एसओजी की टीम ने नगर निगम के पार्षद पति सहित दो बुकी को किया गिरफ्तार

नगर निगम पार्षद पति पर आईपीएल में सट्टा लगाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में पार्षद पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने के आरोप में एसओजी की टीम ने नगर निगम के पार्षद पति सहित दो बुकी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लैपटॉप, टीवी सैटअप बॉक्स, रिपोट, चार्जर, सट्ट रजिस्टर, पांच मोबाइल समेत 3400 की रूपये की नकदी बरामद की है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार एसओजी को मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे रोड स्थित एक होटल के कमरे में दो बुकी आईपीएल मैच का सट्टा लगा रहे हैं। एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों बुकी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। कमरे से एक लैपटॉप एक एलईडी एक सेटअप बॉक्स एक सट्टे का रजिस्टर 5 मोबाइल एक नेट के डिवाइस और 3400 रुपए नगद बरामद किए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि बताया कि आरोपियों की पहचान विजेंद्र कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी मानवेंद्र नगर, बाल्मीकि बस्ती, मनीष सेमवाल पुत्र हंसराज सेमवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश के रूप में हुई है। इनमें एक नगर निगम ऋषिकेश की पार्षद का पति है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसओजी देहात प्रभारी ओमकांत भूषण,उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा, जगदंबा प्रसाद, कांस्टेबल नवनीत नेगी, कमल जोाशी सोनी कुमार, अनित कुमार आदि शामिल रहे।

कपड़े की दुकान चलाता है पार्षद पति
बताया विजेंद्र कुमार की रेलवे रोड पर कपड़े की दुकान है। कर्जा चुकाने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन सट्टे का काम शुरू किया है। जिसके लिए मैंने यू-ट्यूब से इसकी प्रक्रिया सीखकर, इसका ऑनलाइन सॉफ्टवेयर खरीदा। इसमें पैसा लगाकर सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों द्वारा मेरे पास एडवांस पैसा जमा किया जाता है। उसके बाद ही मैच के दौरान वह मुझे फोन के माध्यम से अपनी बोली लगाते हैं। एक हफ्ते पहले ही यह काम शुरू किया था।

जल पुलिस ने रेस्क्यू कर युवक को दिया जीवनदान

ऋषिकेश में जल पुलिस ने त्रिवेणीघाट में डूब रहे युवक को बचाया। युवक गृह क्लेश के चलते परेशान बताया जा रहा है।
त्रिवेणीघाटी चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि गुरूवार शाम अमित ग्राम दुधुपानी निवासी अनिल दत्त 25 पुत्र यशपाल दत्त त्रिवेणीघाट पर पहुंचा। यहां पर अचानक वह गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। युवक की चीख पुकार सुन जल पुलिस की टीम ने तत्काल रेक्स्यू अभियान शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर गंगा के तेज लहरों में बह रहे युवक को सकुशल बचा लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया की युवक के परिजनों को सूचित कर चौकी बुलाया गया। जहां पर से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि युवक गृह क्लेश से परेशान चल रहा है, फिलहाल बेरोजगार भी है। जल पुलिस में कॉन्स्टेबल बलबीर सिंह, संतराम सिंह, हरीश गुसाई, गोताखोर विनोद सेमवाल मौजूद रहे।

आनंद गिरि को लेकर सीबीआई हरिद्वार पहुंची

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम गिरफ्तार आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची गई है। वहीं, इससे पहले सीबीआई देहरादून की टीम ने बुधवार को हरिद्वार पहुंच कर श्यामपुर क्षेत्र के गाजीवाला गांव स्थित आनंद गिरि के आश्रम के सेवादारों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई थी।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम आनंद गिरी को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार लाई है। सीबीआई की टीम में कौन-कौन शामिल है, अभी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आश्रम के अंदर जाते वक्त आनंद गिरि ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। पूरी मामले की सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले एचआरडीए की ओर से लगाए गई सील को काट दिया गया था। जिसके बाद आनंद गिरि को आश्रम के अंदर ले जाया गया।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की एक टीम आनंद का मोबाइल और लैपटॉप बरामद करने के लिए हरिद्वार आई है। वहां उनके आश्रम में तलाशी करके वांछित सामानों की बरादमगी भी की जाएगी। उनके लैपटॉप और मोबाइल में नरेंद्र गिरि के अश्लील वीडियो संबंधित साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। सीबीआई उसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराएगी।
सीबीआई की दूसरी टीम आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी से पुलिस लाइन में पूछताछ कर रही है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को जांच एजेंसी ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को सात दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया था।
इन तीनों के खिलाफ महंत नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार बताया था। 24 घंटे से अधिक समय तक आनंद गिरि को कस्टडी में रख, पूछताछ करने के बाद बुधवार दोपहर सीबीआई टीम उन्हें लेकर पुलिस लाइन से पीछे के रास्ते निकली। लगभग ढ़ाई बजे तक वह एयरपोर्ट पहुंच गई। वहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
बताया जा रहा है कि साढ़े तीन बजे की फ्लाइट से आनंद गिरि को लेकर सीबीआई हरिद्वार चली गई। बता दें कि आनंद गिरि निरंजनी अखाड़े से निकाले जाने के बाद हरिद्वार स्थित एक आश्रम में रुके थे। बुधवार को उसी आश्रम से सीबीआई आनंद गिरि का लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद करने की कोशिश करेगी। नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में जिस अश्लील वीडियो का जिक्र किया था, उसी के बारे में सुराग लगाने के लिए सीबीआई छानबीन कर रही है।

रायवाला में 453 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अरेस्ट

कम उम्र के बच्चों में सप्लाई होने आ रहे 453 नशीले इंजेक्शन को रायवाला थाना पुलिस ने दो आरोपी के साथ बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

बीती शनिवार रात को पुलिस मादक पदार्थ व  की अवैध तस्करी पर रोकथाम को लेकर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान कर रही थी। इसीबीच छिद्दरवाला के पास चेकिंग के लिए नेपाली फार्म तिराहे की तरफ आ रही कार के अंदर से मोहित आले पुत्र हरि सिंह आले  निवासी बहादुरपुर, सेलाकुई से  213 नशीले इंजेक्शन और शाहनवाज पुत्र लियाकत अली निवासी  जनमपुर, सेलाकुई के पास से प्रतिबंधित 240 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। 

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपियों से इंजेक्शनों को रखने का लाइसेंस तलब किया, लेकिन वे लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में कबूला

पुलिस के अनुसार मोहित ने बताया वह नशीले इंजेक्शन को सेलाकुई व ज्वालापुर में आदि स्थानों पर चोरी- छिपे लाते हैं। यहां पर कम उम्र के लड़कों को महंगे दाम पर  इंजेक्शन मुहैया कराते हैं। वहीं शाहनवाजा ने बताया की वह  नशीले इंजेक्शन का आदी है। इससे पहले देहरादून के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुका है।

कलंकित: पिता ने मासूम बेटी से किया बलात्कार, अरेस्ट

तीर्थनगरी के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक हैवान पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पर पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया।  पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 

रविवार की सुबह एक महिला ने कैलाश गेट चौकी में आकर बताया कि वह अपने  घर की छत पर कपड़े धोने के सुखा रही थी। इसीबीच उनकी चार साल की मासूम बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंची तो उसका पति उसकी बेटी के साथ गलत करते हुए पकड़ा गया। इसीबीच उसने आसपास के लोगों को मामले बताया तो मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी पिता फरार हो गया। 
 बच्ची को स्थानीय लोगों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। जिसके बाद महिला की तहरीर की पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता पर पोक्सो व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। जिसमे दोपहर बाद पुलिस ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से  गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता

कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैघ रूप से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। गुरूवार शाम मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर रेलवे फाटक पर एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस को देख चालक सकपका गया। उसने खदरी रोड पर कार को दौड़ा दिया। पहले से सर्तक पुलिस ने कार का पीछा करने प्रयास किया। इस दौरान कार चालक बलजीत फार्म खदरी स्थित एक घर के बाहर कार को खड़ा भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को धर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 12 पेटी बरामद की। आरोपी अमित गोस्वामी उर्फ सोनू पुत्र स्व. केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी अदिति विहार, गली नंबर 2, खदरी रोड श्यामपुर की निशानदेही पर एक घर से 14 पेटी शराब पकड़ी। जहां से उसका साथी पहले फरार हो चुका था। जिसकी पहचान उसने धनपाल नेगी स्व. भीम सिंह नेगी निवासी बलजीत फार्म, श्यामपुर के रूप में कराई है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में ऋषिकेश में मुकदमें पहले भी दर्ज हैं।

19 पेटी शराब के साथ दो धरे
कोतवाली पुलिस ने शराब ने शुक्रवार को 19 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भैरव मंदिर चंद्रभागा के पास एक लग्जरी कार को रोका। जिसमें शराब बरामद की गई। आरोपियों की पहचान बृजेश त्रिपाठी, पुत्र राजकुमार त्रिपाठी और संदीप शर्मा पुत्र फेरू दत्त शर्मा निवासी जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पाकिस्तानी नागरिक की जमानत याचिका खारिज

भारत की जासूसी करने वाले पाकिस्तानी नागरिक की जमानत याचिका उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जासूसी के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक आबिद अली उर्फ असद अली उर्फ अजीत सिंह निवासी लाहौर, पाकिस्तान की सजा को कोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि उसकी जमानत के बांड को निरस्त करे और उसे हिरासत में लें। वर्तमान में वह रुड़की में रह रहा है।
बुधवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि उसके खिलाफ जासूसी के आरोप में तमाम सबूत हैं। उसने पासपोर्ट एक्ट का भी दुरुपयोग किया है। मामले में पूर्व में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया

क्या था मामला
दरअसल 25 जनवरी 2010 को महाकुंभ के दौरान हरिद्वार पुलिस ने आबिद अली को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट, विदेशी नागरिक एक्ट और पासपोर्ट एक्ट में रुड़की से गिरफ्तार किया था। उसके पास से मेरठ, देहरादून, रुड़की सहित अनेक स्थानों पर स्थित सैन्य संस्थानों के नक्शे, अनेक संदिग्ध और गोपनीय दस्तावेज, पेन ड्राइव आदि सामग्री बरामद हुई थी। रुड़की में उसके निवास स्थान पर पुलिस के छापे में बिजली की फिटिंग के बोर्ड और पंखे में छिपाकर रखे गए एक दर्जन सिमकार्ड भी मिले थे।इस मामले में एफआईआर दर्ज होने और मुकदमे के बाद दिसंबर 2012 में निचली अदालत ने उसे दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। सजा के विरुद्ध अभियुक्त की ओर से अपील दायर की गई थी जिस पर सुनवाई के बाद जुलाई 2013 में अपर जिला जज (द्वितीय) हरिद्वार ने उसे बरी करने के आदेश पारित किए। इस पर जेल अधीक्षक ने कोर्ट तथा एसएसपी को सूचित किया कि अभियुक्त के विदेशी नागरिक होने के चलते उसकी रिहाई से पूर्व उसका व्यक्तिगत जमानत बांड व अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी आवश्यक हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद

कोतवाली पुलिस ने घर के अंदर घुसकर लाखों की ज्वेलरी, नकदी समेत मोबाइल चोरी करने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक भैरव मंदिर, लक्ष्मणझूला रोड निवासी जॉनी पाल पुत्र राजकुमार पाल ने 17 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। सोमवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त यात्रा बस अड्डे से तीन आरोपियों को पकड़ा। जिन्होंने उक्त चोरी में शामिल होने की बात कबूली।
कोतवाल महेश जोशी ने आरोपियों की पहचान अमर सिंह उर्फ पर्रा पुत्र कुंवर सिंह हाल निवासी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, राजा उर्फ चोटी गणेश साहनी निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश, रजत उर्फ फलहारी पुत्र विनोद रावत निवासी चंद्रेश्वरनगर के रूप में कराई है। बताया की चोरी का माल भी आरोपियों से बरामद किया गया है। मामले में धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गई है। आरोपियों पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है।

गरतांग गली को नुकसान पहुंचाने पर गंगोत्री थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

असामाजिक तत्व खूबसूरत चीजों को बदरंग करने से बाज नहीं आते। उत्तरकाशी में भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक रिश्तों की गवाह रही ऐतिहासिक गरतांग गली (Gartang gali disfigured) पर भी ऐसे ही असामाजिक तत्वों की नजर पड़ी है। 300 साल पुराने लकड़ी से बने इस खूबसूरत पुल को हाल में पर्यटकों के लिए खोला गया है। लेकिन अराजक तत्वों ने इस लकड़ी पर भी अपने नाम गोद डाले हैं। जिससे इसकी खूबसूरती पर दाग लग रहा है। ऐसे अराजक तत्वो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

गंगोत्री थाने में इन अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद सिंह की तहरीर पर धारा 427 के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कारवाई के आदेश दिए हैं।

ऐतिहासिक गरतांगगली भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुख मार्ग रहा है। करीब 300 साल पहले पेशावर सेआए पठानों ने इसका निर्माण किया था। लेकिन भारत चीन युद्ध के बाद इस मार्ग को बंद कर दिया गया था। इस मार्ग पर करीब 500 मीटर लंबाई की लकड़ी की सीढ़ियां आकर्षण का केंद्र हैं।

राज्य सरकार के प्रयासों के बाद हाल ही में इस गली का जीर्णोद्धार कराया गया है। देवदार की लकड़ी से दोबारा सीढ़ीदार रास्ता तैयार किया गया है। इस ऐतिहासिक जगह को देखने पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला अरेस्ट

कोतवाली ऋषिकेश ने एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवती की उम्र 17 वर्ष है और 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है।

बता दें कि ऋ़षिकेश निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि शिक्षक दिवस के दिन फरमान नामक युवक ने उनकी बेटी को चीला के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है, उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोपी की पहचान फरमान पुत्र याकूब निवासी ग्राम अलावलपुर भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार के रूप में कराई।