युवा कांग्रेस की बैठक कर जोनल चुनाव अधिकारी ने ली चुनाव संबंधित जानकारी

जोनल चुनाव अधिकारी ने ऋषिकेश पहुंचकर युवा कांग्रेस की बैठक कर चुनाव सम्बंधित जानकारी दी।
जोनल चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता ने कहा की युवा कांग्रेस की चुनाव की प्रक्रिया कल एक सिंतबर से शुरू हो चुकी हैं। सदस्यता व नामांकन के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 से 35 वर्ष रखी हैं।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों को नामांकन 2 सितंबर से 8 सितंबर तक दाखिल करना अनिवार्य है। सक्रिय सदस्यता आवेदन के लिए प्रति व्यक्ति 50 रूपये शुल्क देना होगा नामांकन आपत्तियां 9 सितंबर तक ली जाएगी। जितनी भी सदस्यता नामांकन की जाएगी। वह केवल ऑनलाइन ही रहेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि माननीय राहुल गांधी ने युवा साथियों के लिए एक खुला मंच तैयार किया है। जिसमें किसी भी प्रकार का भेद भाव नही किया गया हैं। इसमें जितने भी युवा साथी इस चुनाव प्रक्रिया में सदस्यता लेंगे। उन सभी से आग्रह करना चाहता हुं वह सभी राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

बैठक में युका महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, अभिनव मलिक, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह, यश अरोरा, इमरान सैफी, बुरहान अली, सौरभ वर्मा, नीरज चौहान, हिमांशु जाटव, कार्तिक, आशीष कटारिया, हीमांशु कश्यप, अभिषेक, मुकुल आदि मौजूद रहे।

शिविर के जरिए 115 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण शिविर लगाया। शिविर में 115 लोगों ने लाभ उठाया।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के अध्यक्ष रजत भोला ने बताया कि गत लगभग दो माह से देखने में आ रहा है कोविड-19 के केस पुनः तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। किंतु बावजूद इसके अभी लोगों ने अभी तक बूस्टर की डोज नहीं लगवाई है तथा 12 साल से ऊपर वाली बच्चे भी वैक्सीन लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के दृष्टिगत क्लब द्वारा आज कैंप लगाकर नगर में लोगों को प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण करवाया।

संस्थापक लियो लायन ललित मोहन मिश्र ने बताया कि बूस्टर डोज के बारे में आमजन में स्वास्थ संबंधी भ्रांतियां हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। बूस्टर डोज भी पहली व दूसरी दोस्त की तरह पूर्णतया सुरक्षित है आज शिविर के माध्यम से इस पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर सचिव मोहित गनेरीवाला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, जगमीत सिंह, विनीत चावला, विशाल संघर, दिनेश अरोड़ा, विकास ग्रोवर, शिवम अग्रवाल, जगदीश पनेसर, प्रभजोत सिंह, प्रदीप गुप्ता, अमित सूरी जूनियर, पवन शुक्ला, योगेश कालड़ा, राहुल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश महाविद्यालय में छात्रों ने की तालाबंदी, सीटें बढ़ाने का है मामला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने ऋषिकेश पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रों ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज के प्राचार्य के पास एक साथ तीन प्रभार हैं। इनमें दो प्रभार वे तत्काल छोड़ दें। साथ ही कॉलेज में प्रवेश की सीटें बढ़ाने की मांग भी उठाई।

एबीवीपी के छात्र ऋषिकेश के पीजी कॉलेज के गेट के बाहर एकत्रित हुए। यहां गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि प्राचार्य प्रो. गुलशन कुमार धींगड़ा के पास एक साथ तीन प्रभार हैं। जिनमें प्राचार्य, एमलटी विभाग और बीएससी साइंस के डीन का पद शामिल हैं। उन्होंने प्राचार्य से एक पद पर रहने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाल ही में श्रीदेवन सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति ने 50 लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसका निर्माण कार्य में प्रयोग होना था। आरोप लगाया कि बिना टेंडर प्रकिया के कार्य करवाए गए हैं। छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए सीटें बढ़ाने की मांग भी रखी। छात्रों ने कुलपति पीपी ध्यानी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। तालाबंदी करने वालो में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, गौरव राणा, नितिन सक्सेना, जितेंद्र पाल, अनुराग पाल, दीपक भारद्वाज, शुभम शर्मा, अमन शर्मा, रोहित सोनी, अनिरूद्ध शर्मा, हिमांशु जाटव, दीपक कुमार, आकाश उनियाल, संदीप कुमार, चेतन कपरूवान, शिवम प्रजापति, अभय वर्मा, राजू ठाकुर, अनूप पाल, विनायक कुमार, सिमरन अरोड़ा, साक्षी तिवारी, राखी आदि शामिल रहे।

पुलिस गिरफ्त में नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाला गिरोह

कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक गली नंबर 2, गुमानीवाला निवासी चंद्र मोहन पांडे पुत्र स्व. दिवाकर दत्त पांडेय ने पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया श्यामपुर बाईपास गुमानीवाला में उनकी परचून की दुकान है। बीती 28 अगस्त की शाम को एक व्यक्ति उनकी दुकान से सामान लेने आया था। उसने सामान खरीदने के बाद बदले में दो हजार रुपये का नोट उन्हें थमाया। दो हजार का नोट नकली निकला। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को जंगलात चौकी गुमानीवाला के पास से एक आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान नीरज पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मोहल्ला माता गढ़, थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि वे तीन दोस्त हैं। उनमें से सुनील और रोशन जोशी देहरादून स्थित वसुंधरा विहार निरंजनपुर, पटेलनगर में रहते है। वहां पर एक कमरे में रोशन जोशी के पास नकली नोट छापने के स्नैकर, लैपटॉप और प्रिंटर मशीन है। वे नकली नोट छापने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में नोट देकर सामान खरीदते हैं। पुलिस ने इसके बाद आरोपी रोशन जोशी पुत्र लक्ष्मण जोशी निवासी ग्राम सुना पोस्ट व थाना थराली जनपद चमोली हाल निवासी लेन नंबर 2 वसुंधरा विहार पटेल नगर देहरादून और सुनील पुत्र संजय निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को देहरादून से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हजार रुपये के चार नकली नोट, लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और अन्य सामान भी बरामद किया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

पूर्णानंद घाट में धूमधाम से मनाई गई हरतालिका तीज

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं ने हरतालिका तीज कार्यक्रम हर्षाेल्लास से मनाया। कार्यक्रम में पं. हरिओम शर्मा ज्ञानी के आचार्यत्व में यज्ञ एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। साथी ही गंगा की अविरलता तथा निर्मलता के लिए अग्नि को साक्षी मानते हुए संकल्प लिया गया। सुशील गुप्ता ने कहा भादो के महीने में जब संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछी रहती है, प्रकृति के इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए लोग लोक गीत अथवा तीज के गीत गाकर उत्सव मनाया जाता है।
देवभूमि मां गंगे स्वयंसेवी चौरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष रीना उनियाल ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर मनाए जाने वाले त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं, समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ मिलजुलकर महिलाओं के साथ त्योहार मनाने में अपना योगदान देती हैं।
सुशीला सेमवाल ने बताया कि सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प को साध कर पूर्णानंद धाट पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई व गंगा स्वच्छता की अपील की गई।
डॉक्टर ज्योति शर्मा ने बताया कि लुप्त होती संस्कृति व परंपरा को अमली जामा पहनाने और रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने की जिम्मेदारी ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट निभा रहा है।
अमिता उनियाल ने बताया कि मंडल की ओर से महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम भी समय-समय पर किए जाते हैं व अपनी गढ़वाल की संस्कृति बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोग्राम किये जाते हैं।
कार्यक्रम में आनंद गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुषमा बहुगुणा, योगेश उनियाल, ज्योति उनियाल, बबीता सकलानी एवं सैला खंडूरी, सुमन, मधुर रतूड़ी ममता नेगी, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

समाजसेवी नेगी को उत्तराखण्डी अचीवर्स अवार्ड

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ राजे नेगी को उत्तराखण्डी अचीवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ नेगी ने कार्यक्रम आयोजकों को धन्यवाद देते हुए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मिले विशिष्ट सम्मान को अपने माता-पिता और परिवार को सर्मपित किया है। कहा कि,परिजनों की प्रेरणा के बूते ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि इम्ब्लीस टेलेंट मैनेजमेंट के द्वारा आईआरडीटी ऑडिटोरियम में उत्तराखंडी अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कबीना मंत्री गणेश जोशी एवं पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता करन बोहरा ने किया। ऋषिकेश से समाजसेवी डॉ राजे नेगी को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु बेस्ट सोशियल वर्कर के लिए उत्तराखण्डी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम सयोंजक इम्ब्लीस की डायरेक्टर ख्याति शर्मा, आलोक शर्मा एवं पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा ने समाजसेवी डॉ राजे नेगी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में सीटी स्कैन मशीन को दी वित्तीय स्वीकृति

अब उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को मिलेगी। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सीटी स्कैन मशीन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री अग्रवाल ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में सीटी स्कैन मशीन को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को प्रेस जारी करते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश का उप जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम स्थान रखता है। बताया कि यहां ऋषिकेश नगर के अलावा छिद्दरवाला, रायवाला, भानियावाला, रानीपोखरी, मुनिकीरेती, ढालवाला, नरेंद्रनगर, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी, स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज व तिमारदार आते है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में उप जिला चिकित्सालय में सभी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए उनकी ओर से सदैव प्रयास किया गया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो सकें, इसके लिए व्यापक कार्य कर रहीं हैं।
डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में सीटी स्कैन मशीन के लिए 6 करोड़ 72 लाख 65 हजार 970 रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने पर मरीजों को सरकारी दरों में इसका लाभ मिलेगा। इससे उन्हें बाहर निजी लैब में लगने वाले अधिक खर्च से बचत होगी।

तीर्थनगरी के खिलाड़ियों को सम्मानित कर मंत्री ने हौसला बढ़ाया

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी के खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल दिवस की बधाई दी। साथ ही खिलाड़ियों को तीर्थ नगरी की धरोहर बताया।
सोमवार बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कराटे से शिवानी गुप्ता, बैडमिंटन से जितेंद्र बिष्ट, एथलेटिक्स से प्रवीण रावत, फुटबाल से उपदेश उपाध्याय, हॉकी से सन्नी कुमार, कराटे से राजेन्द्र गुप्ता, बॉलीबाल से विकास नेगी, खो-खो से नागेश राजपूत को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शारीरिक गतिविधि और खेल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष खेल दिवस मनाया जाता है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि खेल शारीरिक मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करने में भी मदद करता हैं। खेल के प्रति योगदान से मानव शरीर को मजबूती के साथ उसे सक्रीय बनाता है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह खिलाड़ी तीर्थ नगरी की धरोहर है, इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे राज्य में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। यहां बहुत प्रतिभाएं है, उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है जोकि और अधिक प्रभावी व अच्छी बनाई जाएगी। खेल नीति के अन्तर्गत ऐंसी व्यवस्था की गई है कि गरीब से गरीब खिलाड़ी में भी यदि प्रतिभा होगी तो गरीबी भी उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी।
इन मौके पर जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, पार्षद वीरेंद्र रमोला, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी आदि उपस्थित रहे।

मनमाने पैसे नही देने पर किन्नर ने प्रसूता के पेट में मारी लात

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनखंडी में सोमवार की दोपहर बधाई के बदले इनाम ना देने पर एक किन्नर ने प्रसूता के पेट में लात मार दी। गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने किन्नर की जमकर धुनाई की। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां किन्नरों की ओर से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
बनखंडी कुएं वाली गली ऋषिकेश निवासी विपिन सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया है। आपरेशन के बाद वह अपनी पति पत्नी और नवजात को बीते रोज घर लेकर आए थे। सोमवार की सुबह वह अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे किन्नरों की टोली उनके घर पहुंची और बधाई के बदले 51 हजार रुपए मांगे।
विपिन सैनी के मुताबिक चिकित्सालय में पहले ही काफी खर्च हो चुका था। इसलिए उनकी पत्नी ने इतनी बड़ी धनराशि देने में असमर्थता जताई। जिस पर वहां मौजूद किन्नर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही एक किन्नर ने उनकी पत्नी के पेट पर लात मार दी। पत्नी ने फोन करके उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह घर पहुंचे। वह इनाम के तौर पर 51 सौ रुपया देने को तैयार थे। इस बीच वहां मौजूद गुस्साए लोग ने महिला के पेट में लात मारने वाले किन्नर की जमकर धुनाई कर दी और इन सभी को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
कोतवाली में किन्नरों की ओर से विपिन सैनी और महिला से माफी मांगी गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली में दिवस अधिकारी उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गई। कोतवाली के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

हरितालिका तीज कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गोर्खाली समाज की ओर से आयोजित हरितालिका तीज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी गोर्खाली समाज की व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर साहब नगर स्थित हिमालय माता मंदिर में हॉल के निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
रविवार को साहब नगर में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम में डा. अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। गोर्खाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज भगवान शिव और पार्वती जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए 107 बार तप व व्रत लिया था, 108वीं बार तप और व्रत में उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे।
डा. अग्रवाल ने कहा कि गोर्खाली समाज की महिलाओं सहित अन्य समुदाय के लोगों में भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को लिया जाता हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को हरितालिका तीज की बधाई दी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, गोर्खाली सभा अध्यक्ष किशन थापा, तीज कमेटी अध्यक्ष संगीता गुरुंग, दिल बहादुर खत्री, विष्णु थापा, प्रधान सोबन कैंतुरा, सरदार बलविंदर सिंह, दीपक थापा, अम्बर गुरुंग, अमर खत्री, समा पंवार, विमला नैथानी, लक्ष्मी गुरुंग, अनिता प्रधान, माया घले, हरीश कक्कड़, पूजा घले, संजना भंडारी, हिमालय देवी मंदिर समिति आदि गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला की महिलाएं उपस्थित रही।