शाॅर्ट सर्किट के चलते बस अड्डे में तीन खोखों में लगी आग

बस अड्डे ऋषिकेश के पीछे शॉर्ट सर्किट से यहां स्थापित तीन खोखों में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक खोखा आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पाकर पुलिस और फायरकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।

आज दोपहर करीब 1ः30 बजे संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में अचानक तीन खोखों में आग लग गई। आग से आसपास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व फायर के जवान मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इससे पहले आग बुझती एक खोखो पूरी तरह आग से जलकर खाक हो गया। जबकि दो खोखे आंशिक रूप से चले।

जानकारी के अनुसार बिट्ट पुत्र मुखराम निवासी नई जाटव बस्ती का खोखा पूरी तरह से भस्म हो गया है, जबकि अनिल डंगवाल और मनोज के खोखों में रखा सामान को नुकसान नहीं पहुंचा।
वहीं, स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर पहुंच पीड़ितों से पूरी जानकारी प्राप्त की। स्पीकर ने मौके से ही एसडीएम को फोन कर प्रभावितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मौके पर खोखे यूनियन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह काचू, हरि सिंह रांगड, जसवंत वर्मा, नंदकिशोर जाटव, जीतू मुखर्जी, मयंक, तेजपाल शर्मा उपस्थित थे।

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा ने ली अंतिम सांसे, पूर्णानंद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार


कई दिनों से एम्स में भर्ती मशहूर पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा ने आज अपनी अंतिम सांसे ली। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और स्पीकर उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी-अपनी संवेदनाए व्यक्त की। वहीं, राजकीय सम्मान के साथ मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके कार्याें को स्मरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

हिमालय रक्षक, चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा का अंतिम संस्कार मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने सुंदरलाल बहुगुणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आज हमने देश के एक बहुमूल्य रत्न को खो दिया। हिमालय की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लक्ष्य को सदैव सर्वोपरि रखने वाले बहुगुणा जी ने सर्वोदय आंदोलन, चिपको आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया। कहा कि उनका सौभाग्य है कि कई विषयों पर बहुगुणा जी के साथ उनकी चर्चा होती थी और वह हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते थे। कहा कि उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई है।

इस दौरान देहरादून के जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, ऋषिकेश के उप जिलाधिकारी वरुण चैधरी, कोतवाल रितेश शाह कई लोग मौजूद रहे।

निशुल्क एंबुलेंस सेवा को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने संचालित

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कोरोना से पीड़ित मरीज की सेवा के लिए एक निशुल्क एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई। यह एंबुलेंस कोरोना पीड़ितो को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लें जाने के लिए कार्य करेगी।

कांग्रेस भवन से निशुल्क एंबुलेंस सेवा को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष महंत सारस्वत, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक व व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एंबुलेंस रवाना करने के पश्चात कॉंग्रेस भवन से लेकर देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, घाट रोड पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस में आज एंबुलेंस की सेवा आरम्भ की है जो कोविड-19 मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगी। इस सेवा हेतु राजपाल खरोला को 9412050935, पार्षद मनीष शर्मा को 9837072433, ललित मोहन मिश्र को 9927050389, महंत विनय सारस्वत के 94120 51962 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक स्व० राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को देश भुला नहीं सकता है, उनके द्वारा ही आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी गई है, चाहे वह सूचना क्रांति हो, पंचायतों को अधिकार देना, 18 वर्ष के युवा को वोटिंग का अधिकार देना हो और चाहे वह सड़कों का जाल हों सभी राजीव गांधी की दूरदृष्टि सोच की देन है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवान, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, मधु जोशी, सेवादल के नगर अध्यक्ष राम कुमार, सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, शैलेन्द्र बिष्ट, विक्रम भंडारी, रुक्कम पोखरियाल, विजय पालसिंह रावत, अभिषेक शर्मा, संजय भारद्वाज, इमरान सैफी, प्रदीप भट्ट, नंदकिशोर जाटव, राजेन्द्र जाटव, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, पुरन्जय राजभर, सोनू पाण्डेय, हर्ष शर्मा, धर्मेन्द्र गुलीयाल, राजू गुप्ता, हरिराम वर्मा, गब्बर रौतेला, शोभा भट्ट आदि उपस्थित थे।

भारत रत्न व पूर्व पीएम राजीव गांधी को कार्यकर्ताओं ने किया नमन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नरेंद्र नगर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी के जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत, पूर्व पीएम व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ता उन्हें नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश उनकी कमी को महसूस कर रहा है इस मौके पर जरूरतमंदों को दवाइयां, मास्क और सेनेटाइजर की किट बनाकर दी गई तथा दोगी पट्टी में इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तम असवाल, सभासद विनोद सकलानी, सभासद अजय रमोला, अनिल रावत, जयराम सेमवाल, नरेंद्र चैहान, सुजीत कुड़ियाला आदि शामिल रहे।

युवा मोर्चा नरेंद्रनगर के कार्यकर्ताओं ने सीएम से मुलाकात की, संगटाली पुल को लेकर जताया आभार, रखी अपनी समस्याएं


कोडियाला के पास सिंह सिंगटली ब्रिज पुल निर्माण की स्वीकृति पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्य चंद्र सिंह चैहान, नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह धमांदा, युवा मोर्चा के नेता आशीष कुकरेती, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य तथा ढांगू विकास समिति पौड़ी गढ़वाल के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने दोगी पट्टी में बीएसएनल टेलिफोन एवं मोबाइल टावर में नेटवर्क ना आने का विषय भी सीएम के सम्मुख रखा। इसके अलावा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील आर्य एवं युवा मोर्चा के नेता आशीष कुकरेती ने बदल भवानी ग्राम सभा में रह रहे अनुसूचित जाति के किसानों को रेल विभाग से मकानों एवं खेतों का मुआवजा दिलाने की मांग की।

बता दें कि विगत दिनों सभी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर नरेंद्र नगर विधानसभा एवं यमकेश्वर पौड़ी को जोड़ने वाले इस पुल के शीघ्र निर्माण करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुल के महत्व को देखते हुए इसके निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर कल से सरकारी अस्पताल की खुलेगी ओपीडी

देहरादून जिले के कोविड प्रभारी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां सामान्य रोगियों के चिकित्सकों की उपलब्धता न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और ओपीडी को 21 मई से ही खोलने के निर्देश कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा. एमपी सिंह को दिए। इसके बाद अब शुक्रवार से राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी खुलने जा रही है।

आज दोपहर तक लगातार तीर्थनगरी में बारिश होती रही। इसी बीच कोविड प्रभारी देहरादून व सैनिक एवं उद्योग विकास मंत्री गणेश जोशी सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद के द्वारा वेंटिलेटर के लिए धनराशि अवमुक्त किए जाने के बाद भी अस्पताल में वेंटिलेटर न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। तत्काल वेंटिलेटर अस्पताल के लिए मंगवाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद कोविड प्रभारी गणेश जोशी ने आईडीपीएल में तैयार हुए कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एम्स के चिकित्सकों और सेना के जवानों से पूरी जानकारी हासिल की।

मौके पर स्पीकर उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल, सीएमओ अनुप डिमरी, एसडीएम वरूण कुमार चैधरी, डा. यूएस खरोला, फार्मेसिस्ट बीपी भट्ट, मंडल अध्यक्ष भाजपा दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

सीएम ने अतिवृष्टि की घटना के बाद जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, शीघ्र मुआवजा दिया जाए

उत्तराखंड में कई स्थानों से अतिवृष्टि और भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत सहायता पहुंचाने तथा घायलों के समुचित इलाज और बेघर लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलंब अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। किसानों कि फसलों को हुए नुकसान का आँकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के लिए भी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुचारू करने के लिए राज्य सरकार समुचित प्रबंध कर रही है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई है।

कोरोना से जंग को वन मंत्री हरक सिंह ने दिए 25 करोड़ रूपए


वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोरोना से जंग लड़ने के लिए 25 करोड़ की धनराशि का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। इस धनराशि का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन आनंद वर्धन, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सुबुद्धि भी उपस्थित थे।

इसके बाद मीडिया सेन्टर में आयोजित पत्रकार वार्ता में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रदेश के सभी व्यक्तियों, संस्थाओं व संगठनों से आग्रह किया है कि वैश्विक महामारी की वजह से पैदा हुए इस संकट में अपना यथासंभव आर्थिक योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दें ताकि सरकार इससे पर्याप्त संसाधन जुटाकर मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ सके। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 करोड़ की राशि कोरोना काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की थी।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर साल पर्यावरण शुल्क लेता है। इससे हुई आमदनी से बोर्ड हमेशा सामुदायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निर्वहन करता है। बोर्ड का कार्मिकों के वेतन आदि समेत का खर्च 20 करोड़ रुपया है। इस व्यय के बाद शेष बची राशि का उपयोग जनहित में भी किया जाता है। इसी मद से आज मुख्यमंत्री राहत कोष में बोर्ड से 25 करोड़ की राशि का सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास सीमित संसाधन हैं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई लम्बी चल सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दूसरी लहर के बाद कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। ऐसे में सरकार को दूसरी लहर से निपटने के साथ ही तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहना है। एकजुट होकर और सामूहिक सहभागिता से ही यह लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को एक साल से अधिक का समय हो गया है। हमें खुद को संभालने के साथ ही इस लड़ाई को जीतने में यथासंभव योगदान देना होगा। पर्याप्त धनराशि होने पर ही सरकार और अधिक संसाधन जुटा सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य सरकार पूरे प्रदेश खासतैर पर पहाड़ी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगा रही है। हर चिकित्सालय में ऑक्सीजन सिलेण्डर और कंसंट्रेटर मुहैया करवा रही है। आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों व दवाओं की खरीद बड़े पैमाने पर की जा रही है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा का फूटा गुस्सा, दिनेश मानसेरा की नियुक्ति रद्द होने पर जताया विरोध


उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कोहली ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा की सीएम के मीडिया सलाहकार पद से नियुक्ति रद्द होने पर पंजाबी समुदाय का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा इसका घोर विरोध करती है।

सुभाष कोहली ने कहा कि दिनेश मानसेरा एक प्रतिभावान, अनुभवी और जनसेवा को समर्पित पत्रकार हैं उनकी प्रतिष्ठा को चंद चाटुकारों और राजनैतिक महत्वकांक्षाए रखने वाले व्यक्तियों के बहकावे में आकर धूल धसरित करने का काम किया गया है, इसे मुख्यमंत्री के कमजोर नेतृत्व और निर्णय क्षमता का अभाव ही माना जाएगा। कहा कि दिनेश मानसेरा की पत्रकारिता उत्तराखण्ड के विकास और सकारात्मक सोच वाली रही। जिसका लाभ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मिलना था, लेकिन कुछ लोग सफल मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत को स्थापित नहीं होने देना चाहते है। जिन्होंने ये षड्यंत्र रचकर ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी कि दिनेश मानसेरा ने खुद ही पद भार ग्रहण करने से मना कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री की असफलता के साथ पूरे पंजाबी समाज का अपमान है। क्योंकि भाजपा सरकार ने 5 विधायक पंजाबी समाज से होते हुए भी उनमें से किसी को न तो मंत्रीमंडल में शामिल किया और न ही प्रतिष्ठित पंजाबी नेताओं या कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन या सरकार में उचित स्थान ही दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा दिनेश मानसेरा का यह अपमान कभी नहीं भूलेगा।

तीर्थनगरी में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान आयोजित


प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर ऋषिकेश में ब्लड ह्यूमन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें करीब 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

ब्लड ह्यूमन ऋषिकेश ने शिक्षामंत्री अरविन्द पाण्डेय के जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, व्यापार सभा के महामंत्री प्रतीक कालिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिपं सदस्य संजीव चैहान ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में रक्त की कमी देखी जा रही है। ऐसे में रक्तदान किया जाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। युवाओं को कोरोना का टीका लगवाने से पहले रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान शिविर में आवश्यक जांच के बाद 15 युवाओं ने रक्तदान किया। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, जनार्दन कैरवान, प्रवीण रावत, आयुष नेगी, आनंद यादव, सुभाष डोभाल, जितेन्द्र भट्ट, पुरुषोत्तम राणा, शिव प्रसाद सेमवाल, अभिषेक मैठाणी, नव किशोर, वीरेंद्र बार्थवाल आदि उपस्थित रहे।