अब बच्ची से रेप करने पर रेपिस्ट को मिलेगी फांसी

भारत सरकार मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिये अध्यादेश लाने जा रही है। इस अध्यादेश के तहत 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2018’ को मंजूरी दे दी गई। जिसके तहत फांसी का प्रावधान किया गया हैं। यह अध्यादेश राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने और गजट में अधिसूचना जारी होने के बाद कानून के तौर पर लागू हो जाएगा।

यह अध्यादेश लागू होने पर दुष्कर्म के मामलों में न्यूनतम सात साल के सश्रम कारावास को बढ़ाकर 10 वर्ष किया गया है। अधिकतम इसे आजीवन भी किया जा सकेगा। वहीं 16 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म के दोषियों को न्यूनतम 20 साल की सजा का प्रावधान है। 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड मिलेगा। अध्यादेश के तहत दो माह में पूरी करनी होगी दुष्कर्म कांड की जांच। दो माह के अंदर ट्रायल पूरा करना होगा। 16 साल से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिल सकेंगी अग्रिम जमानत।

गैंगरेप पीड़िता बोली बीजेपी विधायक के हाथ में है पूरा प्रशासन

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली रेप पीड़िता के पिता की मौत हो गई है। पीड़िता ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उसके पिता से मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रेप पीड़िता ने बीजेपी विधायक पर गंभीर इल्जाम लगाए। पीड़िता ने एक प्राइवेट चैनल को बताया, ये घटना चार जून 2017 की की रात आठ बजे की है। उस रात एक महिला हमें विधायक कुलदीप सेंगर के पास ले गई थी। जो बीजेपी के नेता हैं। जहां उन्होंने मेरे साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने बीजेपी विधायक से रेप का विरोध किया तो बीजेपी विधायक ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जब वो थाने में गई तो पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखी गई। इसके बाद तहरीर बदल दी गई।

पीड़िता ने बताया, मैं जून 2017 में सीएम योगी से मिली थी। उन्होंने कहा था कि बेटा इंसाफ मिलेगा, लेकिन एक साल हो चला है और अब तक कुछ नहीं हुआ। मैंने हर जगह तहरीर भेजी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने बताया कि उनके पापा छोटे बच्चे को देखने के लिए घर आए थे। जिसके बाद विधायक के लोगों ने मेरे पिता को बहुत मारा। पीड़िता ने बताया, पुलिस पहुंच गई तब भी उन्होंने मेरे पापा को मारा। हमारा दरवाजा खोलकर पापा को घसीटकर ले गए और खूब पिटाई की। पीटने के बाद उन्हें अपने घर के बाहर फेंक दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से मामले की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। सरकार और कानून इस घटना के दोषियों के साथ कोई रियायत नहीं करेगा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने के लिये तफ्तीश को लखनऊ स्थानान्तरित कर दिया गया है।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने बताया कि मामले के चार नामजद अभियुक्तों सोनू, बउवा, विनीत और शैलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, माखी के थाना प्रभारी अशोक कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विहिप नेता ने मांस की बिक्री पर खुद को किया आग के हवाले

धर्मनगरी हरिद्वार में मांस की दुकानों को हटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेता ने खुद को आग लगा ली। मौके पर पुलिस ने दरी डाल आग बुझाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच विहिप नेता के खिलाफ आत्मदाह का मुकदमा भी दर्ज हो गया।

ज्वालापुर रेल चौकी के समीप विहिप नेता कार्यकर्ताओं के संग पहुंचे। इस बीच विहिप नेता चरणजीत पाहवा ने अपने शरीर पर तेल छिड़क स्वयं पर आग लगा दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जैसे-तैसे वहां पहले से पड़ी एक दरी के जरिये आग पर काबू पाया। पाहवा को झुलसी हालत में हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बर्न यूनिट न होने के चलते उन्हें देहरादून स्थित कोरेनेशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार पाहवा का शरीर 40 फीसदी जल चुका है।

विदित हो कि विहिप नेता चरणजीत पाहवा नगर निगम क्षेत्र में मांस की अवैध बिक्री को बंद कराने की मांग कर रहे है। उन्होंने दो दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रविवार को आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने मामला को हल्के में लिया। वहीं पुलिस ने आत्मदाह के प्रयास में चरणजीत पाहवा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, जांच शुरू

देहरादून में एक मामला ऐसा सामने आया है जहां आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान गयी टीम को अपनी जान की खातिर संघर्ष करना पडा़। इस दौरान अधिकारियों के वाहन को जलाने का भरपूर प्रयास किया गया।

रायपुर रोड स्थित शराब के एक अवैध गोदाम पर छापा मारने की गई आबकारी विभाग की टीम पर वहां के कर्मचारियों ने धावा बोल दिया। इतना ही नहीं आबकारी अधिकारियों के वाहन को जलाने का भी प्रयास भी हुआ। जब इसकी सूचना आबकारी आयुक्त डॉ. वी षणमुगम, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को मिली तो हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ डालनवाला जया बलूनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचीं तो उस समय गोदाम कर्मियों ने टीम को घेर रखा था।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर आबकारी अधिकारियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान आबकारी सिपाही विनीत कुमार को चोटें भी आईं। पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त रेखा जुयाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित दिनेश मलहोत्र और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पूर्व आबकारी मुख्यालय को सूचना मिली थी कि रायपुर रोड पर चूना भट्टा स्थित देशी शराब की दुकान के पास शराब का अवैध गोदाम बनाया गया है। आबकारी आयुक्त डॉ. वी षणमुगम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर बाद सहायक आयुक्त राजीव सिंह, रेखा जुयाल व मीनाक्षी टम्टा के नेतृत्व में पहले दुकान के स्टॉक की जांच की गई और फिर दुकान से काफी दूर बनाए गए गोदाम पर छापा मारा गया। इससे पहले कि टीम गोदाम तक पहुंच पाती, वहां पहले से मौजूद कर्मचारियों ने टीम पर धावा बोल दिया। एक व्यक्ति मिट्टी तेल की बोतल लेकर टीम के वाहन की तरफ दौड़ा। हालांकि, आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह व ज्योति वर्मा ने उन्हें विफल कर दिया। तभी कुछ और लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने टीम को घेर लिया। गनीमत रही कि पुलिस फोर्स कुछ ही देर में वहां पहुंच गई।

जिस्म का सौदा करते थे मां-बेटा, गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने जिस्मफरोसी के आरोप में देहरादून के एक मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मां ने कबूल किया कि वह अपने पति की मौत के बाद से ही जिस्मफरोसी के धंधे में लग गयी थी। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से दो युवतियों को मुक्त कराया है।

देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में जिस्मफरोसी का धंधा चलाने वाली लक्खीबाग देहरादून निवासी एक मां और उसके बेटे को पुलिस ने देहरादून रोड़ नटराज चौक से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आजादपुर दिल्ली निवासी दो युवतियों भी बरामद हुयी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम के मुख्य उप निरीक्षक प्रदीप रावत को यह सूचना मिली कि मंजू नाम की एक महिला कुछ युवतियों को दिल्ली से लाकर ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार में देह व्यापार करवा रही है।

पुलिस टीम ने बुधवार को देहरादून रोड नटराज चौक पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान यह स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोक लिया। कार में दो युवतियां और मां-बेटे बैठे हुये थे। पूछताछ में आजादपुर दिल्ली निवासी इन युवतियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनका संपर्क मंजू नामक इस महिला से हुआ। मंजू ने उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने देहरादून बुलाया था। तब से मंजू हमें देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में ग्राहकों के पास भेजकर जिस्मफरोसी करवा रही है। इस काम में उसके बेटे ऋषभ का भी पूरा हाथ है। युवतियों ने बताया कि बुधवार को देहरादून जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मंजू ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह इस धंधे में लग गई। पुलिस ने मंजू पत्नी स्वर्गीय आदर्श कुमार और उसके पुत्र ऋषभ दोनों निवासी 315 रामनगर लक्खीबाग कोतवाली देहरादून को जिस्मफरोसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यहां बन रहे थे तमंचे, पुलिस ने पकड़ी फैक्ट्री

मुखबिर की सूचना पर मंगलौर पुलिस ने अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। इनके पास से सात तमंचे और तमंचा बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।

14 मार्च दिन बुधवार को हरिद्वार जिले की मंगलोर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर में स्थित एक मकान में अवैध रूप से तमंचों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी, तो मौके पर मौजूद तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस को फैक्ट्री से सात तमंचे और तमंचा बनाने का काफी सामान भी बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम काला निवासी ग्राम रेती थाना भवन शामली वसीम निवासी कैराना और इशाक निवासी राजू पुर थाना बुढाना मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस आरोपियों इसकी जड़ तक जाने के लिये लगातर पूछताछ कर रही है।

मूर्ति तोड़ने की सियासत थम नहीं रही, अब आजमगढ़ में भी तोड़ी

त्रिपुरा में सत्ता परिवर्तन के बाद मूर्ति तोड़ने की जो सियासत शुरू हुई थी, वो तमिलनाडु होते हुए अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी है और थमने का नाम नहीं ले रही है। त्रिपुरा में व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा तोड़ी गई, इसके बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया और फिर बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के बदसलूकी करने के बाद यूपी के मेरठ में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को जमींदोज कर दिया गया।

मूर्ति तोड़ने का ये सिलसिला यहीं थमता नहीं दिख रहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार के बाद अब यूपी के आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया है।

आजमगढ़ के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई। ग्रामीणों ने सुबह जब मूर्ति टूटी हुई देखी तो वो आक्रोशित हो गए। इसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। बाद में मौके पर पुलिस अधिकारी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद लेफ्ट सरकार द्वारा स्थापित लेनिन की मूर्तियों को तोड़ा गया। इसके बाद तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति गिराई गई, फिर बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन घटनाओं पर नाराजगी जताई थी। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

जम्मू में आतंकियों ने दिया बड़े हमले को अंजाम, लश्कर आतंकी फरार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस वाले आंतकियों का चेकअप कराने अस्पताल लाये थे। इसी बीच एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। जिसमें एक लश्कर आतंकी अबु हंजुला भागने में कामयाब हुआ। हालांकि, बाकी पांच आतंकी पुलिस की गिरफ्त में है।

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के श्रीमहाराजा हरिसिंह अस्पताल में आतंकवादी हमले में एक पुलिसवाला शहीद हो गया है, हमले में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

आतंकियों ने श्रीनगर के पास अस्पताल के पुलिस की टुकड़ी पर हमला किया था। आतंकी यहां अपने साथी को छुड़ाने के लिए आए थे। आपको बता दें कि अबु हंजुला पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला था।

हमले के बाद एसएसपी श्रीनगर, इम्तियाज इस्माइल ने कहा कि हम सभी आतंकियों को चेकअप के लिए अस्पताल लाए थे, जिस दौरान उन्होंने हमपर ये हमला किया। इस हमले में एक आतंकी फरार होने में कामयाब रहा है।

पुलिसवाले आतंकी अबु हंजुला का मेडिकल चेकअप कराने के लिए लाए थे। अबु हंजुला पाकिस्तान का नागरिक है। हंजुला को कुलगाम से गिरफ्तार किया गया था। हंजुला इस हमले के दौरान भागने में सफल रहा।

आतंकी हमले पर भड़के जी.डी. बख्शी
अस्पताल में पुलिसवालों पर हुए आतंकी हमले पर पूर्व जनरल जी.डी. बख्शी का कहना है कि ये हमला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों का इलाज जरूरी है। ये आदमी के रूप में भेड़िया हैं, जो लगातार ऐसे काम करते हैं।

यहां आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। सीजफायर उल्लंघन में रविवार को कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान फायरिंग की आड़ में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान नशे में धुत मिली स्कूल टीचर

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्कूल का इंस्पेक्शन करने पहुंची टीम के तब होश उड़ गए, जब एक महिला टीचर नशे में टुन्न होकर पढ़ाती मिलीं। इतना ही नहीं इंस्पेक्शन टीम को पता चला कि आरोपी महिला टीचर रोजाना ही शराब पीकर पढ़ाने आती हैं। इसके बाद इंस्पेक्शन टीम ने आरोपी महिला टीचर को सस्पेंड करने की सिफारिश बस्तर कलेक्टर को भेज दी।

हद तो तब हो गई इंस्पेक्शन टीम द्वारा शराब पीने के बारे में पूछे जाने पर आरोपी महिला टीचर फुलेश्वरी देवी ने कहा कि शराब पीना उनकी संस्कृति का हिस्सा है। मैडम फुलेश्वरी देवी का जवाब सुनकर तो इंस्पेक्शन टीम के सदस्य भी बगलें झांकने लगे।

दरअसल इलाके के एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अफसरों की टीम क्षेत्र के स्कूलों की जांच के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान टीम दरभा इलाके के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी पहुंची।

बुनियादी समस्याओं का जायजा लेने के बाद इंस्पेक्शन टीम ने स्कूल स्टॉफ की बैठक बुलाई। स्कूल स्टॉफ के साथ बैठक चल रही थी कि कहीं से शराब की बदबू आने लगी। अफसर नाक सिकोड़ कर एक दूसरे का चेहरा देखने लगे।

उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर स्कूल के अंदर किसने शराब पी रखी है। प्रशासनिक अमले के शक की निगाहें बैठक में मौजूद पुरुष शिक्षकों और बाबुओं पर गड़ी थीं।

अफसरों को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि कोई महिला टीचर भी शराब पीकर स्कूल पढ़ाने आ सकती है। अफसरों ने इस बाबत जब बैठक में मौजूद पुरुष सदस्यों से पूछा, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इस बीच किसी शिक्षक ने मैडम फुलेश्वरी की ओर इशारा किया।

इंस्पेक्शन टीम को जब यह बताया गया कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि मैडम फुलेश्वरी रोज ही शराब पीकर पढ़ाने आती हैं, तो अफसरों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। इंस्पेक्शन टीम में मौजूद तहसीलदार शेखर मिश्रा ने स्थानीय थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया और मेडिकल टेस्ट के लिए उन्हें अस्प्ताल भेज दिया। फौरन रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई।

पूछताछ में स्कूल स्टॉफ ने बताया कि फुलेश्वरी देवी की यह रोजाना की दिनचर्या है। शुरुआत में तो बच्चों और सहयोगी शिक्षकों को असहज महसूस हुआ और उन्होंने महिला टीचर को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन मैडम फुलेश्वरी नहीं मानीं और रोजाना शराब पीकर पढ़ाने आ जातीं।

सिनेमा हॉल में मौका पाकर किया बलात्कार

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक युवती के साथ सिनेमा हॉल के अंदर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिनेमाहॉल के मालिक के खिलाफ भी लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल पीड़िता आरोपी को जानती थी और दोनों ही सहमति से पद्मावत फिल्म देखने गए थे। लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आस-पास किसी को बैठा न देखकर आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ जबरन उसके साथ रेप किया। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें भी आईं।

मार्केट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर मथैया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जनगांव जिले के नारमेट्टा में येल्लमा बाजार के रहने वाले 23 वर्षीय कंडाकाट्ला बिक्षापति को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय पीड़िता दो महीने पहले आरोपी के संपर्क में आई थी।

आरोपी बीक्षापति और पीड़िता के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। करीब 20 दिन पहले दोनों पहली बार सिकंदरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्वाती होटल में मिले थे और वहां से दोनों जगतगिरीगुट्टा में स्थित आरोपी की बहन के घर भी गए थे।

बीते 29 जनवरी को आरोपी ने दोपहर में करीब 11 बजे फोन कर पीड़िता को स्वाति होटल बुलाया था। स्वाति होटल में दोनों मिले और वहां से इंदिरा पार्क चले गए। वहां दोनों करीब 1.45 बजे टहलते बतियाते रहे। वहां से फिर वे सिकंदराबाद में ही प्रशांत थिएटर पद्मावत फिल्म देखने चले गए। थिएटर में न के बराबर दर्शक थे और लगभग पूरा हॉल खाली पड़ा था।

फिल्म चल ही रही थी कि आरोपी ने अकेला पा पीड़िता के साथ जबरन रेप किया। आरोपी ने पीड़िता से शादी का झूठा वादा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मार्केट पुलिस थाने पहुंचकर उसी दिन रेप की शिकायत दर्ज कराई।