गढ़वाल महासभा ने खैरी का दिन फिल्म के निर्देशक व कलाकारों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सफलता के परचम लहरा रही उत्तराखंडी फीचर फिल्म खैरी का दिन के कलाकारों को सम्मानित किया।

फिल्म के निर्देशक व तमाम कलाकारों की सराहना करते हुए महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने उनको पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि लंबे अर्से के बाद कोई गढ़वाली फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरा उतर पाई है। इसका पूरा श्रेय फिल्म का लाजवाब निर्देशन करने वाले अशोक चौहान व सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय को जाता है।

डॉ राजे नेगी ने बताया कि आज से तीन दशक पूर्व गढ़वाली फीचर फिल्म घरजवें और चक्रचाल के बाद खेरी का दिन एक मात्र फ़िल्म है जो जबरदस्त रूप से सूपरहिट साबित हुई है। इस दौरान फिल्म के प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि दर्शकों की जबरदस्त डिमांड के बाद एक सप्ताह तक आगे भी फिल्म का प्रदर्शन रामा पैलेस थियेटर में जारी रहेगा। कल से लगने वाले शो में यह फ़िल्म ऋषिकेश नगर के सरकारी एवं पब्लिक स्कूल के बच्चो को दिखाई जाएगी ताकि बच्चे भी अपनी बोली, भाषा, संस्कृति से रूबरू हो सकें।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री गीता उनियाल, पूजा काला, शुभांगी देवली, रीता भंडारी, अभिनेता राजेश मालगुडी एवं रणवीर चौहान, लोक गायक धूम सिंह रावत, उत्तम सिंह असवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एम्स की नई निदेशक डा. मीनू सिंह ने किया पदभार ग्रहण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आज संस्थान की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बृहस्पतिवार को एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान में विधिवत ज्वाइनिंग ले ली। इस दौरान संस्थान के डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संजीव मित्तल समेत फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों व अधिकारियों ने निदेशक का जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि प्रोफेसर मीनू सिंह इससे पूर्व पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष व टेलीमेडिसिन की हेड रही हैं। प्रो. मीनू सिंह ने डब्ल्यूएचओ के साथ भी कार्य किया है। इसके अलावा उनका बच्चों में अस्थमा, तपेदिक व सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि विषयों में महत्वपूर्ण शोध व योगदान रहा है।

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगाः ललित मोहन मिश्र

नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण डोईवाला द्वारा कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं यह वह दुकानदार हैं। जिनको अभी तक अतिक्रमण के नोटिस कभी नहीं आये।

यह भी कहा कि जब अभी तक रोड का स्पष्ट पैमाना ही नहीं है राजमार्ग प्राधिकरण के पास सड़क संबंधी कोई नक्शा ही नहीं है तो वह इस प्रकार के नोटिस कैसे जारी कर सकता है यह भी कहा कि पूर्व में अधिशासी अभियंता रुड़की द्वारा जो प्रकाशन किए हैं उसमें यह रोड मात्र 40 फीट की दर्शाई गई है इस पैमाने से बहुत दूर आने वाले व्यापारियों को नोटिस किस प्रकार जारी किया जा सकता है उन्होंने कहा कि बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए की गई किसी भी कार्रवाई का नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पुरजोर विरोध करेगा।

मिश्र ने कहा पहले राजमार्ग प्राधिकरण व्यापार मंडल को विश्वास में ले स्पष्ट मानचित्र दिखाएं उसके बाद ही किसी कार्रवाई के बारे में विचार करें।
ललित मोहन मिश्र ने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है किंतु अतिक्रमण के नाम पर किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

उन्हें पुनः दोहराया बिना वार्ता के राजमार्ग प्राधिकरण कोई कार्रवाई ना करें। जिसे अनावश्यक समस्या उत्पन्न हो।

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए किया सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के क्रम में तीर्थनगरी में एक व्यवसायिक निर्माण को सील किया है।

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि भरत मंदिर मार्ग पर बद्री विशाल ट्रांसपोर्ट के सामने बिना अनुमति के भूतल एवं प्रथम तल पर व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था। बताया कि पूर्व में बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण ने सील की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह, अवर अभियंता मनीष रावत, सुपरवाइजर एस एन भट्ट, नरेन्द्र शर्मा, तहसीलदार मजिस्ट्रेट ऋषिकेश आदि उपस्थित रहे।

भाजपाईयों ने प्रभारी मंत्री टिहरी का किया स्वागत

प्रभारी मंत्री के रूप में प्रथम बार टिहरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

ढालवाला में प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से विकास की गति में बढ़ोतरी होगी। कहा कि डॉ अग्रवाल के काम करने की शैली विकास परक है। ऋषिकेश विधानसभा से चार बार विधायक उनकी विकास परक सोच को दर्शाता है।

कहा कि टिहरी जिले के मंत्री बनने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। इससे दोनों जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट ना मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले में प्रभारी मंत्री बनने पर यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वागत करने वालों में देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, जिला प्रवक्ता धूमन थलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीना जोशी, महामंत्री भगवती काला, राकेश पुरी, जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा, कमलेश थलवाल, सभासद वीरेंद्र चौहान, प्रकाश रावत, रमेश सेमवाल, हिकमत नेगी, विश्वेश्वरी देवी, कमलेश भट्ट, सीमा बिजल्वाण, विजय लक्ष्मी भंडारी, सचिव पैन्यूली, सरोज कुकरेती, उर्मिला बिजल्वाण, सोनू भट्ट, बीना बिष्ट, सुधा बिष्ट, पुष्पा बिन्दोलिया, पुष्पा थपलियाल, शिव सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया


त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा। घाट पर मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को सुरक्षित बचा लिया।

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान देवांश (27) पुत्र नीलकमल वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई है। टीम में विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, पवन अजीत आदि शामिल रहे।

प्रथम कार्यकाल के दौरान 600 से अधिक जनकल्याणकारी निर्णय लिए-अग्रवाल

मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। इस दौरान मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है। कहा कि सीएम के रूप में प्रथम कार्यकाल के दौरान 600 से अधिक जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए। कहा कि ऐतिहासिक निर्णय के चलते ही जनता ने पुनः बहुमत देकर सत्ता में वापसी कराई है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच और युवा नेतृत्व के चलते प्रदेश में पहली बार सत्ता में आने का मिथक भी टूटा है। भारतीय जनता पार्टी की लगातार सत्ता में आई है।
डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के 100 दिनों के कार्यकाल की सराहना भी की। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने सीएम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान अन्य विषयों पर भी वार्ता हुई। मौके पर मिष्ठान खिलाकर मुँह मीठा भी कराया गया।

चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव में अग्रणीय भूमिका निभाकर चौथी बार जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही थी। भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नकारात्मक राजनीति कर लोगों को भृमित करना चाहते थे।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष के नापाक इरादों को आप सभी ने ध्वस्त किया। कहा कि जनप्रतिनिधियों ने चुनाव में पार्टी की ढाल बनकर काम किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान गुमानीवाला दीपिका व्यास, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार, ग्राम प्रधान चक जोगीवाला भगवान सिंह मेहर, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी सोहन सिंह कैंतूरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांता बेलवाल, प्रधान प्रतिनिधि हरिपुर कला मनोज जखमोला, प्रधान प्रतिनिधि हरपाल राणा, शांति प्रसाद थपलियाल, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

पुराने रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग

पुराने रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीआरएम को ज्ञापन भेजकर सड़क बनवाने की मांग की। सड़क बनने तक वैकल्पिक मार्ग खोले जाने की मांग भी की।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन भेजा। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि गौरा देवी चौक से पुराने रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। इससे यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। पार्षद राकेश सिंह ने कहा कि इस खस्ताहाल सड़क के कारण प्रगतिविहार, इंदिरानगर, आशुतोषनगर आदि जगहों के लोगों को परेशानी हो रही है। यहां न ही रेलवे विभाग और न पीडब्ल्यूडी इस सड़क को बनवा रहा है। कहा कि अगर जल्द ही इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। वरिष्ठ नागरिक देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि जब तक सड़क बन नहीं जाती, तब तक यहां वैकल्पिक मार्ग को खोला जाए।
ज्ञापन देने वालों में पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद जगत सिंह नेगी, मनीष मिश्रा, शेर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, गंभीर भंडारी, आदित्य झा, दिग्विजय कैन्तुरा आदि शामिल रहे।

धर्मस्थल में तोड़-फोड़ करने के मामले में युवक को गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने आस्थापथ स्थित धर्मस्थल में तोड़-फोड़ करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ठेकेदार के भुगतान न करने पर युवक डिप्रेशन में चल रहा था।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंदिर के पुजारी बुद्धि प्रकाश निवासी गुमानीवाला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वीरभद्र रोड गली नंबर तीन में आस्थापथ के किनारे एक धर्मस्थल में असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को भरत विहार तिराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तातर किया। उसके पास से तोड़-फोड़ में प्रयोग किए गए औजार भी बरामद हुए। एसएसआई डीपी काला ने आरोपी की पहचान श्यामल यादव पुत्र इंद्रदेव यादव निवासी ग्राम नूरिया, हुसैनपुर, जिला पीलीभीत यूपी के रूप में कराई है। बताया कि आरोपी ऋषिकेश में शादियों में वेटर का काम करता है। ठेकेदार ने उसके काम के पैसे नहीं दिए थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया। आवेश में आकर उसने धर्मस्थल में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।