ट्रेनों की रफ्तार बन रही हाथियों का काल

60 किमी प्रति घंटे दौड़ती है दून-हरिद्वार के बीच ट्रेनें
1997 में भी इसी स्थान पर ट्रेन से मारे गये थे दो हाथी

ऋषिकेश।
कांसरो से मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच तीव्र घुमाव और ट्रेन की स्पीड एक बार फिर हाथी के काल का कारण बन रही है। रायवाला में 19 वर्ष पूर्व इसी स्थान पर ट्रेन की चपेट में आने से दो मादा हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
पानी और चारे के लिए हाथी अक्सर इसी पारम्परिक गलियारे का प्रयोग करते हैं। कांसरो-चीला-मोतीचूर कॉरिडोर से ही हाथी राजाजी राष्ट्रीय पार्क से कार्बेट पार्क आते-जाते हैं। दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर कांसरों से मोतीचूर के बीच 1988 से अब तक 24 हाथी ट्रेन की चपेट में आने से जान गवां चुके हैं। 25 किलोमीटर की ये दूरी हाथियों के लिए बेहद संवेदनशील है। मोतीचूर-चीला, कांसरो-मोतीचूर और कांसरो-बडकोट के पारम्परिक गलियारे यहीं से होकर गुजरते हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. रितेश जोशी बताते हैं कि भारत में का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर हुए हादसो में 152 हाथी मारे जा चुके हैं। उत्तराखंड में इनकी संख्या 24 पहुंच गई है। अधिकांश घटनाएं तड़के ही होती हैं, जिसका प्रमुख कारण पानी और चारा है। शनिवार को वैदिकनगर के पास जिस स्थान पर घटना घटी उसके दोनों तरफ खेर, शीशम और रोहणी के पेड़ हैं। साथ ही पानी के स्रोत भी हैं। ये कॉरिडोर राजाजी पार्क को कार्बेट पार्क से जोड़ता है। बताया कि इसी स्थान पर 1997 में गज शिशु को बचाने के प्रयास में दो मादा हथनियों की जान चली गई थी। तीव्र मोड और ट्रेन की स्पीड हाथियों की मौत का कारण बन रही है।

110
रेलवे-पार्क के बीच हुए समझौते पर अमल नहीं
वर्ष 2001 में हुए एक हादसे में मादा हाथी की मौत हुई थी। इसके बाद तत्कालीन राजाजी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक सुनील कुमार दूबे और रेलवे मुरादबाद मंडल के अधिकारियों के बीच दो दिन बैठक चली थी। बैठक में कुछ नियम तय किए गए थे। रेलवे और राजाजी पार्क के अधिकारियों की तय किया गया था कि रायवाला क्षेत्र में एलीफेंट कॉरीडोर से गुजरते समय रेलवे चालक सावधानी बरतेंगे।
पार्क की सीमा में लगभग 18 किलोमीटर ट्रैक पर (डोईवाला-मोतीचूर स्टेशन के बीच) ट्रेन की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। पार्क से गुजरते हुए ट्रैक पर लगातार साइरन बजाना होगा। ट्रैक के किनारे मिट्टी के टीलों का समतल किया जाएगा। रेलवे ने कुछ स्थानों पर ट्रैक के पास समतलीकरण किया। साइरन बजाना और स्पीड कम करने के संकेत भी लगाए, लेकिन लगातार बढ़ते ट्रेनों के दबाव और नए ट्राइवरों के चलते सभी नियम धरे रह जाते हैं। जिस समय यह फैसला लिया गया तब उस समय एक दर्जन सवारी और आधा दर्जन माल गाड़ियों के फेरे ही थे, जो अब दोगने हो गए हैं। ज्यादातर ट्रेनें 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रहती हैं।

दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव बढ़ने से ट्रेनों की स्पीड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहती है। हाथियों की सुरक्षा के लिए पार्क अधिकारियों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाएगा।
प्रमोद कुमार, डीआरएम मुरादाबाद मंडल

रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर कांसरो-मोतीचूर के बीच ट्रेन की स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटे करने और ट्रैक के दोनों ओर मिट्टी के टीलों का समतलीकरण करने पर सख्ती की जाएगी।
सतनाम सोनकर, निदेशक, राजाजी नेशनल पार्क

सिंचाई विभाग कॉलोनी में चला सफाई अभियान

सिंचाई कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा था ज्ञापन
डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित हैं सात परिवारों के सदस्य

ऋषिकेश।
नगर पालिका ऋषिकेश ने रेलवे रोड स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में शनिवार को सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने झाड़ियां काटी। कूड़े के ढेर को उठाया। जहां पानी जमा था वहां दवा का छिड़काव भी किया। कॉलोनी में सात कर्मचारियों के परिवार के सदस्य डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। उन्होंने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता से सफाई कराने को लेकर गुहार लगाई थी।
109
शनिवार सुबह आठ बजे पालिका के दर्जनभर कर्मचारियों ने कॉलोनी में सफाई की। सफाई निरीक्षक सचिन रावत और अरविन्द डिमरी ने बताया कि सिंचाई विभाग की कॉलोनी में झाड़ियां काटने के साथ ही सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर बाद दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने समय-समय पर सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ फॉगिंग कराई जाएगी।

डेंगू के दो और मरीज मिले
सरकारी अस्पताल में शनिवार को डेंगू और टाइफाइड के दो-दो नए मरीज मिले हैं। डेंगू की आशंका पर 21 मरीजों की ब्लड जांच की गई थी। 39 मरीजों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें एक मलेरिया से पीड़ित मिला। मलेरिया का मामला लंबे समय बाद सामने आया है। शनिवार की ओपीडी में 509 मरीजों ने पंजीकरण कराया।

वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

शोभायात्रा में सुंदर झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
विदेशी सैलानियों ने भी शोभायात्रा में लिया हिस्सा

ऋषिकेश।
स्वर्गाश्रम-जौंक में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जीवन में उतारकर समाज को नई दिशा दें। शोभायात्रा लक्ष्मणझूला से शुरू होकर शिव चौक, लक्ष्मणझूला रोड, टैक्सी स्टैण्ड, स्वर्गाश्रम, गंगा चौक, धर्म मार्ग होते हुए लक्ष्मणझूला पर संपन्न हुई।
108
शोभायात्रा में शिव-पार्वती का सुंदर नृत्य सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर समाजसेवी इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, सभासद गजेन्द्र नागर, नवीन राणा, नवनीत राजपूत, भरत लाल, आदेश तोमर, सचिन कुमार, शिवचरण, संदीप कुमार, सचिन, शुभम, बबलू, अजय, महेन्द्र, सोनू, सुनील, चन्द्रपाल, नितिन, रमेश, तिलक राम, विक्की आदि मौजूद थे।

पांच घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान

ऋषिकेश।
शहर के कई मोहल्लों में शनिवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली कटौती के कारण शाम को पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विद्युत वितरण उपखंड हरिद्वार रोड के अंतर्गत 33/11 केवी नगर पालिका और बैराज पशुलोक से जुड़े मेन बाजार, त्रिवेणी घाट, मायाकुंड, बंगाली बस्ती, केवलानंद चौक, बनखंडी, तिलक रोड, मनीराम रोड, अद्वेतानंद मार्ग, हीरा लाल रोड, आवास विकास, गोविन्द नगर, हरिद्वार मार्ग,107 गंगा विहार, गंगानगर, हनुमंत पुरम, सोमेश्वरनगर, अपर गंगानगर, शांतिनगर, एम्स, भरत विहार, सर्वहारानगर, शास्त्री नगर, काले की ढाल, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, मीरा नगर, बीसबीघा, कुनाऊं गांव, चीला, गंगा भोगपुर, बैराज कॉलोनी, निर्मल ब्लॉक ए-बी, आमबाग, वीरपुर खुर्द, पशुलोक बैराज में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि नेशनल हाईवे-58 चौड़ीकरण के लिए 33 केवी लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसलिए बिजली कटौती की गई।

दूध की ठेकियों में शराब की तस्करी

डोईवाला।
शराब तस्करों ने अब दूध की ठेकियों में शराब की तस्करी शुरू कर दी है। शनिवार को डोईवाला पुलिस ने बाइक पर सप्लाई करने वाले दूधवाले को पूछताछ के लिए रोका। जब तलाशी ली तो गई तो बाइक पर लटकी चार दूध की ठेकियों में शराब के पव्वे मिले। पुलिस ने आरोपी को हिरसात में ले लिया है।
106
कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि चादंमारी चौक पर बाइक पर सवार दूध वाले को पुलिस ने रोका। पुलिस को शक होने पर तलाशी ली गयी तो ठेकी में देशी शराब के 200 पव्वे रखे मिले। शराब ऋषिकेश सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। आरोपी की पहचान निर्मल पुत्र शंकर निवासी उल्हेड़ा, गुरुकुल नारसन जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में सुरेश रमोला, विपिन सैनी, मुन्ना शामिल थे।

स्कूल में छात्र से मारपीट पर हंगामा

स्कूल के ही कुछ छात्रों पर मारपीट का आरोप
गुस्साए परिजनों ने किया प्रधानाचार्य का घेराव

ऋषिकेश।
स्कूल में छात्र से मारपीट पर परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को प्राचार्य का घेराव किया। परिजनों ने स्कूल के ही दो छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र के परिजन शनिवार को स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य डीबीएस रावत का घेराव किया। बताया कि एक छात्र लंबे समय से उनके बेटे को परेशान करता है। बीते रोज उसने अपने साथियों के साथ उनके बेटे के साथ मारपीट की। इसमें छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सिर पर गंभीर चोट के कारण छात्र को हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।
105
परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र ने क्लास टीचर को कई बार शिकायत की थी, लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। परिजन प्राचार्य से आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्राचार्य डीबीएस रावत ने बताया कि आरोपी छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं देर शाम तक कॉलेज प्रशासन और अन्य लोगों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूसरे पक्ष ने पीड़ित पक्ष को इलाज खर्च का भरोसा दिलाया है।

खो-खो में हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज अव्वल

ऋषिकेश।
जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हरिचन्द बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को विकासनगर में किया गया था।
जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली हरिचन्द बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने बताया कि पहली बार स्कूल को प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है।
104
खेल शिक्षिका मोनिका चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और सफलता हासिल की। बताया कि सीनियर वर्ग में संतोषी, मंजू, रुबी, सूबी का चयन राज्य की टीम में हुआ है। जूनियर वर्ग में दीपिका रावत का भी चयन राज्य की टीम में हुआ है।

महिलाओं ने बंद कराए शराब के ठेके

डोईवाला।
डोईवाला में शनिवार को महिलाओं ने शराब ठेकों के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब ठेकों को बंद भी करवाया। उन्होंने ऋषिकेश मार्ग से ठेकों को हटाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि ठेके नहीं हटाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस नेता मधु थापा के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं सुबह 10 बजे गोवर्धन मंदिर परिसर में एकत्र हुईं। जूलूस निकालते हुए महिलाएं शराब के ठेकों के सामने पहुंची। महिलाओं ने दोनों शराब के ठेकों पर ताले जड़ दिए। मधु थापा ने कहा कि ठेकों के पास धार्मिक स्थल और शिक्षण संस्थान हैं।
105
ठेकों की वजह से यहां कुछ असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान सावित्री देवी, राधा देवी, सरस्वती, तुलसी, नमिता, उमा, प्रीती, दीपा, नीलम रावत, दिछत्तर कौर, गीता थापा, कमला देवी, सपना क्षेत्री, कौशल्या, चंद्रकला, सोनम, राहुल, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

करवाचौथ उत्सव में झूमी महिलाएं

ऋषिकेश।
इन्नर व्हील क्लब ने शनिवार को दून रोड स्थित होटल अमेरिस में करवाचौथ उत्सव मनाया। महिलाओं ने जमकर नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। डांडिया नृत्य में महिलाएं जमकर थिरकीं। साथ ही परिजनों की खुशहाली की कामना की।
क्लब की अध्यक्ष दीपिका तायल ने बताया कि करवाचौथ उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाएं खूबसूरत परिधानों में सजकर आयी थीं।
103
सचिव सलोनी गोयल ने बताया कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर आरती अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, विनीता गुप्ता, मीनू डंग, अंजू, मंजू, गीता, रीतू अग्रवाल, अंजलि, शोभा, बीना शर्मा, सुशीला राणा, स्नेहलता जैन, सुनीता अग्रवाल, अंजू मित्तल, रश्मि अग्रवाल, संध्या अग्रवाल आदि उपस्थित रही।

दिनेश गिरी के प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार

ब्लॉकस्तरीय विज्ञान महोत्सव के समापन पर विजेता सम्मानित
पूर्णानंद इंटर कॉलेज में हुई नरेन्द्रनगर ब्लॉक की प्रतियोगिता

ऋषिकेश।
कैलाश गेट स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉकस्तरीय विज्ञान महोत्सव के परिणाम घोषित किए गए। जूनियर वर्ग के उप विषय स्वास्थ्य में शिवेन्द्र पाल, उद्योग में बृजेश और पवन, परिवहन-संचार में ज्योतिका, संसाधन नवाचार में अमन आर्यन, खाद्य उत्पादन में मंजीत सिंह, गणितीय समाधान में शिक्षा रावत ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के उप विषय स्वास्थ्य में मानव, उद्योग में पंकज, परिवहन-संचार में मनीष, संसाधन नवाचार में हरबीन, खाद्य उत्पादन में आयुष, गणितीय समाधान में अनुज मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में दिनेश गिरी और टीम प्रोजेक्ट में सागर व सूरज को विजेता चुना गया।
102
खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रनगर ओपी वर्मा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद कुकेरती, पीएल रतूड़ी, श्रवण कुमार पाण्डे, मृगेन्द्र आर्य, डीआरपी डॉ. रामगोपाल गंगवार, आलोक नौटियाल, आलोक गौतम, पीसी चौरसिया, प्रकाश बहुगुणा, अमित शर्मा, सूर्यकांत तिवाड़ी, रामाश्रय सिंह, एसबी सिंह, पीके त्रिवेदी, विनोद कुमार, राजेश बहुगुणा, शाशि जोशी, सीमा मल्होत्रा, मंजू बहुगुणा आदि मौजूद रहे।