जो हमारे विचारों का जन्मजात विरोधी है, उनकी चिंता न करेः नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल राज किया। लेकिन जितने काम पीएम मोदी ने छह साल में किए, कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती है।

उत्तराखंड के दौरे के तीसरे दिन नड्डा ने सोशल मीडिया वॉलंटियरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वॉलंटियर परिवर्तन के वाहक हैं। भाजपा ही पहली पार्टी है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसका लाभ पार्टी को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो हमारे विचारों का जन्मजात विरोधी है, उनकी चिंता न करें।

इनकी अपने घर में भी नहीं बनती है। कार्यकर्ता को बुरी बातों से दूर रहना चाहिए। भाजपा देश के उज्ज्वल भविष्य की यात्रा में लगी हुई है। हमारी सोच में भारत के हर वर्ग के नागरिकों के उत्तम जीवन की होनी चाहिए। लाल सलाम बोलने वाले समाप्ति के कगार पर है और वंदे मातरम बोलने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। विदेशों में भी वंदे मातरम वालों का गुणगान हो रहा है।

सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन लाभार्थियों को हमारी योजनाओं का लाभ होता है। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर साझा करें। हर कार्यकर्ताओं को अपना लक्ष्य तय करना है।

बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को आने वाली विभिन्न प्रकार की सोशल मीडिया की कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नड्डा की मौजूदगी में प्रसिद्ध डॉ. यशपाल रावत बने भाजपाई

अल्मोड़ा के सल्ट निवासी डॉ. यशपाल रावत आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। डॉ. रावत सल्ट सीट के उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

चामुण्डा चिकित्सालय काशीपुर के स्वामी व प्रख्यात सर्जन डॉ यशपाल ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद से चर्चाएं गर्म हो गई हैं कि वह सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ यशपाल का भाजपा में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत व प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चैधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। डॉ यशपाल मूलतः सल्ट निवासी हैं और काशीपुर में उनका चिकित्सालय है।

गौरा देवी चौक का महापौर ने किया निरीक्षण, नाराजगी जताई

नगर निगम महापौर शहर के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ जमकर गरजी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों को बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन हर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा। मामले में यदि कोई अधिकारी भी सलिंप्त पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लेने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

गौरा देवी चौक के निरीक्षण के लिए पहुंची महापौर द्वारा चौक के निर्माण कार्य में बार-बार अवरोध उत्पन्न किए जाने पर तीखा आक्रोश जताया गया। मौके पर ही उन्होंने शहर कोतवाल को भी तलब कर लिया। चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंचे कोतवाल को जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि शहर में कुछ लोग निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है। उनके द्वारा बार-बार निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। गौरा देवी चौक पर कई मर्तबा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के निर्माण कार्यों को अवरुद्ध कराने में यदि किसी अधिकारी की भी संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कदम उठाने में नगर निगम प्रशासन कोई गुरेज नहीं करेगा। महापौर ने जानकारी दी कि तहसील चौक पर सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी आये दिन वाहन चालक इस चौक पर दुघर्टनाओं मे चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में साफ है कि चौक पर निर्माण कार्यों का विरोध करने वालों को लोगों की सुरक्षा की कोई चिन्ता नही है। उन्होंने बताया कि निगम बोर्ड की प्रथम बैठक में तमाम निर्वाचित सदस्यों की मौजूदगी में तहसील चौक के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। निर्वाचित बोर्ड के प्रस्ताव पर विरोध करना सही नहीं हैै। यदि किसी व्यक्ति को उक्त चौक के निर्माण कार्य पर आपत्ति है तो वह नगर निगम में आकर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान पार्षद विजेंद्र मोगा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद अनिता रैना, पार्षद राकेश सिंह मियां, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति सहित नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रावान मौजूद रहे।

बाबा साहब समाज के हर वर्ग के आदर्श

अंबेडकरवादी महिला संगठन के नेतृत्व में रविदास भवन, अंबेडकर नगर ऋषिकेश में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि ‘परिनिर्वाण दिवस’ पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अंबा दत्त आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा प्रकांत कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब की कीर्ति एवं समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता प्रकांत कुमार ने कहा कि बाबा साहब एक सीमित समाज के ही आराध्य एवं पूजनीय नहीं है अपितु समस्त समाज के आदर्श है।ं बाबा साहब ने वंचितों पिछड़ों एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उस लड़ाई में इस विशेष वर्ग को एक स्थान समाज में दिलाने का काम किया। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार, निशा देवी, रेखा, नितिन, कमला, सुनीता, गंगा शरण, उमेश, विमला आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के लिए देश सर्वोपरि, अन्य दल मोदी का विरोध करते हुए देश के खिलाफ उतर आएः नड्डा

अन्य दलों को देश की कोई चिंता नहीं है, यह लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य शक्तियों के साथ मिलकर मोदी के खिलाफ काम कर रहे है। भाजपा के लिए देश ही सर्वोपरि है। दूसरे दल मोदी के विरोध में इतने अंधे हो गए हैं, कि वह अब देश का भी विरोध करने लगे हैं। हमें मोदी और भाजपा को सशक्त बनाना है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत किया। नड्डा ने आज सुबह हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक कोविड के नियमों का पालन करते हुए जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत किया गया जाएगा। करीब बारह बजे वे देहरादून पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह है। उनका यह दौरा हर दृष्टि से ऐतिहासिक है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2022 को फतह करने के लिए नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशव्यापी प्रवास कार्यक्रम की उत्तराखंड से शुरुआत कर देवभूमि के प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। उनके इस दौरे से प्रदेश में भाजपा कार्यककर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।
वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

नेपाली फार्म में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंचे भाजपाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार में महामंडलेश्वरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के प्रश्चात आज सुबह कुंभ नगरी हरिद्वार से द्रोण नगरी देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनिता ममगई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उनपर जबरदस्त पुष्प वर्षा भी की गई।

पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका मेयर अनिता ममगाई भी मौके पर डटी रही। इससे पूर्व उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहनों का काफिला नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचते ही समूचा क्षेत्र भाजपा जिदांबाद और जयश्री राम के गूंजायमान उद्वोषों से गूंज उठा। मेयर अनिता ममगाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को वाहन पर ही पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

वहीं, हरिपुरकलां स्थित एक होटल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट वार्ता भी की। वहीं, वीरभद्र मंडल की ओर से भी उनका स्वागत किया गया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने पुरातन कांग्रेसियों से मुलाकात कर लिया संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ‘हमारे वरिष्ठ हैं हमारे गौरव’ थीम के तहत वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही उनके अनुभव व संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने कांग्रेस के पितामाह व उनके परिवारजनों से मुलाकात की।

कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कठिन दौर से गुजर रही है जहॉं एक ओर सत्ता की लालच में बहुत से मौकघ परस्त लोग काँग्रेस छोड़कर दूसरे अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं वहीं हमारे वे वरिष्ठ जो वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हैं और आज इस कठिन दौर में भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं, हमें मिलकर उनको सम्मान देने का कार्य करना चाहिए। वर्ष 2018 में भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर मेरे द्वारा ऋषिकेश के जयराम आश्रम में द्विवंगत हुऐ कांग्रेस के नेताओं के परिवार के सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम भी करवाया गया था, इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शॉल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर परिवार के सदस्य को सम्मानित किया था। उसी के तहत आज पिछले कुछ दिनों से मैं व मेरे साथी वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मिलकर उनका आर्शीवाद प्राप्त कर उनका हाल चाल जाना और भविष्य में संगठन की मजबूती के लिये उनके सुझाव लिये, साथ ही पुराने कांग्रेस परिवारों के लोग जो अब मुख्य धारा से दूर हो गये हैं उनसे भी मुलाकघत कर पुनरू संगठन के प्रति सक्रिय होने के लिये आग्रह किया ।

इस कार्यक्रम में गोकुल रमोला, निर्मल रांगड, उप प्रधान रोहित नेगी, आशा सिंह चैहान, रमा चैहान, गब्बर कैन्तुरा, चन्द्रमोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।

ट्रांसफार्मर की स्थिति भयावह, चपेट में आकर हो रही दुर्घटनाः डा. राजे नेगी


ऋषिकेश विधानसभा के ट्रांसफार्मरों की स्थिति पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए है। आप पार्टी ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर अंसतोष जताया। आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। सड़क के किनारे लगे इन ट्रांसफार्मरों से कई बार हादसे हो भी हो चुके हैं। मौसम के गड़बड़ाने पर हादसों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इसके बावजूद विद्युत विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की जाली लगाने के प्रशासन के आदेश को विभाग लगातार नजर अंदाज करता रहा है जिसकी वजह से अनेकों दुघर्टनाएं देखने को मिल रही हैं। लापरवाही का आलम यह है कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। ट्रांसफार्मरों के आसपास खुले व टूटे बिजली के तार सड़क पर पड़े रहते हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है। कहा कि जल्द ही इस गंभीर समस्या पर पार्टी के कार्यकर्ता विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सोपेंगे।

अनेकों ड्रीम योजनाओं को मेयर अनिता ने अपने राजनीतिक कौशल से कराया पूरा

ऋषिकेश नगर निगम के दो वर्ष उपलब्धियों की दृष्टि से शहरवासियों के लिए बेमिसाल साबित हुए हैं। यह तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। ट्रिपल इंजन की सरकार के सहयोग से निगम ने योजनाओं को धरातल पर उतारा और जनता को एक विकास का रास्ता दिखाया। यह बात मेयर अनिता ममगाई ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान कही।

मेयर अनिता ममगाई ने अपने दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए निगम द्वारा सभी वार्डो में 50 हजार डस्टबिन निशुल्क बांटे गए। हर घर कूड़ा गाड़ी पहुंचाने का लक्ष्य भी पूरा हुआ। इसके लिए सरकार की मदद से 20 नए कूड़ा वाहन खरीदे गए।

जानकारी देते हुए बताया कि सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए जियो टैगिंग, जीपीएस और डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए बापू ग्राम में एक कंट्रोल रूम बन रहा है।
– लाल पानी में नए टचिंग ग्राउंड की सैद्धांतिक स्वीकृति एवं गोविंद नगर से पिछले 40 साल से कूड़ा हटाने के प्रयास की भी शासन द्वारा स्वीकृति मिलना ऋषिकेश नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।
– पथ प्रकाश की बात करें तो नगर निगम में 5000 नई स्ट्रीट लाइट एवं 330 डबल आर्म डिवाइडर लाइट भी शहर वासियों के लिए लगवाई है। जिसके चलते शहर के अंधकार को दूर कर जगमगाती रोशनी के रूप में तब्दील करने में निगम कामयाब रहा है।
– निगम का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कार्य शहर को खुले में शौच मुक्त करना और पब्लिक टॉयलेट का निर्माण कराना रहा है। इसी को देखते हुए निगम ने प्रथम चरण में 5 हाईटेक शौचालय बनाए जा रहे हैं। प्रथम चरण जनवरी माह में पूरा हो जाएगा। बताया कि शहर वासियों के लिए 10 नये हाईटेक शौचालय बनाने का लक्ष्य है।
– वेंडिंग जोन का कार्य जिसमें रेहड़ी और खोखे वाले नियम अनुसार बसाये जा रहे हैं और उनको सरकार द्वारा सब्सिडाइज लोन की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। निगम की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।
– चैक और घाट के सौंदर्यीकरण के लिए इंद्रमणि बडोनी चैक, आम्बेकर चैक, 72 सीढ़ी घाट
का सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इसी तर्ज पर गौरा देवी चैक का भी जल्द लोकार्पण होना है।
– कोरोना काल में विशेष सफाई अभियान और निशुल्क राशन वितरण के लिए शासन द्वारा कोरोना वारियर की उपाधि से नवाजी गई। वह उत्तराखंड की पहली मेयर रही जिन्हें यह पुरस्कार मिला।
उन्होंने बताया कि भवन कर में 50ः की छूट कराना, मेयर हेल्पलाइन के माध्यम से जनता की समस्या को सुलझाना, ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन का नाम योग नगरी ऋषिकेश देना निगम की उपलब्धियों में चार चांद लगाने वाला साबित हुआ।
– एम्स में उत्तराखंड वासियों और ऋषिकेश वासियों के लिए अलग ओपीडी की व्यवस्था कराकर जनता को राहत पहुचाने की कोशिश की गई। मिशन 2021 के लिए उन्होंने बताया कि गंगा की धारा को त्रिवेणी घाट तक लाना,संजय झील का जीर्णोद्धार, शहर के प्रमुख पार्को का सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।महापौर ममगाई ने बताया लालपानी में 50 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का लगना अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगा।

गुरु नानक जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कियाः प्रेमचन्द अग्रवाल

गुरु नानक जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गुरु सिंह सभा ऋषिकेश के गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने पाच लाख रुपए विधायक निधि से गुरुद्वारे की चाहरदीवारी बनाने की घोषणा भी की।
गुरु पर्व के अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश द्वारा आयोजित कीर्तन दरबार के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि गुरु नानक जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने जीवन व परिवार का सुख को त्याग कर दूर-दूर की यात्राएं की एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। उन्होंने कहा है कि समाज में आध्यात्मिक एवं मानवता निर्माण हो इसलिए उपेक्षित, वंचित समाज को समाज में सम्मान मिले एवं भरपेट अन्न प्राप्त हो सके इसलिए उन्होंने लंगर की व्यवस्था की जिससे लोगों को भोजन प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि मानव का कल्याण एवं सभी जातियों को सम्मान मिल सके। महिला सशक्तिकरण आगे बढ़ सके इस ओर भी गुरु नानक जी ने कार्य किया। अग्रवाल ने कहा है कि आज न केवल प्रदेश बल्कि देश एवं विश्व में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कार्तिक पूर्णिमा का भारत की संस्कृति में विशेष महत्व है ।
इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह, मंगा सिंह, सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार मक्खन सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह, सरदार बूटा सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुवीर सिंह, श्याम सुंदर आदि सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।