खाली पदों को भरने के लिए सिडकुल के उद्यामियों और राज्य सरकार एमओयू करेंः हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत बेरोजगारी के खिलाफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने हरिद्वार पहुंचे है। यहां वह सिडकुल पर पैदल पदयात्रा निकालेंगे। हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि बढ़ती बेरोजगारी को लेकर हरिद्वार और रुद्रपुर सिडकुल में नौ लोगों के साथ परिक्रमा करूंगा। इसका उद्देश्य सिडकुल में खाली पड़े पदों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार और जो कार्यरत लोगों को उनकी मेहनत का उचित मेहनताना मिलना है।

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह बेरोजगारी मुद्दे पर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि खाली पदों को भरने को लेकर सिडकुल क्षेत्र के उद्यमियों के साथ राज्य सरकार एक एमओयू हस्ताक्षर करंे। इसको लेकर पहले हुए समझौतों को सख्ती से लागू किया जाए।

17 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय का होने जा रहा शिलान्यास

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। देहरादून में कार्यालय निर्माण स्थल पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की जाएगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश कार्यालय देहरादून में आउटर रिंग रोड पर बनाया जाना है। यह कार्यालय करीब 3 एकड़ भूमि पर बन रहा है और इसकी वास्तु कला पर्वतीय वास्तु कला के आधार पर तैयार की गई है इस कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं व तकनीकी तकनीकी उपकरण रहेंगे ।जहां इसमें पदाधिकारियों के कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा।

इस कार्यालय के भवन निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को प्रातः साढ़े 10 बजे दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा करेंगे। उनके साथ केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। देहरादून में निर्माण स्थल पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री राजू भंडारी, कुलदीप कुमार आदि शामिल होंगे।

फारेस्ट गाॅर्ड मामले की जांच हो चुकी है, कांग्रेस का प्रदर्शन हास्यास्पदः डा. देवेंद्र भसीन

फाॅरेस्ट गाॅर्ड मामले में देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को भाजपा ने हास्यास्पद बताया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मामले पर गठित एसआईटी जांच पूरी कर उसकी रिपोर्ट दो सप्ताह पूर्व ही चयन आयोग को भेज चुकी है। वहीं, कांग्रेस कोरोना काल में नियम तोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं को यही पता नहीं है कि जिस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घपले की बात को लेकर उन्होंने आज जो प्रदर्शन करवाया, उसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पहले से गठित एसआईटी मामले की जांच पूरी कर चुकी है। साथ ही अपनी रिपोर्ट दो सप्ताह पूर्व अधीनस्थ सेवा आयोग को प्रेषित कर चुकी है। यह एसआईटी एसएसपी सैंथिल के नेतृत्व में गठित की गई थी। अब एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे की कार्यवाही करेगा।

कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती रहती है। हर बार कांग्रेस को मुंहकी खानी पड़ती है। कांग्रेस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति को लेकर परेशान है।

नौ नवंबर को यूपी और उत्तराखंड में राज्यसभा की रिक्ट सीटों के लिए होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की रिक्त चल रही राज्यसभा की सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए नौ नवंबर को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके तहत उत्तराखंड में एक और उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर चुनाव होना है। सभी 11 सीटों पर 27 अक्टूबर को नामांकन होगा। नौ नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसी शाम को मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि ये सभी 11 सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं। उत्तराखंड की खाली हो रही सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। भाजपा ने उत्तराखंड में पिछले दो लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर परचम फहराने में कामयाबी पाई। साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर कब्जा किया। अब राज्यसभा की रिक्त सीट पर भाजपा अगले महीने एक और चुनावी उपलब्धि खाते में जुड़ने का इंतजार कर रही है। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है। अब जिस तरह का गणित राज्घ्य विधानसभा में है, उसमें भाजपा की जीत तय है।

यह रहेगा चुनाव आयोग का शेड्यूल
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 27 अक्टूबर को नामांकन होगा। 28 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटनी की जाएगी। 2 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 9 नवंबर को राजसभा की खाली हो रही सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटिंग के दिन ही शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी करके रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विजयाराजे सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों को किया समर्पितः मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रूपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विजयाराजे सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित किया। उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी। नारी शक्ति के बारे में वो कहती थी कि जो हाथ पालने का झुला सकते हैं, तो वे विश्व पर राज भी कर सकते हैं। कहा कि विजयाराजे सिंधिया एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व थी। साधना, उपासना, भक्ति उनके अन्तर्मन में रची बसी थी। जेल में रहकर उन्होंने कहा था अपनी भावी पीढ़ियों को सीना तान कर जीने की प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से हमें आज की विपदा को धैर्य के साथ झेलना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोई भी साधारण व्यक्ति जिसके अदंर योग्यता, प्रतिभा व देश की सेवा की भावना है, वह इस लोकतंत्र में भी सत्ता को सेवा का माध्यम बना सकता है। जन सेवा के लिए किसी खास परिवार में ही जन्म लेना जरूरी नहीं हैं। राष्ट्र के भविष्य के लिए राजमाता ने अपना वर्तमान समर्पित कर दिया था। उन्होंने पद एवं प्रतिष्ठा के लिए न जीवन जिया और न ही राजनीति की। स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर आजादी के कई दशकों तक भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वे साक्षी रहीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विजया राजे ने एक पुस्तक में लिखा है कि एक दिन ये शरीर यहीं रह जायेगा। आत्मा जहां से आई है, वहीं चली जायेगी। शून्य से शून्य में, स्मृतियां रह जायेंगी। अपनी इन स्मृतियों को मैं उनके लिए छोड़ जाऊँगी। जिनसे मेरा सरोकार रहा है, जिनकी मैं सरोकार रही हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनकी स्मृति में मुझे विशेष स्मारक सिक्के के अनावरण का अवसर मिला।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अन्य राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि जुड़े रहे।

17 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास

देहरादून रिंग रोड पर बनने वाला भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका भूमिपूजन व शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल के जरिए करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने रिंग रोड पर बनने जा रहे नए कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

शायदा बानो ने भाजपा की सदस्यता ली, तीन तलाक के खिलाफ की थी प्रथम याचिका

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक पर प्रथम याचिका करने वाली उत्तराखंड की शायरा बनो अब भाजपाई हो गई है। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शायरा बानो ने दृढता के साथ तीन मामले की लड़ाई लड़ी। उसी प्रकार वह भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। विशेष तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वहीं, शायरा बानो ने भाजपा को सिद्धांतवादी पार्टी बताया है।

बता दें कि दो साल पूर्व तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शायरा बनों के संदर्भ में कहा था कि उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

कौन है शायदा बानो…

बीते साल दो बच्चों की मां 35 वर्षीय मुस्लिम महिला शायरा बानो जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचती है तो तीन तलाक के खिलाफ अभियान एक बार फिर जिंदा हो उठता है।

शायरा बानो ने साल 2016 की फरवरी में अपनी याचिका दायर की। वे कहती हैं कि जब वह अपना इलाज कराने के लिए उत्तराखंड में अपनी मां के घर गईं तो उन्हें तलाकनामा मिला।

शायरा बानो ने इलाहाबाद में रहने वाले अपने पति और दो बच्चों से मिलने की कई बार गुहार लगाई लेकिन उन्हें हर बार दरकिनार कर दिया गया और उन्हें अपने बच्चों से भी मिलने नहीं दिया गया। शायरा बानो ने अपनी याचिका में इस प्रथा को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग उठाई। उन्होंने ये भी कहा है कि हलाला और कई पत्नियां रखने की प्रथा को भी गैर कानूनी ठहराया जाए।

वे कहती हैं, ये सारी प्रथाएं गैरकानूनी, असंवैधानिक, लैंगिक न्याय के खिलाफ और भेदभाव करने वाली हैं। कुुरान और शरिया में एक बार में तीन बार तलाक बोलने की प्रथा का जिक्र नहीं है, बीते कई सालों में कई महिलाएं अलग-अलग अदालतों में तीन तलाक को चुनौती देती आई हैं।

सचिवालय में सीएम के समक्ष विधायकों व अधिकारियों ने ली कोरोना की रोकथाम संबंधी प्रतिज्ञा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत विधायकगणों एवं अधिकारियों को प्रतिज्ञा-शपथ दिलाई। उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियां बरतने, कोविड से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। मास्क, फेस कवर पहनने एवं दूसरों से 02 गज की दूरी बनाकर रखने, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने, कोविड के लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेने एवं मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की भी शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनप्रतिनिधयों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को कोराना से बचाव के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। त्योहारों एवं शीतकाल का समय शुरू होने वाला है। इसके दृष्टिगत मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता से सबंधित नियमों के पालन के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता जरूरी है। सर्दी के समय में कोविड से बचाव के लिए और सतर्कता की जरूरत है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जब तक राज्य में कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता, तब तक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोविड के कोई लक्षण दिखाई दे,तो शीघ्र इसकी सूचना टोल फ्री नम्बर या स्वास्थ्य विभाग को दी जाय।

उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक उपायों से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईन का पूरा पालन जरूरी है। अधिकारी बैठकों को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से करें। सतर्कता से राज्य में कोविड संक्रमण की दर में कमी आयी है, लेकिन इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

मौके पर वर्चुअल माध्यम से विधायकगण, सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आरके सुधांशु, अमित नेगी, नितेश झा, शैलेष बगोली, डॉ. पंकज पाण्डेय, डॉ. रणजीत सिन्हा, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

नगर निगम ऋषिकेश में नामित पार्षदों को मेयर अनिता ने दिलाई शपथ

ऋषिकेश नगर निगम की प्रथम मेयर अनिता ममगाईं ने शासन द्वारा नामित पार्षदों को शपथ दिलाई। मेयर ने सभी आठों पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही।

स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने नामित पार्षद प्रमोद शर्मा, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, कमला गुनसोला, अनीता प्रधान, कमलेश जैन को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मेयर ने सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए अपील की, कि नगर की तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नामित पार्षद अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।

नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने नामित पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज निगम के परिवार में और वृद्धि हुई है। नव पार्षदों का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है। हमारा परिवार बढ़ रहा है। आज से हमारे नगर निगम में 48 पार्षद नए शामिल हो गए है। निश्चित ही हम सभी मिलकर जनता को अब और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के संचालन में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में पार्षद मनीष शर्मा, विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा, भगवान सिंह पंवार, विकास तेवतिया, जगत सिंह नेगी, राकेश सिंह मियां, देवेंद्र कुमार प्रजापति, राजेश दिवाकर, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, भाजपा मंडल मंत्री सुनील उनियाल, रमेश अरोड़ा, गौरव कैंथोला, प्रिया ढकाल आदि मौजूद रहे।

बीमारी से जूझते केंद्रीय मंत्री पासवान का निधन

74 वर्षीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दिल्ली के एस्काॅर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। उन्होंने पिता के लिए मिस यू पापा लिखा…।
केंद्रीय मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि मैंने आज अपना दोस्त खो दिया।

निधन के बाद चिराग ने गुरुवार रात 8 बजकर 40 मिनट पर पिता के साथ बचपन की एक फोटो अपलोड ली। लिखा कि पापा अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा…।