4275.48 लाख रुपये की लागत से टनकपुर में हुआ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुल 4275.48 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांधी मैदान नगर पालिका टनकपुर में 3851.98 लाख रुपये लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण और 423.50 लाख रुपये लागत की 03 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 320.00 लाख रुपये की लागत से बने विशेष सहायता योजना के अंतर्गत चंपावत शहर के आंतरिक मार्गों का बिटुमिनस कंक्रीट द्वारा पेवमेन्ट की सतह सुधार का कार्य, 160.17 लाख रुपये की लागत से बने एन. कोविड 19 की रोकथाम हेतु उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 बेड का आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन का निर्माण, 100.45 लाख रुपए की लागत से बने फायर स्टेशन टनकपुर में आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य, 189.52 लाख लागत के चम्पावत में ईवीएम और वीवीपीएटी गोदाम का निर्माण, 54.31 लाख के जीआईसी सुखिढांग में साइंस लेब, आर्ट क्राफ्ट कक्ष लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण, 70.36 लाख के जीएसएस नीड़ में साइंस लेब, आर्ट क्राफ्ट रूम, लाइब्रेरी, कक्षा कक्ष का निर्माण, 70.95 लाख के जीआईसी दियुरी में साइंस लेब, कंप्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट रूम तथा लाइब्रेरी का निर्माण, 60.48 लाख के जीएचएस पल्सों में साइंस लेब, कंप्यूटर कक्ष एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण, 50.00 लाख से पूर्णागिरि मेले में समस्त अवस्थापना सुविधा तथा रास्ते शौचालय, तथा साइनेज आदि का कार्य, 78.50 लाख के जिला ऑडिटोरियम चम्पावत के अवशेष कार्य एवं अग्निशमन उपकरणों की स्थापना, 2073.35 लाख बने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर एकेडमीक ब्लॉक 01, 195.47 लाख के राजकीय औद्योगिक संस्थान तल्ला देश चम्पावत, 89.11 लाख के ग्राम छिनीगोठ एवम भैंसाजाला में 02 सं. मिनी नलकूप निर्माण की योजना, 339.31 लाख की नरसिंहडांडा-गुरेली मो.मा. किमी 7 से कनयूड़ा-बड़पास मोटर मार्ग ( नचहतंकमजपवद ) समदहजी 5 किमी योजनाओं का लोकार्पण किया।

शिलान्यास
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत सीलिंगटाक में स्थित टी- टूरिज्म हट की कुल धनराशि 105.50 लाख से मरम्मत व्यू पॉइंट कैफेटेरिया टिकट हाउस तथा फेंसिंग कार्य, 98.00 लाख की जनपद चम्पावत के विकासखंड चम्पावत में ग्राम खि़रद्वारी में 01 संख्या सोलर चलित लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चम्पावत के भवन निर्माण लागत 220.00 लाख का शिलान्यास किया।

घोषणाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणाएं भी की। बनबसा में गैस एजेंसी का खोला जाना, क्वेरेला नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित ग्राम झालाकूड़ी की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना, शारदा नदी के दाएं एवं बाये पार्श्व में ग्राम कोठौल एवं किचौल की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना, शारदा नदी के दाएं पार्श्व में घस्यारामण्डी बस्ती में शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा योजना, ग्राम उचौलीगोट मैं शारदा नदी के दाएं पाशर्व पर स्नान घाट का निर्माण, चम्पावत-ढकना-मौरलेख-मल्लधामिसौंन-खेतीखान मोटर मार्ग का निर्माण, हिंगला देवी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारी करण कार्य, कालूखान-गुरौली मोटर मार्ग, जमीन की व्यवस्था हो जाने पर बनबसा में सिडकुल का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा, चम्पावत-खेतीखान 5 किमी पैदल मार्ग का निर्माण, टनकपुर में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में नए फनीचर आदि की व्यवस्था कर उसे संचालित किया जाएगा, ग्राम प्रधानों का मानदेय रुपये 1500 से बढ़ाकर 3500 किया जाएगा तथा ग्राम प्रधानों को 10000 रुपये की आकस्मिक निधि व्यय करने की अनुमति दी जायेगी, 500 पंचायत घरों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी के अन्य विकास कार्याे की घोषणा की।

जनसमस्याओं का निस्तारण
इस अवसर पर लगभग 160 से अधिक जन समस्याओं का पंजीकरण हुआ, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारण इन तीन बिंदुओं पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका निस्तारण उसी स्तर पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि बेवजह शिकायतें उच्च स्तर पर आएगी तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाना चाहते हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड प्रदेश को ख्याति प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रदेश का चहुमुँखी हो रहा है।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी, आयुक्त कुमाऊ सुशील कुमार, आईजी कुमाऊ अजय रौतेला, जिलाधिकारी विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

पशुलोक विस्थापित में बहुमंजिला भवन को एमडीडीए ने किया सील


एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) की टीम ने निर्मल बाग के बी ब्लाक विस्थापित में एक बहुमंजिला भवन को सील किया है। प्राधिकरण के अनुसार यह इमारत बिना नक्शा के निर्माणाधीन थी, जिसे व्यवसाय करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था।

प्राधिकरण की टीम पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंची। यहां नीरज अग्रवाल नामक व्यक्ति की बहुमंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसे पुलिस की मौजूदगी में रूकवाया गया। इसके बाद प्राधिकरण के कर्मचारियों ने इमारत को सील किया।

प्राधिकरण के सहायक अभियंता पीएन बहुगुणा के अनुसार, यह इमारत नीरज अग्रवाल नामक व्यक्ति की है, जिसे प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए बनाया जा रहा था। इसके अलावा इसमें नियमों की भी अनदेखी की गई। बताया कि पूर्व में भी इस इमारत को रोकने के लिए नोटिस दिया जा चुका था, बावजूद इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर जेई अनुज पांडेय, सुपरवाईजर सतीश, एसएन भट्ट सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

उत्तराखंडः नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा के 57 विधायकों को चटाई धूल


देहरादून। पछुवादून और जौनसार-बावर के सफल दौरे के बाद मीडिया से रूबरू हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बयान देकर बताया कि उत्तराखंड में महंगाई नहीं बढ़ी है। सदन में दिए गए इस बयान से सरकार का असंवेदनशील रवैया दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के दस विधायक सरकार के 57 विधायकों पर भारी पड़े। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि विधानसभा सत्र के राज्य की जनता से जुड़े मसलों पर सरकार भटकी हुई नजर आई। सत्र के दौरान जब भी सरकार असहज हुई तो सत्र का लाइव टेलीकॉस्ट बंद करवा दिया गया। लेकिन फिर भी जनता सब कुछ जानती है। कहा कि, कोरोना से लड़ने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

कुंभ मेले के दौरान कोविड घोटाले के लिए सदन में सरकार को कांग्रेस की ओर से जब घेरा गया तो सत्ता पक्ष के पास कोई जवाब नहीं था। किसान, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव के दौरान भी सरकार निरुत्तर रही। सरकार ने सदन में बयान देकर कहा कि उत्तराखंड में महंगाई नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि महंगाई के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। एक सितंबर से रसोई गैस के दाम में पचीस रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

पेट्रोल सौ रुपये के आंकड़े को छू रहा है। सरसों का तेल दो सौ रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, फिर भी सरकार को महंगाई दिखाई नहीं दे रही है। कहा कि सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है। भू-कानून को लेकर प्रदेश की जनता सड़कों पर उतर रही है, लेकिन सरकार ने भू माफिया के साथ गठजोड़ कर यहां के मूल निवासियों की जमीन बाहरी लोगों को बेचने की साजिश रच डाली है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश और जनता से जुड़े सभी मसलों पर सरकार को घेरने का काम करेगी।

खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा आदि जगहों पर हुई शहादत से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ।

शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य का विकास करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने रोजगार, सड़क, शिक्षा आदि को लेकर जो सपने देखे, उन्हें पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले 10 वर्षों में निश्चित रूप से उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। परंतु अनेक राज्य आंदोलनकारी इससे छूट गए हैं। 30 जुलाई 2018 के बाद राज्य आंदोलनकारियें का चिन्हीकरण नहीं किया गया। राज्य आंदोलनकारियों की मांग पर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी किया जाएगा। इसमें 31 दिसम्बर 2021 तक चिन्हिकरण की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी जिन्हें 3100 रूपए पेंशन अनुमन्य की गई है, उनकी मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों, पत्नी/पति को भी 3100 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य आंदोलनकारियों को सेवा से हटाए जाने के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ठोस पैरवी करेगी। उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। राजकीय अस्पतालों की तरह ही मेडिकल कालेजों में भी राज्य आंदोलनकारियों का निशुल्क ईलाज सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की अन्य मांगों पर भी निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर की बैठक

ऋषिकेश विधानसभा की गौहरी माफ़ी ग्रामसभा में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बूथ कमेटी के गठन की प्रकिया को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन की मज़बूती को लेकर बैठक की।

जिसके तहत आज वरिष्ठ जनों के साथ साथ युवाओं के साथ भी संवाद किया गया और उनसे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिये गये व मेरा बूथ सबसे मज़बूत नारे के साथ बूथ के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कांग्रेस की मज़बूती को लेकर टास्क दिये गये हैं साथ ही संगठन की ओर से ये भी कहा गया कि जिस भी बूथ में चुनाव के दौरान व पोलिंग में सबसे अच्छी पोलिंग होगी में उनको पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है। बूथ से लेकर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं तक हम हर मोर्चे पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और आने वालों चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस के नये कार्यकर्ताओं को बूथों की जानकारी व उन्हें उनके बूथों पर उनकी कार्यशैली को देखते हुए जिम्मेदारी देने तैयार किया जा रहा है कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथों को मजबूत करना बेहद जरूरी हैं इसी लिए हमारा संकल्प है कि युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस से जोड़कर उन्हें आने वाले चुनाव में अपने विपक्षी दलों से कैसे लड़ना है उसके बारे मे पूर्ण रूप से बताया व सुझाव लिए जा रहे है ।

बैठक में ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में राजाराम कोठियाल, शेर सिंह रांगढ, जगवीर नेगी, मनदीप बगियाल, देव सेमवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, धर्म सिंह नेगी, दिलराम नौटियाल, दिनेश सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह, हिमांशु, आदित्य आदि मौजूद थे।

भगतदा से मिले स्पीकर, विस सत्र के संचालन की कार्यवाही से कराया अवगत

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान राज्यपाल ने स्पीकर को विगत दिनों सम्पन हुए विधानसभा के मानसून सत्र को सफलतापूर्वक संचालन करने पर बधाई दी।

शिष्टाचार भेंटवार्ता के दौरान राज्यपाल एवं विधान सभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। साथ ही स्पीकर ने विगत साढ़े 4 वर्षों में विधानसभा सत्र के सदन संचालन कार्यवाही से राज्यपाल को अवगत किया। उन्होंने जानकारी दी कि 25 से अधिक बार सदन में विधानसभा सदस्यों के द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय अंतराल में उत्तरीत किया गया हैं। जो कि उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में पहला अवसर है। वहीं उनके कार्यकाल में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से सदन बहुत कम बाधित होकर सुचारु एवं शांतिपूर्वक संचालित हुए है। जिस पर भगत दो ने संतोष व्यक्त करते हुए सफल सत्र संचालन को लेकर स्पीकर को बधाई दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उनके कार्यकाल में अभी तक उत्तराखंड विधानसभा में की गयी विभिन्न गतिविधियों से भी भगत दा को अवगत कराया।

सीएम ने खटीमा के बण्डिया में बहुउद्देशीय शिविर में जनसमस्या सुनकर किया निस्तारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बण्डिया क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

सरलीकरण, समाधान व निस्तारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने विधानसभा सत्र के दौरान सतत विकास को लेकर काफी बिन्दुओं में गहन चर्चा की। सत्र के दौरान हमने कहा कि हमारी सरकार विशेषतः तीन बिन्दुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर कार्य करेगी।

जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की जिम्मेवारी तय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारीगण अपने कार्यों को अपने स्तर पर जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। प्रयास यह किया जाए कि कार्य को विधानसभा या जनपद स्तर पर ही निस्तारण कर लिया जाए। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाया जाए।

खटीमा-पीलीभीत एनएच के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया

खटीमा-पीलीभीत सड़क मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय सङक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का विधिवत कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नानकमत्ता क्षेत्र में हेली सेवा शुरू की जाएगी ताकि जो श्रद्धालु नानकमत्ता साहिब आना चाहते हैं उन्हें सहुलियत हो सके। मुख्यमंत्री ने खटीमा में श्रद्धालुओं हेतु विश्राम गृह बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा पर स्टेट राज्यमार्ग- 70 जिसका प्रथम चरण पास हो चुका है उस पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा। मेलाघाट क्षेत्र में इस छठ पूजा से पहले एक भव्य छठ पूजा घाट का निर्माण भी किया जायेगा। जगबुड़ा पूल को लेकर नेपाल से बात की जाएगी अगर बात बनती हैं तो जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। भारामल मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रथम चरण में हो रहा है। झनकईया तथा शारदा घाट का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। वन चेतना मैदान चकरपुर में स्टेडियम का निर्माण भी शीघ्र कर लिया जाएगा। खटीमा बाईपास का निर्माण भी प्रगति पर है।

खटीमा कौमी एकता का गुलदस्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आगामी 15 सितम्बर से प्रदेश की सड़को को गडढामुक्त करने का अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि मेरा खटीमा मिनी इंडिया या लघु भारत है, इसे कौमी एकता का गुलदस्ता भी कहा जा सकता है। हम यही चाहते हैं कि हम सरकार की तरह नही बल्कि जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य करे। सरकार जनता के द्वार के सिद्धान्त पर कार्य किया जा रहा है और लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। खटीमा क्षेत्र में आगामी दस दिनों में जमीनों से ज़ुड़े सारे विवाद समाप्त करने की कोशिश करेंगे।

अल्मोड़ा लोकसभा से सांसद अजय टम्टा ने उत्तराखंड निर्माण के दिनों को याद करते हुए वर्तमान के उत्तराखंड में एक मुख्यमंत्री के रूप में युवा नेतृत्व चुनने के के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया।
नानकमत्ता के विधायक प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 2 माह के कार्यकाल में सीएम द्वारा उत्तराखण्ड को एक अलग पहचान मिली है और स्थानीय क्षेत्र खटीमा में युवाओं, उनकी शिक्षा में शानदार कार्य हों रहा है।

कार्यक्रम से पहले, मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता सतीश मौर्या के घर पर भोजन भी ग्रहण किया।

धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर सीएम ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई शोक संवेदना


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत तहसील धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम जुम्मा पंहुचकर विगत दिनों क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया गया तथा आपदा प्रभावितों से मिले व उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने जुम्मा के जामुनी तोक में आपदा से लापता व्यक्तियों की खोजबीन हेतु चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्य का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा भी लिया गया। उन्होंने जुम्मा के एलागाड़ स्थित एसएसबी कैम्प में जुम्मा के जामुनी एवं सिरौउयार तोक के आपदा प्रभावितों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान प्रभावित परिवारों को प्रति मृतक 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रति मृतक मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से भी परिवार को सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आपदा पीड़ितों को आस्वस्त कराया कि सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पर्यटक आवास गृह धारचूला पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं भी सुनी। इससे पूर्व जुम्मा में आपदा की घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत उन्होंने धारचूला नगर के नो गांव(तरकोट), मल्ली बाजार के आपदा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर सम्भव मदद करने की बात करते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का भू गर्भीय परीक्षण कराते हुए सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बरम के गोगोई में भू कटाव को रोके जाने हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। हर सम्भव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक माह हेतु क्षेत्र में हैलीसेवा को बढ़ा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से हवाई सेवा सुचारू किए जाने हेतु भी प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि धारचूला काली नदी किनारे तटबन्ध निर्माण हेतु सिंचाई विभाग द्वारा तैयार 42 करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान हेतु शासन से कार्यवाही की जाएगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में आपदा से बंद क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्रता से खोलना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीन मांह हेतु खाद्यान्न की आपूर्ति की जा चुकी है,जहां खाद्यान्न की कमी होगी उन क्षेत्रों में हैलीकॉप्टर से खाद्यान्न पंहुचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आपदा के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित कार्य हेतु जिलाधिकारी एवं उनकी समस्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि आपदा विभाग 24 घंटे कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जहां सबसे अधिक वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है। सभी लोगों से अपील है कि वह कोविड नियमों का अनुपालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अगले 4 महीने में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। केन्द्र से उत्तराखंड को 20 लाख वैक्सीन उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों को सरलीकरण करते हुए उनका समाधान कर त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि निचले स्तर की समस्याओं के निस्तारण हेतु लोगों को तहसील, जिला एवं राज्य स्तर तक न आना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू गर्भीय परीक्षण कर सुरक्षा एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि धारचूला के ग्वाल गांव में सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। व्यास खोतिला के भू कटाव की सुरक्षा हेतु धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी घोषणा कर रही है उसे धरातल पर अवश्य ही साकार कर रही है। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद अजय टमटा ने कहा कि सरकार इस दुःख की घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
भ्रमण के दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, अध्यक्ष नगर पालिका राजेर्श्वरी देवी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आशीष पुनेठा आदि मौजूद रहे।

बूथ जीता तो समझों चुनाव जीता, विस अध्यक्ष ने किया बूथ का सत्यापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सोमवार को रायवाला के गौहरीमाफी बूथ का सत्यापन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूथ को सशक्त करना अत्यंत जरूरी है चुनाव की दृष्टि से यदि बूथ पर सफलता मिल गई तो समझो चुनाव में भी सफलता मिल गई।
बूथ सत्यापन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने रायवाला के गौहरीमाफी बूथ मे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही है उन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं का है जिससे आम जनमानस योजनाओं का लाभ उठा सके। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं चलाई गई है जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने मुक्त वैक्सीन उपलब्ध करायी साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, उज्वला योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक ऐसी योजना है जिससे देश में करोड़ों एवं प्रदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विगत साढ़े चार वर्षों में मोटर मार्गाे का जाल बिछा है, घर-घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो रही है, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त है इसके साथ ही नमामि गंगे, एमडीडीए आदि के माध्यम से भी अनेक कार्य किए गए हैं जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, स्थानीय प्रधान रोहित नौटियाल, बूथ सह सयोजक राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, भगवंत सिंह संधू, रमेश कंडारी, राजेंद्र चौहान, वीरेंद्र गोनीयाल, निर्मला नौटियाल, जगत सिंह रावत, कल्याण सिंह, कमल कुमार, धीरज, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

बचाव और राहत कार्यों को सीएम ने युद्ध स्तर पर करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद जिलाधिकारी आशीष चौहान से फोन पर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाया जाय। प्रभावितों को रहने के साथ ही खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाय की प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर को निर्देश दिए की प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाय। लोक निर्माण विभाग की टीम से जल्द रास्ते का मलवा हटाया जाय। एनएच के जो भी रूट बाधित हो रहे हैं, उनको शीघ्र खुलवाने के लिए जेसीबी एवं अन्य करण की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लोगों के मृत्यु एवं 4 लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन एवं एसएसबी की टीम घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान प्रभावित क्षेत्र में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फोन से जिलाधिकारी से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मौसम साफ होते ही मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चंद्रा पंत, खजान दास, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, पिथौरागढ़ से वर्चुअल माध्यम से एडीएम फिंचाराम चौहान मौजूद थे।