महंगे फोन के शौक ने पत्नी की ले ली जान, आत्महत्या

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में मायाकुंड निवासी बबीता नामक महिला ने महंगे फोन को खरीदने के लिए उसे आॅनलाईन बुक किया। फोन की कीमत ज्यादा होने पर पति निलेश को गुस्सा आया और इसी विषय पर पति-पत्नी के बीच विवाद गहरा गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी बबीता अपने कमरे में गई और खुद को फांसी लगा दी। फिलहाल महिला के शव को उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक महिला का एक बच्चा है और उसकी शादी को करीब छह साल हो गए हैं।

25 पेटी अंग्रेजी शराब को लग्जरी कार में ला रहे थे तस्कर, पुलिस ने जब्त की

नया साल 2021 के लिए ऋषिकेश में सप्लाई करने को एक लग्जरी वाहन में अंग्रेजी शराब की पेटियां लाई जा रही थी। मगर, पुलिस ने चेकिंग कर रोका, तो वाहन चालक व उसके साथी ने वाहन को लक्कड़ घाट की ओर दौड़ा दिया और कच्ची रोड पर गाड़ी लाॅकी कर जंगल की ओर भाग निकले। पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन का लाॅक खोला तो 25 पेटी अंगे्रेजी शराब बरामद हुई।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि फरार आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं, लग्जरी वाहन होंडा सिटी को मोटर व्हीकल अधिनियम में सीज किया गया है। बताया कि बरामद शराब की कीमत डेढ़ लाख रूपए की करीब है।

खुद को चोट पहुंचाकर पुलिस में दे दी मर्डर की सूचना

एक शराबी ने खुद के मर्डर की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया। पुलिस भी सूचना पाकर दौड़ी तो मालूम हुआ कि शराबी ने खुद को चोट पहुंचाई है और नशे में धुत होकर पुलिस को गलत सूचना दे दी। बहरहाल, ऐसी फर्जी सूचना के चलते ऋषिकेश पुलिस को काफी दौड़ भाग करनी पड़ गई।

दरअसल, पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि गंगा नगर से सोमेश्वर नगर जाते वक्त बीच में पड़ने वाले चामुंडा मंदिर के समीप एक व्यक्ति का मर्डर हो गया है।

सूचना पाकर एसएसआई ओमकांत भूषण, एसआई आशीष गुंसाई अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिस नंबर से पुलिस को सूचना दी गई, उस पर फोन लगाया तो जानकारी देने वाले ने कहा कि आप रेलवे लाइन के पास झाड़ियों की तरफ आ जाओ, मैं वहीं पड़ा हूं। पुलिस ने यह सुनकर झाड़ियों की तरफ दौड़ लगा दी। पता चला एक आदमी वहां घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने फौरन उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, वहां चिकित्सकों से पता चला कि वह शराब के नशे में है और उसने खुद ही अपने को चोट पहुंचाई है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

हरिद्वार में घिघौनी वारदात को अंजाम देने वाला यूपी सुल्तानपुर से गिरफ्तार

पूरे हरिद्वार को झकझोर कर रख देने वाली वारदात के दूसरे अपराधी को उत्तराखंड पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नाबालिग बच्ची के साथ पहले रेप फिर मर्डर करने वाले आरोपी राजीव यादव को पुलिस ने यूपी के सुल्तानपुर से अरेस्ट किया है।

बतादें कि घटना के बाद से ही हरिद्वार में आरोपी के फरार होने पर बवाल मचा हुआ था। मामले में आरोपी गौरव की पूर्व में ही अरेस्टिंग हो चुकी है। उक्त मामले को लेकर डीआईजी नीरू गर्ग ने हरिद्वार में ही डेरा डाले रखा था। इसके अलावा बीते रोज उत्तराखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी अशोक कुमार ने साफ कहा था कि आरोपी राजीव यादव जहां कहीं भी होगा, चाहे आकाश हो या पाताल, उसे ढूंढ़ कर हम निकाल लाएंगे और आज हुआ भी वैसे ही।

चोरी का खुलासा 72 घंटे में करने पर व्यापारियों ने किया पुलिस को सम्मानित

व्यापारी के यहां लाखों रूपए की चोरी का 72 घंटे में खुलासा करने पर एसएसपी देहरादून डा. योगेंद्र सिंह रावत से प्रशंसा के बाद अब कोतवाली पुलिस को नगर के व्यापारियों से प्रशंसा मिली है।
आज व्यापार मंडल युवा इकाई ऋषिकेश की ओर से कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौड़ियाल, कोतवाल रितेश शाह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच के जिलाध्यक्ष प्रतीक कलिया ने बताया कि पुलिस ने जिस प्रकार मात्र 72 घंटे के भीतर नगर के युवा व्यापारी अंकित नारंग के यहाँ हुई चोरी का खुलासा किया। इससे समस्त व्यापारी बहुत उत्साहित है और पुलिस को बधाई देते हैं। प्रतीक कालिया ने आगे कहा कि व्यापारी और नगर हित के लिए पुलिस को व्यापार मंडल का सहयोग हमेशा मिलेगा।

पुलिस टीम को सम्मानित करने वालों में संदीप गुप्ता, संजय व्यास, सुभाष कोहली, श्रवण जैन, प्रदीप कोहली, नितिन गुप्ता, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, अंकित नारंग, धीरज अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा व सुनील खट्टर आदि उपस्थित थे।

बाइक चोरी के आरोपियों को रायवाला पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर अरेस्ट

24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक को बरामद कर और मामले में दो आरोपियों को रायवाला पुलिस ने अरेस्ट किया है।

दरअसल श्यामपुर भट्टा कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र नंद राज ने रायवाला पुलिस को बताया कि वह बीते रोज अपनी बाइक नेपाली फार्म सॉन्ग नदी पुल के किनारे खड़ी कर किसी काम से गए थे। लिखित तहरीर देकर उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वह 15 मिनट बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थीए रायवाला पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मामले को लेकर 11 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल के आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल आ गया। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने 24 घंटे के भीतर बाइक चोर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार उर्फ हनी पुत्र मूलचंद सिंह निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना कोतवाली बिजनौर और प्रिंस कुशवाहा उर्फ प्रियांशु पुत्र रामखेलावन निवासी मुल्की नगर रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है

दो दिन पूर्व व्यापारी के यहां हुई चोरी में पुलिस ने किया खुलासा

चोर कितने ही शातिर क्यों न हो। पुलिस के आगे बौन ही होते है, यह साबित कर दिखाया है कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने। यहां कोतवाल रितेश शाह ने दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा ऐसे वक्त पर कर दिया, जब सारे चोरी के आरोपी सामान को बेचने की फिराक में थे। जैसा ही प्रत्येक चोरी में घर के भेद जानने वाला कोई करीबी इंसान ही होता है, वैसा ही यहां भी देखने को मिला। व्यापारी के घर की सभी जानकारी पूर्व में काम कर चुके नौकर को थी। उसी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने सभी से मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है। साथ ही शत प्रतिशत चोरी का सामान (करीब 14 तोले सोने व हीरे के आभूषण कीमत लगभग आठ लाख पचास हजार रूपये), कैमरा, हेडफोन, मोबाईल फोन, डिस्को लाईट व 7000 हजार रूपये बरामद की है। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून की ओर से ढाई हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

दरअसल बीते 19 दिसंबर 2020 को व्यापारी अंकित नारंग पुत्र ओमप्रकाश नारंग निवासी 98 अद्वैतानन्द मार्ग ऋषिकेश ने कोतवाली में सूचना दी थी और अज्ञांत चोरो के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में टीम तैनात की गई। घटना स्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने नेपाली फार्म से चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

आरोपियों में घर का भेद जानने वाला सानू कुमार उर्फ यश कुमार निवासी गली नंबर दो, शांतिनगर ऋषिकेश, गौतम जाटव निवासी म0नं0 140, गली नं0 05 शान्तिनगर ऋषिकेश, विजय जाटव उर्फ अजय निवासी म0नं0 150, गली नं0 5, शान्तिनगर ऋषिकेश तथा विधि विवादित किशोर शामिल रहे।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई ओमकान्त भूषण, एसआई आशीष गुसांई, एसआई विनय शर्मा, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल सन्दीप छाबड़ी शामिल रहे।

7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी का युवक अरेस्ट

मुनिकीरेती में 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक अरेस्ट हुआ है। कैलाश गेट चैकी प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सीओ नरेंद्र नग’ के नेतृत्व में अभियान चलाया।

इस दौरान खारास़्त्रोत पार्किंग से 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी ऋषिकेश का युवक पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल द्विवेदी पुत्र श्याम कुमार द्विवेदी निवासी बनखण्डी ऋषिकेश के रूप में कराई है।

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस को अब दर्ज करना पड़ेगा रेप के प्रयास का मुकदमा

बीते माह 10 नवंबर को तीर्थनगरी में टाॅयलेट करने गई एक महिला के साथ चार युवकों ने रेप की कोशिश की। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। कोतवाली से मायूसी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष एसएसपी कार्यालय पर भी पहुंचा, मगर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। थकहार पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। जिस पर आज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

क्या है मामला
अधिवक्ता अजय कथूरिया के अनुसार, बीते 10 नंवबर को तीर्थनगरी में एक महिला रात्रि करीब दस बजे टाॅयलेट करने बाहर बरामदे में बाथरूम गई। इसी बीच बदनीयत से अमनदीप, नवदीप, कमलदीप और राजेश कुमार ने महिला के ब्लाउज के अंदर हाथ डाल दिया और छातियों को दबाने लगे और लज्जा भंग करते हुए रेप की कोशिश की। साथ ही महिला को खींचकर बलपूर्वक ले जाने लगे। तभी महिला की साड़ी खुल गई और पेटीकोट फट गया।

इसी बीच चीख पुुकार मची तो महिला के पति, सास, बेटा और बेटी बाहर आए। तो आरोपियों ने सभी के साथ गाली गलौच भी की और मारपीट भी। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगा। मगर पुलिस ने लौटा दिया। एसएसपी कार्यालय से भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो पीड़ित पक्ष ने अधिवक्ता अजय कथूरिया की शरण ली। जिसकी बदौलत आज न्यायालय ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

सात साल पूर्व पत्नी की मौत पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, पति सहित तीन को 14 साल की सजा

ऋषिकेश में सात साल पुराने दहेज के लिए हत्या मामले में आज प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा की अदालत ने सजा सुनाई है। मामले में आरोपी पति राजेश तनेजा, सास आशा तनेजा और देवर वरूण तनेजा को न्यायालय ने 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने की सूरत में सभी सजा प्राप्त अभियुक्तों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

बता दें कि एक अक्टूबर 2006 को बबीता निवासी रामनगर नैनीताल का विवाह तुलसी विहार गुमानीवाला निवासी राजेश तनेजा के साथ हुआ। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही मारपीट का भी आरोप भी जड़ा था। इसके बाद 17 जून 2013 को बबीता की तबीयत खराब होने पर उसे दून रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, यहां से सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इस मामले में 18 जून को मृतका के पिता ने ऋषिकेश कोतवाली में पति राजेश तनेजा, सास आशा तनेजा और देवर वरुण तनेजा के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आज एडीजे प्रथम की अदालत ने पति राजेश तनेजा, सास आशा और देवर वरुण तनेजा को दहेज उत्पीड़न और दहेज के लिए हत्या का दोषी करार दिया। सभी को सजा भी सुनाई। न्यायालय ने माना कि महिला की मौत उसके भोजन में जहर मिला कर देने से हुई थी। जिसकी पुष्टि विधि विज्ञान विश्लेषण प्रयोगशाला में मृतका की बिसरा जांच के बाद हुई थी।