गंगोत्री का मिथक बरकार, सरकार में गंगोत्री से मंत्री नही बनाये जाने पर मायूसी

देहादून।
गंगोत्री विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर सरकार बनाने के मिथक के अनुसार भाजपा को मिले प्रंचड बहुमत पर प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्तासीन हो गई है, लेकिन गंगोत्री विधान सभा से सरकार बनाने के मिथक के बाद भी राज्य में चैथी बार निर्वाचित हुई भाजपा सरकार में क्षेत्र में कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। जिससे उत्तरकाशी की जनता को इस बार भी मायूसी हाथ लगी है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में प्रंचड बहुमत हासिल किया है और गंगोत्री सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी गोपाल रावत ने 25 हजार 683 मत प्राप्त कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 9हजार 610 वोटो से हराया है, ऐसे में भाजपा को 2002 से अब तक मिले वोटों का रिकार्ड भी टूटा है।
पार्टी से बागी प्रत्याशी के चुनाव मैदान में होने पर भी भाजपा को रिकार्ड से विजय मिलना विधायक गोपाल रावत की जनता के बीच लोकप्रियता बढना भी है। कांग्रेस ने राज्य में दो बार शासन करने के बाद भी इस क्षेत्र को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। भाजपा ने हालांकि 2007 में शासन करने पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन इस बार जिस तरह से भाजपा का मुख्य एजेंडा गंगा की स्वच्छता को लेकर है, उससे लग रहा था कि गंगा का मायका गंगोत्री होने पर संभवता इस बार क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। लेकिन त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कैबिनेट में शामिल होने के लिये एक बार जहां गोपाल सिंह रावत का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था ,वहीं शपथ ग्रहण के आते ही गायब हो गया । इससे क्षेत्र की जनता काफी मायूस है। गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत को मंत्री मण्डल में शामिल न किये जाने पर यहां की जनता ने सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मांग की है कि गोपाल रावत को मंत्री मण्डल में शामिल किया जाए।

आपत्ति जता रहे लोग पिछले चुनावों में अपनी भूमिका देखें

आरोप-विधायक समर्थक बताएं कि त्रिवेंद्र रावत के सीएम बनने पर कितनी खुशी हुई

गजेन्द्र नेगी।
क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियां से एक बार नहीं बार-बार मिलेंगे। उनका स्वागत भी करेंगे। ये कहना ऋषिकेश से निर्दलीय प्रत्याशी रहे संदीप गुप्ता, उनके समर्थक जयदत्त शर्मा और ज्योति सजवाण का। प्रेमचंद अग्रवाल को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मंत्रियों से मिलने पर उठे सवालों का जवाब दिया।
प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का उनके सीएम और मंत्रियों से मिलने पर जताई गई आपत्ति गैरवाजिब है। दो टूक कहा कि उन्होंने प्रेमचंद अग्रवाल को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया था। भाजपा का नहीं। इसकी वजह क्षेत्र का विकास था, जो कि 10 सालों से ठप पड़ गया था।
आरोप लगाया कि जो लोग उनके सीएम और मंत्रियों से मिलने पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं वो बताएं कि 2008 के निकाय और 2009 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विधायक की क्या भूमिका थी। विधायक बताएं कि आखिर निकाय चुनाव में पार्टी को हार का सामना क्यों करना पड़ता है। आरोप लगाया कि विधायक समर्थक दिल पर हाथ रखकर बताएं कि उन्हें डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र रावत के सीएम बनने पर कितनी खुशी हुई। ऋषिकेश में रावत की ताजपोशी होने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया तो विधायक को परेशानी हो गई।
अब वो कुछ पदाधिकारियों से अनर्गल बयानबाजी करा रहे हैं। मौके पर गंभीर सिंह राणा, बलवीर सिंह चौहान, मनोज जखमोला, श्रवण जैन, प्रदीप द्विवेदी, रविंद्र पंवार, योगेश, अविनाश सिमल्टी, पदम शर्मा, राजेश राइटर, सतवीर तोमर, प्रेम सिंह बिष्ट, सतीश दुबे, सुजीत यादव आदि मौजूद थे।

भाषण नहीं देने पर कांग्रेसियों का पारा चढा, प्रदर्शन

ऋषिकेश।
इसके चलते कांग्रेसियों ने रविवार को पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को नटराज चौक पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। राजपाल खरोला ने कहा कि मोदी के आह्वान पर प्रदेश ने दो-तिहाई बहुमत देकर भाजपा की सरकार बना दी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी पहुंचे तो लोगों में आशा थी कि चुनाव के दौरान किए गए वादों के अनुसार कोई बड़ी घोषणा वह करेंगे।
राजपाल खरोला ने आरोप लगाया कि पीएम ने घोषणा तो दूर लोगों को संबोधित ही नहीं किया। ऐसे में उनको सुनने आए लोगों में घोर निराशा का माहौल है। प्रदर्शन करने वालों में वेद प्रकाश शर्मा, अरविन्द जैन, चन्दन पंवार, मनीष शर्मा, मधु जोशी, केदार सिंह रावत, सावित्री देवी, मधु मिश्रा, देवेन्द्र प्रजापति, राकेश मियां, सरोजनी थपलियाल, अब्दुल रहमान, लोकपाल कैंतुरा आदि मौजूद थे।

मुलायम की गुफ्तगु से सियासी हलचल तेज

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने गर्मजोशी के साथ मंच पर मुलाकात की। मंच पर मुलायम और पीएम मोदी की मुलाकात एक नहीं बल्कि दो बार हुई।
योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्रियों का जैसा ही शपथ ग्रहण समारोह खत्म हुआ तो पीएम मोदी मंच में मौजूद सभी अतिथियों से मिलने गए। इस दौरान वहां मौजूद अखिलेश थोड़ा आगे निकल गए। इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश यादव को बुलाया। अखिलेश यादव जब पीएम मोदी के पास आए तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया।
इस दौरान अखिलेश ने पीएम मोदी को यूपी में जीत के लिए बधाई दी। इस बीच साथ में खड़े मुलायम सिंह यादव भी पीएम मोदी से मुलाकात की और उनको बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी अन्य लोगों से मुलाकात करने लगे। इस बीच मुलायम सिंह यादव एक बार फिर लौटे और पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाकर उन्हें फिर से बधाई दी। इस दौरान उन्हें पीएम मोदी से बातचीत भी की। हालांकि चुनावों के दौरान पीएम मोदी और अखिलेश यादव में जो जुबानी जंग देखने को मिली थी। उसका असर आज के शपथ ग्रहण समारोह में मुलाकात के दौरान नजर नहीं आया।

देवप्रयाग में कमल खिलाने पर कंडारी का स्वागत

ऋषिकेश।
कैलाशगेट स्थित क्रांतिचौक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विनोद कंडारी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विनोद के चुनाव जीतने पर खुशी जताई। मौके पर प्रदेश मंत्री नवनीत राजपूत, जिला महांमत्री हिमांशु नौटियाल, योगेश तिवारी, विनोद चौहान, मनीष कुकरेती, कान सिंह रावत, सुरेन्द्र कुलियाल, भरतलाल, शुभम, आकाश सकलानी, अनिता ममगाईं, इन्द्रा देवी आदि मौजूद थे।
देहरादून तिराहे पर भाजपा जिला मंत्री कविता शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विनोद कंडारी का स्वागत किया। तीन पूर्व मंत्रियों को हराकर चुनाव जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। वक्ताओं ने कहाकि उत्तराखंड में कम उम्र के विधायक बनने वाले नेता बन गये है। मौके पर सरोज डिमरी, स्नेहलता शर्मा, अनिता पंवार, विनिता सिंह, मंजू पेटवाल, संगीता चौधरी, कांता शर्मा, लक्ष्मी पंवार आदि मौजूद थे।
श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विनोद कंडारी का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहाकि विनोद की पहचान युवा व संघर्षशील नेता के रुप में रही है। मौके पर पवन पांडेय, कुसुम जोशी, ममता भंडारी, विनीता भट्ट, कुसुम डबराल, शशि भट्ट, ममता राणा, पिंकी चतुर्वेदी, बीना भट्ट, विनोद जुगलान, दिनेश पयाल, रामरतन रतूड़ी, नरेन्द्र रावत, महावीर उपाध्याय, अनिल भट्ट, धनवीर जेठुड़ी, विजय किशोर आदि मौजूद थे।

मतगणना को एक दिन शेष, दिनभर बनाई एजेंटो की सूची

ऋषिकेश।
ऋषिकेश विधानसभा सीट के उम्मीदवारों के लिए गुरुवार का दिन व्यस्तम रहा। उम्मीदवारों ने मतगणना के लिए एक दिन शेष रहने पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में मतगणना के दौरान बूथवार अपने एजेंटों को तैनात करने के लिए सूची फाइनल की गई। मतगणना में रहने वाले कार्यकर्ताओं से एक फोटो और आईडी मांगी। जानकारी दी गई कि किस बूथ की मतगणना में कौन अंदर रहेगा। पहले से तैयार सूची को फिर टटोलने का काम भी किया गया। सूची में कार्यकर्ता का नाम होने पर उससे जानकारी जुटाई गई कि मतगणना वाले दिन कहीं बाहर तो नहीं है। ऐसी दशा में उस कार्यकर्ता के बदले दूसरे का नाम सूची में शामिल किया गया।
कांग्रेस के उम्मीदवार राजपाल खरोला ने बताया कि हमने तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। गुरुवार को एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मतगणना में किस प्रकार की भूमिका निभानी है, इस बारे में भी उन्हें तैयार किया गया। भाजपा के उम्मीदवार प्रेमचन्द अग्रवाल ने बताया कि संगठन स्तर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं में मतगणना को लेकर बड़ा उत्साह है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने व ऋषिकेश से तीसरी बार हैट्रिक लगाने की बात कही। निर्दलीय उम्मीदवार संदीप गुप्ता ने बताया कि एजेंटों की सूची तैयार कर ली गई है। कार्यकर्ताओं को मतगणना का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

निर्दलीय संदीप गुप्ता ने वोट देने की अपील की

ऋषिकेश।
विधानसभा ऋषिकेश से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता ने ऋषिकेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में महिलाओं की पांच टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जनसपंर्क किया।
बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता ने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ बनखंडी, शांती नगर, गढ़ी, गढ़ी मयचक, गंगानगर आदि क्षेत्रों में जनसपंर्क किया। उन्होंने लोगों से चुनाव में वोट देने की अपील की। बताया कि दस वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद भी उन्हें भाजपा ने टिकट नही दिया। स्थानीय मुद्दों को गिनाकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनका समाधान नही करने के मामले भी उठाये।
संदीप गुप्ता ने भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाया। कहाकि क्षेत्र के विकास में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा बन गया है। महिलाओं ने पांच टोली बनाकर इन्द्रानगर, गीतानगर, प्रगति विहार में जनसपंर्क अभियान चलाया और निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता को वोट देने की अपील की। मौके पर ज्योति सजवाण, जयदत्त शर्मा, हरीश तिवाडी, राकेश पारछा, मनोज शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, अनिकेत गुप्ता आदि मौजूद थे।

संगठन के अनुभवों का मिल रहा संदीप को लाभ

ऋषिकेश।
विधानसभा चुनाव में निर्दलीय ताल ठोक रहे संदीप गुप्ता को संगठन के अनुभवों का लाभ मिलता नजर आ रहा है। भाजपा के अनुभवी कार्यकर्ता संगठन की तर्ज पर चुनाव का संचालन कर रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव ठीक भाजपा की तर्ज पर लड़ा जा रहा है।
ऋषिकेश विधानसभा चुनाव में भाजपा दो खेमों में बंटती नजर आ रही है। पहला खेमा भाजपा प्रत्याशी के साथ है तो दूसरा खेमा निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता के साथ। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संदीप गुप्ता के साथ संगठन का अनुभव रखने वाले नेताओं की भरमार होने से चुनाव रोचक होने जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, ज्योति सजवाण, जयदत्त शर्मा, भाग सिंह चौहान, किशन नेगी, पंकज गुप्ता, श्रवण जैन, मनोज जखमोला आदि ऐसे भाजपा के चेहरे है, जिन्हे संगठन का अच्छा खासा अनुभव है। इसके अलावा निर्दलीय संदीप गुप्ता के समर्थन में 700 भाजपा कार्यकर्ताओं के इस्तीफें के दावे भी किये जा रहे है।
संदीप गुप्ता स्वयं भी संगठन का लंबा अनुभव रखते है। वर्ष 2008 में नगीना रानी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। झारखंड में भी संगठन उनके अनुभवों का लाभ ले चुका है। भाजपा के निष्कासित नेता पूरा चुनाव ही संगठन की तर्ज पर लड़ रहे है। चुनाव में जुटे कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स भी दिये जा रहे है। वर्तमान विधायक की कमियां गिनाने और अपने एजेंडे को जनता के बीच लाने का कार्य भी निर्दलीय प्रत्याशी की टीम कर रही है। प्रत्याशी कब, कहां रहेगा और किन कार्यकर्ताओं को कहां डोर टू डोर भेजना है को लेकर संघ की तर्ज पर कार्य किया जा रहा है।

विकास कार्यों से जनता मेरे साथ: सुबोध

ऋषिकेश।
मंगलवार को कैलाशगेट स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान सुबोध उनियाल ने तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चलाई जा रही अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए भी चेताया।
सुबोध उनियाल ने 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में 2500 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा किया। साथ ही रावत सरकार के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन और ग्रामीण क्षेत्रों का शहरीकरण कराना उनकी प्राथमिकता है। पलायन रोकना और रोजगार के अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकताओं में हैं।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में संविदा नियुक्ति को हटाकर लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति करने पर जोर दिया। साथ ही नरेन्द्रनगर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना करने की बात भी कही। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह नेगी, चन्द्रवीर पोखरियाल, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, सुरेन्द्र कुड़ियाल, विनोद कुकरेती, दीपक भटट, नलिन भटट, मदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

ऋषिकेश।
शहीद स्मारक अमित ग्राम में हुई जनसभा में उन्होंने आरोप लगाया कि 10 वर्षों में जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ अपना विकास किया है। क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। मौके पर रामविलास रावत, विजयपाल रावत, गोविन्द रावत, दीपक धमांदा, सत्या कपरुवान, मधु सेमवाल, मनोज गुसाईं, कैलाश सेमवाल, सीताराम पूर्वाल, शिवदयाल रतूड़ी आदि मौजूद थे। वहीं, सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक डॉ. एचएन सिंह ने आईडीपीएल सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। मौके पर डीबी थापा, केजी शर्मा, एसएन उपाध्याय, रामकुमार आदि मौजूद थे।