क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने किया पुरस्कृत

गन्ना एंव चीनी उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने आज क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति भावना भी है और प्रतिभा भी। हमें युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय-समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और उप विजेता टीम को प्रोत्साहित किया।

नवदुर्गा कमेटी डोईवाला के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज अलोक इलेवन व बजरंग इलेवन के बीच खेला गया। इसमें अलोक इलेवन की टीम खिताबी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगत राम कोठारी ने विजेता व उपविजेता टीम को टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। टूर्नामेंट के समापन मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रधान एवं डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष निशांत मिश्रा, भाजपा मण्डल मंत्री सुन्दर लोधी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं ने किया स्पीकर को सम्मानित, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्र में उनके द्वारा कराये जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरा नगर, बापू ग्राम, मालवीय नगर, रायवाला आदि क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष भेंट की गई साथ ही क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे चैमुखी विकास के लिए का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में सभी जगह सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित कई विकास कार्य निरंतर गति से कराए जा रहे हैं, कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान स्थानीय विधायक ने प्रत्येक व्यक्ति का हाल जाना एवं दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे रहे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद एवं स्नेह ही है जो कि क्षेत्र के विकास कार्य एवं जनता की सेवा करने के लिए उन्हें ऊर्जा प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनकी जिम्मेवारी है एवं क्षेत्र का विकास करना जनता के प्रति उनका कर्तव्य है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई भी समस्या हो उन्हें आकर अवश्य अवगत करें।

इस अवसर पर पार्षद अनिता प्रधान, लक्ष्मी गुरुंग, प्रिया ढकाल, सरिता बिष्ट, किरण त्यागी, सीमा रस्तोगी, पुष्पा मिश्रा, सुनिता शर्मा, रविंद्र राणा, ऋषिपाल, भूपेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।

अधिवक्ता कपिल शर्मा के जिला महामंत्री कांग्रेस नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अधिवक्ता व पूर्व पदाधिकारी बार एसोसिएशन ऋषिकेश कपिल शर्मा को कांग्रेस परवादून में जिला महामंत्री के पद की कमान मिली है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके कार्यशैली व युवाओं के बीच पैठ होने तथा कुशल वक्ता होने पर दी गई। वहीं, कपिल शर्मा के जिला महामंत्री नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कपिल शर्मा के संगठन में जुड़ने से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा।

आज डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समक्ष जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता कपिल शर्मा को जिला महामंत्री कांग्रेस परवादून पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस निर्णय को सर्व सहमति से सभी पदाधिकारियों ने स्वीकार किया।

कपिल शर्मा ने कहा कि संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और जनता के बीच प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को रखेंगे। साथ ही कांग्रेस शासन काल में लिए गए अहम व महत्वपूर्ण फैसलों को रखेंगे। इसके अलावा पार्टी के अगले विजन को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शूरवीर सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, एआईसीसी अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई विवेक तिवारी, अजय धीमान, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बागी होकर जंगली बनी गाय में खेत में दिया बच्चा


ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के खादर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की आमद थामे नहीं थम रही। पालतू से बागी होकर जँगली बने हुए इन मवेशियों ने खादर के खेतों को अपना किस कदर ठिकाना बना लिया है, इस बात का प्रमाण एक बार फिर पक्का हो गया।

बीते रोज एक पिछले पाँच साल से स्थानीय कृषक की बागी हुई गाय सहित निराश्रित मवेशियों का झुण्ड मोहर सिंह के खेत धर्म सिंह के खेत में घुस गया। जिसमें एक गाय खेतों में ही ब्याह गयी। सुबह जब स्थानीय खेतों की ओर घूमने निकले तो उन्होंने नवजात गौ वंश को देखा। जो कि अत्यधिक ठण्ड और पाला पड़ने के कारण अर्ध मूर्छित अवस्था में था, जबकि गाय लोगों को देखकर पहले ही भाग खड़ी हुई। बाद में पूर्व सैनिक सुरेंद्र प्रसाद रयाल ने स्थानीयों की मदद से नवजात गौवंश शिशु को उठाकर खेतों घर के पास बने घर में रखकर अलाव जलाते हुए गर्मी दी और घर से लाकर दूध पिलाया। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया कि बाद में भवन स्वामी गौ सेवक देव दत्त रयाल ने उस गौ वंश को अपनाने का निर्णय लिया और पालन पोषण हेतु साथ ले गए। मौके पर स्वामी भवात्मा नंद, देवेंद्र प्रसाद, मदनलाल, राय सिंह भण्डारी आदि मौजूद रहे।

वादों को पूरा करने के लिए काम पर रहा है फोकसः मेयर अनिता

नूतन वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही नगर निगम प्रशासन ने ट्रेचिंग ग्राऊंड को शिफ्ट कराने के लिए डीएफओ द्वारा डिमांड नोट जारी करने पर एक करोड़ अठारह लाख सात हजार चार सौ अड़तालीस रुपये की राशि जमा करा दी है। इसके साथ ही जनपद के जिलाधिकारी द्वारा किए जाने वाली म्यूटेशन की प्रकिया का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तराखंड का ऋषिकेश नगर निगम नूतन वर्ष में स्वच्छता के दृष्टिकोण से एक नजीर पेश करने की ओर कदम बढ़ा चुका है। ऋषिकेश में पिछले चार दशक से गोविंद नगर स्थित जिस खाली भूखंड में पिछले चार दशक से गिराए जा रहे कूड़े की वजह से लाखों मैट्रिक टन कूड़े का पहाड़ बन गया था अब उसे हटाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई। हालांकि इसके लिए निगम को पिछले 2 वर्ष से लगातार जद्दोजहद करनी पड़ी। विभिन्न तकनीकी पहलूओं और तमाम अड़चनों को दूर करने के लिए निगम महापौर अनिता ममगाई डटी रही। इस दौरान विभिन्न विभागों के जियो अनुसार निगम प्रशासन को कार्रवाई पूर्ण करने के लिए तमाम मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा डीएफओ के डिमांड नोट जारी करने पर लैंड ट्रासफर फीस के रूप में एक करोड़ अठारह लाख सात हजार चार सौ अड़तालीस रूपये की भारी भरकम राशि की फीस जमा करा दी गई। मेयर ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए बगैर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट की योजना को साकार नही किया जा सकता था। हांलाकि इसके लिए तमाम प्रयास और लम्बी मशक्कत करनी पड़ी।महापौर के अनुसारअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में लाल पानी कक्ष संख्या 1 में ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु भारत सरकार द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी विभिन्न तकनीकी पेंच थे। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए गये।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम की उक्त महत्वकांक्षी योजना अब जल्द साकार रूप लेती हुई नजर आयेेगी।

मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड शासन के अपर सचिव (वन) को इस बाबत एक पत्र प्रेषित कर उन्हें देहरादून अंतर्गत ऋषिकेश के लाल पानी के कक्ष संख्या एक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रोसेसिंग प्लांट हेतु 10 हेक्टेयर वन भूमि गैर वानिकी कार्यो हेतु नगर निगम को प्रत्यावर्तन करने की विभिन्न शर्तों के साथ सैद्धांतिक सहमति दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 29 सितंबर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा भी उक्त प्लांट के लिए नगर निगम को एनओसी मिल चुकी है। भारत सरकार के आदेश के बाद सैद्धांतिक स्वीकृति के आधार पर प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के उपरांत डीएफओ द्वारा डिमांड नोट जारी करने पर निगम को ट्रांसफर की फीस जमा करनी थी। उस प्रक्रिया को भी आज पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना में किए गए पूर्ण सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

सीसीटीवी कैमरों से अपराध रोकने व पकड़ने में मिलेगी मददः अनिता

कोतवाली ऋषिकेश में नगरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का आज मेयर अनिता ममगाईं ने निरीक्षण किया। मेयर ने मौके पर पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारियां भी जुटाई। मालूम हो कि शहर में सभी प्रमुख चैराहों, तिराहों व मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। मेयर ने कहा कि अपराधियों पर नकैल कसने में निगम की और से लगवाए गये इन कैमरों से सहयोग मिलेगा।महापौर ने कहा कि पुलिस की इस तीसरी आंख का बड़ा महत्व है और कई बड़े अपराधों के हल में इन कैमरों की मदद मिलती है।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित नजर आई मेयर अनिता ने सभी कैमरों को दुरुस्त रखे जाने की बात कही। उन्होंने कैमरे लगाये जाने के स्थान, कैमरे की गुणवत्ता, बैकअप एवं फोकस पर विशेष ध्यान दिए जाने का सुझाव भी मौके पर दिए। बताया कि कोतवाली पुलिस के आग्रह पर नगर निगम द्वारा सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग मुख्य चैराहों-तिराहों, गलियों एवं आस्थापथ आदि ऐसे स्थानों पर लगवाए गये हैं जहां से संदिग्धों के चेहरे एवं वाहनों के नंबर आसानी से पढ़े जा सकें। इस दौरान पार्षद राजेश दिवाकर, अनिता रैेना, कमलेश जैन, विजय बडोनी, प्रदीप कोहली, विजय लक्ष्मी शर्मा, रोमा सहगल ,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील उनियाल, राजपाल ठाकुर, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, राजेश, देवदत्त शर्मा, परीक्षित मेहरा, अरविंद गुप्ता, प्रदीप हलदर, लक्ष्मी शर्मा, मन्नू कोठारी, सुजीत यादव, अक्षय मल्होत्रा, शैलेंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक सिख समाज ने किया किसानों आंदोलन का समर्थन

तीर्थनगरी में भी किसान आंदोलन को जायज ठहराते हुए सिख समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। वहीं, सिख समाज ने किसान आंदोलन के पक्ष में नारे भी लगाए।

आज त्रिवेणी घाट चैक पर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ऋषिकेश का सिख समाज व कई दलों के लोग एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग उठी।

पुतला दहन व प्रदर्शन करने वालों में श्री गुरू सिंह सभा ऋषिकेश के प्रधान, गोबिंद सिंह, दिनेश कोठारी, ललन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, सरदार मंगा सिंह, इदंरपाल सिंह, तजिंदर सिंह चिटकारा, जगमीत सिंह, परमजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, जय्मल सिंह, इकबाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरविंदर सिंह, अजित सिंह, सिमरजीत सिंह, तीर्थ सिंह, करनप्रीत सिंह, सतवीर सिंह, राजिंदर सिंह, जगजीत सिंह आदि उपस्थित रहें।

नववर्ष पर मेयर अनिता ने शहरवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना

मेयर अनिता ममगाई ने शहर की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मेयर अनिता ममगाईं गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने देवभूमि ऋषिकेश वासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना को लेकर करोड़ो देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। शहर वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि हम 2020 को विदाई देकर वर्ष 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा, लेकिन भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले साल कोरोनावायरस महामारी ने न केवल हमारे स्वास्थ्य और तर्क शक्ति को बर्बाद किया, बल्कि हमारे जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव छोड़ा। किसी दुःस्वप्न की तरह ही यह हमारे जीवन को आगे भी प्रभावित करता रहेगा। फिर भी, हमें नए साल 2021 में एक बेहतर कल के लिए आशा और दृढ़ता बनाए रखना जारी रखना होगा।

मेयर ममगाई ने कहा कि वर्ष 2021 से लोगों की बहुत आशाएं जुड़ी हैं। मां गंगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि नूतन वर्ष हमें महामारी के बाद नई दुनिया को फिर से बसाने और नए सिरे से काम करने का अवसर देगा। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पार्षद लक्ष्मी रावत, अनीता रैना, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ने सीएम के लिए आयोजित कराई पूजा

प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके सहयोगी स्टाफ भी चिंतित है। उनके बेहद करीबी माने जाने वाले सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन रावत ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय का पूजन और हवन कराया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के कोरोना पाॅजीटिव आने के बाद उनका दून चिकित्सालय से इलाज चल रहा था। उन्हें हल्के बुखार और खांसी के चलते निमोनिया की शिकायत को देखते हुए एतिहातन एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है। उनके सहयोगी स्टाफ में सोशल मीडिया का बेहतर प्रबंध देख रहे सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन रावत उनके स्वास्थ्य को लेकर खासे चिंतित रहे। जब से उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है तब से नितिन रावत महामृत्युंजय का जाप करवा रहे थे। अब मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार आने और जल्द ही एम्स से छुट्टी मिलने की खबर ने सभी को राहत प्रदान की है। नितिन रावत ने महामृत्युंजय का जप पूरा कराने के बाद हवन कर आज पूजन कार्य को सम्पन्न कराया।
बता दें कि नितिन रावत युवा होने के साथ ही मुख्यमंत्री की टीम में बेहद विश्वसनीय माने जाते है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने उनके कार्य की कई बार प्रशंसा कर उनसे कई सहयोगियों को सीख लेने की नसीहत भी दी है। नितिन रावत का कार्य ग्राउंड लेवल का कार्य काना जाता है।

https://youtu.be/_oA_EnrPIgE

सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन रावत ने बताया कि पंडित देवेंद्र प्रसाद भट्ट एवं उनके साथियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर उनसे मुलाकात की थी। जिसके बाद महामृत्युंजय का पूजन और हवन का कार्यक्रम तय किया गया। जिसके बाद रानीपोखरी भोगपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बागेश्वर महादेव के समक्ष महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के स्वस्थ व उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए मनोकामना की गई।

स्पीकर प्रेमचंद ने रायवाला में लोगों की समस्याएं सुन किया मौके पर निस्तारण

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतीत नगर, रायवाला में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट एवं 10 बैंच लगवाने की विधायक निधि से घोषणा की।

क्षेत्र में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनमें कई समस्याओं का विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही निस्तारण किया।

विस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोपरी मानते हुए अभूतपूर्व कार्यों के माध्यम से विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। आधारभूत विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण को संकल्पित होकर कार्यरत है। जिसके तहत आवास योजनाएं, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल स्वास्थ्य बीमा योजना समेत विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा सुदेश कंडवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जगमोहन चैहान, हुकुम सिंह जगधारी, दीपक सुंद्रियाल, चंद्रमणि सेमवाल, चिंतामणि नौगाई, नत्थी सिंह, हरपाल, नरेंद्र रावत, सतपाल सैनी, प्रधान अनिल कुमार, विवेक रावत, राजेश जुगलान, बिना बंगवाल, उपप्रधान अंजना चैहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, लक्ष्मी गुरंग, कुंवर सिंह नेगी, नवीन चमोली, आशीष जोशी आदि उपस्थित थे।