स्वच्छता अभियान चला गंगा ने निकाली गंदगी

ओम विश्व शांति सद्भावना समिति की ओर से त्रिवेणी घाट मां गंगा के तट पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा नदी में पड़ी गंदगी को बाहर निकाला गया।

राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज के सानिध्य में समिति के सदस्यों ने त्रिवेणी घाट परिसर में एकत्रित होकर मां गंगा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गंगा में पड़े फूल पॉलिथीन और पुराने कपड़ों को एकत्रित कर मौके पर ही उसका निस्तारण किया। इस मौके पर संत दुर्गेश आचार्य महाराज ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था का केंद्र ही नहीं अपितु जीवनदायिनी भी है। मां गंगा के जल पर पूरी दुनिया के जीवो का जीवन निर्भर है।

इसकी स्वच्छता के लिए हम सब को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। मां गंगा का अस्तित्व बचा रहेगा तो इस धरती पर सभी जीवो का जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने गंगा तट पर मौजूद सभी गंगा भक्तों से मां गंगा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश सिंह पार्षद, एडवोकेट स्वरूप सिंह खरोला, राम सिंह नेगी, पंडित कृष्णा मिश्रा, धीरजनी ध्यानी, सरला भट्ट, बीना बहुगुणा, सरला नेगी, बैसाखी रावत, सुशीला रावत, अनिल भट्ट, आशीष भट्ट, पुष्पा नेगी, चंद्रमा भट्ट, सुलोचना खरोला, मंजू भट्ट, सुनीता सकलानी, सुनीता खरोला, मोनिका भट्ट, शोभा कोठियाल, बिरोजनी भट्ट, रेनू रावत, गुड्डी नेगी, शौकती रावत, दीपिका कोठारी, बृज बहुगुणा, निर्मला बर्थवाल, जगदीश कुकरेती, विनोद शर्मा, चित्रा शर्मा, बिंदु पैनली आदि मौजूद थे।

श्रीराम मंदिर निर्माण में राज्यमंत्री भगतराम ने दी 1.21 लाख की धनराशि

गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक लाख इक्कीस हजार का अंशदान दिया।

राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख इक्कीस हजार की समर्पण निधि का चेक आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल को सौंपा। राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि पूरे देश का जो सपना था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो वह सपना सच हो रहा है , हम सभी को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर चारु माथुर कोठारी, गगन देव, राजेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

एक फरवरी से उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान शुरू करने जा रही आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक फरवरी से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में ‘‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’’ अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें 70 वीडियो वैन के माध्‍यम से सभी विधानसभाओं में पार्टी की नीतियों के साथ प्रदेश की मुख्य समस्याएं व उनके समाधान भी बताए जाएंगे।

पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने बताया कि एक फरवरी को आप के वरिष्ठ नेता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देहरादून से अभियान की शुरुआत करेंगे।अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कंपेन 45 दिन तक चलेगा। इसमें वीडियो वैन सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ मीटिंग व 6500 जनसभाएं करेंगे। उन्‍होंने बताया कि मिशन 2022 के लिए पार्टी उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। 45 दिनों तक चलने वाले सदस्‍यता अभियान में 10 लाख घरों में जाकर एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि पार्टी के साथ लगातार कार्यकर्त्‍ता जुड़ रहे हैं और वह भी इस अभियान को चलाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी, अमित बिश्नोई, दिनेश कुलियाल, धनपाल रावत, चंद्रमोहन भट्ट, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली, अमन नोटियाल, उमंग देवरानी, लालमणि रतूड़ी, जयप्रकाश भट्ट, योगेश जखमोला उपस्थित थे।

राज्य में छह से 12वीं तक के स्कूल आठ फरवरी से खुलेंगेः कैबिनेट फैसला

उत्तराखंड में आठ फरवरी से कक्षा छह से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल खुलने जा रहे है। आज यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में हुआ। इससे बीते वर्ष से लाॅकडाउन के बाद से बंद पड़ें स्कूलों में बच्चे फिर शिक्षा ग्रहण करते नजर आएंगे।

कैबिनेट बैठक में 17 बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी पर मंजूरी मिली है। कैबिनेट की बैठक की जानकारी शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दी।

यह हैं कैबिनेट के 17 फैसले

1-मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालो को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा, सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
2- सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए नियम बने, प्लास्टिक कैरी बैग होगा प्रतिबंधित, थर्मोकोल से बना सामान प्रतिबंधित होगा, उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा।
3- वन विभाग में स्केलर का विषय अलगी कैबिनेट के लिए रखा गया।
4-साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान राज्य में लागू किया गया, केंद्र के बनाये प्लान को राज्य ने अपनाया।
5- आठ फरवरी से राज्य में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विद्यालय खोले जाएंगे, विभाग जारी करेगा आदेश।
6- कक्षा 8 से कक्षा 9 में जाने वाली छात्रों को साइकिल के दिया जाना डीबीटी होगा, इस धन से साइकिल ही खरीदी जाएगी। इस पर 14,56,000 का खर्च आएगा।
7-जीएसटी का बिल लाओ- ईनाम पाओ योजना को सरकार ने वापस लिया।
8-2015 से 2019 तक पिटकुल की लेख रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होगी।
9-पुलिस के कॉस्टेबल भर्ती का बड़ा फैसला, भर्ती के नियमों में हुआ संसोधन।
10-मंगलदीप स्कूल अल्मोड़ा को दी गई निश्‍शुल्क जमीन, 0.04 हेक्टयर जमीन दी गई।
11-कारखाना अधिनियम में हुआ संशोधन, लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।
12-परिवहन विभाग में परिवर्तन कर्मचारी नियमावली में संशोधन, नए पद सृजित किए गए।
13-उत्तराखंड भाषा संस्थान में विभागीय ढांचों के पुनर्गठन का विषय अगली कैबिनेट में आएगा।
14-एनडीआरएफ को नैनीताल में 75 एकड़ जमीन दी गयी।
15-नगर निगम के सर्किल रेट को लेकर सरकार लाएगी अध्यादेश।
16-नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दो साल के लिए दी जाएगी शॉप, ई टेंडरिंग से होगा वितरण, नए सिरे से राजस्‍व का होगा निर्धारण, देशी शराब की दुकानों पर बिकेगी बियर।
17-निगम क्षेत्रों में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, पहाड़ी क्षेत्रों में रात 10 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें।

कृषक समूहों को भी प्रदान किये जायेंगे 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण

प्रदेश में आगामी 6 फरवरी को पं. दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 25 हजार किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख तथा समूहों को 5-5 लाख का ऋण वितरण किया जायेगा।यह कार्यक्रम राज्य मुख्यालय के साथ ही प्रदेश के विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री देहरादून में किसान भवन के निकट मैदान में इस योजना का शुभारम्भ करेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिये किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। किसानों को 3 लाख तक का ऋण ब्याज बिना ब्याज के उपलब्ध कराये जाने से किसानों को निश्चित रूप से फायदा होगा तथा उनकी आर्थिकी को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने से खेती एवं कृषि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन को व्यापक रूप से आयोजित करने को कहा ताकि अधिक से अधिक किसान व समूह इसका लाभ ले सकें।

शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित विभागीय अधिकरी मौजूद रहे। बैठक में जिलामुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में ऋण वितरण की रूपरेखा तय की गई। साथ ही जनपद व ब्लॉक मुख्यालयों में स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई।

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि रिंग रोड स्थित किसान भवन के निकट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनपद के लगभग 250 किसानों को तीन लाख तक के चेक शून्य ब्याज दर पर वितरित करेंगे, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय में चेक वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि देहरादून से मुख्यमंत्री द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालयों में एनआईसी केंद्रों एवं ब्लाक मुख्यालयों में स्वान केन्द्रों के माध्यम से सीधे किसान एवं कार्यकर्ता लाइव देख सकेंगे।

इसी के साथ प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में भी संबंधित लाभार्थियों को स्थानीय सांसद, क्षेत्रीय विधायक एवं दायित्वधारियों द्वारा चेक वितरित किये जायेंगे। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बकायदा सूची तैयार की गई है जिसकी सूचना सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित को दी जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि एनआईसी एवं आईटीडीए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद एवं ब्लॉक स्तर तक लाइव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में सचिव श्री आर.के. सुधाशु, आर. मिनाक्षी सुन्दरम, राधिका झा, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव बंदना, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।

उत्कृष्ट सेवा योगदान सम्मान से एम्स ऋषिकेश को सीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित समारोह में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश को अटल आयुष्मान योजनाध्आयुष्मान भारत योजना के सफल संचालन के लिए उत्कृष्ट सेवा योगदान सम्मान से नवाजा गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए एम्स ऋषिकेश की प्रशंसा की और संस्थान को आगे भी मरीजों की सेवा के लिए इसी तरह से सतत प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान योजना के बेहतर ढंग से संचालन के लिए एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत को उत्कृष्ट सेवा योगदान पुरस्कार प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा ​कि जन स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए यदि एम्स प्रशासन की ओर से कभी कोई परामर्श अथवा योजना का प्रस्ताव दिया जाता है तो राज्य सरकार उस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करेगी और उसके क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने अटल आयुष्मान योजना के रूप में उत्तराखंड के लोगों को हैल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया, कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ इस तरह के प्रगतिशील कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री व सरकार को बधाई दी। कहा ​कि देश के अन्य राज्यों को भी जनस्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मामले में उत्तराखंड सरकार का अनुसरण करना चाहिए। बताया कि किसी भी देश की जीडीपी वहां के लोगों के हैल्थ स्टेटस पर निर्भर होती है। लिहाजा एम्स स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपचार कराने के लिए एम्स आने वाले मरीजों को संस्थान द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाता है,जिससे मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि संस्थान में अब तक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 35,229 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। जिसमें अटल आयुष्मान योजना के तहत 28,911 मरीजों और आयुष्मान भारत योजना में 6,318 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। समारोह में एम्स के आयुष्मान भारत योजना के प्रभारी डा. अरुण गोयल, डा. पूर्वी कुलश्रेष्ठा आदि मौजूद थे।

पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती को ज्ञापन सौंप ‘‘आप’’ नेता ने की हाउस टैक्स माफ की मांग

आम आदमी पार्टी के नेता व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सूरत सिंह रौतेला ने पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए उन्होंने कोरोना का काल के दौरान जनता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ करने की मांग की।

आज रौतेला ने अपने साथियों के साथ पालिकाध्यक्ष मुनी की रेती रोशन रतूड़ी को ज्ञापन दिया। बताया कि वर्ष 2020 मार्च माह से कोविड-19 कोरोनावायरस के फैल जाने से तथा संपूर्ण देश में लाॅकडाउन होने के कारण सभी लोग आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं। इसी क्रम में नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए घर का खर्च भी उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए पालिका अध्यक्ष से यह मांग की, कि वर्ष 2020-21 का हाउस टैक्स माफ किया जाए। ज्ञापन देने वालों निर्मल सिंह, राजेंद्र कलूड़ा, हरि प्रकाश गैरोला, लाल सिंह मटेला, सुमन, सपना, तेजू आदि मौजूद थे।

देवभूमि की धार्मिक अस्मिता के अनुरूप कराए जा रहे हैं विकास कार्यः मेयर अनिता

मेयर अनिता ममगाई ने हरिद्वार रोड़ पुरानी चुंगी स्थित गैरोला नगर से आस्था पथ को जोड़ने वाली सीढ़ियों का औचक निरीक्षण किया। नव निर्मित सीढ़ियों के निर्माण कार्य से संतुष्ट नजर आई मेयर अनिता ने कहा कि ऋषिकेश की आस्था के अनुरूप शहर को डेवलप किया जा रहा है। विकास को सतत प्रकिया बताते हुए उन्होंने शहरवासियों से देवभूमि ऋषिकेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देनें की अपील भी की।

मेयर अनिता ने पुरानी चुंगी स्थित गैरोला नगर से आस्थापथ को जोड़ने वाली 13 लाख की लागत से निर्माणाधीन सीढ़ियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैरोला नगर में वर्षों से पाल समाज के लोग अपना जीवन यापन करते आए हैं। यहां से आस्था पथ जाने वाली सीढियां जीर्ण शीर्ण हो चुकी थी जिन्हें नगर निगम प्रशासन द्वारा बेहद खूबसूरती के साथ बनवाया जा रहा है। महापौर ने बताया कि ऋषिकेश का आस्था पथ देवभूमि की शान है ।इसे सजाने और संवारने के लिए तमाम के अभिनव प्रयोग निगम प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं। जल्द ही आस्था पथ अपनी चमक बिखेरता हुआ नजर आएगा।

इस दौरान पार्षद पार्षद विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, राजेश दिवाकर, अनीता रैना, विजेंद्र मोगा, कमलेश जैन, सतवीर तोमर, राजपाल ठाकुर, करणी सिंह पवार, मनु कोठारी, पूरण पवार, गोविंद चैहान, रंजन अंथवाल, परीक्षित मेहरा, दिनेश बिष्ट, सुनील, धर्मपाल कश्यप, गरीबदास, मिट्ठू, लालू आदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनसहायता कार्यालय श्यामपुर में कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजाराम भजन की धुन गाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व गांधी स्तंभ में भी कार्यकर्ताओं ने पुण्यआत्मा को श्रद्धांजलि दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि गांधीजी के बलिदान को पूरा देश नहीं भुला सकता। उन्होंने बिना हथियार के अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, परन्तु आज देश में जो हालात भाजपा सरकार ने की है। उसको देखकर आज गांधीजी को भी रोना आता होगा। आज गांधीजी के बताये मार्ग पर चलने का हम सभी को अनुकरण करना चाहिए यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंण्डी सभापति जय सिंह रावत, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, सनमोहन सिंह रावत, धर्मराज पुण्डीर, धर्मेंद्र गुलियाल, आशा सिंह चैहान, ललित मोहन मिश्र, प्रताप सिंह पोखरियाल, खेम सिंह बिष्ट, रमा चैहान, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, गोकुल रमोला, शिवदयाल रतूड़ी, निर्मल रांगढ, उपप्रधान रोहित नेगी, दीपक नेगी, रवि राणा, बलखण्डी सिंह कलूडा, विशाल सजवाण, प्रकाश पाण्डेय, संदीप खंतवाल, नीरज चैहान, प्रिंस सक्सेना, तनवीर सिंह, मनोज गुसाँई, जितेन्द्र त्यागी, पिंटू प्रजापति, दिलप्रीत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।

रंगेहाथ आश्रम में अश्लील हरकत करता पकड़ा गया बाबा

लक्ष्मणझूला पुलिस ने रंगेहाथ एक बाबा को लड़की के साथ आश्रम में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुुलिस ने बाबा और उक्त लड़की को पकड़ा। पुलिस अब बाबा व लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है।

दरअसल, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक आश्रम में स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि आश्रम में बाबा हरि हरानंद एक लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहे है। इससे आश्रम की मर्यादा भी भंग हो रही है, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाबा सहित लड़की को साथ लेकर आई। थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि बाबा सहित लड़की को रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद अब सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।