एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे

डोईवाला।
पुलिस के अनुसार कान्हरवाला में थानो मार्ग पर सुशील ममगाईं की टेलीकॉम शॉप है। रविवार सुबह पर दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर आधा खुला मिला। दुकान के ताले भी टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरी पड़ा था। चोर दुकान से 30 मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये चुरा ले गए।

115

सुशील ममगाईं ने बताया कि उन्हें करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं चोरों ने पड़ोस में शेर सिंह चौहान के चौहान प्रोविजन स्टोर के भी ताले तोड़े। चोर गल्ले में रखे छह हजार रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने दो अन्य दुकानों को भी निशाना बताया। यहां के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
कान्हरवाला के प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। उन्होंने इलाके में रह रे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाई। साथ ही कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाए। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की रात चोरों ने जगत सिंह रावत की सेटरिंग की 150 लोहे की प्लेटें और गार्डर चोरी कर लिए थे। इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग उठाई है। उधर, डोईवाला कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन

चंद्रा पैलेस ढालवाला में दो दिवसीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

ऋषिकेश।
ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस में ओपन योग चैंपियनशिप रविवार से शुरू हो गई है। ऋषिकेश विन्यास स्कूल और अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने योग की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।

107

दो दिवसीय ओपन चैंपियनशिप का शुभारंभ भाजपा नेता संजीव चौहान और पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी ने किया। ओपन योग चैंपियनशिप में बालक और बालिका की विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय, जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के अलावा देहरादून, दिल्ली और टिहरी से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

107a

कार्यक्रम अध्यक्ष यशपाल रौतेला ने बताया कि पहले दिन 72 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुकरेती ने किया। मौके पर अशोक रावत, विमलेश जोशी, रचना, अंजना, महेश भट्ट, राजेश रावत, विवेक कलूड़ा, रोहित रावत, मनीष, विकास चमोली आदि उपस्थित रहे।

कारोबारियों ने कराया कीटनाशक दवा का छिड़काव

ऋषिकेश।
ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन ने कीटनाशक दवा छिड़काव के तीसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को राजपुर विधायक राजकुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन मोहल्लों में दवा का छिड़काव किया गया।

109

हरिद्वार मार्ग स्थित एक संस्थान से दवा छिड़काव की शुरूआत की गई। इस दौरान राजपुर विधायक राजकुमार ने कारोबारियों की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस दौरान शहर के हनुमंतपुरम, शांतिनगर, बनखण्डी, गंगा विहार, गंगानगर, सोमेश्वरनगर में दवा छिड़काव किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि शहर में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए नगर पालिका ऋषिकेश को दवा उपलब्ध कराकर छिड़काव करवाया जा रहा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मानव जौहर, राजीव खुराना, नितिन गुप्ता, दीपक चुग, वीरेन्द्र अरोड़ा, धीरज मखीजा, वीरेन्द्र जोशी, सरदार मंगा सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजीव चौधरी, अशोक पाल, दीपक थापा, राजेश अरोड़ा, अजीत कंवल, विजय रावत आदि शामिल थे।

ऑडिशन में युवाओं ने दिखाईं प्रतिभा

अनन्या ग्रुप की ओर नृत्य, गायन और नाटक के ऑडिशन
देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और रायवाला से पहुंचे युवा

ऋषिकेश।
उभरते कलाकारों को मौका देने के लिए अनन्या ग्रुप की ओर से ऑडीशन लिए गए। इसमें नृत्य, गायन और नाटक में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
देहरादून रोड स्थित अमेरिस होटल में ऑडिशन के लिए युवाओं की भीड़ रही। ऑडिशन में वेस्टर्न और पाप म्यूजिक की धूम रही। देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, रायवाला आदि इलाकों से करीब दो सौ युवाओं ने ऑडिशन में भाग लिया। युवाओं की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। कार्यक्रम संयोजक आकाश तोमर ने बताया कि पहले चरण के ऑडिशन रविवार को हुए। अब अगले चरण के ऑडिशन दो अक्तूबर को होंगे। दोनों चरण के सफल प्रतिभागियों को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया जाएगा।

106

इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष विजय टक्कर, जयेन्द्र रमोला और अक्षत गोयल ने संयुक्तरूप से ऑडिशन का दीप जलाकर शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में सैम थॉमस, नमिता राय और सावित्री क्षेत्री शामिल रहे। इस मौके पर एकान्त गोयल, राजेन्द्र बिष्ट, अमित गांधी, जगत सिंह नेगी, जय पंवार, विकास शाही, देवेन्द्र प्रजापति, अभिनव मलिक, रंजन अंथवाल, सौरभ नेगी, जितेन्द्र पाल, सुमित त्यागी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस ने केंद्र से मांगा आर्थिक पैकेज

ऋषिकेश।
कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राज्य को आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई है।

114

प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को वीरपुरखुर्द स्थित स्कूल में हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर राज्य को सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव नंदकिशोर जाटव ने कहा कि पांच सांसद होने के बाद भी केंद्र के स्तर के विकास कार्य राज्य में नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में नगर सचिव नीरज यादव, वेद प्रकाश ढींगड़ा, अशोक शर्मा, आदेश, प्रेम बहादुर, शीशराम, छोटे खान, विजय शर्मा, चरणजीत सिंह काचू, प्रमोद राजभर, उमेश गुप्ता, हरीश अरोड़ा, अरुण चौधरी, शैलेन्द्र रस्तोगी, राजेन्द्र जाटव, कुसुम सैनी, राधेश्याम, विनोद गुसाईं, हरिओम अरोड़ा, धर्मपाल आदि मौजूद थे।

पाक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश।
कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उरी आतंकी हमले पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई।

110

कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एकान्त गोयल ने कहा कि कश्मीर में कई महीने से हालात बिगड़े हुए हैं। केंद्र सरकार मामले को निपटाने में असफल रही है। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष दीपक धमान्दा, मधु जोशी, देवेन्द्र प्रजापित, अरविन्द्र भट्ट, जयपाल सिंह, गिरीश नौटियाल, सरोज देवराड़ी, चंद्रकान्ता जोशी, अमित सागर, सन्नी प्रजापति, जितेन्द्र पाल पाठी, अभिनव सिंह मलिक, संजय प्रजापति, अमित जयसवाल, गौतम नौटियाल, मुकेश जाटव, प्रदीप कौशिक, प्रशांत कुमार, सौरभ वर्मा, आशीष रतूड़ी, गणेश रतूड़ी, शुभम तड़ियाल, आशीष पंत, उमेश कुमार, यर्थात मिश्रा, राहुल पंवार, अजय सकलानी, अजय रावत, हर्षित ग्रोवर, कपिल बहुनानी, रवि गुप्ता मौजूद थे।

राष्ट्रपति दौरे के चलते नेशनल हाईवे पर चल रहा मरम्मत कार्य

हाईवे पर जाम में फंसे रहे वाहन

ऋषिकेश।
अंतिम समय में वीवीआईपी दौरे की तैयारियां लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे को लेकर इनदिनों क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। रविवार को सड़क मरम्मत के चलते हाईवे पर दिनभर जाम लगता रहा। रायवाला से डोईवाला तक ट्रैफिक फंसता रहा। करीब तीन घंटे भयंकर जाम से हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम कई महीने पहले तय हो गया था, लेकिन सरकारी विभाग अब अंतिम समय में तैयारियों में जुटे हैं। पिछले दिनों डीएम के निरीक्षण के बाद एनएचए और एरा कंपनी ने हाईवे की मरम्मत का काम शुरू किया है। रविवार को हाईवे पर जगह-जगह डामरीकरण और मरम्मत का काम कि गया। रविवार होने के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव रहा। ऐसे में कई जगह ट्रैफिक फंसता रहा। तीन पानी पुलिया से नेपालीफार्म के बीच वाहनों की लाइन लगी रही।

112

जौलीग्रांट से हरिद्वार तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्य चल रहा है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते सड़क बनाई जा रही है। 28 सितबंर तक मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा। नेपालीफार्म से हरिद्वार तक एरा कंपनी और नेपालीफार्म से जौलीग्रांट तक एनएचए सड़क मरम्मत कर रहा है।
राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे

कैंसर शिविर में 82 लोगों की जांच

ऋषिकेश।
गंगा प्रेम हॉस्पिस के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 82 लोगों की जांच की गई, जिनमें 52 मरीज कैंसर से पीड़ित थे।

102

त्रिवेणी घाट चौक स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र अस्पताल में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों का चेकअप किया। मरीजों की जांच डॉ. एके दिवान, डॉ. रुपाली दीवान ने की। कैंप में नाक, जीभ, पेट, गला, रक्त, फेफड़ा, पित्त की थैली, लीवर के कैंसर से पीड़ित मरीज मिले। बिजनौर, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर से मरीज चेकअप कराने पहुंचे। कैंप में डॉ. अदिति चतुर्वेदी, आयुर्वेदाचार्य जेपी राठी, डॉ. राजेश सक्सेना, तोताराम आर्य, राज मेहरा, आरएल घई, गीता कुकरेती, विमला शर्मा, त्रिलोक खुराना, दिव्य कटियार, योगेश्वर, प्रियंका, फिलोमिना, ममता, पूजा डोगरा, निशा आदि मौजूद रहे।

नहर के समीप स्कूटी और चप्पल मिली

ऋषिकेश।
चीला शक्ति नहर के समीप एक व्हाइट कलर की एक्टिवा व महिला की चप्पल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात महिला के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस ओर रेसक्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कोई सफलता नही मिल सकी।

113

रविवार को सुबह चीला बैराज मार्ग पर शक्ति नहर के समीप एक व्हाइट कलर की एक्टिवा एप्लाईड फोर खड़ी मिली। स्कूटी के समीप किसी महिला की चप्पल भी पड़ी हुई थी। पुलिस महिला की नहर में डूबने की आंशका जता रही है। पुलिस ने चीला शक्ति नहर में रेसक्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। सभवत:पुलिस दोबारा रेसक्यू चलायेगी।

तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी

ऋषिकेश। वाणिज्य कर कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। वहीं हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहे। इससे व्यापारियों को बिना कार्य कराए ही निराश होकर लौटना पड़ा।

108

श्यामपुर बाईपास स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में शनिवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष बलवंत सिंह राणा और शाखा मंत्री राजेश अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नियमावली को दोबारा से लागू करने, पदोन्नति में बाध्यता समाप्त करने जैसी मांग वाणिज्य कर्मचारी सरकार से उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है। धरना देने वालों में राम प्रसाद सेमवाल, हरीश राणा, सुखदेव सिंह, संजय सिंह, उमादत्त जुगरान, भूपेन्द्र भंडारी, सुशील मनवाल, राहुल बिष्ट, स्वामी राम, मीनू झिंक्वाण, विनिता राणा, पुष्पा जोशी, लोकेश कुमार आदि रहे।