69 शिकायतें हुई दर्ज, जनता दरबार में स्पीकर ने अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश

प्रदेश सरकार द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छिद्दरवाला ग्राम पंचायत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में 21 विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए जिसमें कुल 69 शिकायतों प्राप्त हुई। अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया शेष शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण किया जाएगा।

छिद्दरवाला ग्राम पंचायत में आयोजित बहुदेशीय शिविर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओ के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा है कि विभिन्न विभागों से संबंधित जनता की अनेक समस्याएं है जिसका समाधान विभागीय अधिकारी ने मौके पर ही किया है एवं जिन समस्याओं के निस्तारण में विलंब है तो उसके समाधान के लिए भी अधिकारी मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उसका समाधान 15 दिन के अंदर करेंगे । अग्रवाल ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि शिविर में जिन विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं है उनका स्पष्टीकरण लिया जाए ।

स्पीकर ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए इस प्रकार के बहुदेशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे लाभार्थियों को सुविधा हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्ग निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सौंदर्यकरण, के साथ ही नमामि गंगे के अंतर्गत तमाम कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हर कार्य गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के अंतर्गत पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में पहुंचे लाभार्थियों की प्रत्येक समस्या का समाधान संबंधित विभागीय अधिकारी शिविर स्थल पर ही करे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

खाद्यान्न विभाग द्वारा राशन कार्ड का ठीक से सत्यापन न होने के कारण 10 फरवरी को ऋषिकेश विधानसभा में विधिवत राशन कार्डो के सत्यापन के लिए शिविर लगाने को भी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्देश दिए।

बारिश के बीच में भी बहुउद्देशीय शिविर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल व मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल लाभार्थियों की समस्या सुनते रहे।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास , उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान आदि सहित अनेक विभागों के स्टाल बहुदेशीय शिविर पर लगाए गए थे जिस पर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज की एवं अधिकारियों ने समाधान किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, स्थानीय प्रधान कमल दीप कौर, प्रधान चमन पोखरियाल, प्रधान अनिल कुमार प्रधान सागर गिरी, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, भगवान सिंह महर, उत्तरा कलूडा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन कैंतुरा, सरदार बलविंदर सिंह, विमला नैथानी, अनीता राणा, हरीश कक्कड़, दीपक थापा, अनीता राणा, समा पवार, राजेश जुगलान आदि उपस्थित थे।

घाट रोड़ की धंसी सड़क को तुरंत दुरुस्त करें निर्माण अधिकारी

सिंधी धर्मशाला के सामने घाट रोड की सड़क धंसने पर व्यापारी नेता पवन शर्मा ने मेयर अनिता ममगाईं को फोन पर सूचना दी। व्यापारी नेता की बात का संज्ञान लेकर मेयर अनिता ममगाईं मौके पर पहुंची और अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।

दरअसल, कुंभ के आगाी शाही स्नान के चलते आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने वाली है। ऐसे में घाट रोड जो शहर का व्यस्तम और त्रिवेणी घाट को जाने वाला मुख्य मार्ग है, की सड़क का धंसना चिंताजनक है। आज व्यापारी नेता पवन शर्मा ने मेयर अनिता ममगाईं को फोन पर सूचना दी। मेयर ने भी देर नहीं की और मौके पर पहुंच बेहद बारीकी से सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और जल्द सड़क को दुरुस्त करने के लिए दिशा निर्देश दिए।

वहीं, मेयर अनिता की त्वरित कारवाई पर घाट रोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा व अन्य व्यापारियों द्वारा उनका आभार जताया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, पंकज शर्मा, हैप्पी सेमवाल, राकेश पाल, मोतीराम टुटेजा, संजय व्यास, प्रतीक पुंडीर, हरिशंकर मदान, राजू शर्मा, सतवीर पाल, मदन लाल जाटव, दीपक चैरसिया, शिवम टुटेजा, प्रवीण सिंह, रामकुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता, त्रिलोक कक्कड़, मोतीराम टुटेजा, हरिशंकर मदान, रवि चैरसिया, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।

छह दिन से लापता नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में लापता हुए 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने भरत विहार स्थित काली कमली के बगीचे से बरामद किया है, लापता युवक 28 जनवरी से गायब था।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हसमुद्दीन पुत्र इस्लाम निवासी ब्रह्मवाला, लोहिया नगर देहरादून ने बताया कि उनका 10 वर्षीय नाबालिग बेटा बीती 28 जनवरी की दोपहर तीन बजे से गायब है। जिसकी काफी तलाश की गई, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने टीम तैनात की और टीम को आज सफलता मिल गई है। कोतवाल रितेश ने बताया कि लापता बालक भरत विहार स्थित काली कमली के बगीचे से सकुशल बरामद किया गया है, तथा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र के आईसीयू का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इन आपातकालीन एम्बुलेंसस का क्रय विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी परियोजना के माध्यम से किया गया है। उन्होंने गांधी शताब्दी अस्पताल में 10 बेड की आईसीयू यूनिट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वॉरियर्स को प्रमाणपत्र और कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा करने वाले सभी डॉक्टरों एवं अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में रहा है। आपातकालीन सेवा में 132 नई एम्बुलेंस के सम्मिलित होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का त्वरित लाभ मिल सकेगा। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यह सेवा मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी। ये एम्बुलेंस एडवांस व बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं। पिछले चार साल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कुल 271 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना से अभी तक लगभग 02 लाख 32 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस योजना से 4200 से अधिक नेत्र रोगी अपना ईलाज करा चुके हैं। राज्य में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। 10 माह पूर्व जहां राज्य में कुल 216 आईसीयू बेड व 116 वेन्टीलेटर्स थे, अब बढ़कर 863 आईसीयू बेड व 695 वेन्टीलेटर्स हो गए हैं। जल्द ही तीन मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ तैयार हो जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सचिव आपदा प्रबंधन एस. ए. मुरूगेशन, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय, अपर सचिव युगल किशोर पंत, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती, सीएमओ देहरादून डॉ. अनूप डिमरी आदि उपस्थित थे।

श्रीराम मंदिर निर्माण में राज्यमंत्री भगतराम ने दी 1.21 लाख की धनराशि

गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक लाख इक्कीस हजार का अंशदान दिया।

राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख इक्कीस हजार की समर्पण निधि का चेक आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल को सौंपा। राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि पूरे देश का जो सपना था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो वह सपना सच हो रहा है , हम सभी को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर चारु माथुर कोठारी, गगन देव, राजेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

दून सेंटर आफ एक्सीलेंस का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, आईटी पार्क देहरादून में स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा आयोजित ‘‘सदैव दून’’ दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने दून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा एवं सीनियर डायरेक्टर एच.सी.ई रामचन्द्रन के बीच इंक्यूबेशन सेंटर में इन्टरनेट ऑफ थिंक्स (आई. ओ. टी ) के एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी की एक नई परिकल्पना की शुरूआत की। इसके परिणामस्वरूप देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य हो रहे है। इन शहरों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट सोच एवं दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। स्मार्ट सिटी के बहुआयामी परिणाम हैं। देहरादून की स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य हो रहे हैं, यह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी। राज्य में पिछले 20 सालों में ट्रेफिक में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का प्रयोग बहुत जरूरी है। तकनीक के माध्यम से व्यवस्थाओं को ठीक करने एवं जनता से जुड़ी समस्याओं के निवारण में स्मार्ट सिटी का मॉडल बहुत कारगर साबित होगा। स्मार्ट सिटी के सेंटर से तमाम समस्याओं को नियंत्रित करने में सुविधा होगी।

सचिव शहरी विकास एवं आवास भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर की सेवा यहां के नागरिकों के जीवन में बहुत सुधार लायेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में इंक्यूबेशन सेंटर की शुरूआत भी हो रही है, यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेंटर के माध्यम से युवाओं में सृजनात्मकता का विकास होगा । देहरादून का पिछले साल स्मार्ट सिटी में 24वां स्थान था। आज देहरादून 9वें स्थान पर है। जबकि स्मार्ट सिटी के अन्दर तीसरे राउंड के शहरों में देहरादून का प्रथम स्थान है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी उत्तराखण्ड राज्य में अच्छी प्रगति हुई है। स्मार्ट सिटी का मुख्य उद्ेश्य है सुविधाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो। जन सुविधा के दृष्टिगत अभिनव प्रयास होने जरूरी हैं।

सीईओ स्मार्ट सिटी-जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ विस्तारित किया जा रहा है। जन सुविधाओं एवं जागरूकता की दृष्टि से अनेक सुविधाएं इस सेवा के माध्यम से दी जा रही हैं।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर.के सुधांशु, शैलेश बगोली, एडीजी अभिनव कुमार, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी में स्थानीय लोगों ने ली सदस्यता

आम आदमी पार्टी ऋषिकेश विधानसभा में कई स्थानीय लोगों ने दिल्ली में आप पार्टी द्वारा लगातार किये जा रहे विकास कार्यों एवं दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर विधानसभा संगठन मंत्री दिनेश असवाल संगठन मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रभारी अमित बिश्नोई की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने दिनों दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के विषय पर सरकार को घेरा। कहा कि वो अब नए विकल्प के रूप में आप पार्टी जैसी ईमानदार सरकार चुनना चाहता है जिसके कारण अब आमजन के झुकाव लगातार आप पार्टी की और बढ़ता जा रहा है।

इन्होंने ली सदस्यता
अंजू धीमान, मंजू देवी, सत्येंद्र सिंह, रामचंद्र रमोला, विनोद कुमार, राहुल यादव, अनूप चमोली, प्रवीण रागढ़, योगेश जख्मोला, रणवीर सिंह जेठुड़ी, जय वीर सिंह, महेश चंद्र संजय पाल, मदन मोहन ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर धनपाल सिंह रावत, प्रवीण असवाल, जगदीश कोहली, अमित बिश्नोई, दिनेश कुलियाल, अमन नौटियाल, सुनील दत्त सेमवाल, जय प्रकाश भट्ट, सुभाष बगियाल, शुभम रावत, शिवा डिसूजा उपस्थित थे।

स्पीकर के कैंप कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जन एकता पार्टी के 33 अरेस्ट

बैराज रोड स्थित स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय का घेराव करने जा रहे उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनई धनाई सहित 33 समर्थकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। सभी को आईडीपीएल चैकी लाया गया। अरेस्ट लोगों में 11 महिलाएं भी शामिल रहीं। बता दें कि पिछले 14 दिनों से नेपाली फार्म तिराहा पर कनई धनई विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक पर 14 सवालों को लेकर धरना दे रहे थे।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, आज कनक धनाई अपने समर्थकों के साथ कैंप कार्यालय विस अध्यक्ष पहुंचे। कोतवाली पुलिस की ओर से इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। आंदोलन कर रहे सभी लोगों ने स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बैरिकेडिंग तोड़ने का असफल प्रयास किया। तभी पुलिस ने कनक धनाई सहित 33 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इनकी हुई अरेस्टिंग
सोम अरोड़ा, गुरमुख सिंह, राजेश कुमार सोनी, दीपक चैहान, मोहन सिंह सती, संदीप, मनीष रावत, विकास सिंह असवाल, नरेंद्र गुसाई, राम सिंह, कपूर सिंह धनाई, विशाल वर्मा, सूरज यादव, किशन सिंह, अरविंद भट्ट, धीरज सिंह, अमित रावत, शान सिंह रागढ़, हिमांशु पंवार, अंकित बिश्नोई, नितिन पोखरियाल, रोशनी धनाई, हीमा देवी, विमला देवी, रेखा देवी, स्वाति नेगी, सुमित्रा राणा, निर्मला देवी, सावित्री देवी, सुनैना कंडियाल, मनु रावत, पुष्पा देवी।

नोटों की माला पहनाकर सेवानिवृत हुए जवान का हुआ स्वागत

गढ़वाल राइफल में 24 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज घर लौटे जवान का स्थानीय लोगों ने पार्षद विपिन पंत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

पार्षद विपिन पंत ने अपने वार्ड निवासी जवान विनोद सेमवाल को नोटों की माला पहनाई। साथ ही गाजे बाजे के साथ वार्ड में स्वागत रैली भी निकाली। पार्षद ने कहा कि एक जवान का अपनी ईमानदारी निष्ठा से 24 वर्ष की देश सेवा कर घर लौटना स्वागत योग्य है। उन्होंने जवान को सैल्यूट करते हुए कहा कि आप जैसे सैनिकों की बदौलत देश की जनता सुरक्षित है।

वही सैनिक विनोद सेमवाल ने कहा कि सेना में जाने का सपना हर युवा का होता है, आखिर देश की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, कहा कि उन्हें इस जिम्मेदारी से बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं लगती। कहां कि मुझे इस बात की खुशी वह गर्व दोनों है कि मैं देश की सेवा में 24 साल दे सका। उन्होंने कहा कि देश को आगे भी मेरी जरूरत होगी तो मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा। इस मौके पर स्थानीय लोग थिरकते नजर आए। स्वागत रैली के दौरान पार्षद वीरेंद्र रमोला, स्थानीय नागरिक मोर सिंह, अजय उपाध्याय, अवतार सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, नारद, नंद सेमवाल आदि शामिल रहे।

रायवाला में खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर कांग्रेस ने बुलाई प्रेसवार्ता, सड़क की हालत पर विधायक को कोसा

रायवाला प्रतीतनगर में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग पर कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेस की। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने क्षतिग्रस्त की अनदेखी का आरोप स्थानीय विधायक व सरकार पर जड़ा।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कई वर्षों से रायवाला व प्रतीत नगर ग्रामसभा सहित गौहरी माफी के ग्रामीणों का रोड पर चलना दूभर हो रखा है परन्तु विधायक जी के कानों मैं जूं तक नहीं रेंग रही है। यह सड़क जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है जिससे आमजन से लेकर आर्मी के जवानों का रोजमर्रा का मार्ग है जिसकी निविदा वर्ष 2018 में हो गई थी परन्तु आज 2021 शुरू हो गया है कई धरने व प्रदर्शन किये गये पर ना तो विधायक जी पर फर्क पड़ा न हीं विभागीय अधिकारियों पर, मजबूरन आज मुझे यहॉं के लोगों के साथ मिलकर प्रेस के माध्यम से विधायक जी व विभाग को चेताना चाहते हैं कि अगर दो फरवरी 2021 तक कार्य में तेजी नहीं लाई गई और जमें हुऐ पानी को हटाया नहीं गया तो हमें मजबूर तीन फरवरी 2021 से यहीं रोड़ पर पंलग लगाकर अनिश्चित कालीन दिन व रात का धरना देना पड़ेगा हम यहीं पर रहेंगे यहीं पर सोयेंगे और जब तक कार्य की गति व गुणवत्ता सही नहीं की गई तब तक हम यहॉं से नहीं उठेंगे, पहले हम धरना करेंगे, फिर क्रमिक अनशन और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी करेंगें परन्तु जब तक रोड का निर्माण नहीं हो जाता तब तक यहॉं से नहीं उठेंगे।

क्षेत्रीय ग्रामवासी सतीश रावत ने कहा कि लगातार पिछले कई वर्षों से ग्रामीण रोड को सही करने की माँग कर रहा हैं और जनप्रतिनिधि लगातार अनदेखा कर रहे हैं अधिकारी कहते हैं कि कार्य चल रहा है पर पिछले एक माह में 10 मीटर तक ही नाली बनी है जिसमें बेस पुराना है और नालियों के पानी से ही तराई व मसाला बनाया जा रहा है जोकि साफ दिख रहा है परन्तु नातो कोई अधिकारी साइड पर आता है नाही कोई जिम्मेदार व्यक्ति विधायक जी ने ये क्षेत्र अनाथ छोड़ रखा है परन्तु अब हम बड़ा आंदोलन करेंगे और जब तक रोड की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक यहॉं से नहीं हटेंगे।

मौके पर प्रेम सिंह नेगी, दरमियान सिंह नेगी, रविन्द्र बिज्ल्वांण, पूर्व प्रधान विरेंद्र सिंह, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, आर्यन गिरी, पूर्व सैनिक हर्षमणी लसियाल, जिज्ञासा जोशी, दमयन्ती बिष्ट ,शान्ति सेमवाल, सुषमा चमोली, क्षेत्र बहादुर मल, लक्ष्मण, ललित मोहन डंगवाल, दीपक थापा, जीबी क्षेत्री, भूपेन्द्रसिंह, ममता थापा, बजरंग दल के अध्यक्ष एके सिंह, ओमप्रकाश, दीपक थापा, विश्वमोहन सिंह राणा, यशपाल सिंह पंवार, पिन्टू प्रजापति आदि मौजूद थे।