यौगिक आहार ही है वास्तविक जीवनशैलीः डॉ अर्पिता नेगी

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के योग विज्ञान के द्वारा आयोजित साप्ताहिक योग व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता ऋषिकेश कैंपस की डॉ अर्पिता नेगी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यौगिक आहार के समग्र प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ अर्पिता ने बताया कि यौगिक आहार ही वास्तविक जीवनशैली है। जिसे आज डब्ल्यूएचओ भी स्वीकार करता है, साथ ही उन्होंने यौगिक आहार के उपनिषदीय स्वरूप में तैत्तिरीय, मैत्रेयी आदि उपनिषदों में आहार के स्वरूप को समझाया। उन्होंने यौगिक आहार और आयुर्वेदीय आहार को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इसे स्वस्थ जीवन का आधार कहा।

बता दें कि ऑनलाइन चल रहे व्याख्यान में कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी, परिसर निदेशक प्रो पंकज पंत, योग विभाग के समन्वयक प्रो. अजय उनियाल के साथ समस्त योग विभाग के प्राध्यापक जेपी कंसवाल, वीणा रयाल, चन्द्रेश्वरी नेगी व हिमानी नौटियाल, आशा, मयंक रैवानी, अंशुमन, निशा आदि ने प्रतिभाग किया।

शहीद तारा सिंह थापा की स्मृति में स्मृतिद्वार बनवाने को विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


27 अक्टूबर 1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में देश की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले तीर्थनगरी के शहीद राइफलमैन तारा सिंह थापा की स्मृति में स्मृति द्वार बनवाने की मांग उठने लगी है।
आज शहीद के छोटे भाई खड़क सिंह थापा ने ऋषिकेश में उनके पैतृक निवास नेहरू ग्राम में उनकी स्मृति में स्मृति द्वार व स्मारक बनवाने को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार उनके भाई शहीद तारा सिंह थापा के बलिदान का सम्मान करते हुए उनकी याद में स्मृति द्वार व स्मारक बनाए।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उचित एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद शिव कुमार गौतम, खड़क सिंह थापा, रमेश थापा, देवम थापा, रवि थपलियाल, एडवोकेट राकेश पारछा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस महासचिव ने विधायक पर बोला हमला, गुमराह करने का आरोप


कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने विस अध्यक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने नेपाली फार्म में धरना दिया। उन्होंने नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को लेकर क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर हमला बोला। कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रेसवार्ता कर नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त किए जाने की घोषणा की गई। लेकिन अभी तक इस मामले में निरस्तीकरण आदेश लिखित में नहीं मिल पाया है।

उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि निरस्तीकरण के सिर्फ एक आश्वासन पर उन्होंने जो फूल मालाएं पहनने व आतिशबाजी करने का कृत्य किया है वह निंदनीय है।

शहीद विकास गुरुंग को कांग्रेसियों ने किया याद

गुमानीवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद विकास गुरुंग के स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में तृतीय पुण्यतिथि पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद विकास गुरुंग गुमानीवाला के रहने वाले थे। उन्होंने 21 वर्षीय की अवस्था में देश के लिए शहादत दी।

मौके पर कांग्रेस सेवादल महासचिव शोभा भट्ट, जिला महासचिव राजेन्द्र गैरोला, विनोद पोखरियाल, धर्मेंद्र सिंह, धर्म सिंह क्षेत्री, उम्मेद सिंह, सूरज भट्ट, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव आदि उपस्थित रहे। उधर, गुमानीवाला के लोगों ने शहीद विकास गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिपं सदस्य संजीव चैहान, उप प्रधान राजेश व्यास, पंचायत सदस्य पूजा थापा, कुसमा देवी, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, अजीत गुरंग, विष्णु थापा, लाल सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे।

पर्यटन मंत्री से परिवहन महासंघ ने की चारधाम शुरू करवाने की मांग


उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विगत दो वर्ष से चारधाम यात्रा का संचालन नहीं हो रहा है। इसके चलते परिवहन व्यवसायी परेशान हैं। प्रदेश में अधिकांश कारोबार पर्यटन व चारधाम यात्रा पर ही आधारित है। ऐसे में परिवहन व्यवसायी भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। अगर जल्द ही चारधाम यात्रा का संचालन नहीं हुआ, तो समस्त परिवहन एवं पर्यटन व्यवसाय भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। उन्होंने दो वर्ष का टैक्स माफ करने, वाहनों की आयु सीमा दो वर्ष बढ़ाने, चारधाम यात्रा का संचालन करवाने आदि की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, संचालक बलवीर सिंह रौतेला, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला, संयुक्त रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग आदि शामिल रहे।

तीर्थनगरी में चंद्रभागा नदी किनारे बसी अवैध झोपड़ियों पर चली जेसीबी

चंद्रभागा नदी किनारे 50 अवैध झोपड़ियों को हटाने नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से चंद्रभागा नदी के किनारे बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों उखाड़ फेंका। दो घंटे चली कार्रवाई निर्विरोध संपन्न रही।

नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान चंद्रभागा नदी उफान में रहती है, इससे बाढ़ का खतरा रहता है। जानमाल का नुकसान नहीं हो लिहाजा बरसात से पहले नदी के किनारे कब्जा कर रहने वाले लोगों को हटाया गया है।

कोरोना काल में झुग्गी-झोपड़ी वालों को हटाना अमानवीय हरकतः रमोला

चंद्रभागा नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को प्रशासन की ओर से हटाए जाने की कार्रवाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने अमानवीय हरकत बताया है। कहा कि कोरोना काल में वैसे ही रोजगार छिन चुके हैं, इसके बावजूद सरकार गरीबों की सहायता करने की बजाय उनकी छत छीनने का काम कर रही है। जो कि काफी निंदनीय है। चेताया कि यदि यहां बेघर हुए लोगों के रहने की शीघ्र ही कोई व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ऋषिकेश तहसील में राशन सड़ने का वीडियो वायरल, सीएम से की जांच कराने की मांग


सोशल मीडिया में चल रही एक वीडियों का संज्ञान लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक प्रकांत कुमार ने मुख्यमंत्री को ई-मेल के जरिए ज्ञापन भेजा है, जिसमें प्रकांत कुमार ने जांच की मांग की है।

प्रकांत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें यह बताया गया है कि ऋषिकेश तहसील के आधार कार्ड रूम में लाखों रूपए का राशन सड़ने की कगार पर आ गया है। बताया कि जहां सरकार एक तरफ इस महामारी में अपनी तत्परता दिखाते हुए आम जनमानस तक राशन व अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का हर भरसक प्रयास कर रही हैं, ऐसे में सड़ते राशन की यूं वीडियों का सामने आना चिंतनीय है।
प्रकांत कुमार ने इस मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित कर मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालो में जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवाल, राहुल शर्मा भी शामिल हैं।

परिवहन महासंघ के आह्वान पर एकत्र हुए चालक, परिचालक व मालिक, किया बुद्धि शुऋि यज्ञ

सरकार द्वारा परिवहन व्यवसाईयों की अनदेखी करने और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किए जाने पर उत्तराखंड परिवहन महासंघ की ओर से बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। महासंघ के आह्वान पर समस्त परिवहन संस्थाओं के संचालकों, प्रतिनिधियों, वाहन स्वामियों एवं चालक, परिचालक एकत्र हुए और सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए हवन में आहूति दी। इस अभियान में उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का भी साथ मिला।

महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि सरकार परिवहन एवं पर्यटन व्यवसायियों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। सरकार से परिवहन व्यवसायियों को उबारने के लिए गुहार लगातार लगाई जा रही है लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है। सरकार को चाहिए कि परिवहन व्यवसाई को बचाने के लिए शीघ्र अति शीघ्र कोई सकारात्मक कदम उठाए। टीजीएमओ के उपाध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि वाहन स्वामियों का 2 वर्ष का टैक्स और वाहनों की आयु सीमा में 2 वर्ष की वृद्धि यथाशीघ्र की जाए।

टेंपो विक्रम महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सरकार संपूर्ण उत्तराखंड के लिए एवं संपूर्ण देश के लिए पर्यटन एवं परिवहन व्यवसायियों के हितों के लिए चार धाम यात्रा का संचालन शीघ्र अति शीघ्र शुरू करें, ताकि वाहन स्वामी अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था कर सकें। यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा वाहन स्वामी की उपेक्षा लगातार की जा रही है लेकिन यदि शीघ्र अति शीघ्र सरकार निर्णय नहीं लेती है, तो 1 लंबी लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी। साथ ही मौके पर ऋषिकेश विधायक द्वारा टोल प्लाजा के संबंध में जो मुकदमे दायर किए गए हैं उसे वापस लेने की भी मांग की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने उत्तराखंड परिवहन महासंघ को अपना पूर्ण समर्थन दिया। मंच के सलाहकार विक्रम भंडारी ने कहा कि परिवहन महासंघ लगातार परिवहन विषयों के हित के लिए संघर्ष कर रहा है।

मौके पर भगवान सिंह राणा जिलाध्यक्ष जीप कमांडर यूनियन, बलवीर सिंह नेगी अध्यक्ष जीप कमांडर यूनियन, विनोद भट्ट संचालक गढ़वाल मंडल, नवीन चंद रमोला, बलवीर सिंह रौतेला, मेघ सिंह चैहान, आशुतोष शर्मा, ललित सक्सेना, चंदन सिंह पवार, दाताराम रतूड़ी, प्यार सिंह गुनसोला, मनोज आर्य, योगेश उनियाल, नवीन तिवारी, रामसिंह फरस्वान, करण सिंह पवार, मान सिंह पवार, रुकुमसिंह पोखरियाल, मदन कोठारी, बृजेश उनियाल, इंद्रेश बर्थवाल, नवीन तिवारी, धनेश कंडियाल, विक्रम भंडारी, राकेश सेमवाल, आशुतोष तिवारी, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

टोल प्लाजा मामले में झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का स्पीकर पर आरोप, पुतला फूंका


सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका गया। इसका नेतृत्व समिति के संयोजक संजय पोखरियाल ने किया। मौके पर टोल प्लाजा मामले में स्पीकर के घेराव के दौरान आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमें दर्ज करने का आरोप भी विस अध्यक्ष पर लगाया गया।

संयोजक संजय पोखरियाल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि टोल प्लाजा के लिये आंदोलनकारियों पर झू्ठे मुकदमों कराना निंदनीय है। कहा कि ग्रामसभा स्तर पर अब विधानसभा अध्यक्ष के पुतले फूंके जायेंगे।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि एक और विधानसभा के अध्यक्ष व उनके चाटुकार लोग संवैधानिक पद की बात करते है। वही दूसरी और विधानसभा अध्यक्ष उस पद की गरिमा को बार बार खराब करने का काम करते है। विधानसभा अध्यक्ष ने गौहरीमाफी में हर बार मानसून से आने वाली परेशानियों के लिए आज तक क्षेत्रीय जनता के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है।

मौके पर प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, कनक धनाई, जिला महामंत्री गोकुल रमोला, शेर सिंह रांगढ, धनपाल राणा, मंगला नंद कुकरेती, देव सेमवाल, जयपाल राणा, त्रेपन सिंह रावत, शोभा भट्ट, रविन्द्र राणा ,कुंवर सिंह गुसाई, मनोज पंवार, गोकुल रमोला दीपक नेगी आदि मौजूद थे।

ऋषिकेशः परिवहन महासंघ ने की असहयोग आंदोलन की रूपरेखा तैयार


परिवहन व्यापारियों की मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान न देने के विरोध में उत्तराखंड परिवहन महासंघ 15 जून को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेगा। आज महासंघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें असहयोग आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि सरकार के मुखिया सहित मंत्रीगण तक परिवहन व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मगर सरकार हमारी बातों को अनसुना कर वाहन स्वामियों के हित में कोई भी फैसला नहीं ले रही है। इसलिए समय की मांग है कि सरकार के विरुद्ध जब तक हमारी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता। चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तय है। यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर वाहन स्वामियों एवं परिवहन व्यवसायियों के हित में शीघ्र कोई निर्णय लेना पड़ेगा। टीजीएमओ के उपाध्यक्ष जसपाल राणा ने कहा कि समस्त वाहन स्वामी एकजुट होकर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय के संचालक विनोद भट्ट ने कहा कि शीघ्र ही सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। समस्त चालक परिचालकों को निर्देशित किया जाएगा कि अपने हक हकूक के लिए वह आगे आए और सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़े।

जीप कमांडर यूनियन के अध्यक्ष बलवीर नेगी ने कहा कि हम पूर्णतया महासंघ के साथ है महासंघ द्वारा वाहन स्वामियों के हित में निर्णय लिया जाएगा निर्णय का हम स्वागत करते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून को यात्रा बस स्टैंड में समस्त वाहन स्वामियों द्वारा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। ताकि सरकार परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं को समझें और उनके हित में उचित निर्णय ले सके।

बैठक में ऑटो विक्रम महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, गढ़वाल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, टीजीएमओ के संचालक बलवीर सिंह रौतेला, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत डंग, डीलक्स टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जयप्रकाश ठेकेदार, मेघ सिंह चैहान, योगेश उनियाल, नवीन तिवारी, हरीश नौटियाल, गोपाल दत्त जुगराण, अवतार सिंह भगत, नवीन सेमवाल, प्यार सिंह गुनसोला, धनेश घड़ियाल, दलवीर कलूड़ा, मदन कोठारी, मनोज आर्य, मदन काला, बृजेश उनियाल, राकेश सेमवाल आदि उपस्थित थे।