ललित मोहन मिश्र ने नगर युवा उद्योग व्यापार के अध्यक्ष और महामंत्री बनाएं

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र द्वारा नगर युवा उद्योग व्यापार के अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की है। अध्यक्ष शिवम टुटेजा एवं महामंत्री शिवम अग्रवाल को नियुक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया।
युवा व्यापार मण्डल की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि दोनों युवा व्यापारियो के हितों के लिए संघर्ष करते रहे है तथा सदा व्यापार मण्डल के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में व्यापार मण्डल को मजबूत बनाने ने अपना सहयोग देंगे।
इस अवसर पर रवि जैन, जिला संयुक्त महामंत्री पवन शर्मा, घाट रोड के महामंत्र मनोज टुटेजा, आशु, अभिषेक शर्मा, मयंक अरोड़ा, रोहन खुराना, जगमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

बूथ जीता तो समझों चुनाव जीता, विस अध्यक्ष ने किया बूथ का सत्यापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सोमवार को रायवाला के गौहरीमाफी बूथ का सत्यापन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूथ को सशक्त करना अत्यंत जरूरी है चुनाव की दृष्टि से यदि बूथ पर सफलता मिल गई तो समझो चुनाव में भी सफलता मिल गई।
बूथ सत्यापन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने रायवाला के गौहरीमाफी बूथ मे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही है उन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं का है जिससे आम जनमानस योजनाओं का लाभ उठा सके। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं चलाई गई है जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने मुक्त वैक्सीन उपलब्ध करायी साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, उज्वला योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक ऐसी योजना है जिससे देश में करोड़ों एवं प्रदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विगत साढ़े चार वर्षों में मोटर मार्गाे का जाल बिछा है, घर-घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो रही है, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त है इसके साथ ही नमामि गंगे, एमडीडीए आदि के माध्यम से भी अनेक कार्य किए गए हैं जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, स्थानीय प्रधान रोहित नौटियाल, बूथ सह सयोजक राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, भगवंत सिंह संधू, रमेश कंडारी, राजेंद्र चौहान, वीरेंद्र गोनीयाल, निर्मला नौटियाल, जगत सिंह रावत, कल्याण सिंह, कमल कुमार, धीरज, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

ऐतिहासिक स्थल पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया

तिरंगा झंडा जिस शान से लहराता है उसे देखकर हर भारतवासी का हृदय भावों से भर जाता है। देश के प्रति समर्पण और प्रेम का संचार मन में होता है। इसी भाव को प्रेरित करने के लिए त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में एमडीडीए द्वारा स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अनावरण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।
देश की आजादी एवं उसकी आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान ध्वजारोहण स्तंभ के शीर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया गया और तिरंगे को सलामी दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्विच दबाकर झंडे का आरोहण किया एवं झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान से पूरा त्रिवेणी घाट गूंज उठा। मौजूद लोगों की आंखों में तिरंगे को फहरता देख एक अलग सी ही चमक दिखी।
बता दें कि यह तिरंगा झंडा 101 फीट ऊंचा 20 फीट चैड़ा और 30 फीट लंबा बनाया गया है। इसके साथ झंडे के लिए फोकस्ड लाइट्स भी लगाई गयी है। इसका सीधा फोकस तिरंगे पर पड़ेगा। हाइमास्क पोल पर लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में देश का राष्ट्रीय ध्वज खूबसूरत नजर आएगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। आंखों के सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है।उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि हर कोई इस तिरंगे के लिए आहुति देने को तैयार रहता है। तिंरगे को देखकर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी। देश के लिए मरने मिटने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, सहायक अभियंता पूर्णानंद बहुगुणा, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, डीपी रतूड़ी, कविता शाह, अनीता तिवारी, उषा जोशी, सुमित पवार, कविता शाह, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना अनीता रैना, सुंदरी कंडवाल आदि उपस्थित थे।

योगनगरी में कांग्रेस के दिग्गज खोजेंगे जीत की राह, विधानसभा चुनाव को लेकर तय होगा एजेंडा

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर का शुभारंभ ऋषिकेश में हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक व जिले के पदाधिकारियों से कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली।

ऋषिकेश में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर के प्रथम दिवस में भाग लेने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सभी के असीम स्नेह से मैं अभिभूत हूं और सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पहले दिन पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा 2022 का विधानसभा चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों को अभी से जुटने के निर्देश दिए। गोदियाल ने पदाधिकारियों को जल्द वार्ड ईकाइयों को गठित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रदेश में किए गए संगठनात्मक बदलाव का असर उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नजर आना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार में मुख्यमंत्री बदले जाने के अलावा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राज्य की जनता को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।

योगनगरी ऋषिकेश में कांग्रेस के दिग्गज विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का रोड मैप तैयार करेंगे। कांग्रेस के विचार मंथन शिविर में पार्टी के घोषणापत्र, जनता से जुड़े अहम मुद्दे, नाकामियों पर भाजपा सरकार को घेरने, जनसंपर्क अभियान और चुनावी प्रचार जैसे विषयों पर मंथन होगा। कांग्रेस विचार मंथन शिविर के साथ राज्य में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। नेतृत्व परिवर्तन, आरटीपीसीआर जांच घोटाले और कोविड की अधूरी तैयारियों को लेकर कांग्रेस पहले ही सत्तारूढ़ दल भाजपा को घेरने का पूरा प्रयास कर रही है। ये कांग्रेस को भी पता है कि केवल सरकार की नाकामियों को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए विचार मंथन शिविर में पार्टी के घोषणापत्र तैयार करने के लिए विभिन्न इकाइयों और कमेटियों के पदाधिकारियों से मिलने वाले सुझावों को तवज्जो दिया जाएगा।

आम जनता की नब्ज टोहने के लिए बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ बैठकों का रोस्टर तैयार करने को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति भी शिविर में तय होगी। सबसे अहम शिविर में कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का गुर बताए जाएंगे।

कांग्रेस के तीन दिवसीय मंथन शिविर के दौरान प्रत्येक दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तीन सत्रों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के प्रथम सत्र में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेपा प्रतिपक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,राजेश धर्माणि, दीपिका पांडे, किशोर उपाध्याय प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रोफेसर जीतराम भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़ ,रणजीत रावत, करण मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्भात,राजेंद्र भंडारी मयूख मेहर, विजय सारस्वत नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

शाॅर्ट की चपेट में आए दुकानदारों से मिले स्पीकर, ली पूरी जानकारी

ऋषिकेश के हरिद्वार मार्ग स्थित बड़ी मंडी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्टसर्किट की जांच अब विद्युत विभाग को करनी होगी। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने घटना के बाद मौके पर जाकर पीड़ितों से पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच के निर्देश दिए। वहीं, जिला प्रशासन को प्रभावितों को उचित मुआवजा देने को कहा।

दरअसल, शॉर्ट सर्किट होने से 5 दुकानों में आग लग गई। जिनमें महेंद्र कुमार मद्धेशिया, आकाश मद्धेशिया, बादल जायसवाल, राशिद और इरफान की पान भंडार, फलों की दुकान सहित एक फुटकर की दुकान थी। अग्निशमन टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इससे पहले पांचों दुकानों का सामान आग में जलकर राख हो गया। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

मौके पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने आग लगने से होने वाली हानि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही उप जिलाधिकारी को दूरभाष पर प्रभावित दुकानदारों की हानि का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने की बात कही। वही, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को अग्निकांड मामले की जांच के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, मंडी समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गिरीश छाबड़ा, विनोद जयसवाल, दीपक भारद्वाज, सुमित पवार, विवेक तिवारी, चंद्रभान, ऋषि जयसवाल, मनदीप, वरुण सैनी, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

बीएससी, एमएससी सहित नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी डा. खाती की पुस्तक ने भी कीजिए ज्ञान अर्जित

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश (श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस) के रसायन विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डा. पूरन सिंह खाती की पुस्तक Pollutant Dynamics in some of the lakes of Nainital ऐसे युवाओं को समर्पित है, जो वर्तमान में नेट, सेट तथा पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा ‘जल’ विषय पर जो पीएचडी करने की चाह रखते है, उनके लिए वह वरदान का कार्य करेगी। यही नहीं डा. खाती की इस पुस्तक से बीएससी तथा एमएससी के विद्यार्थियों को भी उचित लाभ मिलेगा।

डा. पूरन सिंह खाती ने इस पुस्तक को बहुत ही सरल और सहज भाषा में लिखा है इसमें उनके शोध कार्य सम्मिलित है। बतौर डा. खाती बताते हैं कि यह पुस्तक में जल से संबंधित सभी जानकारियां है, इसे विद्यार्थी गूगल पर भी सर्च कर पढ़ सकते है।

इस किताब में डॉक्टर खाती डॉक्टर खाती ने विशेष रुप से उन झीलों का वर्णन किया है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, खुरपा ताल तथा सात ताल इन पांच लेखों में डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य किया है। आपको बता दें कि डॉक्टर खाती ने अपना शोध कार्य सुपरवाइजर प्रोफेसर एस पीएस मेहता डीएसबी केंपस नैनीताल कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के निर्देशन में किया है।
डॉक्टर खाती ने वाटर से संबंधित कार्य आईआईटी रुड़की, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर तथा डब्ल्यूटीए नोएडा तथा डीएसबी परिसर नैनीताल मैं किया है।

एम्स के साथ निगरानी कमेटी की मासिक बैठक में इन बिंदुओं पर हुई बात

उत्तराखंड जन विकास मंच व एम्स प्रशासन ऋषिकेश के मध्य हुए समझौते के अंतर्गत बनी निगरानी समिति की मासिक बैठक एम्स ऋषिकेश मैं संपन्न हुई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ यथाशीघ्र निर्णय लिए जाने की सहमति बनी।

जिसमें उत्तराखंड जन विकास मंच के वार्ताकार प्रतिनिधि विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश कपरूवान व राकेश शर्मा ने पुरजोर तरीके अपने एजेंडे को एम्स प्रशासन ऋषिकेश के सम्मुख रखा और एम्स प्रशासन व मंच के मध्यनिम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

1-एम्स प्रशासन द्वारा पूर्व में निष्कासित कर्मचारियों की वापसी के संदर्भ में यथाशीघ्र कदम उठाया जाए।
2-ऐम्स प्रशासन द्वारा नो आंदोलनकारियों के ऊपर जो भी आपराधिक मुकदमे दर्ज कराए गए हैं उन्हें यथाशीघ्र वापस लिया जाए।
3-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर एम्स ऋषिकेश के अधीन आ गए हैं पूर्व में जो स्वास्थ्य कार्मिक इसमें कार्य कर रहे थे उन्हें एम्स ऋषिकेश द्वारा प्राथमिकता के आधार पर रोजगार हेतु नियोजित किया जाए।
4-ऋषिकेश व उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों से आने वाले रोगियों के उपचार हेतु चिकित्सा सुविधा की सुगमता बनाने के लिए के एम्स प्रशासन ऋषिकेश को यथोचित कदम उठाने चाहिए।

महिलाओं ने किया स्पीकर को सम्मानित, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्र में उनके द्वारा कराये जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मीरा नगर, बापू ग्राम, मालवीय नगर, रायवाला आदि क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष भेंट की गई साथ ही क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे चैमुखी विकास के लिए का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में सभी जगह सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित कई विकास कार्य निरंतर गति से कराए जा रहे हैं, कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान स्थानीय विधायक ने प्रत्येक व्यक्ति का हाल जाना एवं दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे रहे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद एवं स्नेह ही है जो कि क्षेत्र के विकास कार्य एवं जनता की सेवा करने के लिए उन्हें ऊर्जा प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनकी जिम्मेवारी है एवं क्षेत्र का विकास करना जनता के प्रति उनका कर्तव्य है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई भी समस्या हो उन्हें आकर अवश्य अवगत करें।

इस अवसर पर पार्षद अनिता प्रधान, लक्ष्मी गुरुंग, प्रिया ढकाल, सरिता बिष्ट, किरण त्यागी, सीमा रस्तोगी, पुष्पा मिश्रा, सुनिता शर्मा, रविंद्र राणा, ऋषिपाल, भूपेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे।

कुंभ मेला2021ः सर्विलांस सिस्टम व एसडीआरएफ के लिए सीएम ने स्वीकृत किए 20 करोड़

कुम्भ मेला 2021 के अंतर्गत सर्विलांस सिस्टम के अधिष्ठान तथा एसडीआरएफ हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 20 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही जनरल टैंटेज कार्य हेतु 11 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 4 करोड़ 77 लाख की स्वीकृति प्रदान की, तथा नगर निगम ऋषिकेश में सॉलिड वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हेतु 2 करोड़ 89 लाख की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 1 करोड़ 16 लाख की धनराशि निर्गत करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कुम्भ मेला-2021 के अन्तर्गत 23 सैक्टरों में प्रस्तावित चिकित्सा व्यवस्थाओं के कार्य हेतु 27 करोड़ 43 लाख की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़ 97 लाख की धनराशि निर्गत करने की स्वीकृति दी है।

ऋषिकेश की प्रतिभावान कात्यायनी व शिल्पा हुई सम्मानित

उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ-साथ उनको सम्मानित कर प्रोत्साहित करने की परंपरा को जारी रखते हुए अतंर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने दिल्ली में जज बनकर देवभूमि को गौरवान्वित करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल को सम्मानित किया। उधर ऋषिकेश की बेटी शिल्पा भाटिया के सांख्यिकी अधिकारी बनने पर उसका भी महासभा की और से अभिनंदन किया गया।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने देहरादून रोड स्थित शिल्पा भाटिया के आवास पर जाकर उसकी सफलता पर उनका अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर डॉ नेगी ने कहा कि अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पद के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर योग नगरी की होनहार बेटी शिल्पा ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उन्होंने शिल्पा की मां श्रीमती नीलम भाटिया के संघर्षों को भी सलाम किया।इससे पूर्व महासभा के पद्दाधिकारी प्रगति विहार स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल के आवास पर पहुंचे जहां उनकी पुत्रवधू कात्यायनी शर्मा कंडवाल के दिल्ली में जज बनने पर महासभा की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं माता रानी के चित्र को भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर डॉ शशी कंडवाल, मीनाक्षी भाटिया, उत्तम सिंह असवाल, अंकित नैथानी, मयंक भट्ट, मनोज रौतेला आदि उपस्थित थे।