शहर में नहीं जली 200 स्ट्रीट लाइटें

नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर है तीन लाइनमैन

ऋषिकेश।
शहर में स्ट्रीट लाइटें को ठीक करने का जिम्मा नगर पालिका के तीन लाइनमैन पर है। सोमवार से तीनों लाइनमैन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 1984 से पालिका में कार्यरत है। लेकिन अभी तक नियमितिकरण नहीं हो पाया है। इससे जीवन यापन में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती व हल्द्वानी नगर निगम की भांति हमें भी कुशल कर्मचारी की भांति मानदेय दिया जाए। लाइनमैन शंभू प्रसाद कोठारी ने बताया कि जबतक उनकी मांगों को नहीं माना जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल पर रहने वालों में आशाराम भट्ट व शंभू प्रसाद भट्ट थे।

105

उधर, सभासद विकास तेवतिया ने आवास विकास क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट ठीक न होने की शिकायत की है। सभासद ने लाइनमैनों को नियमित करने की मांग की है।

शिवपुरी के पास खाई में गिरा स्कूटर, एक की मौत

स्कूटर में एक पैर फंसने से नहीं कूद पाए, परिजनों में शोक

ऋषिकेश।
रविवार देर रात शिवपुरी के पास स्कूटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक बुजर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सूरज सिंह चौहान (75) निवासी ग्राम सिलकणी गूलर (दोगी पट्टी) अपने रिश्तेदार भंवर सिंह निवासी चौदहबीघा के साथ स्कूटर से गूलर की ओर निकले।
लेकिन, इस बीच शिवपुरी के पास अचानक स्कूटर अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा। भंवर सिंह तो छलांग लगाकर बच निकले, लेकिन सूरज सिंह का पैर स्कूटर में फंस जाने के कारण वह स्कूटर समेत सीधे खाई में गिर गए।

103

इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम है। परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं लग रहे हैं। वहीं, शिवपुरी चौकी इंचार्ज राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पहले दिन एसबीएम इंटर कॉलेज का दबदबा

ऋषिकेश।
दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन श्री भरत मंदिर (एसबीएम) इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में हरिचंद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भाग ले रहे हैं।

103

सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा और पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने किया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कैप्टन गोविंद सिंह रावत की अगुवाई में एनसीसी कैडटों ने मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में एसबीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और गोला फेंक (बालक वर्ग) में भी एसबीएम इंटर कॉलेज अव्वल रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, सुनील थपलियाल, वरुण शर्मा, वत्सल शर्मा, पूनम शर्मा, रंजिता शर्मा, रघुवंशी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विकास नेगी, नागेंद्र राजपूत, रामकृपाल गौतम, डीपी रतूड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, मदनमोहन शर्मा, सुखदेव कंडवाल, शालिनी कपूर, सरोजनी भट्ट, रमेश बुटोला, रंजन अंथवाल मौजूद रहे।

104

कश्मीर मेरा है …

रेनेंसा द्रोण स्कूल के 12 वें वाषिर्कोत्सव मे छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुती दी
डोईवाला।
रेनेंसा द्रोण स्कूल के 12 वें वाषिर्कोत्सव मे छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजिल देते हुए रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओ ने कश्मीर मेरा है हरगिज न देगें की प्रस्तुति देकर लोगो में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने गढवाली, छत्तीसगढी, राष्ट्र आराधना, राम केवट संवाद व पंजाबी भांगडा की प्रस्तुति देकर लोगो की खूब तालियां बटोरी। दिव्यांगन नेशनल इंस्टीटयूट के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेन्द्र धनवाल ने छात्र छात्राओ व अभिभावको को सम्बोधित किया। कहाकि स्कूल के हर छात्र में कोई न कोई विशेषता छुपी होती है जिसे उसकी मजबूती मानकर उस पर कार्य करना चाहिये। उन्होने छात्र छात्राओ में अनुशासन के साथ संस्कारवान बनाने की बात कही। डीबीएस कालेज की लेक्चरर रवीना कौर ने छात्रों को एकाग्र मन से पढाई कर अपने जीवन में कुछ विशेष करने की बात कही।

101

इस अवसर पर क्राफट कम्पीटशन के विजेता कक्षा 2 के अभिनव व उसके माता पिता को भी सम्मानित किया गया। मनीष वत्स व प्रियंका खंडुडी ने संचालन किया। मौके पर स्कूल के संस्थापक वेद प्रकाश वत्स, स्कूल के प्रधानाचार्य संजय वशिष्ठ, परवादून स्कूल ऐशोसियेशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसद लोधी, सचिव आकाश बछेती, नेंसी स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अध्यापिकायें अर्चना सजवाण, अर्चना चंदोला, नूतनदास, ईरा शर्मा, नीरा शर्मा समेत अनेक अभिभावक मोजूद रहे।

पिता के वचन निभाने श्रीराम चले वनवास

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वनवास जाने का दृश्य देख भाव-विभोर हो उठे दर्शक
ऋषिकेश।
‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाई’ को चरितार्थ करती बनखंडी की रामलीला। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने पिता के वचन निभाने के लिए 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं।
श्रीरामलीला कमेटी बनखंडी की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इससे पहले रानी केकैयी ने राजा दशरथ से दो वचन निभाने को कहा। उन्होंने भरत को राजगद्दी सौंपने के साथ ही श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा तो राजा दशरथ यह कटु सत्य स्वीकार नहीं कर पाए। लेकिन, जब श्रीराम को यह जानकारी मिलती है तो वह वनवास जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनकी पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण भी श्रीराम के साथ चलने के लिए कहते हैं। इसके बाद श्रीराम अपने पिता दशरथ से आज्ञा मांगते हैं और श्रीराम के वनवास जाते ही अयोध्यावासी शोकाकुल हो जाते हैं। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, दीपक जोशी, राकेश पारछा, पवन गोयल, सतीश दुबे, रोहिताश पाल, हुकमचंद, मोनू पाल, राकेश पाल, मनोज गर्ग, मनमीत कुमार, मनोज जैन, मिलन कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।

गुलदार ने युवक को मार डाला

रायवाला।
पुलिस के अनुसार साहब नगर छिद्दरवाला निवासी रोहित क्षेत्री (20) पुत्र भगतराम क्षेत्री लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी में काम करता था। बुधवार शाम को जब वह ड्यटी से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने बुधवार शाम को रोहित को सौंग नदी की ओर नहाने जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। रातभर ग्रामीण युवक को तलाशते रहे। गुरुवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान नदी के पास जंगल में रोहित का अधखाया शव मिला। राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि शव के आसपास गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं। आसपास गश्त बढ़ाई गई है। जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। रायवाला थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि ऋषिकेश अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ग्रामीणों में उठाई मुआवजे की मांग
गुलदार के हमले में युवक के मौत की खबर सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही गुलदार के हमले की घटनाओं पर रोष जताया। वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की बात कही है।

111

11 सितंबर को बच्ची हुई थी घायल
क्षेत्र में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। खांडगांव में 11 सितंबर को अपने दादा के साथ खेल रही बच्ची गुलदार के हमले में घायल हो गई थी। इससे रायवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल था। वहीं अब छिद्दरवाला में गुलदार ने हमले की घटना के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। बता दें कि गौहरी और मोतीचूर रेंज में गुलदार सक्रिय हैं। पिछले दो साल के भीतर 14 लोगों पर गुलदार ने हमला किया। इसमें चार लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

अवर अभियंता पर कर्मचारी को धक्का देने का आरोप

पालिका कर्मचारियों ने जताया विरोध
पालिका प्रशासन व कर्मचारियों के मध्य वार्ता के दौरान उपजा विवाद
आपसी मध्यस्थता से सुलझा विवाद
पालिका प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर जताई सहमति, पांच दिन का दिया समय
ऋषिकेश।
गुरुवार को पालिका प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के मध्य वार्ता शुरु हुई। कर्मचारियों ने संशोधित ग्रेड-पे व सफाई कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया। तीन दौर तक चली वार्ता में पालिका और कर्मचारियों के मध्य लिखित में सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने मांगों के संदर्भ में पांच दिन का समय पालिका प्रशासन को दिया है।
वार्ता के दौरान सफाई नायक नरेश खैरवाल और अवर अभियंता वेद प्रकाश बधानी आपस में भिड़ गये। नरेश खैरवाल ने आरोप लगाया कि अभियंता द्वारा उन्हें धक्का दिया गया। इस पर अन्य कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने अवर अभियंता को खूब-खरी खोटी सुनाईं। बड़ी मुश्किल से वरिष्ठ कर्मियों की मध्यस्थता में विवाद सुलझा।
वार्ता में पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप चौहान, अवर अभियंता वेद प्रकाश बधानी, लेखाकार निर्मला लोहानी, सभासद शिवकुमार गौतम, कुलदीप शर्मा, अशोक पासवान, सुमित पंवार, संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष मंजू चौहान, वेद प्रकाश बिजल्वाण, राजेन्द्र गर्ग, ललित मोहन शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद त्यागी, सफाई नायक नरेश खैरवाल, विनोद, महेन्द्र, आदि शामिल थे।

110

एसएफसी के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया
वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर स्टेट फाइनेंस कमीशन (एसएफसी) के तहत मिलने वाली धनराशि के दुरुपयोग के आरोप मढे। कहाकि एसएफसी धनराशि की पहली प्राथमिकता कर्मचारी का वेतन देने में होती है। लेकिन पालिका के अन्य खर्च एसएफसी के तहत किये जा रहे है। पालिका प्रशासन के पास कर्मचारियों के सवाल का जवाब नही था।

पालिकाध्यक्ष की टिप्पणी के मायने
वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा कर्मचारियों को समझाते हुए नजर आये कि कुछ लोग वार्ता को सफल नही होने देना चाहते है। मै देख रहा हूं कि ऐसे लोग सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे है। यह टिप्पणी पालिकाध्यक्ष ने विवाद के तुरंत बाद दी। ऐसे में पालिकाध्यक्ष की टिप्पणी के मायने निकाले जा रहे है।

इओ व लेखाकार के विरोध मे नारे
पालिका कर्मचारियों ने इओ व लेखाकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पालिका के अधिकारी नही चाहते है कि ग्रेड पे का लाभ पालिका कर्मचारियों को मिले। इस दौरान दोनों अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारी मुखर नजर आये।

महिला कर्मचारी भी मैदान में
वार्ता के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाला। महिलाओं ने कहाकि तीन महीने से सैलरी नही मिलने के चलते परेशानी हो रही है। बच्चों की स्कूल फीस, राशन की दुकान का बकाया और बीमार होने पर अस्पताल में देने को कुछ नही है। ऐसे में कर्मचारी क्या करे।

109

मैने किसी भी कर्मचारी को धक्का नही दिया। भीड़ में धक्का लगा और कर्मचारी को गलतफहमी हो गई। मामला सुलझा लिया गया है।
-वेद प्रकाश बधानी अवर अभियंता।

पालिका कर्मचारियों से वार्ता के बाद मांगों पर सहमति जताई गयी है। कर्मचारियों ने पांच दिन का समय दिया है। प्रयास रहेगा कि समय रहते सभी पर आवश्यक कार्यवाही हो जाये।
-वीपीएस चौहान इओ पालिका ऋषिकेश।

ह्दय को स्वस्थ रखने की दी सलाह

ऋषिकेश।
विश्व ह्दय दिवस पर ऑटोनॉमस कॉलेज के बीएससी-एमएलटी विभाग में ह्दय से संबधित जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गुरुवार को विश्व ह्दय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने किया। कार्यशाला में बीएससी-एमएलटी के छात्र जावेद, हर्षवर्धन ने धूम्रपान और खानपान से ह्दय को होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया। बायोकैमिस्ट्री विभाग की प्रवक्ता रिचा पंत ने हार्ट अटैक की जानकारी दी और बचाव के तरीके बताये।

108

कार्यशाला में छात्रों ने एक नाटक का मंचन भी किया। जिसमें गलत आदतों के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। बीएससी-एमएलटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गुलशन ढीगरा ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने छात्रों को गलत आदतों से बचने की सलाह दी।

सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम तेरे नाम…

श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल के सुंदर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मानव चेतना केंद्र और जयराम आश्रम में संकीर्तन का आयोजन

ऋषिकेश।
मानव चेतना केंद्र उग्रसेन नगर और जयराम आश्रम में गुरुवार को संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। भागीरथ उग्रसेन नगर में भजन गायक मुरलीधर मल्होत्रा ने अपने तेरे बगैर सांवरिया…, कन्हैया तेरी आंखें नशीली…, गोविन्द भजो रे राधे गोविन्द…, सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम तेरे नाम… सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। बरेली से आए युधिष्ठिर, सुनील मलिक और लुधियाना से अश्वनी ग्रोवर ने भी भजनों से श्री राधामाधव का गुणगान किया। शाम के समय जयराम आश्रम में भी श्रीराधामाधव का गुणगान किया गया।

107

मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सेठी ने कहा कि वार्षिकोत्सव में मंडल की विभिन्न शाखाओं से सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीताराम कुमार, हरीश धीगड़ा, विजय डंग, मदन डंग, गोवर्धन चावला, विनोद जौहर, श्याम अरोड़ा, ऋषि चांवला, रविराज मखीजा, श्याम बिरला, हरिकृष्ण गावड़ी, जगदीश लाल डंग, देवपाल, नवल कपूर, केशव मुल्तानी, जगमोहन, अरविंद गुप्ता, रामप्रकाश, अंकित नारंग, इंद्रमोहन पाहवा, सुधीर कालड़ा, संदीप चोपड़ा, जयगोपाल वार्ष्णेय, मनोज मदान, प्रवीण अनेजा, चंद्रप्रकाश कामरा आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेश में सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

तीन मरीज सरकारी और चार निजी अस्पताल में मिले
वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में आने लगी कमी
ऋषिकेश।
सरकारी अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 470 मरीजों ने पंजीकरण कराया। एकमात्र फिजीशियन डॉ. ऋचा रतूड़ी के पास मरीजों की भीड़ रही। वीवीआईपी ड्यूटी के चलते डेंगू के नोडल अधिकारी और फिजीशियन डॉ. महेश सैनी ओपीडी में नहीं बैठ सके। डॉ. ऋचा रतूड़ी ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को वायरल पीड़ितों की संख्या कम रही।
डेंगू की आशंका के चलते 35 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिसमें से तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव रही। वहीं, गुरुवार को प्राइवेट अस्पताल में ब्लड जांच के बाद डेंगू के चार मरीज मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, नगर संक्रामक रोग नियंत्रक एसएस यादव ने बताया कि ब्लड जांच के बाद तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राइवेट अस्पताल से डेंगू पुष्टि की रिपोर्ट नहीं मिली है।

106