कांग्रेसियों ने स्व. अहमद पटेल को बताया राष्ट्र का सच्चा सिपाही

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा भारी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्य्क्ष महंत विनय सारस्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अहमद पटेल बहुत ही मृदुभाषी, कर्मठ, ईमानदार, कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। जिन्होंने जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए दलितो, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, कमजोर वर्ग एवं युवाओं में कार्य करते हुए देश के बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे। कांग्रेसजन एवं देश की जनता उन्हें उनके सद्कार्यों के लिए सदैव याद रखेगी। समस्त कांग्रेसजनो द्वारा उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्राथना की गईं।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, जयेंद्र रमोला, विमला रावत, पार्षद शकुन्तला शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, ललित मोहन मिश्र, सतीश शर्मा, नंद किशोर जाटव, रुक्म पोखरियाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, राजेन्द्र जाटव, विवेक तिवारी, अजय धीमान, ललित सक्सेना, गौरव यादव, विजेंदर यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सरोज देवराडी, मालती तिवारी, नटवर श्याम आदि उपस्थित रहे।

पूर्व पीएम व आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस जन सहायता कार्यालय श्यामपुर में उनके चित्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी बचपन से ही सामाजिक रूप से समाज की सेवा में अग्रसर रहती थी और वह एक क्रांतिकारी के रूप में आजादी की लड़ाई में शामिल होती थी। उनके कार्यकाल में उन्होने पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है जिसकी टीस हमेशा उसको महसूस होती रहेगी।पाकिस्तान के लिए यह जख्म 1971 के बांग्लादेश युद्ध के रूप में था जिसके बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के सैन्य शासन ने पूर्वी पाकिस्तान के नागरिकों पर जुल्म की इंतहा कर दी थी। उसके नतीजे में करीब 1 करोड़ शरणार्थी भागकर भारत में चले आए थे। बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ जिसमें न सिर्फ पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई बल्कि उसके 90,000 सैनिकों को भारत ने युद्धबंदी बनाया था और आज की सरकार कार्यवाही करने की बजाये केवल बयान बहादुर के रूप में कार्यक्रम रही है ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांता प्रसाद कंडवाल और बेघर कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के किये कार्यों पर अपना नाम लिखवाकर अपने कार्यों के रूप में प्रचारित करने का कार्य कर रही है और स्वयं की कोई उपलब्धि नहीं है इसी प्रकार ऋषिकेश विधानसभा में भी पिछले साढे तेरह सालों से निर्वाचित विधायक ने भी धरातल पर कोई कार्य नहीं किये और विधानसभाकी दयनीय स्तिथि बनाई हुई है जोकि शर्मनाक है।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी व्यास, पूर्व प्रधान मुनेन्द्र रयाल, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, उप प्रधान रोहित नेगी, गब्बर कैंतुरा, सोहन सिंह रौतेला, खेम सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चैहान, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, देव पोखरियाल, पुनीत गौनियाल, सुमन रावत, जयदेव सिंह, विजेंद्र कुमार, सनमोहन रावत, अर्जुन रांगड़, निर्मल सिंह, रमा चैहान, मनोज गुसाईं, सुन्दरमणी शास्त्री, सतेंद्र रावत, लक्ष्मण चैहान, बीना चैहान, दीक्षा चैहान, हरीश पांडेय, हरेंद्र जेठुडी आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ भाजपाई स्व. सुरेश चंद शर्मा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सुरेश चंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर आज पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. सुरेश चंद शर्मा का जाना पूरे ऋषिकेश के लिए अपूर्ण क्षति है। उन्होंने जीवन पर्यंत राष्ट्र विचारों से ओतप्रोत होकर समाज हित में कार्य किया। सुरेश चंद जी एक प्रखर वक्ता थे उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए राष्ट्र विचारों को महत्व दिया।

ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा डा. सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा पार्टी व संगठन को दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने ऋषिकेश नगर में पार्टी को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, कुसुम कंडवाल ने सुरेश चंद शर्मा के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में संदीप गुप्ता, उषा जोशी, इंद्र कुमार गोदवानी, देवेंद्र सकलानी, संजय व्यास, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शिव कुमार गौतम, नितिन सक्सेना, अनुराग पयाल, विवेक शर्मा, असरफी रणावत, सरोजनी नेगी, माधव नौटियाल, अनिल चैहान, धर्मपाल गुप्ता, कमलेश जैन, राजकुमारी पंत, शारदा सिंह, सरोज डिमरी, जयंत किशोर शर्मा, संजय व्यास, अनीता रैना, कमलेश जैन, उषा नेगी, बीना देवी, विवेक शर्मा, संजीव पाल, सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

जब दिल्ली में पानी फ्री हो सकता है, तो उत्तराखंड में क्यों नहींः आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लोगों को सस्ती बिजली और निशुल्क पानी की सुविधा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मौलिक सुविधाओं का लाभ जनता को दिलाए जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का सहारा भी लिया जाएगा।

आप नेता डॉ नेगी ने कहा कि जब दिल्ली की केजरीवाल सरकार उत्तराखंड का पानी दिल्ली की जनता को फ्री दे सकती है तो उत्तराखंड सरकार को भी जनता को निशुल्क पानी की आपूर्ति करनी चाहिए। साथ ही ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड की जनता को बिजली भी सस्ते दामों में दी जानी चाहिए। लेकिन विडंबना यह है कि देश के कई राज्यों से ज्यादा महंगी बिजली और पानी के बिलों का भुगतान ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में लोगों को करना पड़ रहा है। डॉ नेगी के अनुसार कोरोना काल के चलते पिछले 8 माह से प्रदेश में लोगों को रोजगार ठप्प है। नौकरियां छिन रही है। ऐसे में महंगी बिजली और पानी के बिलों को भरना प्रदेश की आवाम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। उत्तराखंड सरकार को इस मसले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर लोगों के बिजली एवं पानी के बिलों में छूट देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत भाजपा विधायक को दी श्रद्धांजलि

सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मौके पर सभी के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

स्पीकर ने कहा कि उत्तराखंड के प्रिय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का इस प्रकार से हमारे बीच से जाना उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है वहीं उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है, उन्होंने कहा कि जीना जी के संग उनके आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध थे।

उन्होंने कहा कि विधायक जीना जिस प्रकार से सदन के भीतर अपने क्षेत्र एवं लोगों की समस्याओं को उठाते थे, प्रश्न करते थे, एवं तर्क-वितर्क करते थे वह सभी के लिए एक सीख बन गई है। दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से जुड़े कई संस्करणों को याद कर स्पीकर भी भावुक हो उठे। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष के चचेरे भाई कृष्ण चंद अग्रवाल को भी श्रद्धांजलि दी गई जिनका विगत दिनों डोईवाला में निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, महामंत्री सुमित पंवार, रविंद्र राणा, पार्षद अनीता प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियाल, आशीष रागढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवानी भट्ट, पार्षद प्रदीप कोहली, सुभाष बाल्मीकि, विनोद भट्ट, सुरेंद्र राणा, शुभांकित रावत, निखिल बड़थ्वाल, प्रिया ढकाल, चंदू यादव आदि उपस्थित रहे।

भाजपाईयों ने बिहार चुनाव व अन्य राज्यों के उपचुनावों के परिणाम पर की आतिशबाजी

भारतीय जनता पार्टी, ऋषिकेश मण्डल द्वारा बिहार एवं कई राज्यों में हुए उपचुनावो में भाजपा की विजय पर मण्डल कार्यालय में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रकुमार गोदवानी, संजय शास्त्री एवं संदीप गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं उनके द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पुनः भाजपा पर जनता ने विश्वास पर जताया है और हम सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि को घर घर तक पहुँचाना है।

मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के विजय की शुभकामनाएं देते हुए आगमी विधानसभा चुनाव 2022 के लिये तेयार होने का आह्वान किया।

मण्डल महामंत्री हिमांशु संगतानी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, संजय व्यास, हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, राकेश चन्द, ऋषि राजपूत, अनिता तिवारी, भूपेन्द्र राणा, जयन्त शर्मा, चन्द्रेश्वर यादव, नितिन सक्सेना, सिद्धार्थ डंगवाल, विनोद भट्ट, अविनाश अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, उषा जोशी, दुर्गेश कुमार, हरिशकर प्रजापति, विजय प्रजापति, मुकेश ग्रोवर, नरेन्द्र गौतम आदि उपस्थित रहे।

बिहार व अन्य राज्यों के उपचुनाव के नतीजों ने लगाई केंद्र सरकार के विकास कार्य पर मोहरः मेयर

बिहार का किला फतह करने की खुशी में भाजपाइयों ने तीर्थ नगरी में जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिलामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर आतिशबाजी के साथ मिठाईयाँ बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जमकर पटाखे भी छोडे़ गए।

मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के विकास कार्याें पर बिहार की जनता ने मोहर लगाई है। इसी तरह अन्य राज्यों के उपचुनाव में भी जनता से पीएम मोदी के कार्यों को स्वीकार किया है। यह नतीजे बताते हैं कि जनता उन्हें कितना स्नेह देती है और उसी का परिणाम जनादेश के रुप में हम सभी के सामने है। भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुछ भी संभव है। मोदी है तो मुमकिन है कि इस नारे को सिद्ध करते हुए बिहार में भाजपा जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।

जश्न मनाने वालों में पार्षद विजय बडोनी, पार्षद बिजेंद्र मोगा, पार्षद अनीता रैना, पार्षद राजेंद्र प्रेम बिष्ट, पार्षद प्रदीप कोहली, पार्षद कमला गुनसोला, पार्षद अनीता प्रधान, विनोद शर्मा , राजेन्द्र सेठी , नवल कपूर, राम किशन अग्रवाल, अख्तर साबरी, चेतन शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती , वेद प्रकाश ढींगरा ,कपिल गुप्ता, हैप्पी सेमवाल, श्रवण जैन, अनिल ध्यानी, विवेक गोस्वामी , नीरज सहरावत , सतवीर तोमर , देवदत्त शर्मा , किशन मण्डल, मदन कोठारी, सुनील अग्रवाल, सुनील उनियाल, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, अक्षय खैरवाल, रणवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, अजय कालरा, प्रदीप कोहली, रमेश अरोरा, हितेंद्र पंवार, अनिकेत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राकेश पारचा, राजीव गुप्ता, गिरीश सकलानी, प्रदीप हलधर, नरेंद्र मैनी, प्रवेश कुमार, परीक्षित मेहरा, पवन शर्मा,राजू बिष्ट, शैलेन्द्र रस्तोगी, मनोज राजपूत, प्रवीण अग्रवाल,प्रिया ढकाल, रोशनी अग्रवाल, राहुल राजपूत, गब्बर सिंह, चरणजीत काजू, सुजीत कुमार, संजय पाली आदि शामिल थे।

उत्तराखंड के वन मंत्री को अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा, वर्ष 2012 के विस चुनाव का है मामला

वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आज सीजेएम कोर्ट रूद्रप्रयाग ने उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत को सजा सुनाई है। सजा के रूप में वन मंत्री हरक सिंह रावत को तीन साल की सजा सुनाई है।

बता दें कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में डा. हरक सिंह रावत और उनके चार समर्थक वीरेंद्र बुटोला, अंकुर रौथाण, वीर सिंह बुडेरा के साथ ही रघुवीर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करना और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। इस मामले में रुद्रप्रयाग सीजेएम कोर्ट में मुकदमा चला।

इसी साल फरवरी में मामले को लेकर हरक सिंह रावत को जमानत मिली थी। हालां, मामले में सुनवाई जारी रही। जमानत के दौरान हरक सिंह रावत को न्यायालय में एक घंटे खड़ा भी रहना पड़ा था। दरअसल, न्यायालय ने मंत्री को कोर्ट में हाजिर होने का समन दिया था, लेकिन मंत्री पूर्व में उपस्थित नहीं हो सके थे। आठ फरवरी को मंत्री सीजेएम कोर्ट में हाजिर हुए, जहां लगभग एक घंटे की प्रक्रिया के बाद उन्हें जमानत मिली।

त्रिवेन्द्र की घोषणा 25 हजार करोड़ रुपये से होगा ग्रीष्मकालीन राजधानी का विकास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घोषणा की है कि गैरसैण परिक्षेत्र का ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप विकास के लिए अगले दस वर्षों में 25 हजार करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे। यहां के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी है। राजधानी के लिये जो जरूरी अवस्थापनात्मक विकास जरूरी होता है, उसके लिये मैं घोषणा करता हूँ कि हम आने वाले 10 वर्षों में 25 हजार करोङ रूपए खर्च करेंगे। 25 हजार करोङ रूपए से ग्रीष्मकालीन राजधानी के पूरे परिक्षेत्र का विकास होगा।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) मे 21 वां राज्य स्थापना दिवस (20वीं वर्षगांठ) बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भराडीसैंण विधानसभा परिसर में आईटीबीपी और पुलिस के जवानो की भव्य रैतिक सेरेमोनियल परेड के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर से पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह पहला मौका है जब प्रदेश के किसी मुखिया ने ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद गैरसैंण मे राज्य स्थापना दिवस की सालगिरह मनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड 21 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराङीसैण स्थित विधानसभा परिसर में हम संकल्प लेते हैं कि हम अपनी एक-एक बहन के सिर से घास का बोझ हटा देंगे। इसके लिये व्यापक स्तर काम चल रहा है। हमारी माताएं और बहनें बहुत मेहनती हैं। हमारी कोशिश है कि इनका स्किल डेवलपमेंट कर आर्थिक तौर पर सशक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ही यहां की भावनाओं को समझते हुए उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के उद्देश्य से किया गया था। मैं बहुत से दूरस्थ और सीमांत गांवों में गया हूँ। जनभावनाओ का सम्मान करते हुए गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन बनाया है।
गैरसैंण प्रतीक है पहाङवासियों की पीड़ा का, दर्द का।
हमारी प्राथमिकता शुरू से ही दूरस्थ क्षेत्रों का विकास रहा है। इसी क्रम में हमने रूरल ग्रोथ सेंटर प्रारंभ किये। 104 को स्वीकृति दी जा चुकी है। 40 से अधिक शुरू भी हो गये हैं। बहनों को सशक्त करने के लिये हम महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रहे हैं।
राज्य में प्रकृति ने जो भी हमें दिया है, उनमें रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। हम स्वरोजगार को अभियान के तौर पर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऋण और अनुदान की व्यवस्था है। जिलों में स्वरोजगार पर जिला योजना का 40 प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 1 रुपये में पानी का कनेक्शन दे रहे हैं। कैम्पा में 10 हजार लोंगो को रोजगार देने पर काम कर रहे हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में 5 लाख रूपये तक निशुल्क ईलाज की सुविधा दी गई है। महाविद्यालयों में 94 प्रतिशत फैकल्टी है। 500 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज हैं। 700 और स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू की जाएंगीं। कालेजों में वाई फाई कनेक्टीवीटी दी जा रही है। हमने आशा कार्यकत्रियों के मानदेय और वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन में बढोतरी की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य के उत्पादों में स्वयं सहायता समूह को रू. 5.00 लाख तक प्रोक्योरमेंट में वरीयता दी जायेगी। लगभग 500 सर्वाधिक पलायन वाले ग्रामों में स्थित स्वयं सहायता समूह को ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा।
आम जनमानस की कठिनाइयों के निराकरण हेतु जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरणों द्वारा भवन निर्माण का मानचित्र पास करने की व्यवस्था की प्रक्रिया का सरलीकरण एवं शिथिलीकरण किया जायेगा।

शहरी इलाको में गरीब व्यक्तियों हेतु पेयजल कनेक्शन रू. 100 पर उपलब्ध कराया जायेगा। भ्रष्टाचार से लड़ने हेतु एक टोल फ्री हैल्प लाईन की स्थापना की जायेगी।
महिला एवं बच्चों हेतु मुख्यमंत्री सौभाग्यवती योजना प्रारम्भ की जायेगी। इसके अन्तर्गत को सौभाग्यवती किट दी जायेगी। राज्य की निर्यात नीति बनायी जायेगी। राज्य के सीमांत इलाकों में पुलिस आउटपोस्ट बनायी जायेगी।
अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों कें कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, निगमों/उपक्रमों के कर्मचारियों तथा कैजुअल-दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जायेगा।
राज्य के सभी जनपदों में वन विभाग द्वारा ‘‘स्वच्छ वन, स्वस्थ जीवन’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर वन/ईको पार्क/बायोडाईवर्सिटी पार्क की स्थापना की जायेगी। देहरादून में साइंस कॉलेज की स्थापना की जाएगी। सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय वास्तु शैली के उपयोग को बढ़ावा दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण क्षेत्र के लिये भी अनेक घोषणाएं कीं। गैरसैंण में कौशल विकास योजना के अंतर्गत सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। नगर पंचायत गैरसैंण में आंतरिक मार्गों, नालों आदि के निर्माण को स्वीकृति। नगर पंचायत गैरसैंण के लिए 3500 लीटर क्षमता के ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर क्रय करने की स्वीकृति। विकासखण्ड गैरसैंण में मशरूम कम्पोस्ट उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी।

राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में 2 मॉडर्न आदर्श लैब को स्वीकृति। बचपन प्रोजेक्ट में जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में मिनी सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली, शौचालय, पानी, फर्नीचर, झूले, अलमारी, शिक्षाप्रद खिलौने, फ्लोर टाईलें, वॉल पेंटिंग, गैस कनेक्शन, यूनिफार्म की व्यवस्था की जाएगी।
ग्राम बड़ागांव के हनुमानशिला के समीप से औली पहुंचने के लिए वैकल्पिक मोटर मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 15 किलोमीटर की स्वीकृति दी जाती है। सर्वे के बाद फिजीबिलीटी के आधार पर दुरमी में मत्स्य पालन, नौकायन, विद्युत उत्पादन आदि के लिए मल्टी परपज तालाब का निर्माण किया जाएगा।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में भूस्खलन के ट्रीटमेंट और पानी की निकासी की व्यवस्था के साथ ही 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण को स्वीकृति। क्लोनल रूट स्टाक पर आधारित उच्च तकनीक युक्त आदर्श सेब बागान की स्थापना की जाएगी। कर्णप्रयाग मण्डी, विकास खण्ड जोशीमठ के बड़ागांव और विकासखण्ड घाट के सलबगढ में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी।
नाबार्ड के अंतर्गत विकासखण्ड घाट के मुख्य बाजार का बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। पुरसाड़ी में विजयनगर ग्राम की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा।

कर्णप्रयाग-नौटी पैठाणी मोटर मार्ग से ग्राम गैरोली तक मोटर मार्ग नव निर्माण के दूसरे चरण के 3 किलोमीटर को स्वीकृति। इससे ग्राम गैरोली संयोजित होगा।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड गैरसैंण के कांसुवा ग्रामसभा पेयजल योजना के लिए धनराशि की स्वीकृति। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड गैरसैंण के रामड़ामल्ला ग्रामसभा पेयजल योजना के लिए धनराशि की स्वीकृति। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड गैरसैंण में गोल पेयजल योजना के लिए धनराशि की स्वीकृति। गैरसैंण एवं निकटवर्ती क्षेत्र की पम्पिंग पेयजल योजना को स्वीकृति।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र भट्ट, मुन्नी देवी शाह, भरत सिंह चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण स्थित मां भाराडी के मंदिर पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना भी की।

कांग्रेस ने राज्य स्थापना दिवस पर वरिष्ठ आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस जन सहायता कार्यालय श्यामपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में स्व० इन्द्रमणि बडोनी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर व उत्तराखण्ड के शहीदों के लिये मौन रखकर श्रद्धांजली दी व उसके पश्चात जयेन्द्र रमोला द्वारा वरिष्ठ आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज हमारे राज्य का 21वॉं स्थापना दिवस है जिस भावना के लिये हमारे शहीदों व आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण का स्वप्न देखा था वह आज भी अधूरा है आज भी युवा रोजगार के सपने देख रहा है आज भी प्रदेश का व्यापारी अपने व्यापार क प्रगति के लिये सरकार की ओर देख रहा है आज भी पहाड़ में रहने वाले लोग स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के इंतजार में बैठा है परन्तु जो सरकार पलायन रोकने,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर सत्ता में आई वह सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है पलायन इनसे नहीं रूक पा रहा है।

पूर्व मंडी सभापति जय सिंह रावत ने कहा कि जिन लोगों के बलिदान से ये राज्य बना आज उन लोगों की अनदेखी की जा रही उनकी शासन और सत्ता में कोई भागीदारी लेना तो दूर उनकी सुनने को भी सरकार तैयार नहीं है।

श्रद्धांजली कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा, जय सिंह रावत, कमला नेगी, इंदु थपलियाल, अरुणा शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, शीला ध्यानी, चन्द्रकान्ता जोशी, बृजमोहन कण्डवाल, लोक बहादुर थापा, सुधीर लखेडा, देवी प्रसाद व्यास, युद्धवीर चैहान, बलबीर नेगी व सोहन रौतेला को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में विजयपाल सिंह रावत, दिनेश चंद्र मास्टर, आशा सिंह चैहान, सतीश रावत, कुसुम जोशी, रतन देव रयाल, गब्बर कैंतुरा, हरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, शिवेक बलूनी, बॉबी रांगड़, लक्ष्मण सिंह चैहान, अर्जुन रांगड़, बर्फ सिंह पोखरियाल, विजय बिष्ट, पूरन चन्द रमोला, राजेन्द्र गैरोला, धर्मेंद्र गुलियाल, राकेश कंडियाल, प्रताप सिंह पोखरियाल, चंद्र कांता जोशी, विशाल सजवाण, रोहित नेगी आदि मौजूद थे।