विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर काबीना मंत्री ने लोगों से की निकोटिन छोड़ने की अपील

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता पर जोर देने को कहा है। उन्होंने तम्बाकू, निकोटीन, बीड़ी, सिगरेट के दुष्प्रभाव बताते हुए इसकी जगह सौंफ, इलायची को बेहतर बताया।
कहा कि हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति के लिए तंबाकू या उससे बने उत्पादों, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन हानिकारक है। खुद इस तरह के उत्पाद बनाने वाली कंपनियां भी इससे होने वाले दुष्परिणामों को भी बताती हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तकरीबन 2700 लोग तंबाकू या इससे बनने वाले उत्पादों का सेवन करने से मृत हो जाते हैं। भारत में 50 फ़ीसदी लोग दूसरों के द्वारा बीड़ी सिगरेट के सेवन से निकलने वाले हुए से प्रभावित होते हैं। कहा कि उत्तराखंड में यह संख्या 85 फीसदी है।

कहा कि सरकार ने तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा, तंबाकू वाले मसाले, बीडी, सिगरेट, हुक्का, सिगार ऐसे तमाम उत्पादों को 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित किया है। ने आग्रह करते हुए कहा कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट की जगह इलायची, सौंफ को अपनाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण की रिपोर्ट का जिक्र किया। बताया कि रिपोर्ट में उत्तराखंड में 33.7 फ़ीसदी लोग तंबाकू, गुटका बीड़ी सिगरेट का सेवन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 36.9 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 27.5 फ़ीसदी लोग होना बताया है।
उन्होंने तंबाकू या इससे जुड़े कोई भी उत्पाद को नहीं अपनाने का आग्रह किया।

फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर यात्रियों से धोखाधड़ी करने के मामले में ट्रेवल एजेंट और एजेंसी पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश पुलिस ने बताया कि सोमवार को संजय कुमावत पुत्र राधेश्याम कुमावत निवासी गुणावद थाना सदरपुर जिला धार, मध्य प्रदेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि हरिद्वार में एक एजेंट सुमित कश्यप उन्हें हरकी पैड़ी की पार्किंग में मिला। एजेंट ने बताया कि वह चारधाम यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग करता है। उन्होंने एजेंट की बातों पर विश्वास कर अपने ग्रुप के 120 लोगों का उससे ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
पंजीकरण की एवज में उसने आठ हजार रुपये लेकर एक कागज उन्हें थमा दिया। इसके बाद वे ऋषिकेश में पहुंचे तो चेकिंग बैरियर पर उन्हें रोका गया। यहां पर रजिस्ट्रेशन फर्जी बताकर उन्हें वापस लौटा दिया। जबकि दूसरे मामले में रामअवतार शर्मा पुत्र किशन चंद शर्मा निवासी ग्राम पोस्ट गोमी थाना सिंघानिया, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश ने पुलिस को बताया कि 25 मई को मुरैना से गंगा टूर एंड ट्रेवल्स एबी रोड स्टैंड थाना सिविल लाइन मुरैना, एमपी के जरिए 65 लोगों का एक ग्रुप उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आया था।
ट्रेवल एजेंसी मालिक रामू सिकरवार उर्फ रामेंद्र सिंह पर प्रत्येक यात्री से 10 हजार रुपये किराया लेने का आरोप लगाया। साथ उन्हें रजिस्ट्रेशन का भी भरोसा दिलाया गया। 26 मई को ट्रेवल एजेंट राम निवास धाकड़ एवं शोभन ने बताया की मुरैना में ही चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। बीते रोज एजेंट ने रामेंद्र सिकरवार को व्हाट्सएप से उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भेजा। लेकिन ऋषिकेश में चेकिंग बैरियर पर रजिस्ट्रेशन फर्जी होने पर उन्हें वापस लौटा दिया गया। ट्रेवल एजेंसी पर 6 लाख 40 की रकम ठगने और फर्जी रजिस्ट्रेशन का आरोप लगाया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की ट्रेवल एंजेसी और एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है

त्रिवेणी घाट पर गंगा में डूब रहे तीन लोगों को जल पुलिस ने सकुशल बचाया


सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में होने के चलते त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस एवं आपदा राहत दल को विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 70 वर्षीय सुनील बिरारी पुत्र राजाराम बिरारी निवासी थाना देवपुर जिला धुलिया महाराष्ट्र और दो अन्य 24 साल के निशांत जैन पुत्र हरेंद्र जैन निवासी 74 महावीरनगर आगरा रोड जयपुर राजस्थान सहित 21 वर्षीय सूरज शर्मा पुत्र राजेन्द्र शाह शर्मा निवासी 75 महावीर नगर आगरा रोड जयपुर राजस्थान को गंगा की तेज धारा में डूबने से बचाया।

बचाव दल में नायक रवि बालिया, हरीश गुसाईं, विनोद सेमवाल, विपिन काला, जगमोहन सिंह, शुभाष तोमर, पंकज जखमोला शामिल रहे।

कांग्रेस संगठनात्मक चुनावः बूथ अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों का किया जाएगा चयन

श्यामपुर में कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के मद्देनज़र ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर के ब्लॉक चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।

ब्लॉक चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत आज श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों व बूथ डेलीगेटों के चुनाव के लिये सर्वसम्मति से नाम लिये और निर्वाचन की घोषित करने की कार्यावाही को पूर्ण किया। माधव अग्रवाल ने बताया कि इसके पश्चात द्वितीय चरण में ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य का चुनाव होगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है इसके तहत इसमें चुनाव किये जा रहे हैं और आज रायवाला कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के बूथ अध्यक्षों, बूथ डेलीगेटों व ज़िला सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया और जल्द ही ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक कार्याकारिणी का चुनाव किया जायेगा।

कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, कांता प्रसाद कंडवाल, उपप्रधान रोहित नेगी, रतनदेव देव रयाल, रमेश रांगढ, पुरुषोत्तम रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष व्यास, गब्बर कैन्तुरा, धर्मपाल जेठुडी, राकेश सिंह, निर्मल रांगढ, अरुण, नवीन दैसवाल, बलदेव नेगी, प्रीतम आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर के दिव्यांग युवक को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने उपलब्ध कराई व्हील चेयर

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। युवक के बांये पैर में इंफेक्शन होने के कारण उसे काटना पड़ा था।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि बागेश्वर निवासी विनोद राम परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने कारण दिल्ली में किसी तरह लघु कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के बाद उनके बांये पैर में इंफेक्शन हुआ। विनोद राम किसी तरह ऋषिकेश पहुंचे। यहां एम्स अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला। उनके पास दो वक्त की रोटी खाने और रहने के लिए रूपयों तक का इंतजाम नहीं था।

नीरजा ने बताया कि इसी बीच देवदूत बनकर पूर्व प्रधान वीरपुर खुर्द गिरीश चंद सोरठा जी ने अपने यहां विनोद राम की स्थिति को देखते हुए शरण दी। बताया कि इलाज के दौरान इंफेक्शन ज्यादा होने के कारण एम्स में डॉक्टर्स को उनका बायां पैर काटना पड़ा। पूर्व प्रधान गिरीश चंद और उनके साथी आलोक गुप्ता जी ने उनके लिए व्हील चेयर के संबंध में ट्रस्ट को अवगत कराया।

बताया कि नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विनोद राम को व्हील चेयर की व्यवस्था कर भेंट की गई है। ट्रस्ट की ओर से विषम परिस्थितियों में तीन माह तक विनोद राम को आश्रय देने वाले पूर्व प्रधान का आभार जताया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नुपूर गोयल भी उपस्थित रहीं।

कांग्रेस के संगठनात्क चुनाव में चुने गए बूथ अध्यक्ष व डेलीगेट्स

कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के मद्देनज़र महानगर कांग्रेस ऋषिकेश के ब्लॉक चुनाव अधिकारी राकेश नेगी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बूथ अध्यक्षों व बूथ डेलीगेटों की के चयनों के लिये सर्वसम्मति पत्र सौंपा गया।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक चुनाव अधिकारी राकेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत आज महानगर ऋषिकेश के बूथ अध्यक्षों व बूथ डेलीगेटों के चुनाव के लिये सर्वसम्मति से नाम लेकर निर्वाचित घोषित किये गये। इसके पश्चात द्वितीय चरण में ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य का चुनाव होगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है इसके तहत इसमें चुनाव किये जा रहे हैं और आज रायवाला कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के बूथ अध्यक्षों, बूथ डेलीगेटों व ज़िला सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसकी सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी गई और जल्द ही ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक कार्याकारिणी का चुनाव किया जायेगा।

महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि सर्व सम्मति से सभी कांग्रेस जनों ने ब्लॉक चुनाव अधिकारी राकेश नेगी को बूथ अध्यक्षों व बूथ डेलीगेटों के चुनाव का प्रस्ताव दिया गया।

कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, विजय पाल रावत, प्रदेश सचिव मदन कुमार शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद राकेश मिया, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, राहुल रावत, धर्मेंद्र गुलियाल, पार्षद मनीष अरविंद जैन प्रवीण जैन, रुकम पोखरियाल, दौलत चौहान शर्मा, बुरहान अली, इमरान सैफी, योगेश शर्मा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, सुमित त्यागी, गौरव राणा, नीरज चौहान, पार्षद राधा रमोला, सरोज देवराडी, रोशनी, विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, सावित्री देवी, सूरज बिश्नोई, मॉटी आदि मौजूद रहे।

जयदत्त शर्मा फाउंडेशन एक माह तक आयोजित करेगा रक्त जांच शिविरः कालिया

प्रसिद्ध समाजसेवी जयदत्त शर्मा की स्मृति में एक माह तक निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत 29 मई से होगी, जिसमें 10 हजार लोगों की निशुल्क रक्त जांच की जानी है। यह जानकारी जयदत्त शर्मा फाउंडेशन के डायरेक्टर व कार्यक्रम के संयोजक प्रतीक कालिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।

बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मासिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है, चरणबद्ध श्रंखला में 30 जून तक नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न मलिन बस्तियों सहित विभिन्न वार्डो में क्षेत्रीय पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कालिया ने बताया कि कई चरणों में आयोजित होने वाले कैंपों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एक टास्क फोर्स भी गठित की गई है। जिसका संयोजक नितिन सक्सैना को बनाया गया है। बताया कि विभिन्न आयोजित होने वाले कैम्पों के दौरान बतौर मुख्यातिथि
वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर प्रदीप कोहली, इन्द्र गोदवानी संजय व्यास, श्रवण जैन आदि उपस्थित रहे।

यात्रियों से फर्जीवाड़ा करने पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक, श्याम सोंधिया पुत्र गणेश प्रसाद निवासी रामकुई थाना चोरहटा जिला रीवा, मध्यप्रदेश की ओर से तहरीर दी गई है। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके व उनके साथ बस में आये अन्य तीर्थयात्रियों से चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन बनाने के नाम पर 250 रूपये प्रति व्यक्ति लिये गये। बताया कि कुछ 13 हजार 805 रूपये अज्ञात व्यक्ति ने सभी से एकत्र किये और रजिस्ट्रेशन बनवाकर दिया।

पीड़ित तीर्थयात्री ने बताया कि जब भद्रकाली पुलिस चेक पोस्ट पर बस पहुंची तो सभी के रजिस्ट्रेशन की जांच की गई। जिसमें छह तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए गए। इसके चलते चारधाम पर जाने नहीं दिया गया।

मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी करने पर आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा पंजीकृत किया है।

कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज हुई बैठक

छिद्दरवाला चौक पर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के मद्देनज़र ब्लॉक कांग्रेस रायवाला के ब्लॉक चुनाव अधिकारी शरत शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
ब्लॉक चुनाव अधिकारी शरत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत आज रायवाला ब्लॉक कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों व बूथ डेलीगेटों के चुनाव के लिये सर्वसम्मति से नाम लिये गये व सर्वसम्मति निर्वाचित घोषित किये गये इसके पश्चात द्वितीय चरण में ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य का चुनाव होगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है इसके तहत इसमें चुनाव किये जा रहे हैं और आज रायवाला कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के बूथ अध्यक्षों, बूथ डेलीगेटों व ज़िला सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया और जल्द ही ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक कार्याकारिणी का चुनाव किया जायेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, गोकुल रमोला, रूकम सिंह पंवार, सतेंद्र सिंह, धीरज थापा, मोहन सिंह डोबलियाल, विजय सिंह बिष्ट, अंशुल त्यागी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, राकेश जोशी, कमल रावत, प्रवीण बिष्ट, रवि राणा, रोशन व्यास, रघुनाथ सिंह, भरत सोलंकी, हरी सिंह राणा, तेजपाल सिंह कलूडा, अर्जुन थापा, सूरत रांगढ आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मणझूला पुलिस ने गंगा तट पर शराब का सेवन करने पर सात लोगों का काटा चालान

लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर संतसेवा घाट तथा राधेश्याम घाट से सात पर्यटकों का चालान किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम को गस्त व चेकिंग के दौरान संत सेवाघाट तथा राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे सात व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपियों के नाम मनोज कुमार निवासी साहपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, सुभाष निवासी ग्राम जलालपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, उमेश कुमार निवासी बुलंदशहर जिला बुलंदशहर, मौला वर्मा निवासी ग्राम पिसावा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, भारत सिंह निवासी सरोजिनी नगर दिल्ली, भुवन निवासी हुमायूंपुर दिल्ली और जॉनी निवासी हुमायूंपुर दिल्ली के रूप में कराई है।