पुलिस ने चोरी की योजना बनाते तीन को किया गिरफ्तार

मायाकुंड क्षेत्र में रात के समय चोरी की योजना बनाते समय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक छुरा समेत अन्य उपरकरण बरामद हुए।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को पुलिस टीम मायाकुंड क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उनकी पहचान ऋषि पुत्र भुलाई प्रसाद उर्फ छोटे निवासी चंद्रेश्वरनगर, विनय पुत्र झगडू हवलदार निवासी वाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड, सुजल जाटव पुत्र देवेंद्र जाटव निवासी जाटव बस्ती, रेलवे रोड, ऋषिकेश के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ पूर्व में कई मामलों में केस भी पंजीकृत हैं। कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

उत्तराखंड की संस्कृति को बचाना है तो अधिक से अधिक बोली भाषा का प्रसार जरुरी

ऋषिकेश के सिनेमाहॉल में शुक्रवार को गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का प्रदर्शन किया गया। आंचलिक फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने कलाकारों की प्रशंसा की और गढ़वाल की संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार की फिल्मों को जरूरी बताया।
शुक्रवार को ऋषिकेश के सिनेमा हॉल रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म ‘खैरी का दिन का पहला शो लगा। इसका उद्घाटन कांग्रेस नेता जयेद्र रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में हर प्रदेश में अपनी बोली व अपनी भाषा से पहचान है, परन्तु उत्तराखंड में आज भी हमें अपनी बोली को भाषा का दर्जा दिलाने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है। क्योंकि, हम लोग स्वयं अपनी गढ़वाली बोली में बात करने में हिचक महसूस करते हैं। उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार फिल्मों के माध्यम से अपनी भाषा व संस्कृति को बचाने का कार्य कर रहे हैं। हमें इनको प्रोत्साहित करना चाहिए।
गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि महेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले डीएस पंवार की इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अशोक चौहान हैं। सह निर्माता रोशन उपाध्याय, डीओपी युवी नेगी, एडीटर अरुण नेगी, सहायक जयदेव भट्टाचार्य, कुलदीप देवली, बसंत घिल्डियाल, नृत्य निर्देशक अरविंद नेगी, संगीत अमित कपूर का है। ऋषिकेश से पहले यह फिल्म दून, नई दिल्ली व कोटद्वार में लगाई जा चुकी है। फिल्म पहाड़ की कठिन परिस्थितियों व मुद्दों को लेकर आवाज उठाती है।

कांवड यात्रा की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो-सुबोध उनियाल

आगामी कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गेस्टहाउस गंगा रिसोर्ट में आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आला अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पार्किंग, सड़कों, पेयजल, चिकित्सा एवं सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने शीघ्र ही इन व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, रामझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, नीलकंठ आदि जगहों पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है। बीते दो वर्षों से कोविड-19 महामारी के कारण कांवड़ यात्रा बंद रही, इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके मद्देनजर कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
मौके पर जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी पौड़ी विजय जोगदंडे, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह, एसपी ग्रामीण देहरादून कमलेश उपाध्याय, एसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत, लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मौहम्मद आरिफ खान, सीएमओ टिहरी संजय जैन, चिकित्साप्रभारी फकोट जगदीश जोशी, नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ईओ तनवीर मारवाह आदि उपस्थित रहे।

टिहरी और उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री बनने पर प्रवासी नागरिकों ने किया अभिनंदन

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने पर छिद्दरवाला में टिहरी जिले के प्रवासियों ने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को छिद्दरवाला स्थित गुरुद्वारा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से विकास की गति में बढ़ोतरी होगी। कहा कि डॉ अग्रवाल के काम करने की शैली विकास परक है। ऋषिकेश विधानसभा से चार बार विधायक उनकी विकास परक सोच को दर्शाता है।
ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि टिहरी जिले के मंत्री बनने से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। इससे दोनों जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट ना मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल के टिहरी जिले में प्रभारी मंत्री बनने पर यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि डॉ अग्रवाल सबका साथ सबका विकास की धारणा से कार्य करते हैं। प्रभारी मंत्री बनने से हर वर्ग के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी कर डॉ अग्रवाल को बधाई दी गयी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों में प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है इस क्रम में कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को टिहरी और उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी मिली है।
स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान भगवान सिंह मेहर, सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह लाला, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, महामंत्री श्यामपुर मण्डल भूपेंद्र रावत, कैलाश रतूड़ी, बृज मोहन जोशी, बिशन सिंह बिष्ट, कपिल कक्कड़, राकेश पोखरियाल, अनिता राणा, कुलवीर बिष्ट, अम्बर गुरंग, आयुष रावत, चन्द्रवीर सिंह सजवाण, धर्म सिंह चौहान सहित टिहरी जिले के प्रवासी ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

योग शिविर में यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग एचएनबी विश्वविद्यालय और ऋषिकेश योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं के अभ्यास के साथ ही उनसे होने वाले लाभों से रूबरू कराया।
राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में आयोजित सप्ताहव्यापी योग प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन मंगलवार को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. विनोद नौटियाल, डॉ. रजनी नौटियाल (आचार्य योग विभाग) और उनके सहयोगी दल ने साधकों को योग प्रशिक्षण व प्राकृतिक चिकित्सा के गुर सिखाए। बताया कि कुछ विशिष्ठ योग के नियमित अभ्यास से गंभीर रोगों के उपचार संभव है। इस दौरान यमुनानगर से आए लिटिल मास्टर दक्ष धीमान ने योग की सुंदर प्रस्तुति दी। शिविर का संचालन डॉ. सुधीर कुमार और मनोज कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर सेवानिवृत वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, सेतु फाउंडेशन अध्यक्ष सरिता भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, गीता पंत शर्मा, रीना कश्यप, संगीता, रूबी, रितु, शकुंतला, रुदाली, महिमा, श्रद्धा, पूजा, अनमोल कश्यप, छवि, श्रृष्ठि, कनिका, गरिमा, ईशिका राणा, प्राक्षी, अनमोल, अनामिका , कविता, स्वाति, मधुबाला, चिराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली अंतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते रोज एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि मकसूद अली पुत्र सलीम अली निवासी शांतिगर, झुग्गी झोपड़ी ने रात को सोते समय महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मकसूद को परशुराम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

दुकान की छत काटकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुकान की छत से टीन काटकर नकदी और ग्लाइडर मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 27 जून को दुकानदार शकील अहमद पुत्र बोदे मियां निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बैराज कॉलोनी में आटा चक्की की दुकान है। 22 जून की रात किसी ने दुकान की छत काटकर नगदी और दुकान में रखी ग्लाइडर मशीन चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैराज तिराहे के पास से एक युवक गिरफ्तार किया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की आरोपी ने स्वयं को मयंक कुमार पुत्र स्व. सुंदरलाल निवासी बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश बताया। आरोपी से पांच हजार रुपये की नगदी और ग्लाइडर मशीन बरामद हुई है। जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था।

दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और दो बार जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विनोद राणा पुत्र जयपाल सिंह राणा निवासी ग्राम बाबई, जिला रूद्रप्रयाग ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने दो बार जबरन गर्भपात भी करवाया। यही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डालने व जान से मारने की भी धमकी भी दी है। पुलिस ने संबंधित धारा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि सोमवार को गुमानीवाला श्यामपुर से आरोपी विनोद सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत-डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मण्डल की ओर से एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया गया।
सोमवार को दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यसमिति की बैठक हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम, कार्यालय, कोष और कार्यकर्ता ये संगठन की नींव तैयार करते है। ये देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है, जो विपक्षियों को हावी होने नहीं देते।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है और इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। आज हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश मे ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हर जाति, हर धर्म, हर क्षेत्र, हर प्रदेश की पार्टी है यही कारण है कि हम आज इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाए हैं। कहा कि आप सभी आम कार्यकर्ता नहीं है बल्कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की यही खासियत है कि वह हर परिस्थितियों में ढाल बनकर खड़ा रहता है। लगातार चौथी व बम्पर वोटों से जीत को उन्होंने कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि आप वह फ़ौज है जिनके आगे कोई टिक नहीं सकता। आपके आशीर्वाद से वह विधायक बने है और दुवाओं से मंत्री। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जनता को उनकी नीति, नीयत, कार्यों का पूर्ण विश्वास है और विपक्ष का षड्यंत्र और दुष्प्रचार उस विश्वास को हिला भी नहीं पाया। कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र प्रथम के उद्घोष के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सफल प्रयास का मंत्र विकास की नकारात्मक राजनीति पर भारी पड़ा है।
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से जुटने का आवाहन किया। कहा कि हमें जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उनके अभी तक किए गए स्वर्णिम कार्यों को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा।
इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, मण्डल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री व संचालक जयंत शर्मा, यशपाल नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार गोदवानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रभाकर, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, संजय व्यास, सतीश सिंह, उषा जोशी, कविता शाह, अनिता तिवारी, राकेश पारछा, आशुतोष शर्मा, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवव्रत शर्मा, भूपेंद्र राणा, किशन मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, सिमरन गाबा, मोनिका गर्ग, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, विक्की सेठी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सत्याग्रह कर इस योजना को वापस लेने मांग उठाई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम.. गाकर धरना दिया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए संकट है, कांग्रेस पार्टी देश को बनाने और बचाने वाली पार्टी है। हम सभी गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं और सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए। देश का युवा सेना में जाकर मां भारती की सेवा करना चाहता है, ना कि भाजपा कार्यालय का चौकीदार बनना चाहता है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है, भारतीय सेना के साथ विश्वासघात है। वन रैंक, वन पेंशन का वादा करने वाली भाजपा अब नो रैंक, नो पेंशन पर उतर आई है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर भाजपा देश की सुरक्षा और नौजवानों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही अग्निपथ भी एक असफल योजना है। सबसे बड़ा चिंता का विषय है कि यह योजना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली योजना है।
मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सुधीर राय, पार्षद राकेश सिंह, बरफ सिंह पोखरियाल, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, देवेन्द्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, कमलेश शर्मा, विमला रावत, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन पंवार, रोहित नेगी, स्वामी मुकेश वत्स, सुन्दरमणी शास्त्री, रामस्वरूप रानाकोटी, सतीश शर्मा, प्रवीण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शशी शरण, विकास कोली, राहुल रावत, कृष्णा खत्री, सिंहराज पोसवाल, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, मनोज जुगरान, रामबदन यादव, शैलेंद्र गुप्ता, यश अरोरा, ओम सिंह पंवार, गौरव राणा, जयपाल सिंह, मदन कुमार शर्मा, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, सोमदत्त डोभाल, इमरान सैफी, सरोज देवराडी, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, मनोज गुसाईं, राकेश सिंह मियां, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, कमला पंवार, रेनू देवी, फूलमती, कमला, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, हरी सिंह नेगी, रंभा राजभर, रेखा कश्यप, स्वाति यादव, चंद्रा कांता जोशी, मालती, समिष्टा, राजकुमारी, रानी देवी, तारा कश्यप, विद्यावती गुप्ता, चन्द्रकान्ता जोशी, रतन देव रयाल, मनीष व्यास, नीरज चौहान, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सोहन सिंह रौतेला, निर्मलकांता राजपूत, कमला पंवार, मनीष जाटव, कमल बनर्जी, महावीर सिंह चौहान, तरुण त्यागी आदि उपस्थित रहे।