।
131.99 लाख रुपये की लागत से ग्राम सभा साहबनगर, चक जोगीवाला एवं जोगीवाला माफी में विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य।
177.38 लाख की लागत से भल्ला फार्म श्यामपुर में सड़क पुलिया एवं नाली का निर्माण।
179.44 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत रायवाला में शिवम एनक्लेव में विभिन्न मार्गों का निर्माण कार्य।
499.58 लाख रुपये की लागत से ऋषिकेश में प्रतीतनगर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से 238.90 लाख रुपये की लागत से त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार, सुंदरीकरण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से श्यामपुर व गुमानीवाला में 58.36 लाख रुपये की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से श्यामपुर भट्टा कॉलोनी व भट्टोवाला में 42 लाख की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य।

हरिनाम कथा जीवन की व्यथाओं का हरण करती हैं-कथा व्यास

गुमानीवाला कैनाल रोड़ गली नम्बर 6 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने द्वितीय दिवस की कथा में कहा कि हरिनाम कथा जीवन की व्यथाओं का हरण करती हैं। जो सच्चे मन से प्रभु नाम का स्मरण करता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
कथा श्रवण करने वालों में धनी राम नौटियाल, नन्द लाल यादव, उदय पैन्यूली, जगदीश नौटियाल, रोशन लाल बेलवाल, विजय राम जोशी, प्रमोद चौहान, पुष्कर सिंह रावत, मंगला देवी, अनुराधा नौटियाल, रेखा सिलस्वाल, शोभा नेगी, मंगसीरी रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फौजदारी के 14 साल पुराने में आरोपित हुआ बरी

न्यायिक मजिस्ट्रेट डोईवाला की अदालत ने 14 साल पुराने मामले पर सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषमुक्त किया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता लाल सिंह मटेला ने बताया कि वर्ष सात अक्टूबर 2007 को सरिता राणा नामक महिला ने जौलीग्रांट पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। बताया था कि उनके पति दिनेश कुमार राणा बाइक से देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। तभी खुशाल सिंह सजवाण ने उनके पति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसके चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पति की मौत हो गई थी। उन्होंने खुशाल सिंह पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया था। इसी क्रम में पुलिस ने भी खुशाल सिंह सजवाण पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
अधिवक्ता लाल सिंह मटेला ने बताया कि मामला देहरादून स्थित सीजेएम न्यायालय करीब 10 वर्ष तक चला। इसके बाद वर्ष 2018 में डोईवाला में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में स्थानांतरित हुआ। अधिवक्ता लाल सिंह मटेला की मजबूत पैरवी की बदौलत न्यायाधीश मीनाक्षी दुबे ने आरोपित खुशाल सिंह सजवाण को दोषमुक्त किया है।

सीएम ने कम समय में जो काम किये है निःसंदेह उनकी कल्पना भी नही की जा सकती थी-राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें रूपये 47 करोड़ 5 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 64 करोड़ 9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि विजय संकल्प यात्रा तभी सफल होगी जब हम सब कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा कोई निजी यात्रा नहीं है अपितु उत्तराखण्ड की सामूहिक यात्रा है। इस यात्रा का आयोजन राज्य के विकास की गति को ज्यादा तेज बढ़ाने के लिए किया गया है ताकि जनता का आर्शीवाद एवं समर्थन हमारी सरकार को मिल सके और हम राज्य के विकास के लिए आगे भी कार्य कर सके। उन्होने कहा कि हम काम करना चाहते हैं। उत्तराखण्ड राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सेवा करने के लिए जितना भी समय मिला है। मैंने अपने समय को जनता के लिए समर्पित किया है। मेरे द्वारा जनहित में लगातार कई फैसले लिए गए। मेरे द्वारा मात्र फैसले ही नहीं लिए गये बल्कि अधिकांश फैसलों एवं घोषणाओं के शासनादेश भी किए गये व वित्त की स्वीकृति दी गयी। उन्होने कहा कि मेरे द्वारा चाहे आशा कार्यकत्री हों, चाहे भोजन माता हों, चाहे पीआरडी हों, चाहे उपनल कर्मचारी हों, चाहे राज्य आन्दोलनकारी हों या खिलाड़ियों से सम्बन्धित नई खेल नीति का मामला हो हमने सभी के लिए शासनादेश निकाले हैं। उन्होनें कहा कि हमारे द्वारा रिक्त 24 हजार सरकारी पदों को भरने का भी फैसला लिया गया जिसके तहत अधिकांश रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही गतिमान है। हमारे द्वारा जन शिकायतों एवं समस्याओं के तेजी से निदान को प्राथमिकता दी गयी व कार्य शीघ्रता से हों इसके लिए सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाया गया, जिसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी । उन्होंने कहा कि हमने छात्र-छात्राओं के हित में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन वर्तमान में निःशुल्क किए गए हैं। मैंने अपनी पूर्व घोषणा के तहत 10वीं, 12वी, व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की प्रक्रिया के तहत रूपये 12 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में डालने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हमारा राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की जिनमें पौराणिक एंव ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने, मुख्य बाजार काली कमली धर्मशाला से गंगोत्री तक गंगा किनारे सुन्दर आस्था पथ का निर्माण किये जाने, तांबाखाणी सुरंग का सौन्दर्यीकरण किये जाने, गाजणा क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या को दूर किये जाने व सीमान्त क्षेत्र कमद तक रोडवेज की बस चलाये जाने, मां गंगा के मायके मुखवा-जांगला एवं मुखवा मारकण्डेय तक सड़क निर्माण किये जाने, नेताला स्थित जीएनएम/एएनएम सेन्टर को महिला विकास व महिला उद्यमिता के लिए विकसित किये जाने, बौन गांव स्थित इंजीनियरिंग कालेज के भवन को क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सदुपयोग में लाये जाने, धनारी में दिगथौल-पंचाणगांव मोटर मार्ग से राइका भटवाड़ी तक मोटर मार्ग निर्माण किये जाने तथा प्राचीन आस्था केन्द्र श्री शक्ति एवं विष्वनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की घोषणा शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य में आगमन पर आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री धामी ने अपनी 6 महीने की कार्यावधि में करिश्माई काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई मुख्यमंत्री 6 महीने में इतने कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री ने केवल घोषणाएं ही नहीं की हैं बल्कि उन पर अमल भी किया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति हम लोगों के दिल में सम्मान है क्योंकि इस राज्य के सैनिकों ने देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है। वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को केवल गम्भीरता पूर्वक सुना ही नहीं जाता अपितु विश्व द्वारा उस पर अमल भी किया जाता है । उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा इस उद्देश्य के साथ आयोजित की गयी है कि हम आगे उत्तराखण्ड राज्य के लिए क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखण्ड राज्य को एक आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं। यह तभी सम्भव है जब उत्तराखण्ड की जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद उत्तराखण्ड राज्य की सरकार को मिलेगा।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

10 जनवरी से 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को बूस्टर डोज की तैयारी

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में कोविड की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपदों में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जाए। प्रतिदिन कोविड को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने हेतु कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लगातार आमजन में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जन-जागरूकता फैलायी जाए, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ ही नियमित तौर पर डाटा अपलोड किया जाए, ताकि स्थिति का सही से अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि 15 से 17 वर्ष के किशोरों को अगले 7 दिनों में वैक्सीनेट कर लिया जाए। साथ ही, 10 जनवरी से 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को बूस्टर डोज की तैयारी भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने पी.एच.सी और सी.एच.सी लेवल तक आवश्यक दवाओं, कोविड आईसोलेशन किट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम समय से उठा लिए जाएं। कोविड हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम आदि को भी एक्टिव कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने टेम्परेरी हेल्थ फेसिलिटीज को भी स्टैण्डबाई मोड में एक्टिव रखे जाने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड की तीसरी लहर आए या नहीं या वह कितनी प्रभावित करेगी कहना मुश्किल है परन्तु हमें अपनी तैयारियां कोविड से एक कदम आगे रहकर करनी हैं। इसके लिए पूरे सिस्टम को एकजुट होकर प्रभावी तौर पर कार्य करना होगा।
मुख्य सचिव ने सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड और वेन्टीलेटरयुक्त बेड की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि सर्दियों में बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में कोविड के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करना होगा। ऐसे क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध हो जाने पर भी क्षेत्रवासियों को समस्या न हो इसके पूर्व में ही प्रबन्ध कर लिए जाएं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव अमित नेगी, एस.ए. मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल आयुक्त सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

यूथ कांग्रेस ने फेसबुक पेज पर 10 लाख फॉलोअर्स बनाये

सोशल मीडिया के पेज पर यदि किसी ने कम समय में रिकॉर्ड तोड़ फॉलोअर्स का कीर्तिमान बनाया है तो वह है उत्तराखंड युवा कांग्रेस का जुनून और मेहनत के साथ बनाया गया नया कीर्तिमान। उत्तराखंड राज्य सोशल मीडिया की पृष्ठभूमि पर नए और जोशीले मुकाम प्राप्त कर रहा है। मुख्य बात यह है कि सोशल मीडिया के पेज पर 10 लाख की संख्या में फॉलोअर्स स्थापित करने में उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने बाजी मार ली है।
उत्तराखंड युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ बने 1000000 फॉलोअर्स पर सर्वप्रथम भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव वालिया को इस रिकॉर्ड तोड़ मुहिम का सीधा श्रेय जाता है, क्योंकि उन्होंने एक ऐसे युवा व्यक्तित्व को उत्तराखंड राज्य में युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान सौंपी है, जो कि जोशीले तथा जुनून से भरपूर होने के साथ ही मेहनती भी है। गौतम नौटियाल ने इस रिकॉर्ड को बनाया और 1000000 की संख्या वाले फॉलोअर्स को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने का काम किया।
उत्तराखंड युवा कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश सयोंजक गौतम नौटियाल ने 10 लाख फॉलोअर्स का कीर्तिमान स्थापित करने पर कहा है कि युवा कांग्रेस बुलंदियों पर पहुंच रहा है और जिसका जीता जागता उदाहरण स्थापित किए गए नए कीर्तिमान के रूप में सामने आ चुका है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है और इसमें युवाओं की भूमिका अनिवार्य हो जाती है। सोशल मीडिया में प्रदेश संयोजक की कमान संभालने वाले गौतम नौटियाल ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के पेज पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं उससे जुड़े युवाओं तथा शिक्षित युवाओं को वे आभार एवं धन्यवाद करना चाहेंगे, क्योंकि उनके बिना ये इतिहास को नहीं रचा जा सकता था।

ऋषिकेश विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नही किया-रमोला

एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्राम सभा ठाकुरपुर के खैरी खुर्द में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील को लेकर जनसंपर्क किया। मौके पर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कार्य शून्य के बराबर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ स्थानीय विधायक का रवैया सौतेला रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली, पानी की निकासी, आवारा पशुओं से फसल के नुकसान जैसी विभिन्न समस्याएं है परंतु स्थानीय विधायक द्वारा इन समस्याओं में कभी ध्यान ही नहीं दिया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही आंख बंद करके बैठ जाएंगे तो जनता की सेवा कौन करेगा? परंतु जनसंपर्क के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस प्रकार आम जनमानस का कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है यह निश्चित ही परिवर्तन की ओर इशारा करता है।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस बार प्रदेश में और ऋषिकेश विधानसभा में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जनता बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हो चुकी है सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए परंतु जन विरोधी भाजपा सरकार उत्तराखंड में अवैध खनन करवाने पर जोर दे रही है। उत्तराखंड में परिवर्तन निश्चित है।
जनसम्पर्क में उप प्रधान रोहित नेगी, मंगल दल अध्यक्ष संदीप कलूडा, अमन भण्डारी, सत्येन्द्र सिंह रावत, आनन्द सिंह रावत, निर्मल रांगढ, गोपी तोमर, मनोज पोखरियाल, अमन भण्डारी, चंद्र नेगी, विनोद रावत, सुभम रावत, दीपक राणा, जीतेंद्र रागंड, जीत रागंड, श्रीपाल सिंह नेगी, अल्का क्षेत्री, कृष्णा रमोला, ममता क्षेत्री, राजकुमार मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।