अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट प्रदर्शन के लिए युवा फाइन आर्ट शिक्षक राजेश चन्द्र सम्मानित

देवभूमि लोक सम्मान समारोह में ऋषिकेश के युवा फाइन आर्ट शिक्षक राजेश चन्द्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कला व शिक्षा के क्षेत्र में देवभूमि का नाम रोशन करने के लिये हिमाद्रि फिल्म्स द्वारा सम्मानित किया गया।
युवा शिक्षक राजेश को यह सम्मान उनके व उनके विद्यार्थियों के तीन बार सयुंक्त राष्ट्र संघ की कला प्रदर्शनी में उत्तराखंड व पर्यावरण की कला दर्शाने व कई और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए मिला। हिमाद्रि फिल्म्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबे के कबीना मंत्री सुबोध उनियाल सहित विशिष्ट अतिथि गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री डॉ प्रीतम भरतवाण, पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट, लोक गायिका अनुराधा निराला, मीना राणा एवं कल्पना चौहान, हिमाद्रि फिल्म्स की निर्मात्री नीलिमा मिश्रा एवं प्रकाश मिश्रा द्वारा राजेश चन्द्र को इस विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर काबीना मंत्री उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ाना देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को हमें मिलकर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने बेहद खूबसूरत आयोजन केे लिए हिमाद्री फिल्मस की खुलकर सराहना भी की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेेत्रों की गणमान्य हस्तियों सहित कला एवं संस्कृति जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या मेें मोजूद रहे। युवा कला शिक्षक अपने मामा चन्द्रप्रकाश भारती के साथ मौजूद रहे।

छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने के लिए जिलेभर में शिक्षण संस्थानों, एनजीओ, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को साथ लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय खैरीकला/ठाकुरपुर नेपाली तिराहा रायवाला जनपद देहरादून में छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव, साइबर संबंधी अपराधों एवं ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी गइ। समस्त छात्र-छात्राओं को लगन व मेहनत के साथ और एक अनुशासित होकर कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। वहीं, छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस के अभियान को सफल बनाने तथा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने हेतु प्रण लिया गया। इसके साथ ही पुलिस के अभियान की सराहना की गई।

गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर युवती डूबी

मुनिकीरेती स्थित योग निकेतन के पास गंगा घाट पर टिहरी की युवती का अचानक पैर फिसल गया। गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
एसडीआरएफ के मुताबिक, सोमवार को चार युवतियां और एक युवक मुनिकीरेती स्थित योग निकेतन के पास गंगा घाट पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम पाटा, टिहरी गढ़वाल निवासी आयुषी (18) पुत्री दीपक चमोली का पैर अचानक फिसल गया। गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने वह डूबने लगी। इस दौरान उसके साथ आई युवतियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने आयुषी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ये लोग परीक्षा देने के लिए टिहरी से आए थे। युवती की तलाश को मंगलवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन जरुरतमंद छात्रों की मदद को आया आगे

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के जरुरतमंद छात्रों को जूते वितरित किए गए।
विद्यालय प्रशासन की ओर से लायंस क्लब को बताया गया था कि कुछ जरुरतमंद छात्र हैं जिनके माता-पिता जूते खरीदने में असमर्थ हैं। इस समस्या को देखते हुए आज लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से छात्रों को जूते दिए गए और आने वाली सर्दी को देखते हुए आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उनको गर्म वस्त्र भी वितरित किए जाएंगे।
क्लब अध्यक्ष लायन रजत भोला व संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्र ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में आमतौर पर कम आय वर्ग के लोगो के बच्चे पढ़ते है। आर्थिक व्यवस्था में कमी के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी में विद्यालय प्रशासन ने जब बताया कि फिलहाल ऐसे छात्रों की संख्या 50 है तो उन्हें आज क्लब द्वारा जूते वितरित किए गये है।
इस अवसर पर सचिव मोहित गनेरिवाला, कोषाध्यक्ष घनश्याम डंग, जगमीत सिंह, महेश किंगर, विशाल संगर, विनीत चावला, कृष्णा कालरा, जगदीश पनेसर, कार्यक्रम संयोजक अमित सूरी जूनियर आदि शामिल रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल तिरंगा रैली के जरिये राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया

उत्तराखंड जन विकास मंच की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। तिरंगा यात्रा में लोगों के साथ मंत्री डॉ अग्रवाल ने भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए, जबकि देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।
रविवार को परशुराम चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई त्रिवेणीघाट पहुंची। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है।आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राहुल मनमीत, पवन शर्मा, राजीव कालड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अमित चौधरी, दिनेश गुसाईं, हैप्पी गावड़ी, देवेंद्र बेलवाल, केके लाम्बा, ऋषि पोखरियाल, प्रदीप गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, कपिल गुप्ता, रवि शर्मा, शम्भू पासवान, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष शर्मा, राकेश थपलियाल, कुँवर सिंह, अजय कल्याण, भूपेंद्र राणा, जतिन जाटव, राजेन्द्र पाल, नीटू शर्मा, गिरीश नौटियाल, मनीष बिजल्वाण, मनीष मौर्य, गणेश बिजल्वाण, राजू बर्थवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद की पुण्यतिथि पर स्मारक बनाने की घोषणा की

वीर अमर शहीद हमीर पोखरियाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने शहीद हमीर पोखरियाल के उत्तरकाशी स्थित पैतृक गांव पोखरियाल में स्मारक बनाने की घोषणा की।
रविवार को गुमानीवाला भट्टोवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिस घर, परिवार से सैनिक निकलते हैं, वह घर और परिवार पूजनीय होता है। उस परिवार पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। कहा कि हमीर ने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, ऐसे सच्चे देशभक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते है। कहा कि हमीर आज हमारे दिलों और दिमाग में आज भी जिंदा हैं।
इस मौके पर शहीद की माता राजकुमारी, पिता जयेंद्र पोखरियाल, पत्नी पूजा, बेटी अन्वी, बेटा शौर्यवीर, चाचा शैलेन्द्र, आलेंद्र, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी, प्रधान दीपिका व्यास, नत्थीलाल सेमवाल, रवि शर्मा, शहीद प्रदीप रावत के पिता कुँवर सिंह रावत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, संजीव कुडियाल, आशीष रांगड़, प्रभाकर पैन्यूली सहित कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों को करेगी जागरूक

कांग्रेस नौ अगस्त को भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
रविवार को जयश्री फार्म वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बैठक की। ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में 9 अगस्त यानी अगस्त क्रांति दिवस पर भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी सहित देश को जाति व धर्म को बांटने का काम करने वाली भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि यह यात्रा 9 अगस्त ऋषिकेश विधानसभा के गांधी स्तम्भ से शुरू होते हुए मुख्य मार्ग होते हुए एम्स चौक हरिद्वार मार्ग में संपन्न होगी। उसके पश्चात विधानसभा के अन्य वार्डों व ग्रामसभाओं में भी यात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 किलोमीटर की पद यात्रा की जाएगी और ऋषिकेश विधानसभा में 11 किलोमीटर पदयात्रा होगी। इस मौके पर राजपाल खरोला, सुधीर राय, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, पार्षद नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार, राधा रमोला, यूकां अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेन्द्र गुलियाल, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबरॉय , मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरी राम वर्मा, चंद्र कांता जोशी, राज कुमार बतालिया, राम मूर्ति, सिंह राज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारे लाल जुगरान, अभिनव सिंह, विशवास गोयल आदि मौजूद रहे।

लोकभाषा और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ. राजे नेगी का सम्मान

ऋषिकेश के डॉ. राजे सिंह नेगी को देवभूमि लोक सम्मान 2022 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान लोकभाषा व लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।
समाजसेवी डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि बीते रोज देहरादून में हिमाद्रि फिल्म्स द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें लोकभाषा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देवभूमि लोक सम्मान-2022 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य अतिथियों द्वारा भेंट किया गया। कहा कि वे बच्चों को लोकभाषा सिखाने के लिए मोबाइल एप उड़ान लोकभाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिसको लेकर हिमाद्री फिल्मस ने उनके कार्यों की सराहना की है।

पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को समर्पित किए तिरंगे

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कैबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दो पूर्व सैनिक रमेश प्रसाद डिमरी और जसराम कश्यप को सम्मानित किया। साथ ही 500 तिरंगा झंडा ऋषिकेश मण्डल को सौपे।
रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने रमेश प्रसाद डिमरी और जसराम कश्यप को तिरंगा देकर सम्मानित किया। साथ ही ऋषिकेश मण्डल को 500 तिरंगा भी दिए।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, जयंत शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उषा जोशी, हरीश तिवाड़ी, राकेश चंद, कविता शाह, अजय गुप्ता, दीपक बिष्ट, सचिन अग्रवाल, शम्भू पासवान, मोनिका गर्ग, माधवी गुप्ता, रुपेश गुप्ता, सिमरन गाबा, जगावर सिंह, संजीव सिलस्वाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक कार्यो के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरुरी-कैबिनेट मंत्री अग्रवाल

रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी धूमधाम से मनाई गई। सेरेमनी में नविनयुक्त क्लब अध्यक्ष संकेत गोयल ने पदभार ग्रहण किया।
शुक्रवार को रायवाला में रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी और चार्टर प्रजेंटेशन सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे की जरूरत होती है, जो रोटरी क्लब के भीतर है। रोटरी क्लब ऋषिकेश में विगत 50 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है। कांवड़ यात्रा में क्लब की ओर से 70 हज़ार शिव भक्तों को भोजन कराना भी क्लब के उद्देश्य को चरितार्थ करता है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष संकेत गोयल को क्लब का बैच पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय मदान ने कहा कि रोटरी क्लब की चार शाखाएं ऋषिकेश में संचालित हो रही है, मगर सभी का उद्देश्य एक समान रूप से जनहित के कार्य ही हैं। क्लब के अध्यक्ष संकेत गोयल ने कहा कि आने वाले समय पर क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, निर्धन बच्चों को शिक्षा दिलाने, जरूरतमन्दों को स्वास्थ्य लाभ में मदद करने सहित आगामी कार्यों को गिनाया। इस दौरान कई रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले पार्षद राजेन्द्र बिष्ट को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मौके पर सचिव विजय रावत, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र पंवार, लवित जैन, संजय सकलानी, राजीव गवाड़ी, राजीव गर्ग, राज कुमार बत्रा, आदित्य सूद, गोपाल सती, यामिनी कौशल, कविता गोयल, गीता बत्रा, गीता सूद, कैलाश सेमवाल, पार्षद राकेश मियां, राजेन्द्र बिष्ट, मनीष शर्मा, भगवान सिंह पंवार, राजीव खुराना, जितेंद्र पंवार, संजय पंवार, ललित मोहन मिश्र, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, डॉ. संतोष कुमार, अरुण बडोनी, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।