कैबिनेट मंत्री ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा, किया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर कैबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया। मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शान से तिरंगा फहराया। इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव रतन शर्मा की पुत्री उमा शर्मा, स्व. सच्चिदानंद पैन्यूली के पुत्र एडवोकेट संपूर्णानंद पैन्यूली, स्व. बाघ सिंह बिष्ट के पुत्र बुद्धि सिंह बिष्ट, स्व. धनेश शास्त्री के पुत्र संजय शास्त्री, स्व. पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी के पुत्र डी पी रतूड़ी, स्व. बल्लभ भाई पांडेय के पुत्र भारतेन्दु शंकर पांडेय, स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, ब्रजेश शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, कविता शाह, संजीव पाल, सीमा रानी, पुनीता भंडारी, माधवी गुप्ता, राजवीर रावत, दीपक जुगरान, रूपेश गुप्ता, नरेंद्र रावत सहित स्थानीय व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, रेलवे रोड स्थित भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवीदत्त तिवारी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर सोनू, ब्रजेश शर्मा, राजू नरसिम्हा, राकेश चंद, सिमरन गाबा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद रहे।

नगर में संस्कृत शोभायात्रा और तिरंगा यात्रा निकालीं

संस्कृत सप्ताह के समापन अवसर पर संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा संस्कृत छात्र सेवा समिति द्वारा नगर में एक भव्य संस्कृत शोभायात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें नगर के समस्त संस्कृत विद्यालयों के छात्र, प्रधानाचार्य, अध्यापक, संत महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश नारायण श्री भरत भगवान के मन्दिर से हुआ। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए त्रिवेणी घाट पर समपन्न हुई। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भरत मन्दिर के महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष गोपालाचार्य, जनार्दन आश्रम के प्रबंधक केशवस्वरूप ब्रह्मचारी, महन्त रवि प्रपन्नाचार्य, प्रदीप शर्मा, काली कमली के प्रबंधक स्वामी अच्युतानंद, पार्षद रीना शर्मा आदि ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। जहाँ एक और हम सब मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वहीं दूसरी और संस्कृत सप्ताह भी सम्पूर्ण देश में बडे हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा संस्कृत प्राचीन काल से ही हमारे देश का गौरव रही है। संस्कृत के बल पर ही भारत को विश्व गुरु जैसी उपाधि प्राप्त थी। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने वर्तमान में परिवारों में संस्कारों के आभाव पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत संस्कारों की जननी है। संस्कृत का संरक्षण-सम्वर्द्धन होगा तो संस्कृति भी मजबूत होगी और समाज संस्कारों कौ और मजबूती के साथ ग्रहण करेंगे।
महन्त वत्सल प्रपन्न शर्मा ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि ये सभी का सामूहिक प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। इससे संस्कृत भाषा के प्रति समाज में जागृति होगी। शोभायात्रा के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य डाँ. ओमप्रकाश पूर्वाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, डॉ. गिरीश पाण्डेय, सुरेन्द्र दत्त भट्ट, विनायक भट्ट, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, सुशील नौटियाल, जितेन्द्र भट्ट, नरेन्द्र मैठाणी, डॉ. सुनील थपलियाल, डॉ. हर्षानंद उनियाल, डॉ. संदीप भट्ट, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, सुबोध बमोला, संस्कृत छात्र सेवा समिति के संगठन मंत्री विकास कोठारी, निमाई चरण दास, प्रेम प्रकाश नवानी, नरेन्द्र सकलानी, अध्यक्ष सर्वेश तिवाडी, महामंत्री विनोद नौटियाल, कमल डिमरी, पुरुषोत्तम कोठारी, सूरज विजल्वाण, विपिन बहुगुणा, मनोज कुमार द्विवेदी सहित सभी संस्कृत विद्यालयों के अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों को तिरंगा सौंपा, दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को तिरंगा वितरित किया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड निर्माण के लिए दो लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा भी की।
देहरादून मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों सहित अध्यापकों को तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान है, हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। डा. अग्रवाल ने कहा कि यह किसी त्योहार से कम नहीं हैं। कहा कि तिरंगा फहराने के लिए पूरे देशभर में हर जाति, पंथ के लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराया जाना चाहिए, यह हमारा गौरव है कि आजाद भारत की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे है। कहा कि यह ऐसा पहला मौका हमें मिल रहा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिए ऐसे वीर अमर भारत माता के सपूतों को नमन करना है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री डा. अग्रवाल के समक्ष टीन शेड की समस्या रखी गई। जिसे मंत्री डा. अग्रवाल ने सही पाते हुए स्कूली बच्चों के टीन शेड हेतु दो लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री डा. अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को तिरंगा वितरित कर इसकी हिफाजत करने को भी कहा। इस अवसर पर भारत माता की जय सहित देशभक्ति से प्रेरित नारे लगाए गए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय गौड़, मृदुला सक्सेना, प्रेमलता भट्ट, राजेश्वरी रौतेला, मनीषा, सरोजनी, पार्षद रीना शर्मा, सुशीला बर्थवाल, उषा जोशी, कविता शाह, जयंत शर्मा, कांता शर्मा, गीतांजलि, सुनीता जस्सल, सरोजनी थपलियाल, सचिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

त्रिवेणी घाट पर स्टॉल लगाकर निःशुल्क पांच हजार तिरंगा किये वितरित

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने स्टॉल लगाकर निशुल्क पांच हजार तिरंगा वितरित किये। उन्होंने कहा देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर घर में लगना चाहिए।
रविवार को त्रिवेणी घाट पर निशुल्क तिरंगा वितरण किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान है, हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे है। कहा कि यह कि त्योहार से कम नहीं है। तिरंगा फहराने को लेकर देश भर के हर जाति, पंथ के लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
ताजेन्द्र नेगी ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए, यह हमारा गौरव है कि आज़ाद भारत की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। कहा कि यह ऐसा पहला मौका हमें मिल रहा है। कहा कि इस महोत्सव का जरिये ऐसे वीर अमर भारत माता के सपूतों को नमन करना है, जिन्होंने भारत को आज़ाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने निशुल्क तिरंगा की स्टॉल लगाकर लोगों को पांच हजार (5000) तिरंगा वितरित किये। साथ ही इसको घर की छत पर लगाने का आग्रह किया। उन्होंने तिरंगे का सम्मान करने की अपील भी की।
इस मौके पर दिनेश सती मंडल अध्यक्ष, सुमित पवार महामंत्री, शिव कुमार गौतम पार्षद, राजू नरसिम्हा पार्षद, चित्रमणि जी, विवेक शर्मा, शिवम शर्मा, अरुण बडोनी, शिवम टुटेजा, गोपाल दत्त सती, सचिन अग्रवाल, सौरभ गर्ग, राजपाल ठाकुर, जयंत किशोर शर्मा, मनीष भट्ट, दुर्गेश कुमार, सुग्रीव त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

शहीदों के सम्मान में घर पहुंचकर उनके घर में फहराया तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों के घर पहुंच परिजनों के साथ तिरंगा लगाया गया। साथ ही परिजनों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद प्रदीप रावत के टिहरी जिले में पैतृक गांव बैराई में जिला योजना के मद से स्मारक बनाने की घोषणा की।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, शहीद प्रदीप रावत के सोमेश्वर नगर में तिंरगा लगाकर परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद प्रदीप रावत के टिहरी जिले में पैतृक गांव बैराई में जिला योजना के मद से स्मारक बनाने की घोषणा की।
वहीं शहीद मनीष थापा के सोमेश्वर नगर स्थित घर तिरंगा लगाकर परिजनों का सम्मान किया गया, जबकि शहीद राकेश डोभाल के गंगा नगर स्थित घर में तिरंगा लगाकर परिजनों का सम्मान किया गया। उधर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धनेश शास्त्री के देहारादून रोड स्थित घर पर तिरंगा लगाकर परिजनों को सम्मानित किया गया। श्री भरत मंदिर में तिरंगा लगाकर भगवान भरत जी के दर्शन और आशीर्वाद लिया। इसके बाद त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजन कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत और कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की 3 गिरफ्तारियां, 2 वाहनों को किया सीज

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा थाना चौकी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उचित दिशा निर्देश देते हुए उपरोक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया गया। उक्त क्रम में 11 अगस्त को काले की ढाल के पास दो पक्षों के 3 व्यक्तियों को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम और पता नाम पता हेमंत सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी मनसा देवी विस्थापित गुमानीवाला, दिशांत पुत्र नासिर निवासी गुर्जर प्लॉट गली नंबर 10 गुमानीवाला, नितिन पुत्र बलबीर निवासी गुर्जर प्लॉट गली नंबर 10 गुमानीवाला।
इसके साथ ही हरिद्वार रोड पर चेकिंग के दौरान राकेश बिष्ट पुत्र चरण सिंह बिष्ट निवासी 34 वीर गब्बर सिंह बस्ती किशनपुर राजपुर रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून को मोटरसाइकिल के साथ, अशोक यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी टीएचडीसी कालोनी निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश को स्कॉर्पियो कार पर रोक कर चेक किया गया तो दोनों व्यक्तियों के द्वारा शराब पी हुई है। दोनों व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दोनों वाहनों को सीज किया गया।

आंतरिक मार्गों का मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एमडीडीए द्वारा निर्मित आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्य मार्गों में एमडीडीए द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए भी निर्देशित किया।

गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुशीला देवी जैन के घर से सुधीर शर्मा एवं रमेश जैन के घर से बृजमोहन के घर तक 11.23 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का चहुंमुखी विकास हो रहा है, उनके पहले कार्यकाल से अभी तक ऋषिकेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का निदान हुआ है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी कार्य कर रही है। डा. अग्रवाल ने स्वयं को ऋषिकेश विधानसभा की जनता का सारथी बताया। कहा कि एक सारथी की तरह वह भी ऋषिकेश को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की बदौलत वह चौथी बार विधायक बने और मंत्री पद तक पहुंचे है। जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। डा. अग्रवाल ने ग्रामीणोें की मांग पर एमडीडीए द्वारा मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने ग्रामीणों को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, मंडल मं़त्री गौतम राणा, प्रधान दीपिका व्यास, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, श्रीधर गुप्ता मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता हरीश चंद सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सहायक अभियंता पीपी सिंह, लक्ष्मी सेमवाल, कांता चौहान, सुप्रिया शर्मा, प्रभा पैंयूली, अर्चना पैंयूली, सुनिता भट्ट, किरण पैंयूली, शीलू पंत, राजेश शर्मा, जीवन सिंह बिष्ट, पदमराज थापा, सजेंद्र शर्मा, श्रीधर गुप्ता, सुनिता भट्ट आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्र तिरंगा यात्रा को लेकर दिखा उत्साह

वीरभद्र मंडल में मीरा नगर शक्ति केंद्र में पार्षद व वीरभद्र मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

पदयात्रा 20 बीघा मीरा नगर तिराहे से शुरू की गई। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अनेक संगठनों के लोग भाजपा कार्यकर्ता सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पार्षद सुंदरी कंडवाल ने बताया की पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार यह सौभाग्य हमें मिला है कि हम अपने घरों में तिरंगा लहरा सके। यह हम सब के लिए बड़े गर्व की बात है और क्षेत्रवासी भी लगातार रैली के अलावा भी राष्ट्रीय ध्वज के लिए संपर्क कर रहे हैं। लोगों में बहुत उत्साह और उमंग है देश की आन बान और शान के लिए हर एक आदमी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है और राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों में लगाने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गाे मैं भाग लिया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम की धुन से पूरा मीरा नगर संगीत मय हो गया।

कार्यक्रम में माया घले, रोहित भारद्वाज, राहुल कुकरेती, मंगतराम रतूड़ी, योगेश्वर प्रसाद, निर्मला उनियाल, आरती दुबे, सदानंद यादव, संगीता कुकरेती, सीताराम भाटी, मीणा बडोला, अनीता देवी, कमल देव सेमल्टी, सोहनलाल पोखरियाल, विमला सजवान, आशा रावत आदि मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों के साथ मंत्री डा. अग्रवाल ने मनाया रक्षा बंधन पर्व

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्कूली बच्चों के साथ भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल जी ने स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं और अध्यापिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाया और उपहार के रूप में पाठ्य सामग्री वितरित की।

बुधवार को देहरादून मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रक्षा बंधन का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ एक धागे को कलाई पर बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि भाई और बहन के बीच की पवित्र डोर है। जो कभी टूट नहीं सकती है।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि हर घर या परिवार में बहन का होना आवश्यक है, इससे भाई-बहन के रिश्ते को बारिकी से समझने में मदद मिलती है। एक भाई की तकलीफ उसकी मां के अलावा बहन ही जानती है। इसका उदाहरण हिंदू पौराणिक कथाओं में देखने को मिलता है।

डा. अग्रवाल जी ने बताया कि महाभारत में जब भूलवश सुदर्शन चक्र से भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी, यह देख द्रौपदी ने उंगली से बहते खून को रोकने के लिए कपड़े का एक टुकड़ा बांध दिया। भगवान कृष्ण द्रौपदी की भावनाओं से बहुत प्रभावित हुए और बदले में, दुनिया की सभी बुराइयों से उसकी रक्षा करने का वादा किया था। जिसे श्रीकृष्ण ने बखूबी निभाया भी।

भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के चीरहरण के दौरान, जब कौरवों ने उसे शर्मसार करने और नीचा दिखाने की कोशिश की, तो उन्हें अपमान से बचाकर अपना वादा निभाया था। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मंत्री डा. अग्रवाल ने उपहार के रूप में छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय गौड़, वॉर्डन नाभा हाउस सुशीला बर्थवाल, मृदुला सक्सेना, प्रेमलता भट्ट, राजेश्वरी रौतेला, रेखा, मनीषा, सरोजनी थपलियाल, सुनीला जस्सल, गीतांजलि, पार्षद रीना शर्मा, मंडल महामंत्री जयंत शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, कविता शाह, मूंगा देवी, दर्शनी देवी, पुष्पा देवी, कांता शर्मा, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दिगम्बर नौटियाल, ऋषि राजपूत आदि उपस्थित रहे।

इसी वर्ष से राजकीय महाविद्यालय में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, हुई बोर्ड आफ स्टडीज की प्रथम बैठक

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की प्रथम बैठक पण्डित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में आयोजित की गयी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों में संचालित विषयों के पाठ्यक्रम निर्माण पर चर्चा हुई।

प्रथम बैठक का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट, पण्डित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार धींगरा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो आर आर पटेल, कला संकायाध्यक्ष प्रो डी सी गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्य प्रो. धींगरा ने कहा कि इस सत्र से विश्वविद्यालय के परिसर एवं सभी सम्बद्ध महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जानी है जिस हेतु निर्मित पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय में लागू किये जाने हेतु संशोधित किया जा रहा है। जिसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पी पी ध्यानी द्वारा बोर्ड ऑफ स्टडीज का गठन किया गया है। कला संकाय के लिए कला संकायाध्यक्ष प्रो डी सी गोस्वामी को संयोजक, वाणिज्य संकाय के लिए वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो आर आर पटेल को संयोजक तथा विज्ञान संकाय के लिए विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं परिसर के प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार धींगरा को बोर्ड ऑफ स्टडीज का संयोजक बनाया गया है।

सभी विभागों के विभागाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त प्रो० दुर्गेश पन्त, महानिदेशक यूकॉस्ट, डॉ हिमांशु दास निदेशक राष्ट्रीय दृष्टि वाधितार्थ संस्थान तथा निदेशक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग अनुसन्धान संस्थान के निदेशक के रूप में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य होंगे। प्रो सतपाल सिंह साहनी प्राचार्य रायपुर महाविद्यालय, डॉ वी एन शर्मा प्राचार्य लक्सर महाविद्यालय, प्रो ए के तिवारी प्राचार्य पुरोला महाविद्यालय, प्रो जानकी पंवार प्राचार्य कोटद्वार महाविद्यालय, प्रो लवली राजवंशी प्राचार्य जयहरीखाल महाविद्यालय, प्रो के एल तलवार प्राचार्य चकराता महाविद्यालय, प्रो डी सी नैनवाल प्राचार्य डोईवाला महाविद्यालय, प्रो रेनू नेगी प्राचार्य नई टिहरी महाविद्यालय, प्रो देवेश भट्ट प्राचार्य वेदीखाल महाविद्यालय सदस्य रहेंगेद्य साथ ही कुलपति के द्वारा प्रो जे पी भट्ट सहित प्रत्येक विषय के 02 प्राध्यापक एवं एक सेवानिवृत प्राध्यापक को वाह्य विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया है।

बैठक में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्यों द्वारा सभी विषयों के पाठ्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया तथा सत्र 2022-23 से लागू किये जाने वाले पाठ्यक्रमों को संस्तुति प्रदान की। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्यों के साथ परिसर के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।