हरिद्वार में सिटी स्पोर्ट्स कांप्लैक्स का मंत्री अग्रवाल ने किया निरीक्षण

शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सुंदर हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार के तहत 17 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के जीर्णाेद्धार, 06 करोड़ रुपए की धनराशि से प्राधिकरण क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए एचआरडीए के अधिकारियों की प्रशंसा की।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि समग्र विकास के लिए संकल्पित हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा हरिद्वार जनपद में खेल भावना से मायापुर में भल्ला कालेज की नजदीक पूर्व से निर्मित सिटी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के जीर्णाेद्धार के साथ-साथ उसके विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बताया कि यह अन्तिम चरण में है, इस कॉम्पलेक्स में 02 स्कैवश कोर्ट तथा 02 तलों पर जिम, टेरेस पर फुटसेल कोर्ट तथा भूतल पर जलपान गृह की निर्मित किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्मित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के पार्श्व 02 नये लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण किया गया है। बताया कि नवनिर्मित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के सामने बॉक्स किकेट हेतु पफ शीट हॉल निर्मित किया गया है, जिसमें दिन-रात 03 किकेट अभ्यास मैच कराया जाएगा। बताया कि पूर्व निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का पुनरोद्धार तथा आधुनिकीकरण करते हुए वातानुकूलित 05 बैडमिन्टन कीडाएं एक साथ कराये जायेगें तथा दर्शकों हेतु दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि भल्ला कालेज के नजदीक स्थित प्राधिकरण किक्रेट स्टेडियम के नवीनीकरण में 05 पिचों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें से 03 किकेट पिचों का निर्माण तथा पूर्व एथेलीक मैदान का विस्तारीकरण करते हुए ग्रासिंग तथा स्वचलित वाटर स्प्रिंकलर कार्य पूर्ण किया गया है। बताया कि रात्रि में अभ्यास एवं खेल के लिए 04 स्पोर्टस हाईमास्ट लाईट स्थल पर स्थापित कर की गयी है। शेष 02 स्पोर्टस हाईमास्ट लाईट का कार्य गतिमान है। बताया कि प्राधिकरण स्टेडियम की सुरक्षा तथा जल निकासी हेतु दीवार तथा ड्रेनेज प्रणाली का कार्य गतिमान है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरण स्टेडियम से सम्बन्धित समस्त कार्य, जैसेः- मैदान का विस्तारीकरण, नये किकेट पिचों का निर्माण, पार्किंग का निर्माण, दिन-रात किकेट मैच हेतु स्पोर्टस हाईमास्ट लाइट की आपूर्ति व स्थापना, किकेट मैदान के अनुरक्षण हेतु मशीनरी और औजारों की आपूर्ति तथा सुरक्षा दीवार व जल निकासी प्रणाली का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल, सचिव उत्तम चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, निवर्तमान पार्षद अनिरुद्ध भाटी, जोली, तरुण चौधरी, विकास पाल, ध्रुव गुप्ता, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

रक्षा सूत्र बांधकर सीएम की दीर्घायु की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के साथ माल्यार्पण, शॉल तथा गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र स्थल पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। उन्होंने पुष्प वर्षा से कांवडियों के स्वागत को देवभूमि की अतिथि देवो भवः की परम्परा बतायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा हम पर बनी रहे। उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि हम व्यवस्था के साथ जुड़कर यात्रा का न केवल आनंद लें, बल्कि श्रद्धा-विश्वास के साथ आत्मानुशासन का परिचय देते हुए पावन श्रावण मास के कांवड़ यात्रा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा में शामिल सभी भक्तों को सुमग, सुरक्षित यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि असीम श्रद्धाभाव के साथ देश के अलग-अलग भागों से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर आ रहें हैं जो कि श्रद्धा व आस्था के साथ ही देश की आन बान शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने यातायात के नियमों तथा शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील भी कावड़ यात्रियों से की है।

मुख्यमंत्री ने ओम पुल घाट पर आयोजित शिव समागम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, संत महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में करीब चार करोड़ कांवड़िए उत्तराखंड आए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य भव्यता के साथ किया गया है। शीघ्र ही हरिद्वार ऋषिकेश केरिडोर का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा इससे आने वाले समय में कांवड़ यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आदेश चौहान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल आदि शामिल रहे।

सीएम धामी पहुंचे यात्रा कार्यालय हरिद्वार, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री को अचानक से अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के हित में यदि पंजीकरण काउण्टर बढ़ाये जाने की आवश्यकता हो तो जरूरत के हिसाब से काउण्टर बढ़ाये जाये, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय के साथ कूलर आदि की व्यवस्था की जाए, सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड न हो, यदि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड होता है तो फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होती है। विगत दिनों चार धाम यात्रा के दौरान अधिक संख्या के कारण ऑफ लाइन पंजीकरण प्रक्रिया को कुछ समय के लिए बन्द किया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा वाले जनपदों में श्रद्धालुओं की बढती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के लिये प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य एवं व्यवस्थाएं सामान्य रहने पर ऑफलाइन पंजीकरण संख्या को बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है की सभी श्रद्धालु धामों के दर्शन कर सकें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगमता से पूरी हो, तथा कोई परेशानी श्रद्धालुओं को न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत जो भी व्यवस्थाएं की जानी होंगी, वह भी सुनिश्चित की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आयें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की लाईफ लाईन है। यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, एसएसपी प्रमेन्द डोबाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पर्यटन से जुड़े कारोबारी आदि उपस्थित थे।

खेत में पानी छोड़ने पर दबंगों ने किसान को मारी गोली, मौत

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने का विवाद खूनी खेल पर उतर आया। दबंगों ने एक किसान केखेत में पानी छोड़ दिया जिससे उसकी फसल खराब हो गई। विरोध करने पर दबंगों ने पहले तो किसान से मारपीट की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुंआहेड़ी गांव में 35 वर्षीय भारतवीर पुत्र ब्रजवीर अपने परिवार के साथ अपने खेतों के पास ही बनाए गए घर में रहता था। खेत के बगल से नाली गुजरती है जिसके दूसरी तरफ अन्य लोगों के खेत हैं। पड़ोसी ने अपने खेतों में सिंचाई की थी, लेकिन बाद में पानी भारत के खेतों की ओर छोड़ दिया जिससे उसकी फसल को नुकसान हो गया।

बताया जा रहा है कि भारत ने पड़ोसियों के सामने इस बात का विरोध किया। लेकिन विरोध जताने पर दूसरे पक्ष के लोग भड़ गए और मारपीट पर उतर आए। बाद में उन्होंने भारत की पीठ से तमंचा सटाकर गोली चला दी जो भारत के शरीर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायल अवस्था में उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खेत पीड़ित के खेत के पास हैं। जहां रात में पानी छोड़ने से कटे हुए गेहूं में पानी रिस जाने के कारण दोनों पक्षों में सुबह के समय कहासुनी हो गई थी। इसके बाद फोन पर भी दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। शाम के समय दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर भरतवीर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और 315 बोर तमंचे का खोखा बरामद किया है। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी देहात एसके सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में युवक की हत्या की गई है।

उत्तराखंडः सबसे ज्यादा क्रिटिकल बूथ हरिद्वार जनपद में और वल्नरबल बूथ देहरादून में

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा क्रिटिकल और वल्नरबल बूथों के चिन्हीकरण के निर्देश दिये गये हैं। राज्य में 1365 क्रिटिकल बूथ और 809 वल्नरबल बूथ चिन्हित किये गये हैं। वल्नरबल बूथ की श्रेणी में ऐसे बूथ आते हैं, जिनमें पूर्व में निर्वाचन के दौरान कोई घटना हुई हो, जिसमें आपराधिक मामला शामिल हो। वहां पर कोई गंभीर घटना या अपराध घटित हुआ हो जिससे चुनाव बाधित हुआ हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा क्रिटिकल बूथ के भी मानक तय किये गये हैं। यदि किसी बूथ में गत निर्वाचन में 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हो उसे क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है।

ऐसे बूथ जिनमें गत वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है और उसमें से 75 प्रतिशत से अधिक मतदान किसी एक ही प्रत्याशी के पक्ष में हुआ हो, उसे भी क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में चिन्हित किया जाता है। यदि किसी बूथ पर मतदान के दिवस पर औसत से अधिक लोगों ने एपिक के अलावा अन्य दस्तावेजों का प्रयोग किया है, तो उस बूथ को भी क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में चिन्हित किया जाता है। क्रिटिकल और वल्नरबल बूथों के चिन्हीकरण की कार्यवाही सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर के माध्यम से की जाती है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चिन्हित वल्नरबल बूथों में विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए पुलिस बल और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती की जाती है। क्रिटिकल बूथों पर माईक्रो आर्ब्जवर की तैनाती, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था, अतिरिक्त मतदान टीम की व्यवस्था की जाती है। राज्य में सर्वाधिक क्रिटिकल बूथ हरिद्वार जनपद में 344, देहरादून जनपद में 278 और उधमसिंह नगर में 158 पाये गये हैं। सबसे अधिक वल्नरबल बूथ देहरादून में 243, उधमसिंह नगर में 229 और नैनीताल जनपद में 201 पाये गये हैं। सभी जनपदों में उनकी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार क्रिटिकल और वल्नरबल बूथों की संख्या कम और अधिक हो सकती हैं।

हरिद्वार समाचारः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संतों से मांगा पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन

हरिद्वार। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। यहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचें। जहां से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

उत्तराखंड में गढ़वाल की 03 सीटों पर प्रचार गरमाने आएंगे मोदी, 11 अप्रैल को ऋषिकेश में होगी जनसभा

देहरादून। उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 11 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी जनसभा होने जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की।

वहीं, बृहस्पतिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 11 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं। जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, किच्छा व रुड़की में चुनाव प्रचार करेंगे।

सीएम ने की त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौ.भरत सिंह डी.ए.वी इं.कॉ, जाटोल रोड, झबरेड़ा ( हरिद्वार) में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजा विजय सिंह की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर में ऐतिहासिक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर से सभी प्रदेशवासियों को अपना प्रणाम भेजा है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से जनता के लिए समर्पित प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष अधिक से अधिक वोट कर इन्हें भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा आगामी 19 अप्रैल का दिन देश का भविष्य तय करने के साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। झबरेड़ा वासियों का जोश देखकर निसंदेह भाजपा हरिद्वार लोकसभा में 5 लाख से अधिक मतों से जितने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर चुनाव में वह लोग हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार तुष्टीकरण परिवारवाद को बढ़ाया है। और दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी हैं, जो देश से भ्रष्टाचार तुष्टीकरण भेदभाव हटाने चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी देश को विकसित भारत, शक्तिशाली भारत, सीमाओं को सुरक्षित, दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जिससे राजनीति में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली बना है। पिछले दस सालों में देश के 12 करोड़ गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाया गया, जिसमे उत्तराखंड में लगभग 7 लाख से ज्यादा घरों में पानी पहुंचा है। देश में 10 करोड़ शौचालय बने, जिसमे करीब 2 लाख शौचालय उत्तराखंड में बने। देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में लोगों को निःशुल्क इलाज मिला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने पिछड़े, दलित, वंचित तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए बहुत से कदम उठाएं गए हैं। मोदी ने ओबीसी आयोग का गठन कर ओबीसी समाज को सम्मान देने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस की सरकार ने अपने राज में आतंकवाद , नक्सलवाद, भ्रष्टाचार को रोकाने में असफल रही है। कांग्रेस के पास न कोई नेता, न नीयत, न नीति और न ही निर्णय लेने की ताकत है। कांग्रेस ने सिर्फ जनता को अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग किया। अब जनता ने भी इन्हें हर जगह सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। रेलवे, रोपवे, सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर हर क्षेत्र में विकास कार्य को तेजी से आगे बढाया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड हिंदुस्तान का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता लागू किया गया है। नकल विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी नौकरी महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को इस बार कोई प्रत्याशी भी नहीं मिल रहा है। हर बार कांग्रेस पार्टी में लोग टिकट लेने की सिफारिश लगते थे पर इस बार टिकट न मिलने की सिफारिश लगा रहे हैं। क्योंकि हर कोई जनता के आशीर्वाद से आने वाले परिणामो से भली भांति परिचित है। केंद्र के सहयोग से हरिद्वार लोकसभा का विकास भी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा देश के विकास, सैनिकों, किसानों के सम्मान के लिए महिलाओं के उत्थान के लिए, नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए, और देश हित में बड़े फैसलों के लिए 19 अप्रैल को भाजपा को वोट देना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार लोस चुनावः त्रिवेंद्र के लिए पक्ष में मंत्री अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परशुराम चौक से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और व्यापारियों तथा राहगीरों को मोदी सरकार के स्वर्णिम 10 साल के कार्यकाल की जानकारी दी।

डॉ अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा देश में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा नेतृत्व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को विकास के पथ पर ले जा रहा है। जिससे विश्व में भारत का नाम और बढ़ रहा है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, महामंत्री नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, रूपेश गुप्ता, ऋषिकांत गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर, महामंत्री अभिनब पाल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।