भाजपाईयों ने आईडीपीएल में किया पौधारोपण

आज वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज आईडीपीएल में पॉलीथिन उन्मूलन पर प्रधानाचार्य त्रिलोचन सिंह के सहयोग से विद्यालय के छात्र छात्राओं व मंडल में रहने वाले पार्टी पदाधिकारी, समाजसेवियों के साथ मिलकर वृहद पौधारोपण का कार्य किया गया।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस हरेला पर्व वह पॉलिथीन हटाओ राज्य बचाओ के संकल्प को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली।

जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ने पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया कार्यक्रम में महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा हरेला पर्व और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 9 जुलाई से 19 जुलाई तक मनाया जाना है। जिसमें आज आईडीपीएल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को पॉलीथिन का उपयोग ना करने और हरेला पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा सब हमारे हाथ में है अतः हम सभी प्रयास करें और अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करें।

मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद लक्ष्मी रावत, युवराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश, महिला मोर्चा के महामंत्री पुनीता भंडारी, शशि सेमल्टी, गीता मित्तल, माया घले, राहुल कुकरेती, बालम सिंह, दिनेश शर्मा, विमलेश शर्मा, विनीता बिष्ट, शशि राणा, राजेश कोठियाल, डॉ प्रशांत कटियार, मौजूद रहे।

राहत राशि की किस्तें न मिलने पर गढ़वाल मंडल टैक्सी संचालक हुए एकत्र, उठाई मांग

आज गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की बैठक हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में आर्थिक बदहाली से त्रस्त टैक्सी संचालकों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने लगातार छह माह तक प्रतिमाह 2000 रुपये की धनराशि खाते में डालने की घोषणा की थी। लेकिन उक्त धनराशि की मात्र दो किस्तों के बाद राहत राशि आनी बंद हो गई। शेष चार किस्तें अभी तक नहीं मिल पाई हैं। इसके चलते राज्य सरकार की विश्वसनीयता और मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा कि शीघ्र धनराशि टैक्सी संचालकों के खाते में डाली जाए, अन्यथा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर अमर सिंह, पूरण सिंह रावत, पुरुषोत्तम रतूड़ी, बलवीर सिंह नेगी, महावीर सिंह, राम कुमार चौहान, प्रेमचंद गोयल, लखपत सिंह, संदीप कुमार, संजय मानू, भीम सिंह, पशुपति गैरोला, दीपक शर्मा, किशोर रमोला आदि उपस्थित रहे।

मारपीट के मामले में कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, किया दोषमुक्त

वर्ष 2018 में चंद्रेश्वर नगर में शौचालय को लेकर किरायदारों में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपियों को दोषमुक्त किया है।

दरअसल, प्रभाकर पांडेय निवासी चंद्रेश्वर नगर ने कोतवाली ऋषिकेश में दी तहरीर में बताया था कि 28 फरवरी 2018 को वह शौच के लिए गए। तभी पीछे से विक्रम, राहुल और सुरेंद्र ने उन्हें शौचालय में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी थी। बाद में कुंडी खोलते हुए उनके साथ मारपीट की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। साथ ही मामले में चश्मदीन भी बताए।

इस मामले में अधिवक्ता कपिल शर्मा व अधिवक्ता राजेश साहनी ने आरोपियों की ओर से मजबूत पैरवी की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में प्रस्तुत चार्जशीट के आधार पर साक्षीगणों से सवाल जवाब किए। जिसके आधार पर न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।
1. अधिवक्ता कपिल शर्मा और राजेश साहनी ने न्यायालय को बताया कि जब घटना 28 फरवरी 2018 को हुई तो 10 मार्च 2018 यानी 10 दिन बाद प्रथम सूचना क्यों दर्ज कराई गई। इस मामले में संदेह है और इस पर पीड़ित पक्ष की ओर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
2. अधिवक्ता कपिल शर्मा और राजेश साहनी ने न्यायालय को जोर देते हुए बताया कि जब पीड़ित पक्ष की ओर से चार्जशीट में यह बताया गया कि आरोपियों ने उन्हें शौचालय के भीतर बंद किया और बाहर से कुंडी लगाई। मगर, न्यायालय में पीड़ित प्रभाकर पांडेय अपने बयान से पलटते हुए बोला कि उसे नहीं मालूम शौचालय में किसने बंद किया।
3. अधिवक्ता कपिल शर्मा और राजेश साहनी ने न्यायालय को बताया कि जब प्रथम सूचना में आरोप राहुल, विक्रम और सुरेंद्र चौहान पर लगाया गया तो विवेचक ने किस आधार पर राहुल को इन आरोपों से दूर रखा। यह भी संदेहास्पद है।
4. पीड़ित पक्ष उन अपमानजनक शब्दों को नहीं बता पाया जिनसे यह धारा 504 आईपीसीए साबित होती हो।
5. इसी तरह घटना के दौरान पुलिस की ओर से बताए गए चश्मदीनों ने कोई संतोषजनक जवाब न्यायालय में नहीं दिया।

तमाम दलीलों के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भवदीप रावते ने फैसला सुनाते हुए आरोपियों सुरेंद्र चौहान और विक्रम सिंह को दोषमुक्त किया है।

एम्स में बीएससी नर्सिंग बैच 2021 की हुई फ्रेशर पार्टी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से शुक्रवार को बी.एस.सी नर्सिंग- 2021 बैच की फ्रेशर पार्टी का आयोजन आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह का एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के साथ ही संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव मित्तल व प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. स्मृति अरोड़ा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

समारोह की शुरूवात मां सरस्वती वंदना से हुई। निदेशक एम्स प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने समारोह की थीम फोनिक्स बॉलीवुड को उजागर करते हुए न्यू लर्निंग न्यू स्किल को पढ़ाई में अपनाने को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. मनोज गुप्ता द्वारा छात्राओं को फ्रेशर पार्टी के यादगार पलों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा ने नए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के नर्सिंग प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में नर्सिंग छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृ​तिक कार्यक्रम के साथ ही रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, ट्यूटर सहित संस्थान के विद्यार्थियों ने शिरकत की।
समारोह का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहायक आचार्य मनीष शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

गढ़वाल महासभा ने खैरी का दिन फिल्म के निर्देशक व कलाकारों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सफलता के परचम लहरा रही उत्तराखंडी फीचर फिल्म खैरी का दिन के कलाकारों को सम्मानित किया।

फिल्म के निर्देशक व तमाम कलाकारों की सराहना करते हुए महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने उनको पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि लंबे अर्से के बाद कोई गढ़वाली फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरा उतर पाई है। इसका पूरा श्रेय फिल्म का लाजवाब निर्देशन करने वाले अशोक चौहान व सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय को जाता है।

डॉ राजे नेगी ने बताया कि आज से तीन दशक पूर्व गढ़वाली फीचर फिल्म घरजवें और चक्रचाल के बाद खेरी का दिन एक मात्र फ़िल्म है जो जबरदस्त रूप से सूपरहिट साबित हुई है। इस दौरान फिल्म के प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि दर्शकों की जबरदस्त डिमांड के बाद एक सप्ताह तक आगे भी फिल्म का प्रदर्शन रामा पैलेस थियेटर में जारी रहेगा। कल से लगने वाले शो में यह फ़िल्म ऋषिकेश नगर के सरकारी एवं पब्लिक स्कूल के बच्चो को दिखाई जाएगी ताकि बच्चे भी अपनी बोली, भाषा, संस्कृति से रूबरू हो सकें।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री गीता उनियाल, पूजा काला, शुभांगी देवली, रीता भंडारी, अभिनेता राजेश मालगुडी एवं रणवीर चौहान, लोक गायक धूम सिंह रावत, उत्तम सिंह असवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एम्स की नई निदेशक डा. मीनू सिंह ने किया पदभार ग्रहण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आज संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बृहस्पतिवार को एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान में विधिवत ज्वाइनिंग ले ली। इस दौरान संस्थान के डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संजीव मित्तल समेत फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों व अधिकारियों ने निदेशक का जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि प्रोफेसर मीनू सिंह इससे पूर्व पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष व टेलीमेडिसिन की हेड रही हैं। प्रो. मीनू सिंह ने डब्ल्यूएचओ के साथ भी कार्य किया है। इसके अलावा उनका बच्चों में अस्थमा, तपेदिक व सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि विषयों में महत्वपूर्ण शोध व योगदान रहा है।

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगाः ललित मोहन मिश्र

नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण डोईवाला द्वारा कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं यह वह दुकानदार हैं। जिनको अभी तक अतिक्रमण के नोटिस कभी नहीं आये।

यह भी कहा कि जब अभी तक रोड का स्पष्ट पैमाना ही नहीं है राजमार्ग प्राधिकरण के पास सड़क संबंधी कोई नक्शा ही नहीं है तो वह इस प्रकार के नोटिस कैसे जारी कर सकता है यह भी कहा कि पूर्व में अधिशासी अभियंता रुड़की द्वारा जो प्रकाशन किए हैं उसमें यह रोड मात्र 40 फीट की दर्शाई गई है इस पैमाने से बहुत दूर आने वाले व्यापारियों को नोटिस किस प्रकार जारी किया जा सकता है उन्होंने कहा कि बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए की गई किसी भी कार्रवाई का नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पुरजोर विरोध करेगा।

मिश्र ने कहा पहले राजमार्ग प्राधिकरण व्यापार मंडल को विश्वास में ले स्पष्ट मानचित्र दिखाएं उसके बाद ही किसी कार्रवाई के बारे में विचार करें।
ललित मोहन मिश्र ने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है किंतु अतिक्रमण के नाम पर किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

उन्हें पुनः दोहराया बिना वार्ता के राजमार्ग प्राधिकरण कोई कार्रवाई ना करें। जिसे अनावश्यक समस्या उत्पन्न हो।

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए किया सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के क्रम में तीर्थनगरी में एक व्यवसायिक निर्माण को सील किया है।

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि भरत मंदिर मार्ग पर बद्री विशाल ट्रांसपोर्ट के सामने बिना अनुमति के भूतल एवं प्रथम तल पर व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था। बताया कि पूर्व में बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण ने सील की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह, अवर अभियंता मनीष रावत, सुपरवाइजर एस एन भट्ट, नरेन्द्र शर्मा, तहसीलदार मजिस्ट्रेट ऋषिकेश आदि उपस्थित रहे।

भाजपाईयों ने प्रभारी मंत्री टिहरी का किया स्वागत

प्रभारी मंत्री के रूप में प्रथम बार टिहरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

ढालवाला में प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से विकास की गति में बढ़ोतरी होगी। कहा कि डॉ अग्रवाल के काम करने की शैली विकास परक है। ऋषिकेश विधानसभा से चार बार विधायक उनकी विकास परक सोच को दर्शाता है।

कहा कि टिहरी जिले के मंत्री बनने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। इससे दोनों जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट ना मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले में प्रभारी मंत्री बनने पर यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वागत करने वालों में देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, जिला प्रवक्ता धूमन थलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीना जोशी, महामंत्री भगवती काला, राकेश पुरी, जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा, कमलेश थलवाल, सभासद वीरेंद्र चौहान, प्रकाश रावत, रमेश सेमवाल, हिकमत नेगी, विश्वेश्वरी देवी, कमलेश भट्ट, सीमा बिजल्वाण, विजय लक्ष्मी भंडारी, सचिव पैन्यूली, सरोज कुकरेती, उर्मिला बिजल्वाण, सोनू भट्ट, बीना बिष्ट, सुधा बिष्ट, पुष्पा बिन्दोलिया, पुष्पा थपलियाल, शिव सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया


त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा। घाट पर मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को सुरक्षित बचा लिया।

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान देवांश (27) पुत्र नीलकमल वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई है। टीम में विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, पवन अजीत आदि शामिल रहे।