स्पीकर अग्रवाल ने अपनी निधि से एसपीएस अस्पताल को दिए आठ एयर कूलर


विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से सरकारी अस्पताल को आठ एयर कूलर दिए। इससे यहां भर्ती मरीजों को गर्मी के दिनों में राहत मिलेगी।

बता दें कि विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश में वार्डों के लिए अपनी विधायक निधि से 8 एयर कूलर देने की घोषणा की गई थी, जिसका की आज विस अध्यक्ष ने अस्पताल को कूलर समर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में स्वास्थ्य उपकरणों के अभाव की कमी को देखते हुए उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई थी, जिस पर सीएमएस द्वारा उनसे आठ कूलर एवं एंबुलेंस की मांग की गई थी। कहा कि जल्द ही हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस भी अस्पताल को समर्पित कर दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एम्स ऋषिकेश के लिए भी दो एंबुलेंस एवं टीन शेड निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसमें टीन शेड का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि निर्मल अस्पताल के लिए भी उनके द्वारा एक एंबुलेंस देने की घोषणा की गई है जो कि जल्द ही अस्पतालों को समर्पित कर दी जाएगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी संगठन, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनता की सेवा के लिए अपना अहम योगदान दिया गया है एवं सभी ने एकजुट होकर कोरोना की इस लड़ाई को जीतने में अपना सहयोग दिया है।जिसके लिए उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थाओं कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों का धन्यवाद भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा संक्रमण में लगातार लोगों को मास्क, सेनीटाइजर एवं आर्थिक मदद दिए जाने का कार्य किया गया है जो कि आगे भी जारी रहेगा। विस अध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते रहे।खुद भी सुरक्षित रहें एवं समाज को भी सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिजयेश भारद्वाज, हीरा बल्लभ नौडियाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, अजय गुप्ता, जयंत शर्मा, मुकेश ग्रोवर, ऋषि राजपूत, संजीव पाल, राजू दिवाकर, दुर्गेश राठौर, अंकित चैहान, तिलोक परमार, सचिन अग्रवाल, विनोद भट्ट, मनोज जैन, प्रभाकर शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, राकेश चंद्रा, अभिषेक भट्ट आदि उपस्थित थे।

तिरंगे के अपमान का आरोप लगा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेसियों का पुतला


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय को घेरने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। इस बावत उन्होंने कांग्रेसी नेताओं का पुतला भी नेपाली फार्म तिराहे पर आग के हवाले किया।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिएस उन्होंने कहा है कि नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाजा को निरस्त करने की घोषणा क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूर्व में ही की गई है अब बेवजह धरना प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करने का कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे हैं सउन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 की हार को सामने देखते हुए बौखलाहट से भरी पड़ी है जिससे वह इस समय गिरे हुए स्तर की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद ,राष्ट्रध्वज का अपमान नहीं सहेंगे। इस प्रकार के नारे लगाकर कांग्रेस का विरोध किया और पुतला दहन किया किया।

इस अवसर पर खैरी कला प्रधान चमन पोखरियाल, विजय शर्मा, बलविंदर सिंह, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया प्रशांत चमोली, मंडल महामंत्री अंकित बहुखंडी, मयंक राणा, नैनसिंह तोमर, संजय राणा, सुधीर शर्मा, आशीष राणाकोटी, अतुल शर्मा, अंबर गुरंग, विक्रम क्षेत्री, संदीप नेगी, पवन व्यास, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुलिस को दी तहरीर, स्पीकर पर लगाए आरोप


कांग्रेसियों ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 के कारण हुई मौतों का जिम्मेदार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को ठहराया है। इसके तहत विस अध्यक्ष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के संदर्भ में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसी ऋषिकेश कोतवाली में एकत्र हुए।पुलिस को तहरीर देते हुए एआईसीसीसी सदस्य ने कहा कि बीते छह अप्रैल को भाजपा के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विस अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एक रिसॉर्ट में एकत्रित किया। के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा कर कोविड नियमों का उल्लंघन किया। इन कार्यक्रमों में कई नेता व आमजन बिना मास्क पहने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे गए हैं। जिसके कारण लापरवाही से ऋषिकेश और आसपास क्षेत्रों में तेजी से कोरना महामारी का प्रकोप बढ़ा। कई लोगों की इस कारण मृत्यु भी हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विस अध्यक्ष की है। इसलिए विस अध्यक्ष के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कहा कि यदि इस मामले में पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करेगी, तो विधिक राय लेकर न्यायालय की शरण ली जाएगी। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, राजकुमार तलवार, पूर्व प्रधान जयेन्द्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, भगवती सेमवाल, मधु जोशी, सरोजिनी थपलियाल, गोकुल रमोला मधु जोशी, दीपक जाटव, दीपक नेगी, एकांत गोयल, मनोज गुसाँई, सत्येंद्र पंवार, हरिराम वर्मा, हुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, संदीप बसनेत, शाहरुख खान, इमरान सेफी, बुरहान अली, यश अरोडा, धर्मेंद्र हुलिया, रवि राणा, तनवीर सिंह, हेमंत ढंग, प्रिंस सक्सेना, जगजीत सिंह, सुमित त्यागी आदि उपस्थित थे।

कोतवाली ऋषिकेश में डंपर हुआ चोरी, पुलिस ने गठित की टीम

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल क्षेत्र में एक पार्क किया हुआ डंपर चोरी हो गया। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने डंपर की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया है।

डी-8 अग्रसेन नगर ऋषिकेश निवासी निलेश गौतम पुत्र गोपाल शरण गौतम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते रोज आईडीपीएल सिटी गेट के पास उनका डपंर पार्क किया गया। मगर, आज सुबह वहां पर नहीं मिला। बताया कि शिकायतकर्ता का ड्राइवर बिजनौर छुट्टी पर गया है और डंपर की चांबी उसी के पास है। बताया कि आसपास काफी खोजबीन करने पर डंपर का कोई पता नहीं चल सका है।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ 379 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही डंपर की शत-प्रतिशत बरामदगी में पुलिस टीम गठित की है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में ऋषिकेश कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित एक पम्प के बाहर धरना एव प्रदर्शन किया गया।

महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है, देश मे पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे है, उक्त के दाम बढ़ने से हर चीज महंगी होती जा रही है। मोदी सरकार अपने मित्र अंबानी को लाभ पहुचाने के लिए यह कृत्य कर रही है। कहा कि जनता अब सब देख रही है और इन्हे सबक सिखाएगी।

प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि हर मोर्चे पर फेल रही है, चाहे वो कोरोना हो या पेट्रोल डीजल हो। कहा कि तेल के दाम कुछ जगह तो सैकड़ा लगा चुका है। कहा कि सरकार अगर अभी भी नही संभली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आम जनता परेशान है, लगातार हो रही वृद्धि से मध्यम वर्गीय व निम्न वर्गीय लोगों के जन जीवन में गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे उनके सामने आज आर्थिक मंदी का संकट खड़ा हो गया है।

इस अवसर पर पूर्व कबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजय पल सिंह रावल, पार्षद मनीष शर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, प्यारे लाल जुगरान, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिया, चंदन सिंह पंवार, सहदेव सिंह राठौर, शोभा भट्ट, रुकम सिंह पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, इमरान सैफी, सोनू पांडे, नंद किशोर जाटव, सतेन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, धनंजय राजभर, ज्ञानेश मिश्र, नरेश कंडवाल, चांदनी पाल, सावित्री, सोमवती पल, बुरहान अली, पूजा, प्रकाश वर्मा, हर्ष शर्मा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने पर्वतीय क्षेत्रों में रवाना की राहत सामग्री

उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी के सहयोग से आज उत्तराखंड के विभिन्न सुदुरवर्ती इलाकों में कोरोना पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा एवं यमकेश्वर के जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनेटाइजर, आक्सीमीटर, थर्मल स्केनर, ब्लड प्रेशर मशीन, पीपीई किट, दवाइयां भी भेंट की गई।

आप के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी सुदेश भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व आप के नेता कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी पर ध्यान देकर मुक्म्मल तैयारियां की होती तो लाखों लोगों को कोरोनाकाल में यूं जान ना गवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता लगातार कोरोना संक्रमितो की सेवा में जुटे रहे हैं, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मिशन 2022 के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को पिछले बीस वर्षों से बारी बारी से परखती आई है। जिसमें राज्य की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है। प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड के आगामी चुनाव में पार्टी सरकार बनायेगी।

आप के नेता समाजसेवी डा राजे नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर पोखरियाल, हरीश ध्यानी, पृथ्वी रावत, राजेन्द्र नेगी, सोहन पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सुनील लोहिया, नवीन मारया, संगठन मंत्री दिनेश असवाल अमित विश्नोई, विनायक गिरी, रेखा भंडारी, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पिंकी पोखरियाल, आरती कौशिक, अरविंद जोशी, नरेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, दीपक भट्ट, सुरेश बहुखंडी, रमन चैहान, विमला नैथानी, उषा डोभाल, गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली, प्रशांत जोशी आदि मौजूद रहे।

सर्वदलीय समिति के 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज, विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे आंदोलनकर्मी


विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन और उनके क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करने जा रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों को पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर पूर्व ही रोक दिया। बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने आंदोलनकारियों को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर जाने से रोका तो आंदोलनकारियों ने बेरिकेडिंग को पार करने की जबरन कोशिश की। मौके पर पुलिस के साथ आंदोलनकारियों की नोकझोंक भी देखने को मिली। इस जबरन कोशिश में पुलिस ने 10 नामजद जिनमें राजनीतिक, जनप्रतिनिधि शामिल हैं, के अलावा 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि नेपाली फार्म के समीप टोल प्लाजा का क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। बीते दो सप्ताह से धरना प्रदर्शन चल रहा है। आरोप लगाया कि टोल प्लाजा निरस्तीकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि विस अध्यक्ष को टोल प्लाजा स्थगित करने का शासनादेश या लिखित में कोई दस्तावेज दिखाना चाहिए। लेकिन उनके पास लिखित में ऐसा कोई भी कागजात नहीं है। चेताया कि टोल प्लाजा का निर्माण किया गया तो वह क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, उत्तराखंड जन विकास पार्टी के नेता कनक धनाई, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, विजयपाल रावत आंदोलनकारियों को संबोधित किया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल, तहसीलदार डॉ अमृता शर्मा, कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी, रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत, रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चैहान आदि मौजूद रहे।


इन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संजय पोखरियाल निवासी गौहरीमाफी, कनक धनई निवासी खांड गांव रायवाला, जयेन्द्र रावत निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर, राजपाल खरोला निवासी आदर्श ग्राम ऋषिकेश, संदीप बसनेत निवासी प्रतीत नगर रायवाला, विजय पाल सिंह रावत निवासी खद्ररी श्यामपुर, जयेंद्र रमोला निवासी केवलानंद चैक ऋषिकेश, विनय सारस्वत निवासी सुभाष चैक ऋषिकेश, शूरवीर सिंह सजवान (पूर्व मंत्री) निवासी नेपाली फार्म रायवाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा निवासी तिलक रोड ऋषिकेश के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकार हिटलरशाही कर रहीः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में नेपाली फार्म टोल प्लाजा के निरस्तीकरण के आदेश की कॉपी माँगने रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों पर मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है। यह दर्शाता है कि ये सरकार हिटलर के रूप में कार्य कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल के उद्घाटन में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा करते हैं। उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती, मगर विधानसभा अध्यक्ष चार साल बेमिसाल के नाम पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगाकर बिना मास्क के मंच पर रहते हैं उनपर कोई मुकदमा नहीं होता।
कहा कि दर्ज किये गये मुकदमें से हमारा संघर्ष खत्म नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में विधानसभा अध्यक्ष को प्रत्यक्ष रूप से घेरेंगे।

बीस बीघा में दुर्घटना का पर्याय बने ढलान को दुरस्त करने की मांग पार्षद ने स्पीकर के समक्ष रखी

वार्ड संख्या 30 मीरानगर के बीघा बीघा मार्ग पर एक ऐसा ढलान जो दुर्घटना के कारणों से चर्चा में है। इस ढलान में कई दफा बड़े व मालवाहक वाहन आवागमन करते है, जबकि यह मार्ग बड़े वाहनों के उपयुक्त नहीं है। इसके बावजूद यहां बड़े वाहनों का आवागमन होता है और ढलान पर यह पलट जाता है, यहीं नहीं कई बार ढलान पर स्थित मकान क्षतिग्रस्त हो चुके है। स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल ने अनेक बार नगर निगम, एसडीएम स्तर से इसके निराकरण का प्रयास किया। मगर, रंग न चढ़ सका।

आज पार्षद सुंदरी कंडवाल ने स्पीकर प्रेमंचद अग्रवाल के समक्ष क्षेत्र के लोगों के साथ जाकर समस्या रखी और इस बावत ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि इस मार्ग पर ढलान होने से वाहन पलट जाते है, वहीं क्षतिगस्त मार्ग होने से दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। समस्या गंभीर पाते हुए स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश जारी किए।

इस मोके पर माया घले, आदित्य वर्मा, प्रमोद, राकेश बलोदी, अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।

700 करोड की धनराशि मसूरी टनल के लिए हुई स्वीकृत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था की सुगमता एवं आवागमन की सुविधा के लिये माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मध्य 2.74 कि0मी0 लम्बी टनल निर्माण के लिये 700 करोड़ की स्वीकृति के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा इस सम्बन्ध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 ए पर मसूरी में माल रोड से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी तक 2.74 कि0मी0 लम्बी सुरंग के निर्माण के लिये 700 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री गड़करी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आवागमन में सुविधा होगी।

स्पीकर के कोष से कमजोर वर्ग को मिल रही मदद

कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक स्थिति से जूझ रहे कमजोर वर्ग के लिए विधानसभा अध्यक्ष का विवेकाधीन कोष राहत प्रदान कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज 60 जरूरतमंद लोगों को 5 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष सरकार की योजना नहीं बल्कि विवेक के आधार पर जरूरतमंद, गरीब, उपेक्षित, वंचित, विधवा, विकलांग आदि लाभार्थियों के लिए यह धनराशि दी जाती है।

उन्होंने कहा है कि कोरोना काल के दौरान अनेक लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है ऐसे में यह धनराशि जरूरतमंदों को वरदान साबित हो रही है। कहा कि कुछ समय के लिए यह धनराशि राहत जरूर दे सकती है परंतु आत्मनिर्भरता के लिए स्वावलंबी होकर प्रत्येक व्यक्ति को खड़े होने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर स्वामी ईश्वर दास महाराज, महंत स्वरूपानंद, अमृतानंद महाराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।