दिल्ली के दो युवक चीला शक्तिनहर में डूबे, लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की घटना


एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दिल्ली के चार युवक बैराज-चीला मार्ग पर घूमने को आए थे। मौके पर 25 वर्षीय प्रमोद पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, नजफगढ़ नई दिल्ली पानी भरने के लिए चीला शक्तिनहर में उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया।
वहीं, उसे बचाने के लिए 25 वर्षीय ही पंकज पुत्र अनूप सिंह सेक्टर 16, बी द्वारिका ,बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली बचाने के लिए नहर में कूदा। लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना पाकर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।

बताया कि चारों युवक यूपी के मेरठ में परीक्षा देने के लिए आए थे। इस परीक्षा देने के बाद सभी चीला- बैराज मार्ग घूमने पहुंचे।

परिजनों को बिन बताए लापता नाबालिग राजस्थान से हुए बरामद

कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन मार्च को जगदीश जोशी पुत्र कांति राम जोशी निवासी नेहरूग्राम, ऋषिकेश ने बताया कि उनका पोता अनमोल जोशी अपने दोस्त स्वजल चौहान के साथ बिना बताए घर से लापता हो गया है। इनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई। पुलिस को लापता किशोरों की लोकेशन राजस्थान में मिली। पुलिस टीम परिजनों को लेकर राजस्थान पहुंची और दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे परीक्षा के डर से बिना बताए घर से होटल में काम करने के लिए राजस्थान चले गए थे। किशोरों की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

कई दुकानों से जेवरात लेकर ज्वेलर्स फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

तीर्थनगरी में एक ज्वेलर्स कई दुकानदारों से लाखों रूपए के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चकजोगी छिद्दरवाला में धनवी ज्वेलर्स के स्वामी ऋषि सोनी पुत्र रामप्रसाद ने अमित वर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ऋषि सोनी श्यामपुर में कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते है। अमित वर्मा नामक व्यक्ति को वह और अन्य दुकानदार पिछले छह माह से अधिक समय से जानते हैं। यह व्यक्ति अपनी दुकान में ग्राहक को दिखाने के लिए सोने का सामान लेकर जाता था और समय पर वापस भी कर देता था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी करीब 13 लाख रुपए के जेवर का मामला आया है। पुलिस स्तर से जांच शुरू कर दी गई है।

राजकीय चिकित्सालय में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पर नगरक्षेत्र के अलावा अन्य जनपद जैसे टिहरी, पौड़ी के दुर्गम क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवा का भी बोझ है। ऐसे में इस अस्पताल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सरकार ने हर मानकों में संतुलित करना चाहिए। मगर, समीपवर्ती एम्स होने के चलते इस अस्पताल की स्थिति बिगड़ती चली गई।

ताजा वाकया आज ही का है, जब एक दुर्गम क्षेत्र दोगी पट्टी का परिवार महिला की डिलीवरी के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश आता है। यहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। सभी के चेहरे पर मुस्कान आती है, मगर एकाएक बच्चा मृत हो जाता है। पलभर के लिए आई खुशी गम में बदल जाती है। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा दिए।

नवजात के पिता अनिल सिंह ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे को लेकर हायर सेंटर जाइए। क्यों कि हमारे यहां पेट्रियोटिक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस वेंटिलेटर के अभाव में उनके बच्चे की जान चली गई। नवजात के पिता का आरोप है कि जब बच्चे का वजन ज्यादा था, उसका सिर भी बड़ा चिकित्सकों द्वारा बताया गया, तो फिर यह डिलीवरी केस लिया ही क्यों गया? उनका यह भी कहना है कि जब यहां बच्चे से संबंधित वेंटिलेटर ही नहीं है तो उन्हें पहले ही क्यों न बताया गया?

बता दें कि पीड़ित के एक बेटे का करीब 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उधर, सीएमएस रमेश सिंह राणा ने इस मामले में जांच की बात कही है।

हरिद्वार रोड़ कृषि मंडी के बाहर चार दुकानों में लगी आग

ऋषिकेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर बीते मध्य रात्रि को अचानक आग लग गई। घटना मध्यरात्रि की होने के चलते दुकान में रखा सामान बचाया नहीं जा सका। अलबत्ता सामान पूरी तरह जलकर भस्म हो गया। वहीं, घटनास्थल के समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में घटना से कुछ समय ही पहले तीन संदिग्ध भी कैद हुए है। इसके चलते दुकानस्वामियों को इस बात का अंदेशा है कि आग रंजिशन अथवा जानबूझकर लगाई गई है, उधर सूचना पाकर रातभर अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू पाने का प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यहां इस बात भी गौर करना आवश्यक है कि करीब चार वर्ष पूर्व भी इसी जगह आग लगने की घटना घट चुकी है। अब यह इत्तेफाक है या रंजिशन? यह पुलिस की जांच में ही सामने आएगा।

विदित हो कि कृषि मंडी समिति के बाहर महेंद्र नामक व्यक्ति पान की दुकान संचालित करते है। उनके अनुसार शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगी। आसपास में मौजूद लोग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की इस बीच दुकान मालिकों को सूचित किया गया। महेंद्र के अनुसार, इसी स्थान पर करीब चार वर्ष पूर्व आग लगने से कुछ दुकानें जल गई थी।

हीरो बनने घर से बिना बताए निकला नाबालिग युवक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा


कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में नाबालिक ने अपना नाम वैभव नौटियाल (15) पुत्र नत्थू लाल नौटियाल निवासी किशनपुर जाखन थाना राजपुर देहरादून बताया। नाबालिक ने बताया कि वह 3 दिन पूर्व अपने घर से बिना बताए अक्षय कुमार की शूटिंग देखने के लिए मसूरी निकला था और वह हीरो बनना चाहता है। इसी क्रम में वह मसूरी से श्यामपुर आ गया। कोतवाल ने बताया कि वह ₹500 लेकर मुंबई जाना चाह रहा था।

कोतवाल ने बताया कि नाबालिक वैभव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वही परिजन अपने बच्चे को सकुशल पाकर खुश नजर आए और पुलिस की जमकर तारीफ भी की।

रूस के हमले में भारत ने अपने होनहार छात्र नवीन कुमार को खो दिया

यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस तरह से रूस के हमले ने भारत को भी जख्म दे दिया है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र का नाम नवीन कुमार (Naveen Kumar) है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट (Indian Died in Kharkiv) की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ‘हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खरकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है।

हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैंप्रवक्ता ने बताया है कि विदेश मंत्रालय लगातार रूस और यूक्रेन के राजदूतों के साथ संपर्क में है और भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सुरक्षित रास्ता निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई छात्र अब भी खारकीव समेत दूसरे शहरों में फंसे हैं। रूस और यूक्रेन में मौजूद राजदूत भी इसी तरह के प्रयास में जुटे हैं। घरवालों की बढ़ीं धड़कनें टीवी रिपोर्ट में बताया गया है कि आज सुबह बचाव अभियान के दौरान ही भारतीय छात्र रूस के हमले की चपेट में आ गया। जैसे ही यह खबर भारतीय मीडिया में आई यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिवारवालों की धड़कनें बढ़ गईं। लोग अपने बेटे-बेटियों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।एक रिपोर्ट में बताया गया है कि खरकीव स्थित गर्वनर हाउस पर सुबह 7 बजे के करीब जब कई छात्र खाने के लिए लाइन में लगे हुए थे, उसी दौरान हमला हुआ और नवीन की मौत हो गई।

खरकीव में सुबह जिस गर्वनर हाउस को रूस की सेना ने उड़ाया, उसी के पास नवीन खड़े थे। नवीन खरकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल के फोर्थ ईयर के छात्र थे। एक फोन उनके पास था, जिसके जरिए उनकी पहचान हुई।आज सुबह ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ने को कहा था। इसके बाद से ही लगने लगा था कि कीव में हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और वहां भीषण हमले हो सकते हैं। रूस की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के वीडियो भी सामने आए। भारतीयों में भी टेंशन बढ़ती जा रही थी और दोपहर बाद रूसी हमले में भारतीय छात्र के मारे जाने की दुखद खबर आई।

विकासनगर में छात्रा की स्कूल बस के अंदर मौत

सोमवार को देहरादून विकासनगर क्षेत्र में बाड़वाला में छात्र-छात्राओं ( 1 ापक कपमे ंे ेबीववस इने बवससपकमे जतमम)से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक छात्रा के मौत की खबर है। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हुआ है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के अनुसार बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।

स्वर्गाश्रम में हाथी ने बाबा को पटक कर मार डाला

महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व स्वर्गाश्रम के आबादी क्षेत्र में हाथी घुस आया, उसने यहां पुलिस गेस्ट हाउस के पास रात्रि विश्राम कर रहे एक साधू को कुचलकर मार दिया।, वहीं एक और हमले के घायल हो गया। पुलिस ने साधू के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं, हाथी के हमले के घायल को अस्पताल में पहुंचाया है।

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि कुरूक्षेत्र, हरियाणा निवासी मदनदास 50 पुत्र अनिल दास पुलिस गेस्ट हाउस के पास साथियों के साथ रविवार सो रहा था। इसीबीच सोमवार तड़के करीब 2.30 बजे जंगल से हाथी आबादी क्षेत्र में घुस गया। इस दौरान रात को गहरी नींद में सो रहे बाबा मदन दास को कुचल कर मार डाला। जबकि बगल में एक और साथी को भी हाथी ने घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पीएम के लिए एम्स के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खारास्त्रोत से पालिका कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से खाराश्रोत पार्किंग में पसरे ठेलियों के अतिक्रमण को हटाया गया।

पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देशन में गुरूवार को सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व मे नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अतिक्रमण हटाओ टीम खाराश्रोत पार्किंग पहुंची। अचानक से पालिका टीम को देख यहां अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। आलम यह रहा कि अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बीते दिन खाराश्रोत पार्किंग में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के विरूद्ध पालिका का अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर पालिका कर्मी रंजन कंडारी आदि उपस्थित थे।