सुसाइड नोट छोड़कर सहारनपुर के युवक ने खारास्रोत में कर ली जीवनलीला समाप्त

सहारनपुर के एक युवक ने मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के जंगल में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें स्वेच्छा से मरना बताया है।

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने बताया कि खारा स्रोत पुल से आगे नगरपालिका ट्रेचिंग प्लांट के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर थानाध्यक्ष आरके सकलानी, एसएसआईरमेश कुमार सैनी, चैकी तपोवन इंचार्ज सुनील पंत मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव की शिनाख्त प्रमोद कुमार पुत्र धूमन सिंह निवासी महेशपुर थाना ननौता जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। बताया कि शव की तलाशी में सुसाइड नोट मिला है मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।

स्मार्ट सिटी बनने के बाद देहरादून की खूबसूरती में उछाल आएगाः सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों और बालिका इंटर काॅलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड, देहरादून के पुनर्निर्माण स्मार्ट रोड एवं देहरादून में बनाये जा रहे 03 स्मार्ट स्कूलों के कार्य प्रगति की जानकरी ली।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड काल को छोड़कर देहरादून स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हुआ है। आगे भी स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से कार्य होंगे। जब स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून का चयन हुआ था, तब देहरादून 100वें नम्बर पर था, कार्यों की प्रगति में तेजी से देहरादून 13वें नबंर पर आया। देहरादून हमेशा से ही देश-विदेश से आने वालों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी का कार्य पूर्ण होने से देहरादून की खूबसूरती एवं अन्य सुविधाएं भी बढ़ेगी। स्मार्ट स्कूल की उत्तराखण्ड में नई पहल शुरू हुई है। देहरादून में बनने वाले तीन स्मार्ट स्कूलों से बच्चों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इन स्कूलों में उच्च गुणवतायुक्त व्यवस्थाएं की गई है। ये तीनों स्कूल एक-दूसरे से इन्टरकनेक्ट भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में दिव्यांग छात्राओं की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि स्कूल में अभी एक दिव्यांग छात्रा है।

स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि परेड ग्राउण्ड पुनर्निर्माण के तहत सड़क, ड्रेनेज, वर्षा जल संग्रहण टैंक, लैंडस्केपिंग एवं जलापूर्ति के कार्य किये जा रहे हैं। कान्वेन्ट रोड चैड़ीकरण हेतु स्थल विकास करने के बाद 95 मीटर सब बेस तैयार किया जा रहा है। 473 मीटर लम्बाई की आरसीसी की नाली बन चुकी है, शेष कार्य प्रगति पर है। आरसीसी टैंक निर्माण का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। परेड ग्राउण्ड के चारों ओर 150 मिमी से 250 मिमी व्यास की मुख्य पेयजल वितरण लाईन बिछायी जायेगी। 30 अक्टूबर 2021 तक परेड ग्राउण्ड का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट रोड के कार्यों के मल्टी युटीलिटी डक्ट बिछाने का कार्य, सीवर, नाली निर्माण, जलापूर्ति एवं सड़क निर्माण के कार्य किये जायेंगे। डक्ट बिछाने एवं सीवर के कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं।

सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून के तीन स्कूलों स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। जिसमें जीजीआईसी राजपुर एवं खुड़बुड़ा में दो स्कूलों शामिल हैं। इन स्मार्ट स्कूलों का कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा। इन स्मार्ट स्कूलों में निर्माण एवं आईटी से संबधित कार्य किये गये हैं। इनमें कम्प्यूटर लेब, प्रोजेक्टर, आई.आर. बोर्ड, ग्रीन बोर्ड, सी.सी.टीवी. कैमरे, अग्निशमन यंत्र एवं बायेमैट्रिक पंचिंग उपकरण की व्यवस्था की गई है।

दो बार जेल जाने के बाद भी नहीं आई अक्ल, पुलिस ने तीसरी बार भेजा जेल

दो बार जेल जाने के बाद भी इस व्यक्ति की अक्ल ठिकाने नहीं आई। पुलिस ने तीसरी बार जेल भेजा। मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के कैलाश गेट चैकी का है।

यहां अमित कौशिक निवासी निकट बंगवाल बैकरी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मालवाहन वाहन से बैटरी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया और मामले की विवेचना शुरू की। चैकी इंचार्ज कैलाश गेट विनोद कुमार ने मुखबिर से सूचना पर मनीष गुप्ता उर्फ लल्ला निवासी नाले वाली रोड शीशम झाड़ी ऋषिकेश जिला देहरादून को चोरी की गई बैटरी के साथ अरेस्ट किया है।

आरोपी मनीष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इससे पूर्व वह स्मैक तस्करी के आरोप में दो बार जेल की सैर कर चुका है। आरोपी ने बताया कि कि वह नशे का आदी है और नशा खरीदने के लिए चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी को चोरी के आरोप में तीसरी बार जेल भेजा है।

फारेस्ट गाॅर्ड मामले की जांच हो चुकी है, कांग्रेस का प्रदर्शन हास्यास्पदः डा. देवेंद्र भसीन

फाॅरेस्ट गाॅर्ड मामले में देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को भाजपा ने हास्यास्पद बताया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मामले पर गठित एसआईटी जांच पूरी कर उसकी रिपोर्ट दो सप्ताह पूर्व ही चयन आयोग को भेज चुकी है। वहीं, कांग्रेस कोरोना काल में नियम तोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं को यही पता नहीं है कि जिस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घपले की बात को लेकर उन्होंने आज जो प्रदर्शन करवाया, उसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पहले से गठित एसआईटी मामले की जांच पूरी कर चुकी है। साथ ही अपनी रिपोर्ट दो सप्ताह पूर्व अधीनस्थ सेवा आयोग को प्रेषित कर चुकी है। यह एसआईटी एसएसपी सैंथिल के नेतृत्व में गठित की गई थी। अब एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे की कार्यवाही करेगा।

कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती रहती है। हर बार कांग्रेस को मुंहकी खानी पड़ती है। कांग्रेस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति को लेकर परेशान है।

देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की हुई शुरूआत

बीते 18 जून 2018 को हाईकोर्ट ने देहरादून शहर को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए थे। साथ ही तब मुख्य सचिव से चार सप्ताह के भीतर जवाब भी मांगा था। इसके तहत देहरादून की सभी मुख्य सड़कों के साथ ही संपर्क मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया था। तब यह अभियान टास्क फोर्स ने 28 जून 2018 से अभियान शुरू किया था।

एक बार फिर जिला प्रशासन की टीम एक्शन में आई है। शहर को विभिन्न जोन में बांटकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम, एमडीडीए व पीडब्लूडी के संयुक्त अभियान में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा।

टास्क फोर्स के प्रभारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर टास्क फोर्स शहर को चार जोन में बांटकर प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटा रही है। लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। चिन्हीकरण के बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। उन पर निगम फिर से कार्रवाई कर रहा है।

वहीं, स्थानीय दुकानदार, होटल व्यवसायियों ने अभियान में इकतरफा कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बीच में कई अतिक्रमण वाले जगह छोड़ दिए हैं। आगे चलकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र पाल मोंटी के साथ स्थानीय लोग पहुंचे और एकतरफ से कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान नायब तहसीलदार जसपाल राणा, सीओ सदर अनुज कुमार व पुलिस टीम भी साथ है।

इस प्रकार से है जोन
जोन एकः राजपुर रोड के दोनों छोर, राजपुर रोड व चकराता रोड में मध्य के इलाके, उपजिलाधिकारी मसूरी मनीष कुमार।
जोन दोः घंटाघर से लेकर चकराता रोड के दोनों छोर, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान।
जोन दो-एः प्रिंस चैक होते हुए सहारनपुर रोड के मध्य के इलाके, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी।
जोन तीनः गांधी रोड, प्रिंस चैक होते हुए दोनों छोर, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल।
जोन चारः हरिद्वार रोड के दोनों छोर, उपजिलाधिकारी कालसी संगीता कन्नौजिया।
जोन चार-एः हरिद्वार रोड व राजपुर रोड के मध्य के इलाके, उपजिलाधिकारी मुख्यालय प्रेमलाल।

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने ढूंढ़ निकाला लापता कुत्ता, मालिक के चेहरे पर लौटी रौनक

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में चार दिन से लापता एक डाॅगी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। डाॅगी को ढूंढ़ने में लगे छह पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से सफलता हासिल की है। पुलिस को डाॅगी घर के समीप ही मिल गया। डाॅगी पाकर मालिक खुश नजर आया।

मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि दोनहरिया के पास भट्ट कॉलोनी में प्रिया डॉग एसेसरी नाम से दुकान है। जहां उच्च नस्ल के कुत्तों की बिक्री के साथ ब्रीडिंग भी करवाई जाती है। आठ अक्टूबर को प्रिया डॉग के मालिक अमिताभ बिज ने पुलिस को सूचना दी थी कि जर्मन जीप नस्ल का तीन साल का कुत्ता (मेल प्रजाति) लापता हो गया। बेजुबान से ज्यादा लगाव होने की वजह से अमिताभ का पूरा परिवार काफी परेशान नजर आया। जिसके बाद से थाने की टीम उसकी तलाश में जुट गई।

सीसीटीवी खंगालने के बाद छह पुलिसकर्मियों ने डाॅगी को दोनहरिया रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप कूड़े के ढेर से बरामद कर लिया। मालिक को डाॅगी सौपने के बाद पुलिस को धन्यवाद किया गया।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के 50 गांवों के 6800 लोगों को डिजिटल सौंपा प्रोपर्टी कार्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना ’मेरी सम्पत्ति मेरा हक’ के पायलट फेज के तहत छः राज्यों के 763 गांवो के एक लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड के वितरण का डिजिटल शुभारम्भ किया। महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड के एक लाख ग्रामीणों को प्रोपर्टी कार्ड वितरित किये गये। इनमें उत्तराखण्ड के 50 गांवों के 6800 लोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों से बात भी की। उत्तराखण्ड के पौङी गढ़वाल के विकासखण्ड खिर्सू के ग्राम गोदा के सुरेश चंद्र ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से सम्पन्न हुई है। इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। प्रापर्टी के कागज मिलने से अब बैंक से ऋण भी मिल सकेगा। गांव से चैखम्भा, केदारनाथ की पर्वत शिखरों के दर्शन होते हैं और निकट ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं। गांव के लोग प्रापर्टी कार्ड मिलने के बाद अपने घरों में होम स्टे बनाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि वे उत्तराखण्ड के हिमालय क्षेत्र में काफी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्र भाग्यशाली हैं कि वे ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां से पवित्र पर्वतों के दर्शन होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि होम स्टे के फोटोग्राफ, कान्टेक्ट नम्बर सहित सारा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हो ताकि पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को जानकारी मिल सके। इससे होम स्टे का काम बढ़िया तरीके से आगे बढ़ सकता है।

राजस्व विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के डिजिटल शुभारंभ पर उत्तराखण्ड के 50 गाँव में 6800 व्यक्तियों को स्वामित्व अभिलेख वितरण किया गया। यह अभिलेख ड्रोन सर्वे के माध्यम से तैयार किए गए। सर्वे ऑफ इण्डिया एवं राजस्व विभाग की टीमों द्वारा अल्प समय में कार्य पूर्ण किया गया है ।

मौके पर केंद्रीय पंचायतराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मदन कौशिक, अरविंद पाण्डेय, सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

17 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास

देहरादून रिंग रोड पर बनने वाला भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका भूमिपूजन व शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल के जरिए करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने रिंग रोड पर बनने जा रहे नए कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कैफे में काम कर जीविका चलाने वाला युवक गंगा में बहा

दिल्ली के पहाड़गंज का एक युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान अनियंत्रित होकर डूब गया। मौके पर पहुंची मुनिकीरेती पुलिस ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। मगर, युवक का कुछ पता न चल सका। मौके पर जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने भी रेस्क्यू चलाया। मगर, सफलता नहीं लगी।

थाना प्रभारी राम किशोर सकलानी ने बताया कि नीमबीच पर गंगा में डूबे व्यक्ति के साथी हितेश ने बताया कि उनका सच्चा धाम आश्रम के निकट कैफे है। यह लड़का उनके कैफे में नौ अक्टूबर से काम कर रहा है। अपना बैग में मेरे कैफे में रखकर गंगा में नहाने गया था। पुलिस ने मौके पर बैग मंगवाया। इसमें आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान संदीप शर्मा पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा निवासी निकट रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराही माता मन्दिर में बाजार पहाड़ गंज दिल्ली के रूप में हुई। मौके पर एसडीआरएफ की डीप ड्राइविंग टीम भी पहुंची और डीप टीम के ड्राइवर कांस्टेबल मातबर सिंह ने 20 फुट गहरी गंगा में जाकर डूबे व्यक्ति की खोज की। मगर, सफलता हाथ नहीं लगी।

सिंगर रोहनप्रीत सिंह की दुल्हन बनने जा रही गायिका नेहा कक्कड़, 24 को दिल्ली में आयोजन

पंजाबी सिंगर व एक्टर रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को मशहूर पाश्र्व गायिका नेहा कक्कड़ की मांग भरेंगे। दोनों के बीच काफी समय से अच्छी ट्यूनिंग थी और शादी करने का फैसला लिया।

नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश निवासी चचेरा भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि 24 अक्टूबर को दिल्ली में पंजाबी सिंगर व एक्टर रोहनप्रीत सिंह के साथ वह सात फेरे लेंगी। 21 अक्टूबर से दिल्ली में वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नेहा के पिता ऋषिकेश कक्कड़ व माता नीति कक्कड़ भी बिटियां की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विशाल कक्कड़ ने बताया कि शादी से पूर्व दस अक्टूबर को माता की चैकी का आयोजन किया गया। इसमें माता से नेहा और उनके शौहर होने जा रहे रोहनप्रीत सिंह की खुशी, मांगलिक कार्यों के सर्वसंपन्न होने की कामना की गई। विशाल ने बताया कि पारिवार के सभी सदस्य 21 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होंगे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य विवेक तिवारी ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विशाल के साथ वह भी दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह ऋषिकेश में भी एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें नेहा कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शामिल होंगी।

एक नजर रोहनप्रीत सिंह के प्रोफाइल पर….
एक सिख परिवार में जन्में रोहनप्रीत सिंह पंजाब के पटियाला से हैं। उनके पिता गुरिंदर पाल सिंह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में एक खिलाड़ी थे। उनकी मां दलजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं। रोहनप्रीत की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने पटियाला से ही अपने स्कूल की पढ़ाई की है। उन्होंने संगीत की शिक्षा महज 9 साल की उम्र में ही लेना शुरू कर दिया था।

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत 2017 का गाना बैंग गैंग… से की। रोहनप्रीत सिंह साल 2017 में आई राइजिंग स्टार-2 के प्रथम रनरअप रहे है। रोहनप्रीत ने साल 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप में भी भाग लिया था। यहां पर भी वह प्रथम रनरअप थे। इसक अलावा रोहनप्रीत बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ मुझसे शादी करोगे शो में भी देखे गए थे।

नेहा के साथ कर चुके हैं काम…
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ के साथ डायमंड दा छल्ला गाना गाया था। दोनों का ये गाना काफी हिट रहा। इस गानें में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं गाने के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं थी। बता दें कि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते