दो युवकों को हाथी ने किया घायल, एम्स में भर्ती

हाथी के हमले में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। राजकीय चिकित्सालय में 108 सेवा से पहुंचाने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर भेज दिया। फिलहाल दोनों युवक एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए गए है।

बता दें कि शाम पांच बजे करीब घटी घटना में तिमली गांव से सड़क के रास्ते हाथी गंगा नदी को पार कर रहा था। शिवपुरी स्थित राफ्टिंग के समीप फास्ट फूड की वेन लगाने वाले दो युवकों ने हाथी को आते देख लिया। वह घबरा गए और ढलान की ओर भागने लगे। हाथी ने पीछे से दौड़कर हमला कर घायल कर दिया।

रेंजर स्पर्श काला ने बताया कि 35 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र प्रेम सिंह और 36 वर्षीय जगमोहन निवासी तिमली, टिहरी गढ़वाल को चोट आईं है। घायलों को फिलहाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साॅलिड वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मुनिकीरेती पालिका को मिली 46 लाख रूपए की पहली किश्त

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहरी विकास विभाग के तहत महाकुंभ मेला के तहत मुनिकीरेती नगरपालिका को साॅलिड वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर (कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन) के लिए 114.92 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 46 लाख की राशि जारी की गई है। हरिद्वार जिले के झबरेडा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णानगर सलेमपुर नालों के निर्माण के तहत 96.59 लाख की स्वीकृति के साथ 38.64 लाख की राशि इस साल जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।

टीजीएमओं के डायरेक्टर बोर्ड चुनाव में नौ संचालक निर्वाचित हुए

टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कंपनी के पंचवर्षीय डायरेक्टर बोर्ड के  संचालक पद पर सभी टाॅप नौ विजेताओं को विजेता घोषित किया गया है। वहीं, विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया है। 

परिवहन कंपनी कार्यालय में बस मालिक और चालकों के मध्य टीजीएमओ डायरेक्टर बोर्ड चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल का माहौल बना रहा। इसमें 17 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की कुल 484 बस मालिक और चालक मतदाताओं में से 435 ने मतदान किया। देर रात टॉप नौ प्रत्याशियों रामचंद्र सुयाल 251, कुंवर सिंह नेगी 247, प्रेमपाल बिष्ट 236, यशपाल राणा 232, जसपाल रौतेला 224, दयाल सिंह पयाल 219, गजपाल रावत 209, मेघ सिंह चैहान 194, राजपाल 188 को विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एचएस रावत की देखरेख में समस्त प्रक्रिया संपन्न हुई।
मौके पर टीजीएमओ के पूर्व संचालक एंव अंश धारक जयेंद्र रमोला, बलवीर रौतेला, जितेंद्र नेगी, मदन सिंह पंवार, भानु रांगड़, खिलानंद बेलवाल आदि मौजूद थे।

गंगा में टापू पर पहुंचे थे स्नान करने, तेज बहाव में बहने लगे तो पुलिस ने समय रहते बचाया

पूर्णानंद घाट पर अंतिम यात्रा में पहुंचे गुमानीवाला के दो लोगों को मुनिकीरेती जल पुलिस के जवानों से डूबने से बचा लिया। रैस्क्यू के दौरान जल पुलिस के जवानों को राफ्ट का सहारा लेना पड़ा।
दरअसल, थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत जानकी झूला पुल के समीप पूर्णानंद शमशान घाट पर रूषा फार्म गुमानीवाला से कुछ व्यक्ति अंत्येष्टि के लिए पहुंचे थे। अंत्येष्टि के दौरान दो व्यक्ति गंगा स्नान के लिए टापू पर पहुंच गए। इसी बीच गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा। इसके चलते चीख पुकार मच गई। मौके पर सूचना जल पुलिस को मिली। राफ्ट की मदद से दोनों को सकुशल गंगा से बाहर लाया गया।

थाना इंचार्ज राम किशोर सकलानी ने दोनों की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र चमन लाल और 48 वर्षीय सोहन लाल पुत्र पन्ना लाल दोनो निवासीगण रूषा फार्म गुमानीवाला देहरादून के रूप में हुई।

ऋषिकेश महाविद्यालय में ही बने श्रीदेव सुमन का मुख्य कैंपस

ऋषिकेश महाविद्यालय में ही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का मुख्य कैंपस बनाने को लेकर छात्र नेताओं ने आज सांकेतिक धरना दिया। छात्रों का कहना था कि उन्हें विश्वविद्यालय संबंधी छोटे कार्यों को टिहरी जाना पड़ता है, इससे काफी दिक्कतें होती हैं।

आज छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में छात्र नेता पीजी कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने बताया कि मॉर्क्स शीट, शुल्क जमा करने आदि कार्य को लेकर ऋषिकेश से विवि के मुख्य कैंपस टिहरी जाना पड़ता है, इससे समय बर्बाद होता है। कई बार मुख्य कैंपस में एक दिन में कार्य नहीं होने पर दूसरे दिन चक्कर लगाना पड़ता है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। आक्रोशित छात्र नेताओं ने एक स्वर में कहा कि विवि के मुख्य कैंपस को ऋषिकेश में शिफ्ट करें या फिर ऋषिकेश कैंपस को सभी अधिकार दें, जिससे छात्र-छात्राओं को टिहरी नहीं जाना पड़े। छात्रसंघ महासचिव ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। मौके पर रोहित सोनी, आशुतोष सैनी, आयुष चैहान, दीपक कुमार, चेतन, मोहित शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, हिमांशु, रोहित नेगी आदि मौजूद रहे।

मुनिकीरेती नगर पालिका को स्वच्छ भारत मिशन में मिला सिल्वर पुरस्कार

नगर पालिका मुनिकीरेती ने एक बार भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपना नाम ऊंचा किया है। इस बार स्काॅच अवार्ड में पालिका का सिल्वर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

बता दें कि स्कॉच एक थिंक टैंक ग्रुप है। जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान, तकनीकी एवं शोध आदि को बढ़ावा देता है। इसके लिए यह ग्रुप हर साल समिट आयोजित करता है। इसमें विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को देश के विकास के लिए विभिन्न विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आज दोपहर को 69वें स्काॅच अवार्ड में नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने सेमीफाईनल को जीत फाईनल में प्रवेश किया। देर शाम को वर्चुअल कांफ्रेस के माध्यम से फाईनल विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें नगर पालिका मुनिकीेरेती-ढालवाला ने सिल्वर पुरस्कार प्राप्त किया।

अवार्ड के लिए पालिका की रिपोर्ट ईओ बद्री प्रसाद भट्ट ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि भविष्य में पालिका के कार्यों को डिजिटल किया जाएगा एंव स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में उच्च श्रेणी पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मौके पर स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार भी मौजूद थे।

7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी का युवक अरेस्ट

मुनिकीरेती में 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक अरेस्ट हुआ है। कैलाश गेट चैकी प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सीओ नरेंद्र नग’ के नेतृत्व में अभियान चलाया।

इस दौरान खारास़्त्रोत पार्किंग से 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बनखंडी ऋषिकेश का युवक पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल द्विवेदी पुत्र श्याम कुमार द्विवेदी निवासी बनखण्डी ऋषिकेश के रूप में कराई है।

भरतघाट और अयोध्या आस्थापथ का कृषिमंत्री ने किया लोकापर्ण

मुनिकीरेती का पूर्णानंद खेल स्टेडियम को अब विश्व स्तरीय मैदान के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई। स्टेडियम में राज्य नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। मुनिकीरेती स्थित गंगा तट पर भरतघाट और अयोध्या आस्थापथ का लोकार्पण कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा की अब पूर्णानंद मैदान मं बने खेल स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर को बनाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश सरकार से इस पर वार्ता चल रही है। यहां पर अंतरराष्ट्री स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसे क्षेत्र को पहचान तो मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड के युवाओं के लिए बेहत्तर सुविधा मिलेगी।
मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, सभासद गजेंद्र सजवाण, वीरेंद्र चैहान, मनोज बिष्ट धर्म सिंह, सचिन रस्तोगी, रोशनी रस्तोगी, मनीष डिमरी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सिंचाई विभाग अधीक्षण प्रेम सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता मंगल सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान आदि थे।

35 लाख के बजट से जानकीझूला पुल रोशनी से होगा जगमग
कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने विधयाक निधि से जानकीझूला पुल पर लाइट लगाने के 35 लाख दिए हैं। इस बजट से झला पुल अत्याधुनिक लाइटे लगाई जायेगगी।

निशुल्क गर्म वस्त्र कैंप का किया उद्घाटन
कृषिमंत्री सुबोध उनियाल पूर्णानंद पाकिंग में क्रेजी फेडरेशन संस्था के गर्म कंबल निशुल्क बांटने के कैंप का उदघाटन किया। कहा कि संस्था की ओर से चलाया जा रहा अभियान काबिलेतौर है। इस मौके पर मनीष डिमरी ने बताया कि कंबल गरीब व असहाय को लोगों निशुल्क वितरित किये जायेंगे।

झुला पर पर बनेगी दुकानें
नवनिर्मित्त जानकी झूला पुल के आसपास मुनिकीरेती पालिका दुकाने बनायेगा। इस दुकानों को बेराजगार युवाओं को प्रोवाइड कराया जायेगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया। पुल के बनने से यहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं के लिए यह पहल शुरू की जा रही है।

गंगा में रात को हुई राफ्टिंग, पुलिस ने की लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

एक तो एनजीटी के आदेश और दूसरा पर्यटन विभाग की गाइडलाइन तथा तीसरा स्थानीय पुलिस के निर्देश के बावजूद गंगा में रात को राफ्टिंग हुई। हैरान वाली बात यह है कि पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस मामले में राफ्टिंग कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 7रू00 बजे मुनी की रेती पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही गंगा में राफ्टिंग भी हुई और शोर-शराबा भी। हैरान करने वाली बात यह है की पुलिस तक को भी इसकी खबर नहीं लग पाई। इस कारण अंधेरे में गाइड रात को पुलिस गेस्ट हाउस तक ले आया। इस हरकत से एक बात का तो साथ अंदेशा है कि पुलिस गाइडलाइन के बावजूद नियमों की धज्जियां अब भी उड़ रही हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष मुनी की रेती रामकिशोर सकलानी से बात की तो उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त मामले से संबंधित वीडियो और फोटो उन्होंने मंगवा लिए हैं, संबंधित संचालक का लाइसेंस निरस्त करने के सिफारिश की जाएगी।

लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मददगार लोग हुए सम्मानित

प्रकाशानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विभिन्न श्रेणी पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज उदासीन अखाड़ा, हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्मवेन्द सिंह बिष्ट (टेगूभाई), अध्यक्ष शमा सावरिन सदभावना समिति कलीयर शरीफ और संचालन पंडित रवि शास़्त्री ने किया। कार्यक्रम आयोजक अनिल बौखंडी व संजय बडोला रहे।

सम्मानित होने वालों में एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट, जिन्हें आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज सिंह रौतेला को कोविड-19 कोरोना काल में मनोरंजन के लिए, तृतीय सम्मान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल को कोविड काल में युवाओं को साथ निर्धन व अनाथ लोगों की मदद करने, अर्चित पांडे, प्रशांत भट्ट, सचिन सेंनवान, अजय रमोला, आशीष कुकरेती, श्वेता भट्ट फील्ड फाउंडेशन समूह के सभी सम्मानित को कोविड काल में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज, हंस कल्चर सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द सिंह बिष्ट ( टेगु‌भाई) ने सभी को सम्मानित किया।महामंडलेश्वर प्रकाशानंद ने कहा कि आज के परिवेश में अगर हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं साथ ही सभी युवाओं को साथ में लेकर एक साथ चलते हैं तो निश्चित ही समाज मैं जरूर बदलाव आएगा। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम एक साथ मिलकर इस आपदा में हर एक एक दूसरे की मदद करते हुए उस विशेष व्यक्ति का सहारा बने जिसको हमारी जरूरत हो आज जो लोग हमेशा कार्य करते हुए भी पीछे रहते हैं आगे नहीं आते आज उन लोगों का यहां पर सम्मान किया गया।

हंस कल्चर सेंटर की उत्तराखंड प्रभारी पद्ममेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हंस कल्चर सेंटर सदैव सेवा भाव समर्पण की और अग्रसर रहता है भोले जी महाराज मंगला माता जी के आदेश अनुसार पूरे विश्व में आज हंस फाउंडेशन हंस कल्चर सेंटर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है चाहे वह स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्य हूं कोविड-19 जब पूरा विश्व इस आपदा से जूझ रहा है उस समय हम सबके मसीहा बनकर आए भोले जी महाराज मंगला माता जी ने अपने द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा एक मील का पत्थर साबित हुई है।
मौके पर अभिषेक शर्मा, अनिल बड़ोला, इंदिरा आर्य, श्वेता भट्ट, आशीष कुकरेती, प्रशांत भट्ट, अर्चित पांडे, दीपक नेगी, राजेश पयाल, नीरज रावत सीमा बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।