वूमेंस क्लब ने करवाचौथ उत्सव मनाया

ऋषिकेश।
ऋषिकेश वूमेंस क्लब ने करवाचौथ मनाया। उन्होंने असाध्य महिला की बेटी की शादी को सहायता राशि भी दी। नम्रता गुप्ता को करवाचौथ क्वीन से नवाजा गया।
शुक्रवार को नीरज भवन में वूमेंस क्लब ने मनोरंजन प्रोग्राम आयोजित किया। पंचुअल्टी प्रोग्राम में रमा शर्मा ने पहला, गरिमा नागपाल ने दूसरा व इंदु सिंघल ने तीसरा स्थान पाया। दिमाकी प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पहला व सीमा जेटली ने दूसरा स्थान पाया। जबकि नम्रता गुप्ता ने करवा चौथ क्वीन ने पहला व सीमा गर्ग ने दूसरा स्थान हासिल किया।
108
इस दौरान असाध्य महिला की बेटी की शादी में सहायता स्वरूप 5100 रूपये की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, महासचिव पूनम शर्मा, माधुरी अग्रवाल, रीना तायल, रीता अरोडा, शर्मिष्ठा पटेल, निधि बडोला, पूर्णिमा शर्मा, रमा शर्मा, कमला गुनसोला आदि उपस्थित थे।

आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

ऋषिकेश।
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकिशोर भटट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरिद्वार से देहरादून लौट रहे प्रदेश अध्यक्ष ने नेपाली फॉर्म तिराहे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
शुक्रवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र किशोर भटट ने कार्यकर्ताओं को बताया कि नवंबर में आप के राष्ट्रीय नेता अरविन्द केजरीवाल की हरिद्वार में रैली प्रस्तावित है। जिसकी तैयारियों को अंतिमरुप दिया जा रहा है।
107
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रथमबार क्षेत्र आगमन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, उमा सिसौदिया, श्याम बाबू पांडेय, राव नसीम, नवीन पिरशाली, अमित विश्नोई, दिनेश अग्रवाल गौरव कौशिक, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

विवाद के बाद पहलीबार हुई कर समिति की बैठक

पुरानी समितियां बहाल करने पर पालिका में हो चुका है विवाद

ऋषिकेश।
नगर पालिका ऋषिकेश में भवन कर समिति की बैठक आयोजित हुई। पूर्व में पालिका समितियों के चुनाव निरस्त होने पर विवाद गहरा गया था। शुक्रवार को विवाद के बाद पहली बार बैठक आयोजित हुई।
शुक्रवार को नगर पालिका ऋषिकेश में भवन कर समिति की बैठक में 70 से अधिक फाइलों का निस्तारण किया गया। कर समिति बैठक की अध्यक्षता सभासद शिवकुमार गौतम ने की। बताया कि बैठक में तीन सदस्य मौजूद रहे। सोमेश्वर नगर, शास्त्री नगर व बनखंडी के मामले कर समिति ने निपटाये।
106
गौरतलब है कि पुरानी समिति को बहाल करने के विरोध में पालिका में विवाद हो गया था। मामला कोतवाली में भी दर्ज हुआ था। विवाद के बाद पहलीबार कर समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बृजपाल राणा, अशोक पासवान मौजूद रहे।

स्कूल की शिक्षिका आईफोन सिक्स चुराया

ऋषिकेश।
ढालवाला-चौदह बीघा के एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का एक युवक आईफोन सिक्स चुरा लिया है। ट्रेस कर युवक से शिक्षिका ने मोबाइल हासिल कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूल में एक युवक अपने दो विदेशी मित्रों के साथ डॉक्यूमेंट्री बनाने गया। डॉक्यूमेंट्री बनाने के बाद युवक मौके से चला गया। इस बीच शिक्षिका ने अपना मोबाइल चेक किया तो उसका मोबाइल गायब मिला। शिक्षिका का मोबाइल चूंकी एप्पल कंपनी का था जो कि ट्रेस हो जाता है।
105
महिला ने मोबाइल ट्रेस किया तो युवक के पास मोबाइल मिला। युवक के भुल से मोबाइल ले जाने की बात कहकर माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

मरीन ड्राइव बना नशेड़ियों का अड्डा

बैचों के आसपास पड़ी रहती हैं चिलम, भांग और शराब की खाली बोतलें
असामाजिक तत्वों के चलते मरीन ड्राइव पर घूमने जाने से घबरा रहे लोग

ऋषिकेश।
शहर का मरीन ड्राइव नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। यहां शाम होते ही नशेड़ियों की महफिल जम जाती है। बैंचों के आसपास शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल ग्लास, नजकीन आदि के पैकेट, चिलम, भांग इसकी गवाही देने के लिए काफी हैं। ऐसे में घूमने आने वाले लोग असहज महसूस करते हैं। कई बार महिलाओं और युवतियों से अभद्रता की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। त्रिवेणीघाट से बैराज के बीच गंगा किनारे मरीन ड्राइव बना है। शहरवासी और पर्यटक यहां घूमने जाते हैं। कोई सुबह और शाम को वॉक के लिए यहां भीड़ रहती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मरीन ड्राइव पर घूमने वाले लोगों की संख्या में कम हो रही है। कारण शाम होते ही नशा करने वाले लोग यहां सक्रिय हो जाते हैं। इनके डर से महिलाएं और युवतियां यहां जाने से बच रही हैं।
104
स्थानीय निवासी अशोक शर्मा, रंजन अंथवाल, मोहनीश शर्मा, मनीष अरोड़ा का कहना है कि पहले मरीन ड्राइव पर नशेड़ी सक्रिय नहीं थे, जब से पुलिस की गश्त कम हुई है नशेड़ी शाम होते ही मरीन ड्राइव पर कब्जा जमा लेते हैं। कई युवक तो दिन के समय भी नशा करते नजर आते हैं। यह लोग नशा करने के बाद नशेड़ी सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां गमले तोड़ दिए गए थे। डस्टबीन उखाड़ कर फेंक दिए गए। कोतवाल वीसी गुसाईं का कहना है कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी त्रिवेणीघाट को निर्देश दिए जाएंगे कि वे गश्त बढ़ाए। नशेड़ियों की धरपकड़ की जाएगी। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

104a
पुलिस चौकी खुलने का मामला लटका
मरीन ड्राइव की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी, लेकिन पुलिस चौकी का मामला लटका हुआ है। कई बार मरीन ड्राइव पर आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है। नशे के सामान के साथ कई युवकों को पकड़ जा चुका है। अगर यहां पुलिस चौकी खुलती है तो असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।

महिला से अंगूठी और चेन ठगे

बाजार से लौटते वक्त युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना में अंगूठी-चेन लूट ले गए युवक

ऋषिकेश।
परिवार का हर संकट दूर करने का झांसा देकर दो युवकों ने बनखण्डी की एक महिला को सम्मोहित कर अंगूठी और सोने की चेन लूट ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह सवा दस बजे चीता पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को झांसा देकर जेवरात लूट लिए है। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही युवक जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस युवकों की तलाश करती रही, लेकिन युवक पुलिस के चंगुल में नहीं आए।
103
दारोगा मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला को मिले युवकों ने परिवार का हर संकट दूर करने झांसा दिया। इसके बाद महिला युवकों को घर ले गई। जहां महिला की समस्या सुनने के बाद गले से सोने की चेन व अंगूठी निकालकर एक पोटली में रखकर दस कदम आगे बिना मुड़े हुए जाने को कहा। जब महिला पीछे मुड़ी तो दोनों युवक जेवरात लेकर फरार हो चुके। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को और पुलिस को दी।

मुनीम से लूटपाट की घटना के बाद भी नहीं जागी पुलिस
चाहे जो भी वारदातें शहर में हो रही है इसमें चाहे पीड़ित की ही गलती हो तो क्या पुलिस का फर्ज नहीं बनता कि वे पीड़ित के आरोपियों की धरपकड़ करे, लेकिन ऐसा कुछ भी पुलिस नहीं कर रही है। मुनीम से दिन दहाड़े लूट की वारदात के बाद भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ढीली है। यहीं वजह है कि शुक्रवार सुबह दस बजे एक महिला को दो युवकों ने संकट दूर करने का झांसा देकर जेवरात लूट कर बड़ी आसानी से फरार हो गए।

व्यापारी के मौत के मामले में पांच पर हत्या का मुकदमा

तांत्रिक के जरिए जहर खिलाकर हत्या करवाने का लगाया आरोप
पुलिस केस दर्ज कर मामले में शुरू की जांच

ऋषिकेश।
तांत्रिक के जरिए दवा पिलाकर व्यापारी की हत्या कराने के मामले में तांत्रिक समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मालवीय मार्ग निवासी स्वर्गीय व्यापारी बालकृष्ण अरोड़ा के बेटे तरूण अरोड़ा ने पिता के मौत के मामले में तांत्रिक समेत जीजा रवि मनचंदा पुत्र स्वर्गीय हरिओम मनचंदा, चाचा हरिकृष्ण, रेखा मनचंदा, रेनू मनचंदा के खिलाफ हत्या की साजिश रचकर व्यापारी को जहर पिलाकर हत्या के आरोप में केस दर्ज दर्ज कराया है। आरोप है कि 7 अक्तूबर को तुलसी मंदिर के पास तांत्रिक बाबा को आरोपियों ने बालकृष्ण से मिलवाया और पारिवारिक समस्या हल करा देने का झांसा दिया।
101
हरिद्वार ज्वालापुर में रहने वाली बेटी के पास तांत्रिक यह कहकर ले गया और वह अंदर गया जबकि व्यापारी को बाहर ही रहने को कहा। फिर 12 की रात तांत्रिक ने यह कहकर व्यापारी को एक शीशी दी कि इसे पीकर आप की समस्या स्वत: ही दूर हो जाएगी। शीशी पीते ही व्यापारी की तबयित बिगड़ गई और अस्पताल में मौत हो गई। एसएचओ वीएस गुसाईं ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

रायपुर में बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण

देहरादून।
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 15 करोड़ की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण किया गया।
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा अपने सिमित संसाधनों के माध्यम से खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नया मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए प्रदेश मे कई खेल अवस्थापना सुविधाएं मुहैया की गयी हैं इसी के परिपेक्ष में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में 15 करोड़ रू0 की धनराशि से निर्मित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल का लोकार्पण कर प्रदेश होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तथा प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए क्रीड़ा हाल जिसमें कई खेल विधाओं हेतु समर्पित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम जल्द ही प्रदेशवासियों एवं प्रदेश के उदयमान खिलाडियों को नई सौगात देने जा रहे है, जिसके लिए माह नवम्बर 2016 में दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने जा रहे है, जिसमें देहरादून का राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम तथा हल्द्वानी का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। उन्होने कहा कि हम प्रदेश के अन्य जनपदों में भी खेल सुविधाएं मुहैया करा रहे है। जिसके लिए पौडी में रांची स्टेडियम का जीर्णोधार, मसूरी स्थित भिलाडू में स्टेडियम निर्माण कार्य, पिथौरागढ में स्पोर्टस कालेज का निर्माण, मुनस्यारी में प. नैन सिंह सर्वेयर वर्पतारोहण प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन तथा अन्य क्षेत्रों में भी खेल सुविधायें मुहैया कराई जा रही है।

114

इससे पूर्व मंत्री द्वारा स्पोर्टस कालेज में निर्माणाधीन राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होने कार्यदायी संस्था के अधिकारियें को निर्देश दिये है कि इसमें जो भी कार्य शेष है उसे त्वरित गति से पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि स्टेडियम का माह नवम्बर में लोकार्पण किया जा सके। उन्होने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इससे पूर्व मा मंत्री द्वारा स्पोर्टस कालेज संचालन हेतु गठित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज समिति की बैठक की गयी जिसमें स्पोर्टस कालेज के संचालन हेतु पदों की स्वीकृति के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिस पर मा खेल मंत्री द्वारा सचिव खेल को निर्देश दिये कि स्पोर्टस कालेज सोसायटी के संचालन हेतु भरे जाने वाले पदो हेतु समिति का गठन करें जिसके माध्यम से पदो के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मा मंत्री द्वारा बालीबाल मैच का शुभारम्भ किया गया।
विधायक राजपुर राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक खेलों के लिए खेल अवस्थापना सुविधायं मुहैया की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री बधाई के पात्र है। इस अवसर पर पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन सूरत सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज मनोज कुमार शर्मा, सहायक निदेशक खेल एस.के सार्की, ललित भद्री सहित खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

सीएम ने पर्यटन स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम

देहरादून।
कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय। साथ ही राज्य के अन्य ऐसे स्थानों जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, उन्हें चिन्हित कर विकसित किया जाय। पाखरो-कालागढ़-रामनगर रोड़ को शीघ्र तैयार किया जाय।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को सचिवालय में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व एडीबी के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोटद्वार स्थित कण्वाश्रम (राजा भरत की जन्मस्थली) को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि लैन्सडौन आने वाले पर्यटकों को कण्वाश्रम को विकसित कर आकर्षित किया जा सकता है।
113
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि पाखरोंकालागढ़रामनगर सड़क मार्ग को शीघ्र तैयार करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में आवागमन में आसानी होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

तीर्थनगरी के कई इलाकों में पानी का संकट गहराया

आबादी बढ़ने और पुरानी पाइप लाइन होने से आ रही दिक्कत
40 एमएलडी पानी मांग के सापेक्ष मिल रहा 30 एमएलडी पानी

ऋषिकेश।
सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। कई मोहल्लों में लोग पानी की आपूर्ति गड़बड़ाने से परेशान हैं। आबादी बढ़ने और चालीस साल पुरानी पाइप लाइनें होने से दिक्कत आ रही है। शहर को 40 एमएलडी के सापेक्ष 30 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है।
शहर के कई इलाकों में पानी न आने की शिकायत आ रही है। आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी सप्लाई की समयसारिणी गड़बड़ा रही है। ऋषिकेश के पुराने मोहल्लों में ज्यादा दिक्कत है। यहां 40 साल पुरानी पाइप लाइन हैं, जबकि आबादी दोगुनी हो गई है। पानी के कनेक्शन लगातार बढ़ रहे हैं। शिकायत पर जल संस्थान वॉल खोलकर चोक लाइन खोलता है, लेकिन पानी में प्रेशर न होने से सप्लाई सुचारू नहीं हो पानी।
111
शहर के सदानंद मार्ग, मायाकुण्ड, चंद्रेश्वरनगर, चंद्रभागा, पुष्कर मंदिर मार्ग, हीरालाल मार्ग, बनखंडी, शांतिनगर इलाके में सबसे अधिक परेशानी है। यहां मजबूरी में टैंकर लगाने पड़ते हैं। बीते कई सालों से जल संस्थान शहर में नई पाइप लाइन डालने की बात कह रहा है, लेकिन प्रस्ताव शासन में लटका है।

शहर के पुराने मोहल्लों में नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही नलकूप लगाए जा रहे हैं। गर्मियों से पहले ऐसे मोहल्लों में पानी का संकट दूर हो जाएगा। जबकि शहर में पुरानी लाइन बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लो प्रेशर की समस्या से निपटने को वॉल भी बदले जा रहे हैं।
विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता ऋषिकेश