सीएम का अभार जताने मेयर अनिता के नेतृत्व में पहुंची कृष्णानगर कालोनी की जनता

कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों की पेयजल समस्या के निस्तारण के निस्तारण पर मेयर अनिता ममगाई के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने शेरगढ़ लाल तप्पड़ में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनका आभार जताया। इस दौरान वृहद माला पहनाकर मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया।

कृष्णा नगर कॉलोनी की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के निस्तारण के बाद द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ होने से उत्साहित क्षेत्रवासियों वासियों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया गया। लंबे अरसे तक आंदोलन करने वाले डॉ बीएन तिवारी ने बताया कि विगत वर्ष पेयजल समस्या को लेकर मेयर से गुहार लगाई गई थी। जिसके बाद मेयर ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या के बारे में वार्ता की तो मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुए योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए आदेश दिए थे। मेयर अनिता ममगाई के प्रयासों के चलते द्वितीय चरण में एक करोड़ चालीस लाख रुपए की लागत से योजना का कार्य भी प्रराम्भ हो गया है। लाल तप्पड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंची महापौर ने क्षेत्रवासियों को बताया कि मुख्यमंत्री सही मायनों में विकास पुरुष हैैं।

मौके पर पार्षद कमलेश जैन, अशोक बेलवाल, योगेंद्र सैनी, तेज कुमार, नीलम तिवारी, रामकेवल गुलाब, पुष्पा बेलवाल, कुशाल सिंह, नवल, आदित्य, लक्ष्मी, ममता, रीना, मनजीत, राधा, प्रिया, निक्की, दनियाल, पवन, सोनी, मोहन, भगवान दास, सपना, सोनी, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।

पीएम मोदी ने आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभः त्रिवेंद्र सिंह रावत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून अस्पताल के नवीन ओपीडी में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दून अस्पताल में चिकित्सकों और हेल्थवर्करों के टीकाकरण से राज्य के सभी 13 जिलों में कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया है। राज्य को पहले चरण में एक लाख 13 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है। 50 हजार स्वास्थ कर्मियों के टीकाकरण से इसकी शुरूआत की जा रही है। इसके बाद फ्रंट लाईन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों एवं को-मॉर्बिड का वैक्सीनेशन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए कोरोना महामारी को काफी हद तक नियंत्रित किया। अपनी जान की परवाह किये बगैर उन्होंने जन सेवा की। दून मेडिकल कॉलेज द्वारा मृत्युदर कम करने के लिए सराहनीय प्रयास किये गये।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी लोगों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि टीकाकरण के लिए भ्रामक प्रचार और अफवाहों से बचें। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण के बाद भी पूरी सतर्कता बरती जाय, क्योंकि 28वें दिन में दूसरा टीका लगने के बाद 02 सप्ताह एण्टी बॉडी विकसित होने में लगते हैं। तब तक बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दृष्टिगत 20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया गया है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती आदि उपस्थित थे।

ससुर पर लगा बहु को जान से मारने की धमकी, मारपीट व लूट का आरोप

ऋषिकेश में एक बहू ने अपने ही ससुर पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने, मारपीट तथा जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बहू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर तक सौंपी है।

तहरीर के मुताबिक, आज गंगा विहार ऋषिकेश निवासी मंजू संगल पत्नी स्व. प्रवीण कुमार ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले उनके ससुर रमेश चंद गांधी घर पहुंचे। शिकायतकर्ता की बहन ने घर का दरवाजा खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच उनके भतीजे शुभम व यशी संगल ने जबरन घर में घुस आए। शिकायतकर्ता मंजू संगल ने ससुर रमेश पर जान से मारने की धमकी और भतीजों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली गई। शिकायतकर्ता महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

तीर्थनगरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग का सपना होगा साकारः मेयर

अब नगर निगम शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का मन बना चुका है। नगर निगम के सामने निगम की भूमि में ही इस मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा।इसके लिए बकायदा नगर निगम मल्टी स्टोरी पार्किंग का डिजाइन तैयार कर रहा है, जिसे तकनीकी रूप देना ही शेष है। इसमें लिफ्ट के द्वारा वाहन ऊपरी मंजिल पर पार्क करने की सुविधा होगी। वाहन को लिफ्ट के माध्यम से ही उठाकर पार्किंग स्थल परिसर में स्वामी तक वापस पहुंचाने की सुविधा होगी।

नगर निगम प्रशासन जल्द ही बेहद हाईटेक विदेशी तकनीक के जरिए मल्टी-स्टोरी पार्किंग से शहर में पार्किंग की समस्या को समाप्‍त करने जा रहा है। प्रथम फेज में ट्रायल पर सौ वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। इस मॉडल के सफल होने 500 वाहनों की पार्किंग बनाने की निगम की योजना है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पिछले कई वर्षों से ट्रेफिक जाम का लगना सबसे बड़ी समस्या रही है।वजह है,पार्किंग स्थल का न होना। नगर निगम प्रशासन ने शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाए जाने के साथ अब मल्टीस्टोरी पार्किंग को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दीहै। सब कुछ ठीक रहा तोइस नूतन वर्ष के मध्य तक नगर निगम में ही मल्टी स्टोरी पार्किंग का सपना साकार हो जाएगा इसके लिए आज तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने महापौर अनिता ममगाई व निगम अधिकारियों के साथ इसका स्थलीय निरीक्षण किया।

महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के प्रोजेक्ट पर कार्य योजना बनाने का आदेश आज कर दिया है। जल्द ही योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि शहर की आबादी बढ़ने के कारण नगर क्षेत्र के तमाम मार्केट स्थलों पर जाम लगने की समस्या आम हो चुकी है और शहर में कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है। पार्किंग की सुविधा न होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटक सीधे बाईपास से राम झूला एवं लक्ष्मण झूला को कूच कर जाते हैं जिसकी वजह से यहां के व्यापारियों को लाभ नहीं मिल पाता ।शहर के बीचोंबीच स्थित नगर निगम के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग की योजना साकार होने के बाद व्यापारियों को इसका जबरदस्त लाभ पहुंचेगा।उन्होंने बताया निगम स्थित कर्मचारियों के आवासीय भवनों एवं प्राथमिक विधालय को शिफ्ट कराकर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जायेगी।इसका निर्माण शहरवासियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा व शहर के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। मल्टी-स्टोरी पार्किंग बनने से शहर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इस दौरान राहुल सेमवाल कंसलटेंट (मानवी टेक्नोलॉजी) सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद विजय बडोनी टैक्स निरीक्षक निशात अंसारी, जेई उपेंद्र गोयल, जेई तरुण लखेड़ा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

अपने जन्मदिन पर गंगा तट पहुंचे सीएम के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर नितिन रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन सिंह रावत ने अपने जन्मदिवस पर त्रिवेणी घाट स्थित गंगा तट पर आरती की। इससे पूर्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका ऋषिकेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और उनके जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई।

सीएम के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन सिंह रावत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गंगा तक पहुंचे। गंगा सभा द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती में उन्होंने प्रतिभाग किया। आरती से पूर्व उन्होंने गंगा मां का पूजन किया एवं दीर्घायु स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

उन्होंने बताया कि उनकी गंगा में अटूट श्रद्धा है इसलिए अपने जन्मदिवस पर वह गंगा आरती में शामिल होने के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं, नितिन सिंह रावत के जन्मदिन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी खूब जोश दिखाया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने साथ केक लेकर पहुंचे। उन्होंने नितिन सिंह रावत का पहले फूल मालाओं से और बुके देकर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने स्थानीय मंदिर में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक शादी समारोह में केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया। गंगा आरती में उनके साथ नमामि गंगे संकल्प के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आरती से पूर्व भजन संध्या में सीएम के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन रावत ने प्रतिभाग किया।

कर्नाटक के लोग बनाते थे महिलाओं को निशाना, ऋषिकेश में पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस बनकर भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को लूटने वाले गैंग के तीन लोगों को कोतवाली ऋषिकेश ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने अरेस्ट किए गए लोगों को ईरानी गैग का सदस्य बताया है। आरोपियों ने बीती छह जनवरी को रेलवे रोड से एक महिला को अपना शिकार बनाया था।

दरअसल, अरविंद जैन पुत्र स्व. प्रेमचंद्र जैन निवासी 75 जीवनीमाई मार्ग निकट मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश ने तहरीर में बताया था कि 6 जनवरी 2021 की शाम उनकी पत्नी बाजार सामान लेने गई थी। रेलवे रोड भगवान भवन के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पत्नी को बातों में उलझा कर कुछ आभूषण ठग लिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नेपाली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल रितेश शाह ने आरोपियों की पहचान मिसकिन पुत्र मंसूर अली और मौसीन खान पुत्र फिरोज खान दोनों निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, थाना गांधीगंज, जिला बीदर कर्नाटक तथा तीसरे की पहचान शेख अबू तोराब पुत्र अख्तर अली निवासी हुसेनी कालोनी, छिदरी रोड़, थाना गांधीगंज, जिला बीदर कर्नाटक के रूप में कराई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया है। साथ ही सोने व चांदी के नकली गहने भी बरामद किए है।

पूछताछ में हुआ नकली पुलिस का खुलासा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मिसकिन ने बताया कि वह मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं। वह लोग भीड़ भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में अकेली महिला की तलाश करते हैं। इसके पश्चात हममे से एक आदमी अपने को पुलिस वाला बताकर महिला के पास जाकर बोलता हैं कि आपको साहब बुला रहे हैं। जिस पर वह आदमी महिला को हम में से एक अन्य आदमी के पास लाता है, तथा हमी में से तीसरा आदमी वहां से गुजरता है। जिसे बैठा व्यक्ति बुलाता है और कहता है कि आप इस तरह आभूषण पहनकर न घूमें आपके साथ घटना हो सकती है। आप इन्हे उतारकर लिफाफ मे रखकर ले जाओ और घर जाकर पहन लेना। इस पर वह व्यक्ति अपने आभूषण उताकर बैठे व्यक्ति को दे देता है। जिन्हे बैठा व्यक्ति अपने पास रखे एक लिफाफे में रखकर उसे लिफाफा दे देता है और वह व्यक्ति लिफाफा को जेब में रखकर आगे बढ़ जाता है। इस दृश्य को देखकर बुुजुर्ग महिला विश्वास में आ जाती है जिस पर बैठा व्यक्ति बुजुर्ग महिला से भी यही कहता है और बुजुर्ग महिला अपने पहने गहने उताकर बैठे व्यक्ति को दे देती है। जिस पर बैठा व्यक्ति उसके गहनों को अपने पास रखे लिफाफे में रखकर अपने बैग में पूर्व से रखे उसी प्रकार के नकली ज्वेलरी को हूबहू लिफाफे में रखकर महिला को धोखे से पकड़ा देता है व महिला विश्वास कर कि यही वह लिफाफा है अपने घर चली जाती है तथा हम लोग वहां से खिसक जाते है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम
खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल रितेश साह, एसएसआई ओमकान्त भूषण, एसआई आशीष गुसांई, कांस्टेबल प्रवीण सिन्धू, नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, सन्दीप छाबड़ी, अनित कुमार शामिल रहे।

स्नान, दान, दक्षिणा देकर मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य

तीर्थनगरी में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर त्रिवेणी घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। मौके पर श्रद्धालुओं ने स्नान, दान, दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। साथ ही महाकुंभ के आगाज पर गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई।

दरअसल, आज मकर संक्रांति पर्व के साथ महाकुंभ 2021 का प्रमुख पहला स्नान भी था। इसके चलते ऋषिकेश सहित आसपास क्षेत्र मुनिकीरेती, रानीपोखरी, डोईवाला, रायवाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, भानियावाला, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर आदि आसपास क्षेत्रों से लोग गंगा घाटों पर पहुंचे और गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया। इसी के साथ श्रद्धालुओं ने कच्चे चावल, उरद की साबुत दाल, घी, मसाले तथा दक्षिणा दान में दी। त्रिवेणी घाट सहित तीर्थनगरी के विभिन्न घाट जैसे 72सीढ़ी, सांई घाट, नाव घाट, पूर्णानंद घाट, शत्रुघन घाट, रामझूला, लक्ष्मणझूला, रामानंद घाट आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। हालांकि आज गुरूवार की साप्ताहिक बंदी रही। मगर, फिर भी भीड़ उमड़ी रही।

देव डोलियों ने किया गंगा स्नान
त्रिवेणी घाट पर विभिन्न धामों की देव डोलियां नरेंद्रनगर, रानीपोखरी, देहरादून, डाट काली आदि देवियों की डोलियां पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने नाचती हुई डोलियों के दर्शन भी किए। तो श्रद्धालुओं ने देव डोलियों की परिक्रमा कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

खिचड़ी प्रसाद बांटकर की सुख समृद्धि की कामना
नगरभर में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर घाट रोड, त्रिवेणी घाट, बस अड्डा, देहरादून मार्ग, हरिद्वार मार्ग, लक्ष्मणझूला मार्ग, कैंप कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना भी की गई।

सक्रांति पर्व पर मेयर अनिता के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान

मकर सक्रांति पर्व पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर निगम ने शहरवासियों के साथ यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

वार्ड संख्या 18 एवं 19 के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम महापौर के नेतृत्व में बेहद जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्रीय जनता का भी निगम प्रशासन को भरपूर सहयोग मिला।

वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर निगम प्रशासन किस हद तक संजीदा और संवेदनशील है इसका अंदाजा आज उस वक्त देखने को मिला जब मकर सक्रांति पर्व के बावजूद नगर निगम महापौर सफाई कर्मियों की टीम को लेकर सड़क पर उतर आई। पुराने रेलवे स्टेशन से महापौर ने अभियान की अगुवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह कूड़ा कर्कट एकत्र कर गंदगी फैलाने वालों को आईना दिखा दिया। इस दौरान महापौर के निर्देश पर अनकों स्थानों पर नालियों में कीटनाशक दवाई का भी छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि वीरवार को वार्ड संख्या 18 और 19 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि महा कुंभ के आगाज के साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के तमाम वार्डो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आना निगम प्रशासन का सपना है इसके लिए स्वच्छता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की है लेकिन प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है कि वे नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे।अभियान के दौरान पार्षद अनिता रैना, राजेश दिवाकर,अशोक बेलवाल ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता सर्वेक्षण नगर निगम, सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती, बी एन तिवारी, योगेंद्र कुमार, बलिपाल, मनमीत, कुशाल सिंह, रामदेवल आदि मोजूद रहे।

स्पीकर ने लोहड़ी पर्व पर किया वरिष्ठ पंजाबियों को सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज लोहड़ी के पावन पर्व पर पंजाबी समुदाय के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया एवं लोहड़ी पर्व की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्पीकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में त्योहारों को मनाने की परंपरा अनूठी है, यहां चाहे कोई भी त्यौहार हो वह सभी आपसी भाईचारा, सौहार्दपूर्ण माहौल एवं परस्पर मिलजुल कर मनाये जाते हैं।

बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तरांचल महासभा के वरिष्ठ जनों में नारायण दास अरोड़ा, जगदीश लाल, अमृतलाल नागपाल, जगमोहन अरोड़ा, सुभाष कोहली, अमृतलाल कालड़ा, सीताराम कुमार, हरिचरण सिंह, रमेश को अंग वस्त्र भेंट कर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विस अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनिल किट एवं नववर्ष के कैलेंडर भी वितरित किये।

विधानसभाध्यक्ष ने हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्म करने, दान-पुण्य के महत्व को समझने और बेसहारा, उपेक्षित व्यक्तियों के सुख-दुख में भागीदार बनने की सीख देता है साथ ही लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आशा का संचार करता है। विधानसभा अध्यक्ष ने आह्वान किया है कि सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें।

इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केके लांबा, महामंत्री प्रदीप कोहली, सुभाष कोहली, किशन खुराना, रमेश अरोड़ा, प्रदीप कुमार, सीमा खुराना, सिमरन गाबा, सुनील शेटी, नीलम खुराना आदि उपस्थित थे।

सेना दिवस के उपलक्ष्य में एम्स परिसर में गूंजे देशभक्ति गीत

सेना दिवस के उपलक्ष्य में आर्टी ब्रिगेड रायवाला के तत्वावधान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आर्मी बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया। एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाईप बैंड पर विभिन्न देशभक्ति गीतों की धुनों की प्रस्तुति से सेना के जवानों ने मौजूद लोगों में जोश और उत्साह भर दिया।

भारतीय सेना के शौर्य व गौरव के रूप में हरवर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। दिवस के उपलक्ष्य में रायवाला छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आकाश बजाज की देखरेख में ’6 माउन्टेन आर्टी ब्रिगेड’ की पाईप बैंड टीम ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स परिसर में वि​भिन्न देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड मास्टर जेसीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय बैंड टीम ने बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन करते हुए ’सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा हमारा….’ आदि देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों में जोश भर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सेना के बैंड की श्रंखलाबद्ध शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

निदेशक एम्स प्रो. रविकांत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से वीर शहीदों का सम्मान, सेना के अनुशासन, एकता और शौर्य का प्रदर्शन होता है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत जी ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद सेना के अधिकारियों व बैंड टीम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही एम्स निदेशक इस मौके पर देश रक्षा व आवाम की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि इसी दिवस पर लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले ’कमाण्डर इन चीफ’ का कार्यभार संभाला था। तभी से इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मेजर चंद्रप्रकाश, सूबेदार भादर सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. लतिका मोहन, डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार मित्तल, रजिस्ट्रार राजीव चैधरी, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल सहित संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स मौजूद थे।