एनएसएस कैंप में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

ऋषिकेश।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के कैंप के अंतिम दिन भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने छात्राओं को समाज सेवा और स्वच्छ समाज निर्माण को प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर समाजसेवी सरदार मंगा सिंह, उपप्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत, प्रियंका बाल्मीकि, लखबिन्दर सिंह, रंजन अंथवाल, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, नवीन मैन्दोला, सुशील बड़थ्वाल, ज्योति शर्मा, नेहा ध्यानी, रमेश बुटोला, नितिन जोशी, साधना, लक्की, राजेश शर्मा, सोहन लाल, किशन थापा, विशाल गोयल, आशु बुटोला आदि मौजूद थे। उधर, आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के एनएसएस कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्राओं ने दी। अंतिम दिन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जोशी ने मोबाइल से स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, केशवानंद ममगाईं, आरपी नौटियाल, विनोद पंवार, सुरेश लाल, अमन कुमार, विकाश शाह, शिवानी वर्मा, शिवानी भारती गीता थापा, रजनी शर्मा, राहुल क्षेत्री, अंजली तड़ियाल सहित अन्य मौजूद थे।

स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी सभागार की सीढ़ी से ग्रिल उड़ा रहे चोर

ऋषिकेश।
नगर पालिका ऋषिकेश ने उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी की स्मृति में पालिका परिसर में ही एक हॉल का निर्माण कराया था। नगर के बीचोबीच स्थित हॉल का लाभ स्थानीय लोग लेते आ रहे हैं। शादी जैसे कार्यक्रम भी हॉल में होते हैं लेकिन इन दिनों हॉल के ऊपर जाने के लिए सीढ़ी की ग्रिल लगातार कम हो रही है। एक छोर की सीढ़ी में तो लंबे हिस्से से ग्रिल गायब हो चुकी है।
सीढ़ी की ग्रिल लगातार कम होने की जानकारी पालिका प्रशासन के पास भी नहीं है। लोहे से निर्मित ग्रिल की कीमत महज कुछ हजारों में होगी लेकिन सीढ़ी से उतरते लोगों के लिए लगाई गई ग्रिल की कीमत लोगों के जान की कीमत से जुड़ी होने से स्वत: ही बढ़ जाती है।

कार और बोलेरो की भिड़ंत में युवक की मौत

नरेन्द्रनगर-भद्रकाली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
ऋषिकेश।
मुनिकीरेती थाने के एसओ रवि कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार शाम सवा चार बजे दिनेश सिंह रावत (46) निवासी इन्द्रप्रस्थ लेन नंबर 13, अपर नत्थनपुर देहरादून अपनी मारुति कार (यूए 07पी 3483) से अपने गांव से देहरादून लौट रहे थे। तभी भद्रकाली मंदिर से कुछ पहले ही एक मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो (यूके09जीए 0052) से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल युवक और बोलेरो सवार दो लोगों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश रावत को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। घायलों में जयपाल सिंह रावत (58) निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी नई टिहरी और श्रद्धा (21) निवासी संजय विहार कॉलोनी देहरादून शामिल हैं। एसओ ने बताया कि बोलेरो वन विभाग नई टिहरी की थी जो टिहरी जा रही थी।

निर्मल अस्पताल में 60 दिव्यांगों को लगाए कृत्रित अंग

ऋषिकेश।
निर्मल अस्पताल में सोसायटी फॉर ह्यूमन वेलफेयर एंड एम्पावरमेंट के सहयोग से दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन 60 दिव्यांगों को अंग प्रत्यारोपित किए गए। दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ, पैर लगाए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अंग प्रत्योरोपित किए। अस्पताल के प्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार तक डेढ़ सौ दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया है। रविवार को भी अंग प्रत्योरोपित किए जाएगे। इस अवसर पर करमजीत सिंह, सुभाषचन्द्र ध्यानी, प्रदीप बख्शी आदि उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे दीप शर्मा

ऋषिकेश।
नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा अब विधानसभा चुनाव 2017 लड पायेंगे। चुनाव आयोग ने उनके उपर से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रतिबंध वापस ले लिया है। गौरतलब है कि पिछले माह चुनाव आयोग ने निर्वाचन संबधी पत्रावली जमा नही करने के चलते कुछ नेताओं पर विधानसभा चुनाव 2017 के लड़ने पर रोक लगा दी थी। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग को समय से पत्रावली जमा करा दी गई थी। लिपिकीय त्रुटि के कारण चुनाव आयोग ने उनके नाम को जारी कर दिया था। जिस पर उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा। जिसपर आयोग ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए चुनाव लड़ने के योग्य पाया है।
पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है। उन्हें साढे सत्रह हजार वोट मिले थे। इस बार उन्हें कांग्रेस से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस से टिकट मिलने की दौड़ में वह सबसे उपर है। सूत्रों की मानें तो पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को कांग्रेस टिकट दे सकती है। वह तीन बार बतौर निर्दलीय पालिका ऋषिकेश का चुनाव जीतते आ रहे है।

प्रधानपति के खिलाफ केस दर्ज

ऋषिकेश।
प्रधान शोभा रावत के पति विवेक रावत के खिलाफ पुलिस ने असंसदीय शब्दों प्रयोग के आरोप में केस दर्ज किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला नौटियाल ने प्रधान पति के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर असंसदीय शब्दों के प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्रतीतनगर ग्राम पंचायत की ओर से रायवाला बाजार में बनाई जा रही दुकानों में धांधली की शिकायत पूर्व सैनिक संगठन ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार ऋषिकेश सरिता आर्य जांच करने रायवाला आईं थीं। इस दौरान सैनिक संगठन के साथ में उर्मिला नौटियाल भी पहुंची थीं। आरोप है कि प्रधानपति ने उनके साथ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सीसी नैथानी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

गुजरात की कंपनी खरीदेगी टीएचडीसी की बिजली

ऋषिकेश।
मंगलवार को बड़ोदरा में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड व गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों ने 63 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट की पावर खरीद के करार पर हस्ताक्षर किये। गौरतलब है कि टीएचडीसी गुजरात के पाटन जिले में 50 मेगावाट विंड पावर के क्षेत्र में कार्य कर रही है। 63 मेगावाट विंड पावर गुजरात के ही द्वारिका जिले में लगाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से उत्पादन होने वाली बिजली की खरीद को लेकर मंगलवार को दोनों कंपनियों ने आपस में समझौता किया।
द्वारिका प्रोजेक्ट से 135 मिलियन यूनिट का वार्षिक उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय माथुर और जीयूवीएनएल के महाप्रबधंक शैलेजा वाछराजानी ने समझौते पत्र में हस्ताक्षर किये। मौके पर टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक राजीव ढल, कंपनी सचिव एसक्यू अहमद, जीयूवीएनएल के महाप्रबधंक केपी जांगिड, एएन खंभाटा वीटी पटेल आदि मौजूद थे।

नगर पालिका ऋषिकेश को मिलेगा नगर निगम का दर्जा

ऋषिकेश।
चुनावी मौसम में हरीश रावत सरकार ने ऋषिकेश को नगर निगम का तोहफा दिया है। मंगलवार को देहरादून में हुई कैबिनेट बैठक में नगर पालिका ऋषिकेश को नगर निगम का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इससे ऋषिनगरी में खुशी का माहौल है। कांग्रेसी जहां राज्य सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताकर जश्न मना रहे हैं। वहीं, भाजपा इसे महज चुनावी शिगुफा बता रही है। मंगलवार को कैबिनेट में जैसे ही कैबिनेट से नगर निगम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली ऋषिनगरी के लोगों ने निर्णय का स्वागत किया। सोशल साइटों पर फैसले को लेकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

अधिसूचना जारी होते ही पालिका बोर्ड होगा भंग
नगर पालिका ऋषिकेश को नगर निगम का दर्जा देने के प्रस्ताव पर अधिसूचना जारी होने के बाद पालिका बोर्ड स्वत: ही भंग हो जाएगा। एक-दो दिन में आचार संहिता लगने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में सूत्र मंगलवार रात ही अधिसूचना जारी होने के कयास लगा रहे हैं।

कांग्रेस ने की आतिशबाजी, बजे ढोल-नगाड़े
शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले से नगर क्षेत्र की सुविधाओं में इजाफा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई और लाइट व्यवस्था दुरस्त होगी। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। जश्न मनाने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, जयेन्द्र रमोला, सभासद अरविन्द जैन, मदन मोहन शर्मा, बृजेश निगम, मुमताज हाशिम, विवेक तिवाड़ी, गौरव राणा, गौरव झा, सौरभ नैथानी, जितेन्द्र पाल, राजकुमार तलवार, मृत्युंजय राजभर, अजय धीमान, मनोज त्यागी, अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, अमन शर्मा, अशोक शर्मा, नरेन्द्र चौहान आदि शामिल थे।
101
भाजपा ने महज चुनावी शिगूफा बताया
भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को पांच साल बाद उनके क्षेत्र का ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि ऋषिकेश को पहले ही नगर निगम बनाया जाता तो कुछ लाभ मिलता। एक-दो दिन में चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में यह सिर्फ चुनावी शिगुफा है। वैसे भी बापूग्राम, शिवाजी नगर के लोगों की पहली मांग राजस्व ग्राम बनाने की थी। राज्य सरकार ने एक बार फिर लोगों की आंखों में धूंल झोंकने का काम किया है।

राज्य आंदोलनकारी ने महज घोषणा कहा
राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी ने नगर निगम का दर्जा मिलने को महज चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को लेकर बजट स्वीकृत करने और खातों में पैसा आने की घोषणा की थी लेकिन आज तक सीएम की घोषणा धरातल पर नहीं उतरी है। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। उन्होंने नगर निगम की घोषणा को चुनावी घोषणा करार दिया। कहा कि झूठी घोषणा करने और धरातल पर कार्य नहीं करने पर जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाएगी।

जताया संदेह, कहा-नहीं हुआ है प्रक्रिया का पालन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और नगर उद्योग व्यपार मंडल के महामंत्री जयदत्त शर्मा ने ऋषिकेश को नगर निगम बनाए जाने का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के निर्णय पर संदेह भी जताया है। उन्होंने कहा कि महज चुनावी लाभ लेने के लिए सरकार दिखावा कर रही है। उनका कहना था कि नगर निगम बनने के लिए एक लाख की आबादी का मानक है। वन क्षेत्र को शामिल कराए जाने के लिए लोगों की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया है। ऐसे में वन क्षेत्र अभी तक नगर निगम में शामिल ही नहीं हुए हैं। बापूग्राम का मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है जिसका कोई निर्णय नहीं आया है। नगर निगम बनाए जाने का प्रस्ताव डीएम, कमिश्नर के माध्यम से सरकार को भेजने का प्रावधान है लेकिन इस प्रकिया का भी यहां पालन नहीं हुआ है। ऐसे में यह सिर्फ राज्य सरकार का चुनावी शिगुफा है।

आईडीपीएल के बंद करने के फैसले से लोजपा नाराज

शहर में रैली निकालकर तहसील में किया प्रदर्शन

ऋषिकेश।
लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.केएस बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन से रैली के रूप में तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आईडीपीएल के बंद करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री बंद होने से वर्तमान में रह रहे परिवारों के आगे आर्थिक संकट आ जाएगा। इसके अलावा पार्टी ने राप्ती गंगा एक्सप्रेस के ऋषिकेश से संचालन की मांग, एक्सप्रेस गाड़ियों में बढ़े कोच, हरिद्वार से चलने वाली गाड़ियों का ऋषिकेश से हो संचालन, वर्ष 2000 के साक्ष्यों के आधार पर बने जाति प्रमाण पत्र, विभागों में खाली पड़े अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के पदों को बैकलॉग कोटा से तत्काल पूरा कराया जाए, देश भर के निजी संस्थानों में आरक्षण पर नौकरी दिए जाए की मांग की। एक माह के भीतर मांगें पूरा न होने पर पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव भोपाल सिंह, अजय सिंह, सुमित चौरसिया, अनिल मिश्रा, पप्पू ठेकेदार, सीताराम, मदनलाल जाटव, अमित मोहन, बबलू लाल, ऋषि पाल, रणवीर सिंह चौहान, नूरहसन, माया देवी, संगीता रावत, धनवती, कमला रावत, शकुंतला बिष्ट, सोनिका, ममता भट्ट, गीता देवी, आशा भंडारी, मीना जोशी, श्यामबहादुर, शान्ति गोस्वामी, सरिता देवी, सरोज देवी, काजल, मिथलेश, लक्ष्मी देवी, रूपा सैनी, सरोजनी देवी, गुड्डी देवी, सीमा देवी, कमलेश सहित अन्य शामिल थे।

आईडीपीएल को बंद करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईडीपीएल को बंद कर बेचने का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
शनिवार को कृष्णानगर कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के आईडीपीएल को बंद करने और बेचने के निर्णय की आलोचना की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाये। कहाकि चुनाव में आईडीपीएल के रिवाइवल का वादा करने वाली भाजपा अब इसे बंद कर बेचने की तैयारी कर रही है।
खरोला ने कहा कि ऋषिकेश के लोगों को केन्द्र सरकार के निर्णय से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने आईडीपीएल फैक्ट्री को बंद करने व बेचने का विरोध किया। केन्द्र सरकार से आईडीपीएल के रिवाइवल की मांग की। मौके पर दीपक धमांदा, राजेश व्यास, मानवेन्दर कंडारी, मधु जोशी, प्रदीप चंद्रा, आशु नेगी, दिनेश मास्टर, अजय अग्रवाल, रघुवर दयाल, शिवला, विजेन्द्र, महेन्द्र, उत्तम कुमार, राजेंद्र, भगत सिंह आदि मौजूद थे।