वीरभद्र रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज बनाने को निगम ने लिखा पत्र

ऋषिकेश योग नगरी रेलवे स्टेशन पर अब लंबी दूरी की ट्रेनें पहुंचेंगे इसी के मद्देनजर वीरभद्र रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज बनाने की मांग भी उठने लगी है इस संबंध में नगर निगम ऋषिकेश प्रशासन की ओर से डीआरएम मुरादाबाद उत्तर रेलवे को पत्र लिखा गया है। यह पत्र आज मेयर अनिता ममगाईं की मौजूदगी में पार्षद विपिन पंत ने डीआरएम को सौंपा।

निगम की ओर से मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने पत्र के जरिए बताया कि पार्षद विपिन पंत ने बीते वर्ष बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव दिया था। जिसमें अमित ग्राम गुमानीवाला, दूसरा फॉर्म गुल रानी फॉर्म मनसा देवी तथा भक्तों वाला आदि ग्राम वासियों के रेलवे स्टेशन के समीप होने की बात कही थी। इसी के तहत पार्षद ने यहां एक और ब्रिज बनाए जाने की मांग की थी, बोर्ड के द्वारा ग्राम वासियों की समस्या को देखते हुए वीरभद्र रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास किया था। एमएनए ने इस संबंध में डीआरएम को अनुरोध करते हुए इस ब्रिज का निर्माण कराने की मांग की।

सब्जी मंडी को खाली कराने पहुंची निगम की टीम, लोगों ने किया हंगामा

जीवनी माई रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने उस समय हंगामा कर दिया जब नगर निगम की टीम सब्जी मंडी को खाली कराने पहुंची। सब्जी विक्रेताओं ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध होने पर नगर निगम की टीम बैरंग लौट गई। जिसके बाद सब्जी विक्रेताओं की नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें विक्रेताओं ने सब्जी मंडी खाली कराने से पहले उन्हें विस्थापित करने की मांग की।

शर्त भी रखी की विस्थापित की जगह सब्जी विक्रेताओं की सुविधा अनुसार होनी चाहिए। यही नहीं निगम के द्वारा दिए जाने वाले खोखो को भी लेने का दबाव सब्जी विक्रेता बर्दाश्त नहीं करेंगे। निगम अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही व्यापारियों के साथ बैठक कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

नई सोच नई उम्मीद के साथ योग नगरी को किया जा रहा है विकसितः अनिता ममगाई

मेयर अनिता ममगाईं के सकारात्मक सोच के चलते अब हर वार्ड में जनता की समस्या का निराकरण निगम जनता दरबार से होगा। आज से चंद्रेश्वर नगर में इसकी शुरूआत हुई।

मेयर अनिता ममगाई ने वार्ड संख्या 01 के चन्द्रेश्वर नगर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि नई सोच नई उम्मीद के साथ में नये ऋषिकेश को विकसित करने के लिए एक स्पष्ट विजन के साथ शहर में योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए अपने घोषणापत्र के अनुसार नगर निगम जनता के द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रत्येक माह निगम के दो वार्डो पर निगम क्षेत्र के पार्षदों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके द्वार पहुंचेगी और त्वरित गति से कार्य करते हुए समस्याओं का निस्तारण करायेगी। इससे पूर्व नगर निगम की टीम को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्र में पहुंचने पर वहां उपस्थित लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने मेयर की कार्य प्रणाली की जमकर सराहाना की ।

कहा कि, जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो समस्याओं के समाधान के लिये जनता के बीच पहुंचकर उनका निदान करे।इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों को बताया कि हर वार्ड के लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को समझकर उनके निराकरण करने के मकसद से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।कार्यक्रम का उद्देश्य गली मोहल्लों में व्याप्त समस्याओं को एकत्रित कर उनका निराकरण करना है। जिससे वार्डों में लोग समस्या मुक्त रह सकें।महापौर ममगाई ने बताया कि नगर निगम की ओर से तमाम विभागों के सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में आज जन समस्याएं सुनी गई। ज्यादातर समस्याए समाज कल्याण विभाग से जुड़ी वृद्वावस्था पेंशन की सामने आई हैं।इसके अलावा विधुत पोलों एवं सीवर की समस्याओं को भी कुछ लोगों द्वारा रखा गया है।उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निराकरण के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। नगर आयुुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि छोटी सरकार के विजन को पूरा करने के लिए निगम प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पुष्पा मिश्रा,सप्लाई इस्पेक्टर विजय डोभाल, एई अनिल नेगी,नायाब तहसीलदार विजय,सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान,लोनिवि से उप्रेन्द्र कुमार गोयल,जल संस्थान से अशोक सिंह, एस आई उत्तम रमोला, विद्युत विभाग से जेई बृजपाल एवं जेई वीरेन्द्र राणा आदि मौजूद रहे।

स्पीकर प्रेमचंद ने जम्मूतवी ट्रेन को योगनगरी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश से जम्मू तक जाने वाली जम्मूतवी ट्रेन अब ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन से नहीं, बल्कि नए योगनगरी रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। आज इस ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी ट्रेन संचालित हुई। इस मौके पर यात्रियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश से जम्मू तवी (ट्रेन सं०04605) के लिए रेल यातायात को खोले जाने पर उन्हें अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है।उन्होंने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में विहंगम दृश्य वाली पहाड़ी शैली से बनाया गया स्टेशन यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित करेगा। योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से संचालित सभी ट्रेनें उत्तराखंड की जनता के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित करेगी एवं उत्तराखंड को भारत के पर्यटन मानचित्र में स्थापित करने का भी काम करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की रेल परियोजना में प्रकृति के संरक्षण के लिए भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिसका सफल उदाहरण वीरभद्र से योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन के मार्ग पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में स्थित चारों धामों को रेल मार्ग से जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में लिया गया था, इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।श्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वकांक्षी परियोजना के 105 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पहाड़ों के भीतर 70 सुरंग एवं नदियों के ऊपर 16 पुलों के निर्माण के रुप में होना है, परियोजना में 14.7 किलोमीटर भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का भी निर्माण किया जाना है साथ ही शिवपुरी, व्यासी, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग सहित 12 स्टेशनों का निर्माण होना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना से पर्यटन के अलावा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से राज्य की जनता को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियर समर्थ सिंह, स्टेशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, मेयर अनिता मंमगाई, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, राजेश जुगलान, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद विपिन पंत, पार्षद बिजेंद्र मोगा, पार्षद ऋषि कांत गुप्ता, पार्षद संजीव पाल, पार्षद राजू नरसिम्हा, पार्षद शिव कुमार गौतम, अरुण बडोनी, सीमा रानी, मनोज शर्मा, गोपाल सती, सुमित पवार, मुकेश ग्रोवर, सुमित सेठी, सचिन अग्रवाल, रविंद्र राणा, ऋषि राजपूत, पार्षद प्रदीप कोहली, रजनी बिष्ट, भूपेंद्र राणा, अरविंद गुप्ता, अनीता तिवाडी, विनोद भट्ट, जयंत शर्मा, मनोज ध्यानी, विनीत रामपाल, विजय बडोनी आदि उपस्थित थे।

फुटबाॅल टूर्नामेंट में पहुंचकर कांग्रेस नेता जयेंद्र ने जाना खिलाड़ियों का परिचय

ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित पॉंच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल आयोजन को आवश्यक बताया। कहा कि खेल आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान होती है। मौके पर पैर से किक लगाकर उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

कहा कि आज का अधिकतर युवा मोबाइल में उलझा हुआ है और पिछले कुछ वर्षों से युवा शारीरिक कसरत की बजाए मोबाइल पर गेम खेलने में या सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करते हैं जो कि सेहत के साथ साथ शरीर को भी हानि पहुँचाने का काम कर रहा है। उन्होंने आयोजक मण्डल को आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी।
समाजसेवी व पूर्व खिलाड़ी डीपी रतूड़ी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता को देखने को मिल रही है और खेलों से शारीरिक मेहनत होने पर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में भी मदद मिलती है इसलिये हम सभी को जहां जहां पर संसाधनो की कमी हो वहॉं पहुँचकर युवाओं को प्रोत्साहित करते हुऐ मदद करनी चाहिये।

टूर्नामेंट के आयोजक उपदेश उपाध्याय व जितेन्द्र मल्ला ने कहा कि आज उद्घाटन मैच हिमालय एफसी व यूनिटी एफसी के बीच हुआ जिसे 3-2 यूनिटी क्लब ने जीता। दूसरा मैच रायवाला एफसी व छिद्दरवाला एफसी के बीच हुआ जिसमें रायवाला एफसी ने 1-0 से मैच जीता। तीसरा मैच आरएसए-एसएम एफसी के बीच हुआ जिसमें एसएम एफसी ने 1-0 से मैच जीता।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग पयाल, छिद्दरवाला टीम कोच गोकुल रमोला, शिवम् शर्मा, रेफरी शिवम् भारद्वाज, दिलप्रीत सिंह, सुरेन्द्र गौनियाल, वरूण कश्यप, विपिन राणा, सचिन राणा, अर्जुन, शेखर जोशी, अक्षय कटारिया, मनीष रावत, भारत चैधरी आदि मौजूद थे।

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी से आप भी हो जाएं रूबरू, नहीं हो अकाउंट करना होगा डिलीट


वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया साल नई शर्तों के साथ शुरू हुआ है। शर्तें भी ऐसी जिन्हें नहीं माना तो अकाउंट डिलीट करना होगा। शर्तें मानना है या नहीं, इस बारे में सोचने के लिए 8 फरवरी तक का वक्त है। दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं।

’1. क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?’

वॉट्सऐप पर नए टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी का अपडेट मिलने लगा है। इसमें लिखा है कि यूजर्स को ये पॉलिसी एग्री करना होगी। ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है। इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी। यदि एग्री नहीं करते हैं तब अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं। अभी पॉलिसी में एग्री और नॉट नाउ का ऑप्शन मिल रहा है।
इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है।

’2. वॉट्सऐप ने ऐसा फैसला क्यों लिया?’

इस पॉलिसी को एग्री करने के बाद वॉट्सऐप अपनी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा एक्सेस कर पाएगी। यानी वो उनके डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर पाएगी। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में उसने साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमा सकती है।

’3. पॉलिसी का यूजर पर क्या असर होगा?’

ये तय हो चुका है कि आप वॉट्सऐप चलाते हैं तब ये पॉलिसी एग्री करना होगी। यानी न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस बात को ऐसे समझें…

’खर्च से तय होंगे विज्ञापनरू’

वॉट्सऐप आपके बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान सभी ट्रैक करेगा। इससे फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे। ट्रांजेक्शन डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी। यानी आप इडली-डोसा खाते हैं तो अमीर आदमी नहीं हैं। स्टारबक्स जाते हैं तो अमीर हैं। फिर आपको महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।

’आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस होगीरू’

वॉट्सऐप ने विकल्प दिया है कि यूजर अपनी लोकेशन एक्सेस डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि उसने यह भी कहा है कि आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा लग जाएगा आप कब-कहां जाते हैं।

’स्टेटस भी सुरक्षित नहींरू’

वॉट्सऐप आपका स्टेटस भी पढ़ेगा। जोखिम यह है यदि आपने लिखा- बताओ कौन सी गाड़ी खरीदूं। तो फेसबुक-इंस्टाग्राम भी इसे पढ़ेंगे और आपको कार, बाइक के विज्ञापन दिखने लगेंगे। ठीक ऐसे ही यदि आपने लिखा- घूमने कहां जाना चाहिए। तब आपके सोशल पेज पर कई टूर से जुड़े विज्ञापन आएंगे।

’कंटेंट पर सजेशन और एनालिसिस मिलेगारू’

वॉट्सऐप आपको दोस्तों, ग्रुप्स, कंटेंट आदि के सजेशन भी देगा। एक तरह से वॉट्सऐप आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और उसका एनालिसिस करेगा। फेसबुक इसी आधार पर आपको शॉपिंग, प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाएगा।

’कॉल पर भी होगी नजररू’

कंपनी को पता होगा आप किसे कितने वॉट्सऐप कॉल करते हैं? किस ग्रुप में ज्यादा सक्रिय हैं? ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है? फोटो-वीडियो फॉरवर्ड करने पर सर्वर पर अधिक समय स्टोर रहेंगे। उसे पता होगा कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड हो रहा है। फेक न्यूज ट्रैक करने व चुनाव के समय ये जानकारी अहम होगी। बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाले कैटलॉग का एक्सेस भी वॉट्सऐप के पास होगा।

’4. क्या पॉलिसी को एक्सेप्ट करना चाहिए?’

नई पॉलिसी का यूजर की प्राइवेसी पर गहरा असर होने वाला है। यानी आप जैसे ही कंपनी की नई पॉलिसी को एग्री करते हैं, उसे अपने डेटा का एक्सेस करने के राइट्स भी दे देंगे। समस्या ये है कि वॉट्सऐप चलाना है तब पॉलिसी को एग्री करना जरूरी है। क्योंकि 8 फरवरी के बाद तो पॉलिसी मानना ही पड़ेगी। यदि एग्री नहीं करते तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना पड़ेगा।

’5 कंपनी की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी का क्या हुआ?’

वॉट्सऐप अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी में इस बात का दावा करती थी कि आपके मैसेज, डेटा उसके पास भी नहीं रहता। 8 फरवरी के बाद ये खत्म हो जाएगी। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में लिखा था कि आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है, इसलिए हमने आपके लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर तैयार किया है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट होने से आपके मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डॉक्यूमेंट, स्टेटस और कॉल सुरक्षित हो जाते हैं और कोई उनका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर से यह पक्का हो जाता है कि मैसेज और कॉल सिर्फ आपके और आपके कॉन्टैक्ट के बीच ही रहे।

केंद्रीय रेल मंत्री को मेयर अनिता ने सौंपा ज्ञापन, की रायवाला में स्टाॅपेज बनाने की मांग

ऋषिकेश से संचालित होने वाली ट्रेनों के लिए 2 मिनट का स्टॉपेज रायवाला जंक्शन में कराए जाने की मांग को लेकर मेयर अनिता ममगाईं ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले रेलवे स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियों का संचालन शुरु होने की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय रेलव मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे ने स्टेशन पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मेयर अनिता ममगाई ने शहर आगमन पर केन्द्रीय रेल मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। मेयर ने उन्हें योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए 2 मिनट का स्टोपेज रायवाला जंक्शन पर कराये जानें की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।महापौर ने केन्द्रीय रेल मंत्री को बताया कि देश के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का शुभारंभ होना एक ऐतिहासिक पल होगा जिसके इंतजार में देवभूमि की जनता रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद से पलकें बिछाकर इस दिन का इंतजार कर रही थी।उल्लेखनीय है कि योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला स्टेशन है, जो विगत वर्ष बनकर तैयार हो गया था।

ट्रायल के पश्चात योग नगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई थी। मगर, इसी बीच लॉकडाउन के चलते देशभर में रेल सेवाएं रोक दी गई। इससे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। लंबे इंतजार के बाद आखिर रेलवे ने लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश को रेल सेवाओं की सौगात दी है। महापौर से हुई मुलाकात के दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री ने महापौर को बताया कि अमेरिका से आई उनकी बेटी भी ऋषिकेश में स्वच्छता को लेकर प्रभावित हैं। उन्होंने महापौर से नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर रेलवे विभाग को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही।रेलवे मंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया कि तीर्थ नगरी की अंतरराष्ट्रीय छवि को देखते हुए ऋषिकेश के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में उम्मीदों के अनुरूप रेलवे का विस्तार किया जाएगा।

वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन करवा कर स्पीकर ने नगर में बंटवाए

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने नववर्ष के उपलक्ष में विशेष वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन करवाया है जिसको आज विभिन्न जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने ऋषिकेश शहर के अंदर अनेक प्रतिष्ठानों में वितरित किए। इस वार्षिक कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध मंदिर, पर्यटक स्थल, राज्य के प्रतीक चिन्ह को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके लिए स्थानीय व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधि ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

       विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी के जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल ने कहा है कि वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन जहां वर्ष भर के त्योहारों एवं छुट्टियों को दर्शाता है वही हरिद्वार महाकुंभ, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, महासू मंदिर हनोल, धारी देवी, नैना देवी, गोलू देवता आदि सहित विभिन्न धार्मिक मंदिरों के चित्र कैलेंडर में प्रकाशित किए गए हैं 
       कैलेंडर में तीर्थाटन एवं पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए अनेक पर्यटक स्थलों का प्रकाशन किया गया है । 

उन्होंने कहा है कि वार्षिक कैलेंडर मैं राज्य पुष्प ब्रह्म कमल, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वृक्ष बुरास के चित्र भी आकर्षण का केंद्र है । इसके अलावा  आईएमए देहरादून, एफआरआई देहरादून,  जानकी सेतु ऋषिकेश, एम्स ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट में गंगा आरती के चित्र कैलेंडर में चार चांद लगा रहे हैं।  

     साथ ही उत्तराखंड विधानसभा में वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों, राष्ट्रीय पर्वो, महापुरुषों की जयन्ती के दौरान किए गए कार्यक्रमों का भी उल्लेख इस वार्षिक कैलेंडर में किया गया है।
    कैलेंडर वितरण के अवसर पर सरोज डिमरी, पार्षद शिव कुमार गौतम , पार्षद प्रदीप कोहली , पार्षद ऋषि कांत गुप्ता,  सीमा रानी, राजीव नरसिंभा, संजीव पाल, मनोज कालरा, मनोज राजपूत, सुमित पवार, व्यापार मंडल के नवल कपूर, सौरभ अग्रवाल, रमेश अरोड़ा, अजय कालरा शिवम टुटेजा , राजेश कुमार, पुष्पा नेगी, उषा जोशी अमित वत्स, सचिन अग्रवाल, मनोज शर्मा ,सिमरन गाबा आदि बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित थे ।

आर्थिक सहायता के चेक मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर 51 जरूरतमंदों को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से तीन लाख रुपये के चेक वितरित किए।

कहा कि आर्थिक रूप से जरूरतमंदों के लिए विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कहा कि यह धनराशि विवेक के आधार पर जरूरतमंदों को दी जाती है यह न तो कोई सरकारी योजना है और ना ही अनुदान। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विशेषकर यह धनराशि दी जाती है। कहा कि इस धन राशि का उपेक्षित, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वितरण की जाती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, अरुण बडोनी, शौकत अली, भगवान सिंह महर, अवतार सिंह, राजाराम, मुकेश कुमार, धनंजय नेगी, पुष्कर, रूपा देवी, रुक्मणी आदि उपस्थित थे।

3.20 किमी सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण की प्रशासकीय अनुमति मिली


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य योजना से चक जोगीवाला एवं छिद्दरवाला क्षेत्र के अंतर्गत 3.20 किलोमीटर सड़क मार्ग के निर्माण के लिए प्रथम चरण में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस की जानकारी आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम पंचायत चक जोगीवाला में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 से मशरूम फैक्ट्री होते हुए सोहन सिंह रावत के घर 1.80 किलोमीटर एवं ग्राम पंचायत छिद्दरवाला के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 से वन विभाग डिपो होते हुए छिद्दरवाला के ग्राम तक 1.40 लंबी सड़क मार्ग के लिए शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।श्री अग्रवाल ने बताया है कि प्रथम चरण में प्राप्त वित्तीय स्वीकृति के बाद सड़क निर्माण में वन भूमि को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार कर द्वितीय चरण की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कर सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि चक जोगीवाला में एवं छिद्दरवाला में इन दोनों सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का कोई भी कोना विकास के उजाले से अछूता नहीं रहेगा। कहा कि वह लगातार प्रयासरत है कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए जिससे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित हो।