मंत्री डा. अग्रवाल ने राइंका में किया जीआरसी का निरीक्षण, की सराहना

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज ऋषिकेश में संचालित जेंडर समानता एवं बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत जनरल रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने जीआरसी द्वारा बालिकाओं के उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

देहरादून रोड स्थित विद्यालय में पहुंचे मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जीआरसी भवन का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद जीआरसी में कार्यरत निशा सजवाण ने बताया कि वर्ष 2017 से जीआरसी राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में कार्यरत है। वर्तमान में 479 बालिकाओं को जेंडर समानता एवं बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने मंत्री डा. अग्रवाल को बताया कि विद्यालय की बालिकाओं को जीआरसी द्वारा कई विषयों पर मार्गदर्शन, विद्यालय के अध्यापक व समुदाय के साथ वार्ता कर उनके अधिकारों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को जीवन कौशल के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को शिक्षा के लिए मदद जैसे स्कूली फीस, पाठ्य सामग्री आदि दी जाती है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जीआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीआरसी द्वारा बालिका उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों से बालिकाएं शिक्षित हो रही है। बालिकाओं को उनके अधिकारों की सही जानकारी मिल रही है। साथ ही बालिकाओं को स्वयं के भीतर छिपे कौशल को निखारने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के तहत अन्य विद्यालयों में भी खोले जाने चाहिए। जिससे अन्य स्कूलों की बालिकाओं का भी व्यापक मार्गदर्शन हो सकेगा। साथ ही बालिकाओं के समक्ष शिक्षित होने में आने वाली अड़चनों को भी दूर करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री डा. अग्रवाल ने जीआरसी भवन में बालिकाओं द्वारा तैयार वस्तुओं का भी निरीक्षण किया। जिसमें बालिकाओं ने अपनी भावनाएं, स्वयं के बारे में, पारस्परिक संबंधों में तालमेल बनाने तथा स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई थी।

इस अवसर पर राइंका की प्रधानाचार्या टीना राणा, जीआरसी की निशा सजवाण, जया धीमान, शानू पाल, सोनिया धीमान, प्रियंका बर्थवाल आदि उपस्थित रही।

एनएच अधिकारियों को पड़ी फटकार, तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण न होने का है मामला

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की कार्यशैली निराशाजनक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए। साथ ही 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।

डा. अग्रवाल हरिद्वार मार्ग स्थित पुरानी चुंगी पहुंचे। यहां पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नेपाली फाॅर्म से कोयलघाटी (7.8 किलोमीटर) तक सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर की टाइल्स को लगाया जाना है, जबकि कोयलघाटी से दून तिराहा (1.7 किलोमीटर) तक बीच सड़क में डेढ़ मीटर का डिवाइडर तथा डिवाइडर के दोनों ओर सात-सात मीटर चैड़ी सड़क तथा उसके बाद दो-दो मीटर की दोनों ओर टाइल्स तथा उसके बाद डेढ़-डेढ़ मीटर चैड़ा नाला बनना है।

विभागीय अधिकारियों ने मंत्री डा. अग्रवाल को बताया कि निर्माण कार्य सात करोड़ 49 लाख रूपये में किया जाना है। बताया कि इस कार्य को 26 अक्टूबर 2022 को पूर्ण किया जाना था। इस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए उनकी ओर से अनेक कदम उठाये जा रहे हैं, मगर अधिकारी अपनी लचर कार्यशैली के चलते जनता को भ्रमित कर रहे है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य तय समय बीत जाने के बाद भी पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। डा. अग्रवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। साथ ही तीन दिन के भीतर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए।

इस मौके पर एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, सरदार सतीश सिंह, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, अभिनव पाल, जगावर सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार वर्मा, अपर सहायक अभियंता विकास परमार, अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

जनता के लिए समर्पित है सरकार, अधिकारियों की कार्यशैली निराशाजनक-अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की कार्यशैली निराशाजनक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए। साथ ही 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
शुक्रवार को मंत्री डा. अग्रवाल हरिद्वार मार्ग स्थित पुरानी चुंगी पहुंचे। यहां पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नेपाली फाॅर्म से कोयलघाटी (7.8 किलोमीटर) तक सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर की टाइल्स को लगाया जाना है, जबकि कोयलघाटी से दून तिराहा (1.7 किलोमीटर) तक बीच सड़क में डेढ़ मीटर का डिवाइडर तथा डिवाइडर के दोनों ओर सात-सात मीटर चैड़ी सड़क तथा उसके बाद दो-दो मीटर की दोनों ओर टाइल्स तथा उसके बाद डेढ़-डेढ़ मीटर चैड़ा नाला बनना है।
विभागीय अधिकारियों ने मंत्री डा. अग्रवाल को बताया कि निर्माण कार्य सात करोड़ 49 लाख रूपये में किया जाना है। बताया कि इस कार्य को 26 अक्टूबर 2022 को पूर्ण किया जाना था। इस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए उनकी ओर से अनेक कदम उठाये जा रहे हैं, मगर अधिकारी अपनी लचर कार्यशैली के चलते जनता को भ्रमित कर रहे है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्य तय समय बीत जाने के बाद भी पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। डा. अग्रवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। साथ ही तीन दिन के भीतर ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, सरदार सतीश सिंह, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, रंजन अंथवाल, अभिनव पाल, जगावर सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार वर्मा, अपर सहायक अभियंता विकास परमार, अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा देने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक की।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह प्रदेश में आयुर्वेद को मजबूती दिए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुर्वेद में पंचकर्मा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऋषिकेश और देहरादून में विश्वस्तरीय पंचकर्मा केन्द्र बनाए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि केरला आयुर्वेद को प्रदेश में बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डॉक्टर्स सहित 100 प्रतिशत स्टाफ को प्रशिक्षण कराया जाए। डॉक्टर्स को प्रशिक्षण हेतु उच्च स्तरीय संस्थानों में भेजे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाने की बात कही। कहा कि आयुर्वेदिक संस्थानों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को राज्य से जो भी सहायता चाहिए, उन्हें दी जाएगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्यति उच्च स्तरीय होने के बावजूद प्रमाणों की कमी के कारण ज्यादा प्रयोग में नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुसंधान और प्रलेखन की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। रिसर्च को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जानकारी और प्लेटफॉर्म न मिलने के कारण इस दिशा में किए गए कार्यों की किसी को जानकारी नहीं होती। उन्होंने इसके लिए ई-मैगजीन भी संचालित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें सभी के लिए शोध आदि प्रकाशित किए जाएं, ताकि इससे इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की सभी को जानकारी हो सके। साथ ही, आमजन को जानकारी के लिए ई-पत्रिका, टीवी चैनल और रेडियो चैनल भी संचालित किए जा सकते हैं।
मुख्य सचिव ने आयुष विभाग को अपनी वेबसाइट भी अपग्रेड करने के निर्देश दिए। कहा कि अपनी वेबसाइट में बीमारी और उनके उपचार के साथ ही प्रदेश में उनसे सम्बन्धित कौन कौन सी सुविधाएं कहां कहां उपलब्ध हैं, सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने हाईपरटेंशन, डायबिटीज आदि जैसी आम बीमारियों के कारण एवं उपचार को भी इसमें शामिल किए जाने की बात कही।
मुख्य सचिव ने इस क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे फर्जी डॉक्टर्स और संस्थानों को रोकने हेतु सिस्टम विकसित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संस्थानों को रजिस्टर किए जाने के साथ ही मान्यता पर भी कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मंडल प्रभारी ने की चर्चा

मंडल अध्यक्ष सुमित पवार की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी राजकुमार राज का आज भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से उनका परिचय भी कराया गया। मौके पर ऋषिकेश मंडल के विस्तार की कार्य योजना भी बनाई गई।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी राजकुमार राज ने ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हमे आपस मैं तालमेल बनाकर भविष्य में आने वाले चुनाव को जीतने के लिए एकजुट होकर कार्य करने होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि मंडल प्रभारी के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा और ऋषिकेश मंडल को सबसे मजबूत भाजपा मंडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रतीक कालिया, दिनेश सती, दीपक धमीजा, हिमांशु संगतानी, बृजेश शर्मा, सतीश पाल, मनोज ध्यानी, कपिल गुप्ता, सरोज डिमरी, माधवी गुप्ता, संजीव पाल, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप कोहली, हरीश तिवारी, चेतन शर्मा, गंभीर मेवाड़, सुजीत यादव, राकेश चंद, नितिन सक्सेना, मनोज शर्मा, रंजन अंथवाल, जयंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बसंतोत्सव में कुश्ती में उमेश पहलवान ने जमाई धाक, हुए विजयी

बसंतोत्सव के कुश्ती फाइनल में सबसे बड़ी कुश्ती उमेश पहलवान और प्रवीण पहलवान के बीच हुई। जिसमें उमेश पहलवान विजई रहे और उन्हें बसंत गदा और नगद पुरस्कार से नवाजा गया।

इस अवसर पर राम प्रसाद भारद्वाज और जयप्रकाश ठेकेदार, नागेंद्र सिंहए चरण पहलवानए भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज के द्वारा कुश्ती का कुशल संचालन किया।

कुश्ती महोत्सव में लगभग 66 कुश्तीयां हुईए कुश्ती का विशेष आकर्षण यह रहा कि ऋषिकेश के राम चरण अखाड़े के सभी पहलवानों ने अपनी सभी कुश्तियां जीती।

इस अवसर पर मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्माए महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराजए वरुण शर्माए सह संयोजक दीप शर्माए महासचिव विनय उनियालए उपाध्यक्ष जयेंद्र रमोलाए धीरेंद्र जोशीए महंत विनय सारस्वत विजय सारस्वत अजय गर्ग मनोज शेट्टी प्रदीप शास्त्री पहलवानए ललित मोहन मिश्रा मेजर गोविंद सिंह रावत पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्टए रामकृपाल गौतमए डीबीपीएस रावतए दीपक भारद्वाजए मनीष शर्माए देवेंद्र प्रजापति एराजेश दिवाकरए सुरेंद्र भट्टए रंजन अंथवालए प्रवीण रावत आदि उपस्थित थे।

मां भगवती की कृपा से कथा आयोजन का सौभाग्य भक्तों को मिल रहाः आचार्य

श्यामपुर नंबरदार फार्म में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। राष्ट्रीय कथा वाचक वैष्णवाचार्य शिव स्वरूप नौटियाल ने कहा कि इसे महज एक संयोग कहें या प्रभु कृपा कि एक कथा के विश्राम के साथ ही दूसरी कथा भी दुर्गा माता मंदिर के समीप आयोजित की गई है, जबकि स्थान अलग है लेकिन माँ भगवती की कृपा से हमें उनके स्थान पर कथा आयोजन का सौभाग्य निरन्तर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिना आस्था के कोई भी धार्मिक कार्य करना व्यर्थ है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता के साथ आस्थावान होना परम आवश्यक है। कथा आयोजक और श्रोतागण दोनों को कथा का पुण्य मिलता है। उन्होंने कलश यात्रा में भाग लेने से समस्त कलह दूर होते हैं। घट स्थापन से पूर्व कलश यात्रा में मुकेश सेमल्टी, अनिल, राजेश, पारेश्वर, मनोज कुमार, बुद्धि प्रकाश, दीपक, नीरज, अनुज, दिव्यांशु, रविन्द्र भट्ट, आचार्य गीता राम, सरस्वती देवी, लतादेवी, पूनम सेमल्टी, बशु पेटवाल, शीला देवी, प्रसन्नी देवी, भूमा देवी, लीला नेगी, प्रमिला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्री भरत जी महाराज को गंगा स्नान कराने के लिए उमड़े श्रद्धालु

ऋषिकेश वसंतोत्सव के तहत बसंत पंचमी के पावन पर्व पर तीर्थनगरी में गाजे-बाजे के साथ श्री भरत भगवान की डोली शोभायात्रा निकाली गई। घंटे गढ़ियालो और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ निकली धर्म यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शहरभर में स्वागत किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने हृषिकेश नारायण भगवान भरत महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने भरत भगवान को भोग लगाकर सुख समृद्धि की मनौती भी मांगी। माना जाता है कि बसंत पंचमी से ही होली महोत्सव का शुभारंभ हो जाता है। आज ही के दिन भरत महाराज को रंगों से होली भी खिलाई जाती है और सभी भक्तगण एक-दूसरे पर गुलाल फेंक कर भगवान के साथ होली भी मनाते हैं। पितांबर रंग जिसे हम पीला रंग कहते हैं वह भगवान को बहुत ही प्रिय है। इसलिए लोग गुलाल चढ़ाकर और भगवान को भेली का भोग बसंत पंचमी में लगाया जाता है। उधर बसंत पंचमी के अवसर पर प्राचीन श्री भरत मंदिर परिसर में आयोजित मेले में लोगों ने झूलों और विभिन्न व्यंजनों का भी जमकर लुफ्त उठाया।
बसंत पंचमी पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में पौराणिक श्री भरत मंदिर में भगवान श्री भरत नारायण की विधिवत पूजा अर्चना शुरू हुई। दोपहर में आरती पूजन के बाद श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के परम सानिध्य में बैंड बाजे और पहाड़ के पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र की थाप के बीच श्री भरत भगवान की उत्सव प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मायाकुंड स्थित गंगा तट पर श्री भरत नारायण भगवान की प्रतिमा को विशेष पूजा अर्चना के बाद मुख्य पुजारी द्वारा शालिग्राम भगवान भरत नारायण जी को गंगा में स्नान कराया गया। तत्पश्चात भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। धर्म यात्रा विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। इसके बाद मंदिर में भगवान की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया गया। यात्रा में श्री भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय, भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, श्री हेमकुंड गुरुद्वारा स्थित गुरमत संगीत विद्यालय, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, संत समाज, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
धर्म यात्रा में हुए शामिल बसंत उत्सव के मेला अध्यक्ष मेयर अनीता ममगाई, संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, नरेंद्र जीत बिंद्रा, शर्मा, दीप शर्मा, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, मेजर गोविन्द सिंह रावत, धीरेन्द्र जोशी, जयेन्द्र रमोला, रामकृपाल गौतम, सुरेन्द्र भट्ट, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जितेन्द्र बिष्ट, अशोक अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, बचन पोखरियाल, राकेश मियां, राजपाल खरोला, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस को मजबूती देने को घर-घर जायेगी नई टीम

रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस की नई टीम का स्वागत किया गया। नई टीम 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत घर-घर जाकर करेगी। नई टीम ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कहीं।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, बापूनगर (श्यामपुर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल रावत, ऋषिकेश ब्लॉक (रायवाला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोकुल चन्द रमोला का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय और निवर्तमान रायवाला अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने माला पहनाकर ने उन्हें दायित्व सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध जनता के बीच जाकर जनता को जागरूक करेंगे। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर तक कांग्रेस की विचार धारा को पहुंचाने का काम करेंगे। यह कार्यक्रम 26 जनवरी सेशुरू किया जायेगा।
स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, राजपाल खरोला, दीप शर्मा, चन्दन पंवार, शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद अजीत सिंह, पार्षद चेतन चैहान, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, दीपक जाटव, यूंका कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, प्रदेश महासचिव युंका अभिनव मलिक, ललित मोहन मिश्रा, अंशुल त्यागी, जितेंद्र त्यागी,रवि राणा, जतिन जाटव, प्रवीन जाटव, राकेश कंडियाल, गब्बर केंतुरा, मुकेश जाटव, गौरव राणा, जितेन्द्र पाल पाठी, यश अरोड़ा, अशोक शर्मा, देव बोहरा, गौरव झा, कार्तिक, आशीष, सरोज देवराडी, शिवम रावत, विक्रम भंडारी, हरिराम वर्मा, सरोजनी थपलियाल, रेनूनेगी, उमा ऑबरॉय, मधुजोशी, सतीश शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, जयपाल सिंह, करम चन्द, संजय नेगी, दिग्विजय कैन्तुरा आदि मौजूद रहे।

वंसतोत्सव कार्यक्रम का आगाज, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

वसंतोत्सव का आगाज मंगलवार को श्री भरत मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इस दौरान रंगोली, समूह गान, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया।
पांच दिवसीय वसंतोत्सव के तहत मंगलवार को एसबीएम इंटर कॉलेज, संस्कृत विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगोली और समूह गान प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्रथम, हैपी होम मोंटसरी द्वितीय, मदर मिरेकल स्कूल और केवीएस आईडीपीएल तीसरे स्थान पर रहे।
प्राइमरी ग्रुप डांस में गंगोत्री विद्या निकेतन पहले, एसबीएम पब्लिक स्कूल दूसरे, सनशाइन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। मेहंदी जूनियर ग्रुप में जीजीआईसी प्रथम, एसबीएम इंटर कॉलेज द्वितीय, एनडीएस श्यामपुर तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्गमेंगंगोत्री विद्या निकेतन प्रथम, पंजाब सिंध क्षेत्र द्वितीय, हरीशचंद्र गुप्ता आदर्श कन्या विद्यालय तीसरे और सामूहिक गायन में श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल प्रथम, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय और श्री दर्शन महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहे। अंत्याक्षरी जूनियर में एसबीएम पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। वाद विवाद प्रतियोगिता में आरपीएस की निधि शर्मा अव्वल रहीं। वहीं, साईकिल रेस में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के संयम सिंह पहले, करण जायसवाल दूसरे और उत्तम यादव तीसरे स्थान में रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविद बंशीधर पोखरियाल, प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, कमला प्रसाद भट्ट, डा. सुनील दत्त थपलियाल, सुजाता श्रीधर, संगीता नवानी श्रीलता, अन्विता डबराल, सोनिया यादव आदि मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसेलाइव हिन्दुस्तान की टीम नेसंपादित नहीं किया है।