उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में प्लास्टिक बैन, पानी की बोतल भी साथ लाएंगे अधिकारी व कर्मचारी

देहरादून। मुख्य सचिव द्वारा 14 मार्च को बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों व विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त किया जाना है। इसको लेकर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा की ओर से कार्यालयों-विद्यालयों में प्लास्टिक से सम्बन्धित किसी भी वस्तु (यथा प्लास्टिक की बोतल, गिलास, प्लेट, थाली आदि) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विभागीय बैठकों, सेमिनारों-कार्यशालाओं में भी प्लास्टिक के निर्मित सामग्री पूर्ण प्रतिबन्धित रहेगी। पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जायेगी तथा सभी अधिकारी-कार्मिक अपनी-अपनी मेटल की बोतल का प्रयोग करेंगे। साथ ही छात्र छात्राओं को भी प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाए जाने को कहा।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक बैग के स्थान पर जूट-कपड़ा इत्यादि से बने कैरीबैग का प्रयोग करने के लिए सबको प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही विभाग के प्रत्येक कार्यालय -विद्यालय में प्लास्टिमुक्त कार्यालय का बोर्ड लगाया जायेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा विद्यालयी शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी-कार्मिक शिक्षकों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में कार्यालयों-विद्यालयों के निरीक्षणों में भी इसका संज्ञान लिया जाएगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए मुनिकीरेती पालिका ने रवाना किया सफाई रथ


स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला तैयार है। पालिका की ओर से आज नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान हेतु स्वच्छता रथ का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह स्वच्छता व सफाई रथ नगर क्षेत्र में डोर टू डोर, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले, सभी जगहों पर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रतियोगिता के संबंध में आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

आम जनता से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को सकारात्मक फीडबैक देने का आग्रह करेगी। साथ ही कूड़े को अलग देने की जानकारी भी देगी। इसका शुभारंभ अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

समाजसेवी ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावियों को दी छात्रवृत्ति

समाजसेवी डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने मेघावी निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2021-2022 में सर्वाेच्च अंक प्राप्तकर्ता निर्धन किन्तु मेघावी विद्यार्थियों को ₹550 प्रति छात्र की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जिनमें कक्षा 9 में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले अजित साहनी व निखिल, कक्षा 10 में अरुण सिंह, अविनीश, रोहित शर्मा व सत्य प्रकाश दुबे तथा कक्षा 11 में शौर्य जयसवाल, कुमारी दिव्या गोला, अभिनव सोनी, कुमारी नेहा, निकिता प्रजापति तथा रिया पाठक को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आमन्त्रित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
भारतीय साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको परिश्रम और लगन से अध्ययन करते हुये एक आदर्श विद्‌यार्थी बनना है तथा सद्‌गुणों को अपनाकर स्वयं का ही नहीं अपितु अपने माता-पिता व विद्‌यालय का नाम रोशन करना है तथा अपने पीछे ऐसे उदाहरण छोड़े की आप अन्य विद्‌यार्थियों के लिए अनुकरणीय बन जाए।
आमन्त्रित अतिथि उषा भंडारी व गजेंद्र कंडियाल ने कहा कि एक आदर्श विद्‌यार्थी सदैव परिश्रम को ही पूरा महत्व देता है । वह परिश्रम को ही सफलता की कुंजी मानता है। प्रसिद्‌ध उक्ति है।
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप जैसे समाजसेवियों ने आगे बढ़कर मुक्त हाथों से समाज सेवा व दान पूण्य कर समाज को मजबूती प्रदान की है।
इस अवसर पर यतींद्र कंडियाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, महिपाल बिष्ट, नवीन मैंदोला, रेखा बिष्ट, विकास नेगी, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त ने किया।

बिना टीसी बच्चों को प्रवेश देने पर भड़का मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन


संकुल केंद्र देहरादून रोड ऋषिकेश में आज मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक एसोसिएशन के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सरकार की नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई बैठक में ऋषिकेश नगर क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल रहे। बैठक में सभी विद्यालयों की तरफ से यह शिकायत रही कि नगर क्षेत्र ऋषिकेश के सरकारी इंटर कॉलेज एवं प्राइवेट सीबीएसई व आईसीसी बोर्ड के विद्यालय कक्षा 9 तक के बच्चों को बिना टीसी के प्रवेश दे रहे हैं जो शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है। संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट ने कहा कि जो भी विद्यालय बिना टीसी के अपने विद्यालय में प्रवेश दे रहे हैं उनकी लिखित शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी को साक्ष्य के साथ दी जाएगी जिसके पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी।

अपने वक्तव्य में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उन सभी विद्यालयों की सूची तैयार करेगा। जिन्होंने अन्य विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश बिना टीसी के किसी भी कक्षा में लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात करेंगे।

बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष राहुल रावत ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालय अपने प्रतिलिपियों को ठीक करें। आरटीई के अंतर्गत मांगे गए सभी पत्रावली को भरकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यथा शीघ्र जमा कराएं।

बैठक का संचालन कर रहे एसोसिएशन के महासचिव राजीव थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यालय अपने यहां आने वाले नए विद्यार्थियों से टीसी अवश्य लें जिससे अभिभावक अपनी मनमानी न कर सके।

बिना टीसी के किसी भी हालत में कोई भी विद्यालय बच्चों का प्रवेश ना दें साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को ऋषिकेश आमंत्रित कर उनके सम्मुख विद्यालयों की समस्याएं रखी जाए।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष रामप्रीत छाबड़ा संरक्षक सदस्य कमला शर्मा, सह सचिव संजय पांडे, राकेश त्यागी, हिमांशु गुप्ता, किरण कुकरेजा, राजेश कालरा, भुवन चंद, एलएन गैरोला, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एनएसएस के विशेष शिविर में बच्चों को मिलेगा अनुशासित रहने का प्रशिक्षण


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।

स्वामी सत्यानंद गिरी जूनियर हाई स्कूल वीरभद्र ऋषिकेश में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश का सात दिवसीय विशेष शिविर का संचालन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, सेवानिवृत शिक्षिका सरोजिनी भट्ट, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास की एनएसएस इकाई का यह पांचवां विशेष शिविर है। जिसमें 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड’ की थीम के साथ पर्यावरण स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी अपने सप्त दिवसीय विशेष शिविर को संचालित करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों में देशभक्ति, स्वाबलंबन तथा अनुशासन की भावना को जागृत करती है उन्होंने कहा कि यदि आप निस्वार्थ भाव से समाज सेवा तथा लोक कल्याण में अपना योगदान देंगे तो एक अच्छे नागरिक के रूप में आप पहचाने जाओगेद्य विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरोजिनी भट्ट ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आनंद की अनुभूति हो रही है और स्वयं सेवकों द्वारा सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वयंसेवी सप्त दिवसीय विशेष शिविर में अपना सर्वाेच्च देने का प्रयास करें तथा समाज के विकास और जन जागरूकता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अनुशासन में रहकर समाज को प्रेरणा दें। कार्यक्रम का संचालन शुभम गौंड ने किया, इस अवसर पर मनोज पंत, वीरेंद्र कंसवाल, अनिल भंडारी, प्रगति, अंजलि, मुस्कान, आशीष, प्रवेश उत्कर्ष आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में करियर प्लानिंग शीर्षक पर आयोजित की गई वर्चुअल वर्कशाप

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए करियर चुनाव को लेकर वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशाप के जरिए छात्रों ने भविष्य में अपने-अपने करियर के लिए कई विकल्प तराशे। छात्रों को इस वर्कशाप के जरिए बेहतर मार्गदर्शन भी मिला।

ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में आज एक वर्चुअल वर्कशाप का आयोजन हुआ, जो करियर प्लानिंग को लेकर किया गया। इस वर्कशाप में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रोफेसर ऋचा शर्मा द्वारा संचालित वर्कशॉप में छात्रों को अपनी रूचि के अनुसार विषयों को करियर के लिए उपयोग में लाने की प्रेरणा दी गई। प्रोफेसर ऋचा शर्मा एवं उनकी समन्वयक अक्षिता और हर्षिता ने बताया कि छात्र-छात्राएं किसी भी परिस्थिति में अपने आसपास के बच्चों की देखादेखी में करियर का चुनाव न करें। कहा कि सही मार्ग और बेहतर प्लानिंग ही उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेगा। कोर संस्था द्वारा हर प्रतिभा के छात्र-छात्राओं को उनके रूचि के अनुसार सही विकल्प चुनने का मार्ग दर्शन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ कोयली चक्रवर्ती ने सभी दसवीं एवं बारहवीं छात्र-छात्राओं को सलाह देते हुए उन्हें सुनिश्चित किया कि सभी अपने आने वाले भविष्य के करियर को अपने योग्यता एवं रुचि अनुसार ही चुने।

इस मौके पर विद्यालय के कप्तान सुमंत डंग, समन्वयक बिंदु शर्मा, शिखा शर्मा, शिक्षिका अमनदीप कौर, कल्पना बलोदी, लोकेश कोटियाल आदि उपस्थित रहे।

मेधावी छात्रों की माताओं को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजा

आवास विकास सिथत एसवीएम इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में स्व. कमला नेहरू पुरस्कार के 18 चेक वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय एवं सरस्वती शिशु मंदिर लाला जातिराम अग्रवाल के प्रधानाचार्य शिशुपाल रावत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में 2021 के हाईस्कूल में पीयूष भट्ट, अभिनव सिंह, तनिषा, वीरेंद्र सिंह राणा विद्यार्थियों की माताओ व इण्टर के विद्यार्थियों अर्पित बर्थवाल, सौरभ बर्थवाल, ज्योति रावत, योगिता कंसवाल, प्राची, वैशाली प्रजापति, आयुष राणा, वर्षा यादव, दिव्यांशु, प्रिया, साक्षी सती, रितिका, सौरभ प्रसाद, सलोनी की माताओ को 1000₹ के चेक वितरित किये गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सरकार स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। वर्ष 2019-20 में इस पुरस्कार की धनराशि को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की तैयारी है। इससे पहले 75 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को पुरस्कृत किया जाता था। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में यह हमारे विद्यालय के 18 मेधावी विद्यार्थियों की माताओ को 1000₹ चेक धनराशि वितरित किये गए है सभी बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में कर्णपाल बिष्ट, सतीश चौहान, नन्दकिशोर भट्ट, रामगोपाल रतूड़ी, अनिल भण्डारी मौजूद रहे।

भौतिक रूप से चलेंगी पहली से नौवीं तक की कक्षाएं

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुल जाएंगे शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी हो गया है
कक्षाओं को भौतिक रूप से खोल दिया गया है, लेकिन कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल अब भी बंद हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों प्रदेश के सभी सरकारी, अशासीय एवं का पूरी तरह से पालन करना होगा। स्कूल निजी स्कूल 16 जनवरी से बंद हैं। हालांकि भौतिक रूप से खेलने के साथ ही उनमें 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। नर्सरी व प्ले ग्रुप की क्लास अभी संचालित नही होगी।

बंसत पंचमी पर होती है मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना

हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5 फरवरी 2022, शनिवार का दिन विशेष है। इस दिन माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बंसत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का पर्व इस वर्ष शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।

मकर राशि में शनि का गोचर
मकर राशि में ग्रहों की विशेष स्थिति देखने को मिल रही है। वर्तमान समय में मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनी हुई है। मकर राशि के स्वामी शनि देव है. जो वर्तमान समय में मकर राशि में ही विराजमान हैं। जहां पर वे बुध और सूर्य के साथ युति बना रहे है। 2022 में बसंत पंचमी पर तीन ग्रहों की युति मकर राशि में बनी हुई है।

इन 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है
वर्तमान समय में मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जबकि धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है। जिन लोगों को शनि देव अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं। उनके लिए 5 फरवरी का दिन विशेष है। इस दिन शनि देव और माता सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को शिक्षा में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र में सरस्वती जी को ज्ञान देवी और शनि देव को परिश्रम का कारक माना गया है।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि का आरंभ- 05 फरवरी 2022, शनिवार को प्रातः काल 3 बजकर 47 मिनट से।
पंचमी तिथि का समापन- 6 फरवरी 2022, रविवार को प्रातः काल 3 बजकर 46 मिनट पर।

बसंत पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट है। इस दौरान पूजा करना शुभ माना जाएगा. यह पूजा के लिए अच्छा समय है। वहीं, इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 51 मिनट से दिन में 11 बजकर 13 मिनट तक है।

कैंप लगाकर 403 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई

शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल, टिहरी विस्थापित कॉलोनी के तत्वावधान में किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया।
मंगलवार को शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को कोविड वैक्सीन लगाई गई।वैक्सीन के लिए वैवसीनेशन केंद्र में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गईं, टीकाकरण को लेकर किशोर-किशोरियां में उत्साह नजर आया आया।
कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल व नालंदा शिक्षा संस्थान के 403 किशोर-किशोरियां को कोवैवसीन की पहली खुराक लगाई।
विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने बताया देश में बढ़ रहे कोरोना के खतरे से बचाव के लिए वैक्सीन कारगर है, वैक्सीनेशन कैंप में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखा गया है। किशोरी दिव्यांशी उपाध्याय ने कहा आखिरकार 1 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ, वैक्सीन लगने के बाद काफी रात मिली है, वैक्सीन लगाने के लिए उत्साह के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में आधे घंटे पहले पहुंच गई।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, अक्षत चौहान, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, मुकेश धनाई, अंशुल, गुलशन बेगम, महावीर उपाध्याय, टेक सिंह राणा, हरीश कुमार ,सुमन भट्ट, बिरोजनी गौड आदि मौजूद रहे।