संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से झूला मिला अल्मोड़ा के युवक का शव

मुनिकीेरेती थानाक्षेत्र में शिवपुरी चैकी के अंतर्गत एक कमरे के भीतर अल्मोड़ा के युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। युवक का शव जिस कैंप के कमरे से पाया गया है, वहीं पर मृतक कुक का काम किया करता था।

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने मृतक की पहचान 24 वर्षीय नवीन पुत्र रमेशराम निवासी ग्राम चोलेरासीम थाना चैखुटिया अल्मोडा का शव करीब प्रात 7 बजे कैम्प के कमरे में रोड से लटका पाया गया। कमरे का दरवाजा खुला था। बताया कि पुलिस ने शव को नीचे उतरा। बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों को सूचना भेज दी है।

एसटीएफ को मिली कामयाबी, इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने नौ साल पहले हुए अपहरण और लूट के एक मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के कुमाऊं में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ का बदमाश गुरमीत सिह पुत्र जगीर सिह निवासी ग्राम बिडौरा थाना नानकमत्ता (ऊधमसिहनगर) किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है और कुमाऊं में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद एक टीम मेरठ भेजी गई। वहां गोपनीय जानकारी मिली कि शातिर कुछ दिन पहले ही एक गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने के लिए नैनीताल की ओर गया है।
इस पर एसटीएफ की कुमंऊ यूनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया गया। इस बीच ये जानकारी भी मिली थी कि साल 2011 अप्रैल माह में अभियुक्त और उसके दो साथियों ने रुद्रपुर के पांच सितारा होटल रेडीशन के जीएम अरविन्द शिनॉय को रुद्रपुर स्थित सुपर मार्केट के सामने से हथियारों के बल पर उनकी होंडा सिटी कार के साथ किडनैप कर लिया था। उन्हें बंधक बनाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और मोबाइल के साथ ही पचास हजार नगदी, कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने दो आरोपितों को घटना के कुछ दिनों बाद लूटे हुए माल के साथ पुलिस गिरफ्तार कर लिया था और अभियुक्त गुरमीत सिंह लूटी गई होंडा सिटी कार के साथ नेपाल भाग गया था। अभियुक्त करीब नौ वर्षों तक फरार रहा। उसके खिलाफ नेपाल में भी मुकदमा दर्ज है और वो नेपाल में भी जेल में रहा था। वो पुलिस से बचने के लिये समय-समय पर नेपाल में शरण लेता रहा है। हाल ही में वह मेरठ से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सितारगंज क्षेत्र में फर्जी आइडी बनाकर रह रहा था। शनिवार को देर रात एसटीएफ और पतंनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गंगा में रात को हुई राफ्टिंग, पुलिस ने की लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

एक तो एनजीटी के आदेश और दूसरा पर्यटन विभाग की गाइडलाइन तथा तीसरा स्थानीय पुलिस के निर्देश के बावजूद गंगा में रात को राफ्टिंग हुई। हैरान वाली बात यह है कि पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस मामले में राफ्टिंग कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 7रू00 बजे मुनी की रेती पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही गंगा में राफ्टिंग भी हुई और शोर-शराबा भी। हैरान करने वाली बात यह है की पुलिस तक को भी इसकी खबर नहीं लग पाई। इस कारण अंधेरे में गाइड रात को पुलिस गेस्ट हाउस तक ले आया। इस हरकत से एक बात का तो साथ अंदेशा है कि पुलिस गाइडलाइन के बावजूद नियमों की धज्जियां अब भी उड़ रही हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष मुनी की रेती रामकिशोर सकलानी से बात की तो उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त मामले से संबंधित वीडियो और फोटो उन्होंने मंगवा लिए हैं, संबंधित संचालक का लाइसेंस निरस्त करने के सिफारिश की जाएगी।

कुंभ मेला के तहत साधुओं का पुलिस ने किया सत्यापन

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने कुंभ मेला को देखते हुए त्रिवेणी घाट पर रह रहे साधुओं की हिस्ट्री जानी। अपराध की रोकथाम को लेकर उच्चाधिकारियों से पुलिस को निर्देश मिले थे। इसके तहत आज त्रिवेणी घाट पर पुलिस की एक टीम सभी साधू बाबाओं को घाट परिसर में ही एकतित्र किया, इसके बाद सभी के आधार कार्ड एवं अन्य आईडी जांची गईं। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि सभी 165 साधु बाबाओं की पहचान कर मूल पते पर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। बताया कि सत्यापन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा के तहत लगाई तीसरी आंख का मेयर अनिता ने किया निरीक्षण

शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ नगर वासियों की सुरक्षा को लेकर भी निगम प्रशासन संवेदनशील बना हुआ है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस प्रशासन को निगम की ओर से अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सहयोग किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा विगत कुछ माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीसरी आंख के जरिए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका आज दोपहर मेयर अनिता ममगाई ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश को उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में विश करने के लिए जहां अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है वहीं शहरवासियों को सुरक्षित रखना भी नियम का कर्तव्य है इसमें पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग निगम प्रशासन दे रहा है।

कोतवाली पुलिस के आग्रह पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाए गए हैं जिनके जरिए अपराधियों पर पुलिस निगाह रख रही है। आगामी कुंभ के दौरान निगम की ओर से लगाए गए सीसीटीवी व्यवस्थाओं को नियंत्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी जनहित के कार्यों में निगम प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस दौरान पार्षद विजय बडोनी, पार्षद अनिता प्रधान, राजकुमारी जुगलान, प्रिया धक्काल, परीक्षित मेहरा, शीलू अग्रवाल, निर्भय गुप्ता, आईडीपीएल चैकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी आदि मौजूद रहे।

आपरेशन थर्ड आई के तहत ऋषिकेश क्षेत्र में लगेे 54 सीसीटीवी कैमरे

डीआईजी व एसएसपी देहरादून अरूण मोहन जोशी के निर्देश पर ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में आपरेशन थर्ड आई के तहत 54 नाइट विजन के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 17 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कैमरे लगाये जाने के स्थान, कैमरे की गुणवत्ता, बैकअप एवं फोकस पर विशेष ध्यान दिये जाने तथा थाने की चीता मोबाईल को कैमरों के सम्बन्ध में रजिस्टर तैयार किये जाने के निर्देश दिये गए।

कहा कि सीसीटीवी कैमरों की एक प्रमुख उपयोगिता अपराध की रोकथाम भी है। वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता को अनदेखा नही किया जा सकता है। अप्रत्यक्ष रूप से ही सही परन्तु सीसीटीवी कैमरों से हम अपने आप को सुरक्षित कर सकते है।

पश्चिम बंगाल सरकार में हुई लोकतंत्र की हत्या, राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश के भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल में हुई बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सह महामंत्री शिवप्रकाश, महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष बंगाल दिलीप घोष के काफिले में हमला की घोर निंदा की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के जरिए पत्र राष्ट्रपति को सौंपा।

भाजपा नेता प्रकांत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। प्रकांत कुमार ने कहा कि काफिले में शामिल कार के ऊपर ईंट पत्थर से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। कहा कि यह देश लोकतांत्रिक है। यहाँ हर किसी व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है परंतु ममता सरकार टीएमसी के द्वारा ऐसा करने वालों को रोका जा रहा है और उन पर हमला भी करवाया जा रहा है, जो कि लोकतांत्रिक खतरा बन रहा है। आज की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की वहाँ की जनता भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती है।

इस दौरान ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से घटना का संज्ञान लेते हुए टीएमसी सरकार व उनको सह देने वालों के खिलाफ उचित व अतिशीघ् कार्यवाही करने की मांग की। मौके पर मनीष अग्रवाल, अक्षय खैरवाल, दुर्गेश कुमार, अमन कुकरेती, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

गौरा देवी चौक का महापौर ने किया निरीक्षण, नाराजगी जताई

नगर निगम महापौर शहर के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ जमकर गरजी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों को बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन हर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा। मामले में यदि कोई अधिकारी भी सलिंप्त पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लेने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

गौरा देवी चौक के निरीक्षण के लिए पहुंची महापौर द्वारा चौक के निर्माण कार्य में बार-बार अवरोध उत्पन्न किए जाने पर तीखा आक्रोश जताया गया। मौके पर ही उन्होंने शहर कोतवाल को भी तलब कर लिया। चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंचे कोतवाल को जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि शहर में कुछ लोग निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है। उनके द्वारा बार-बार निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। गौरा देवी चौक पर कई मर्तबा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के निर्माण कार्यों को अवरुद्ध कराने में यदि किसी अधिकारी की भी संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कदम उठाने में नगर निगम प्रशासन कोई गुरेज नहीं करेगा। महापौर ने जानकारी दी कि तहसील चौक पर सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी आये दिन वाहन चालक इस चौक पर दुघर्टनाओं मे चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में साफ है कि चौक पर निर्माण कार्यों का विरोध करने वालों को लोगों की सुरक्षा की कोई चिन्ता नही है। उन्होंने बताया कि निगम बोर्ड की प्रथम बैठक में तमाम निर्वाचित सदस्यों की मौजूदगी में तहसील चौक के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। निर्वाचित बोर्ड के प्रस्ताव पर विरोध करना सही नहीं हैै। यदि किसी व्यक्ति को उक्त चौक के निर्माण कार्य पर आपत्ति है तो वह नगर निगम में आकर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद अनिता रैना, पार्षद राकेश सिंह मियां, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति सहित नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रावान मौजूद रहे।

अब अपराधियों की खैर नहीं, जिस भी जगह से गुजरेंगे तो कैमरे में होंगे कैद

देहरादून। जनपद देहरादून को सीसीटीवी कैमरों का ग्रिड बनाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन थर्ड आई की शुरूआत की है। 15 दिन के इस ऑपरेशन में सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इससे अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो गया और किसी भी घटना होने के बाद अपराधी जल्दी पकड़े जाएंगे। एसपी क्राइम लोकजीत सिंह इसके नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सीओ सदर अनुज कुमार और सीओ मसूरी नरेंद्र पंत हैं।

15 दिन के इस अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा बेहतर गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाने हैं। इनमें नाइट विजन होना बेहद आवश्यक है। डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने बताया कि 15 दिन बाद एक मॉक ड्रिल के माध्यम से थाना प्रभारियों, चैकी प्रभारियों और चीता पुलिस के कामों की समीक्षा की जाएगी।

17 पेटी अंग्रेजी शराब से लोगों का स्वास्थ्य खराब करने की थी योजना, पुलिस ने पकड़ा

ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई होने जा रही 17 पेटी अगं्रेजी शराब को कोतवाली पुलिस ने वाहन के साथ जब्त किया है।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से अवैध नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश मिला हुआ है, इसी क्रम में उनके नेतृत्व में गठित टीम ने बीते रोज की शाम को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास हुंडई एसेंट गाड़ी नंबर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रभारी कोतवाली ने आरोपी की पहचान विनोद प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी दिल्ली फार्म श्यामपुर खदरी के रूप में कराई।