पौधारोपण कर कांग्रेस नेता ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रगति विहार स्थित वार्ड नं 12 में कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में स्थानीय पार्षदों, निवासियों सहित छात्रों के साथ पौधरोपण किया। साथ ही ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि वृक्ष सभी के जीवन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है जिस प्रकार कोरोना काल में लोगों को प्राण वायु की कमी से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा लोग कृत्रिम प्राण वायु के लिए लोग तड़प रहे थे हम सब के जीवन में ये दिन फिर न आए इसलिए हमे अपने घर में या बाहर अवश्य दो दो पेड़ जरुर लगाने चाहिये इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं भी स्वस्थ रहने को सहायता मिलती है।

पार्षद राकेश सिंह ने कहा कि हम हर वर्ष सांकेतिक रूप से हरेला पर्व पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करते हैं मेरा मानना है कि हमें बृक्ष अवश्य लगाने चाहिये हमें अपने व अपने परिवार जनों के जन्मदिन पर एक बृक्ष लगाना चाहिये ताकि पर्यावरण का बचाव हो सके।

कार्यक्रम में पार्षद भगवान सिंह पंवार, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजिनी थपलियाल, उत्तम सिंह राणा, सुरेश ध्यानी, छात्र छात्रायें आदि उपस्थित थे।

हरेला पर्व पर श्री देव सुमन विवि में रोपे गए पौधे

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर पर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ, भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार नमामि गंगे के तत्वाधान में अतिथियों द्वारा सेल्फी विद प्लांट थीम पर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश दिनेश सती, पूर्व यूआर कौशल बिजल्वाण तथा स्वयंसेवियों की ओर से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर गौड ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा यदि हम गहराई से देखें तो हरेला पर्व सीधे तौर पर प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की भूमिका में नजर आता है। मानव के तन-मन में हरियाली हमेशा से ही प्रफुल्लता का भाव संचारित करती आयी है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार मेंदोला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं सेल्फी विद प्लांट कार्यक्रम से अवगत कराया कराते हुए अपने मोहल्ले गांव क्षेत्र निकटवर्ती इलाकों में पौधारोपण के साथ अपनी सेल्फी नमामि गंगे कार्यालय को प्रेषित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर नितिन सक्सेना, तिलोक पवार, विनोद चौहान, शुभम शर्मा, मनीष राय, रोहित सोनी, अनिरूद्ध शर्मा, आकाश उनियाल, मोहित मौर्य, रितेश पवन, ऋषि उनियाल, अमन पांडे, शिवकुमार गौतम, अमित रतूड़ी, अमित सिंह चौहान, रितिक पोखरियाल, अंकित नेगी, भोले शंकर, पवन रितेश, मनजीत, तन्मय, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक कुमार, ईशा, शालू, कंचन, श्रुति, शिवानी चौहान, अंकिता यादव, सिमरन डिमरी, काजल गुप्ता, दिव्या, सपना दास, सुमन, प्रियंका, सृष्टि, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ उत्तराखंड जन विकास मंच लामबंद

उत्तराखंड जन विकास मंच ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला है। मंच लाल पानी बीट स्थित गुलरानी क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड स्थापित करने के प्रस्ताव से नाराज है। उन्होंने आबादी क्षेत्र से दूर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की मांग की।
शुक्रवार को उत्तराखंड जन विकास मंच ट्रंचिंग ग्राउंड विरोध संघर्ष समिति ने गुमानीवाला में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को दरकिनार करते हुए आबादी क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इसके चलते भविष्य में पानी, मिट्टी और वायु दूषित हो जाने के कारण भावी पीढ़ी को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मंच इसका पुरजोर विरोध करता है। समिति सह संयोजक मनोज गुसाईं ने कहा कि मंच द्वारा ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोधस्वरूप तथा जन जागरूकता के लिए साप्ताहिक हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहले ही दिन अपना समर्थन प्रदान किया है।
इस दौरान लेखराज भंडारी, जनार्दन नवानी, वीर सिंह नेगी, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र दत्त बेलवाल, गुमान सिंह बुटोला, सुंदर सिंह, नत्थीलाल सेमवाल, रोहित सिंह नेगी, उमेद गुनसोला, सुंदर सिंह, हंसराम तिवारी, सौरव बहुगुणा, वासु रावत, विपिन कुमार, राहुल त्रिपाठी, महेश कुमार, नवीन देशवाल, हरिनारायण, आर्यन क्षेत्री, सुखदेव तिवारी उपस्थित रहे।

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी-वित्त मंत्री अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी मंडल श्यामपुर की ओर से हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर वृहद स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने शिरकत करते पौधरोपण किया और हरेला पर्व का महत्व बताया।
शुक्रवार को गौहरीमाफी स्थित एक प्लॉट में वृहद स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है और पेड़ों पर प्रकृति निर्भर रहती है। कहा कि पौधारोपण करना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है। कहा कि एक पौधा रोपने से़ असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण का त्यौहार है। ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। कहा कि हरेला त्यौहार की प्रसिद्धि आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम भी कर रही है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस मौके पर दो दर्जन से अधिक फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का आवाहन किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, गौहरीमाफी प्रधान रोहित नौटियाल, रायवाला प्रधान सागर गिरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग, महामंत्री पुनीता भंडारी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता कमल कुमार, सुरेंद्र सिंह रावत, सुमन रावत, आशीष जोशी, गौतम राणा, दीपक जुगलान, कमल कुमार, विष्णु थापा, आयुष रावत, राजवीर सिंह रावत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री अग्रवाल ने पीएनबी बैंक की देहरादून मंडल की 100वीं ब्रांच का किया उद्धाटन

देश के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने देहरादून मंडल के छिद्दरवाला में अपनी 100वीं ब्रांच खोली। जिसका उद्धाटन वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रिबन काटकर किया।
शुक्रवार को बैंक की 100वीं शाखा का उद्धाटन कर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि देश का अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहा है, बैंक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रगतिशील है और अधिक से अधिक बैंक की शाखाओं का विस्तार कर रहा है। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं, जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगो को लाभान्वित कर रहे है। कहा कि आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है।
वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी। कहा कि आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है जिससे बिचौलिए खत्म होते जा रहे है। उन्होने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।
बैंक के अचल प्रबंधक संजय कांडपाल ने बताया कि बैंक की 100वीं शाखा के छिद्दरवाला में खुलने से सभी गांवों को बेंकिंग सेवाएं प्राप्त होंगी। बचत व जमा राशि से जुड़े विभिन्न उत्पादों से लेकर कृषि ऋण, खुदरा लोन, स्वयं सेवा समूह स्थापना व उनको दिये जाने वाले लोन, ट्रैक्टर, जेसीबी के लोन आदि को यह शाखा जन साधारण करवाएगी। इससे क्षेत्र का असीमित विकास हो सकेगा।
इस मौके पर बैंक के देहरादून मंडल के प्रमुख यशपाल सिंह राजपूत, उप अचल प्रबंधक सुनील सखूजा, उप महाप्रबंधक सिद्धार्थ अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक प्रिय रंजन, छिद्दरवाला शाखा प्रबंधक गोपाल पोखरियाल, लीड बैंक अधिकारी देहरादून कुलवीर सिंह पांगती, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, व्यापार सभा छिद्दरवाला के अध्यक्ष धनराज रावत, पूर्व जिपंस रमन रांगड़, पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, छिद्दरवाला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार थपलियाल, समा पंवार, सचिन पोखरियाल, विमला नैथानी, बगीचा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

140 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 140 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पर एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम को पुलिस टीम आईडीपीएल क्षेत्र स्थित मीरा नगर तिराहे पर अवैध नशे के खिलाफ चेकिंग कर रही थी। इसीबीच एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका। उसके पास से 140 प्रतिबंधित इजेक्शन बरामद हुए। कोतवाली के एसएसआई डीपी काला ने आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र किशनलाल निवासी मीरानगर, गली नंबर 17, आईडीपीएल के रूप में कराई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी, कांस्टेबल सचिन राणा, विकास शामिल रहे।

सावन मास में 13 दिवसीय संचालित भोजनालय का मंत्री ने किया शुभारंभ

रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से सावन मास में कावड़ भरकर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भोजनालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर किया।

आज श्यामपुर बायपास मार्ग पर आयोजित भोजनालय का शुभारंभ कर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सावन मास बहुत ही पवित्र महीना है, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सावन मास में करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। कहा कि तीर्थ नगरी में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री कावड़ भरकर पौराणिक प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की सेवा कर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल सराहनीय कार्य कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि संस्था की ओर से समय दर समय जरूरतमंदों की मदद, निर्धन के इलाज के लिए आर्थिक रूप से सहायता तथा धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों से अन्य सामाजिक संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि भोजनालय 13 दिन तक चलेगा। जिसमें कावड़ भरकर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन की व्यवस्था के साथ रात्रिकालीन सोने की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कावड़ियों को जलपान वितरित किया। साथ ही उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव देवव्रत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित जिंदल, पूर्व अध्यक्ष सीए हरि रतूड़ी, दीपक तायल, दिनेश गुसाईं, हिमांशु रावत, सुधीर राय, अशोक अग्रवाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, अवतार सिंह नेगी, राधेश्याम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हरेला पर्व को उत्साह से मना रहे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में हरेला पखवाड़ा के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मंडल के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे।
मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 6 जुलाई से 16 जुलाई तक हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कहा कि यह आयोजन न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के जीवन को बनाए रखने बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में पेड़ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित पहल के पूरक के रूप में इस महोत्सव का बेहद महत्व है। कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं आदि के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित होता है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ लोगों को पौध रोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।
पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
इस मौके पर आम, पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू सहित फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिवर्ष एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करने का आवाहन किया गया।
इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, महामंत्री जयंत शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, युवामोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, अनिता तिवारी, माधवी गुप्ता, कविता शाह, पार्षद प्रदीप कोहली, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, देवव्रत शर्मा, राकेश पारछा सहित अन्य मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने दिये अहम निर्देश

उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा में तलवार, डंडे, त्रिशुल आदि लेकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बॉर्डर चेकिंग में इन्हें जब्त करने के निर्देश दिए। कहा कि इस मामले में थाना और चौकी प्रभारी भी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
14 जुलाई से आरंभ हो रही कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने व्यापारिक संगठनों, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन और प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें पार्किंग, ट्रैफिक, सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। यात्रा के दौरान ओवररेटिंग रोकने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों, धर्मशाला और होटल में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं। व्यापारी संजय व्यास ने पूर्व की तरह कांवड़ यात्रा में लोकल सवारियों के लिए अलग से ऑटो आरक्षित रखने, पंकज गुप्ता ने गंगा जल के लिए बिकने वाले प्लास्टिक कैन को जब्त करने के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा। यात्रा के दौरान कांवड़ियों की अचानक भीड़ उमड़ने पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक वनवे रूट प्लान तैयार कर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए निर्देशित किया।
मौके पर ट्रक यूनियन अध्यक्ष जगमोहन सकलानी, प्रांतीय व्यापार अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, नगर महासंघ अध्यक्ष राजेश भट्ट, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया, यातायात संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, टीजीएमओ उपाध्यक्ष यशपाल राणा, स्वर्णकार संगठन उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार, रवि जैन, अभिषेक शर्मा, पार्षद गुरविंदर सिंह, भगवान सिंह पंवार, कोतवाल रवि सैनी, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार, एसओजी प्रभारी देहात मुकेश डिमरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल सिंह राणा, थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद्र पुजारी, एसएसआई डीपी काला, एसआई विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

ओमकरानंद सरस्वती निलायम को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद टिहरी गढ़वाल के 2021-22 के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का आयोजन 11 जुलाई 2022 को नई टिहरी में किया गया।
प्रेषित पुरस्कार के लिए कुल 1129 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था जिसमें की कुल 34 विद्यालयों को चिन्हित किया गया था। मुनिकीरेती स्थित ओमकरानंद सरस्वती निलायम को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की सलाहकार नलिनी शर्मा द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में 24 विद्यालयों को उपश्रेणी एवं 8 विद्यालयों को 5 सितारा पुरस्कार दिया गया जिसमें ओमकरानंद सरस्वती निलायम को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाज़ा गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एल एम चमोली द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौतेला को सर्वाधिक संपूर्ण अंक प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में पुरस्कृत किया गया है एवं विद्यालय द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों के लिए भी सराहा गया।