कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर हुए तीर्थनगरी में हुए कार्यक्रम आयोजित

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर नगरक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों की ओर से किया गया। इस मौके पर श्री अग्रवाल को विभिन्न प्लेटफॉर्मों के जरिए बधाई संदेश दिए गए।
आज जन्मदिन के अवसर पर भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक ने सपरिवार भगवान शंकर का जलाभिषेक कर देवतुल्य कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनता व प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान केक भी काटा गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, महावीर चमोली, आरती दुबे, निर्मला उनियाल, राहुल कुकरेती, माया घले आदि उपस्थित रहे।

उधर, कैलाश गेट में भजनगढ़ रोड स्थित आश्रम में कैबिनेट मंत्री ने कुष्ठरोगियों को फल व दैनिक उपभोग की वस्तुएं वितरित की और ईश्वर से उनपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर उन्होंने आश्रम परिसर पर ही फलदार, औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, राजेन्द्र थलवाल, सुजीत यादव, शिव कुमार गौतम, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।

वहीं, देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में भाजपा मंडल ऋषिकेश की ओर से क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया और रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपका यह रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने के काम आएगा। इस मौके पर केक काटा गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालड़ा, पार्षद लव काम्बोज, अनिता तिवाड़ी, सरोज डिमरी, सीमा खुराना, सतीश पाल, हरीश तिवाड़ी, राकेश परछा, जितेंद्र अग्रवाल, दीपक बिष्ट, रविन्द्र बिरला, कपिल गुप्ता, जयंत शर्मा, माधवी गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय के कैंपस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की और जन्मदिन के मौके पर फलदार पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्राचार्य, प्रोफेसर्स, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, अभाविप नगर अध्यक्ष प्रवीण रावत, विवेक शर्मा, रमन अग्रवाल, त्रिलोक परमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं, गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश की ओर से देहरादून रोड स्थित नाभा हाउस स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। जरूरतमंद बच्चों में पाठ्य सामग्री देकर उनकी समस्याएं भी जानी। साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, सचिव रविन्द्र राणा, गोपाल सती, मनोज ध्यानी, दिनेश पयाल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

उधर, बीस बीघा में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन के मौके पर पार्षद वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से सत्यनारायण मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं उन्हें दीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, आशीष जोशी, राजेश जुगरान, रामरतन रतूड़ी, नवीन चमोली, दीपक जुगरान, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।

उधर, रेलवे रोड स्थित आश्रम में संत-साधु समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें श्री अग्रवाल जी ने शिरकत करते हुए साधु समाज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संत समाज के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महामंत्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज महंत पुर्णानदं महाराज, स्वामी धर्मवीर दादूपथी महंत धर्मानन्द गिरी, महाराज, महंत हरिदास महाराज, महंत विवेकानंद सरस्वती, महाराज महंत कृष्णानंद, महाराज स्वामी सुंदरानंद सरस्वती, महाराज महंत आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, महाराज महंत नित्यानंद गिरी, महाराज कोतवाल ध्यान दास, महंत निर्मल दास, महाराज महंत नित्यानंद पुरी महाराज, महंत बलवीर सिंह महाराज, महंत सविंदर सिंह महाराज, महंत केवल्यानंद सरस्वती महाराज, महंत धर्मदास महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर प्रकाश आनंद महाराज, महंत परमानंद दास महाराज, मंहत संध्या गिरी महाराज ,स्वामी मूकेश वत्स महाराज, महंत कृष्णा कातं महाराज, महंत लोकेश दास महाराज आदि भारी संख्या में संत महात्मा उपस्थित थे।

वहीं, देर शाम घाट चौराहे से स्थानीय व्यापारियों और भाजपा सर्मथकों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री का भव्य केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर देवव्रत शर्मा, पवन शर्मा, रूपेश गुप्ता, शिवम टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, राहुल पाल सहित घाट रोड के व्यापारी, सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

उधर, कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा की आरती करते हुए विश्व में सद्भावना, देश को कोरोना नामक महामारी से बचाए रखने की कामना की। इस अवसर पर गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया।

अपने जन्मदिन के अवसर कैबिनेट मंत्री ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं, बहनों और तमाम अन्य संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने उनके व्यक्तिगत आग्रह को स्वीकारते हुए जन्मदिन पर सामाजिक कार्य कर अपनी शुभकामनाएं दीं है, आप सभी अपना आशीर्वाद दें, जिससे वह प्रदेश के विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर करने के लिए मजबूती के साथ कार्य कर सकें।

शिवपुरी में गंगा में बहे तीन युवक, एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया


मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के तीन युवक बह गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि गंगा में लापता युवकों की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर के समय दिल्ली से नौ लोगों एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। इसीबीच गंगा में स्नान करने के लिए शुभम 22 व उसका भाई कार्तिक 20 निवासी डी-टू 79/80 सेक्टर-11 रोहणी, नई दिल्लीऔर दिपांशु 20 पुत्र नजफगढ़, गली नंबर 4, नई दिल्ली उतर गए। इस दौरान अचानक वे तीनों गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसमें शुभम का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि कार्तिक और दीपांशु का कहीं पता नहीं चल पाया। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि मृतक शुभम व गंगा के लापता कार्तिक सगे भाई थे । परिजनों को घटना दे दी गई है। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविद्र सजवाण ने बताया की लापता युवकों की तलाश को बुधवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा।

रजिस्ट्रेशन के दौरान गुम हुआ मोाबईल एसडीआरएफ टीम ने लौटाया

चार धाम यात्री रजिस्ट्रेश सेंटर आईएसबीटी ऋषिकेश मे रजिस्ट्रेशन के दौरान पंजाब कपूरथला के एक यात्री निर्मल सिंह उम्र 60 वर्ष का मोबाइल रजिस्ट्रेशन ड्यूटी मे तैनात एसडीआरएफ टीम के जवानो को जमीन पर गिरा हुवा मिला। जिस पर जवानों द्वार तुरंत लाऊड हेलर से पुकरा गया तो यात्री निर्मल सिंह तुरंत टीम के पास आकर मोबाइल के बारे मे पूछने लगा। जिसके द्वारा बताया गया कि मेरा ओपो मोबाइल नंबर 7901730746 कहीं खो गाया हैं। टीम द्वारा जांच पड़ताल के बाद यात्री को मोबइल दिया गया जिस पर यात्री द्वारा एसडीआरएफ टीम (अनूप रावत, सागर, संदीप गोस्वामी) का धन्यबाद किया गया।

समीक्षा बैठक में अग्रवाल ने लोनिवि के अधिकारियों के कसे पेंच

वित्त, शहरी विकास, संसदीय कार्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क निर्माण कार्याे की प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की।
बैठक में उन्होंने ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्याे के प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों द्वारा ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत गतिमान निर्माण कार्याे के प्रगति की जानकारी मंत्री को दी गई।
मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सडको का निर्माण हेतु पूर्व में स्वीकृत सड़कों की जानकारी ली और उनकी स्वीकृति तत्काल प्राप्त कराये जाने हेतु प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को दूरभाष पर निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि रायवाला प्रतीतनगर, खांड गांव की घनी आबादी है और रायवाला में मिलिट्री कैंप भी है। रेलवे फाटक के कारण सभी को भारी परेशानी होती है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे शुरू होने पर और भी ज्यादा समस्या बढ़ेगी। जिस कारण रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनना जरूरी है। जिस पर लोक निर्माण, आर्मी, रेलवे, वन विभाग और नेशनल हाईवे विभागों द्वारा इसका 4 बार भौतिक निरीक्षण किया गया है। जिसे सेंट्रल रोड़ फंड से किया जाना है, बताया कि इसकी प्रक्रिया गतिमान है।
मंत्री ने कहा कि श्यामपुर फाटक बन्द होने के कारण वह पर बहुत बडी समस्या है। यह मुख्यमंत्री की धोषणा में भी सम्मिलित है। राज्य सरकार की ओर से औपचारिकताएं की जा रही है। इसका निर्माण भारत सरकार की ओर से किया जाना है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से पत्राचार विभाग द्वारा किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही कार्य समय पर करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में लोनिवि अधीक्षण अभियन्ता एएस भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता धीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

एमडीडीए ने अवैध निर्माण कार्यों को किया सील

एमडीडीए द्वारा अवैध रुप से किये जा रहे निर्माण कार्यो को आज सील किया गया। गौरतलब है कि लंबे समय से प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माण कार्यों को लेकर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा था। प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की-
१. रविन्द्र ढींगरा द्वारा राम गोशाला गली, हरिद्वार रोड़ (लक्षमण झूला रोड) ऋषिकेश में अवैध रूप से लगभग 40x 30 फ़ीट में अवैध रूप से बनाये जा रहे ब्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया।
उपरोक्त कार्यवाही सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के अनुपालन पर सहा अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता महिपाल सिंह द्वारा थाना पुलिस फॉर्स की उपस्थिति में शांति पूर्ण रूप से संपन्न की गयी।

2. भंडारीबाग, मका मस्जिद के पास अशरफ द्वारा लगभग 60x 50 फ़ीट में विना अनुमति के आवासीय निर्माण किया जा रहा था जिसे संयुक्त सचिव राजा अब्बास के आदेशों के अनुपालन में सहा अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता वीरेंद्र नयाल तथा पुलिस की उपस्थिति में सील कर दिया गया।

युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

श्यामपुर के गुमानीवाला में युवती ने पंखे में चुन्नी के सहारे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से सुसाइट नोट भी मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह अमित ग्राम गली नंबर 30 में एक मकान में युवती के पंखे पर चुन्नी के सहारे लटककर आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया की मृतका की पहचान मधु 22 पुत्री धर्मराज के रूप में हुई। रविवार रात को उसने अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रात का खाना खाया था। उसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे मे चली गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक मधु कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी बहन कमरे के दरवाजे पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई जबाब नहीं मिलने पर बड़ी बहन ने खिड़की से अंदर झांक के देखा तो वह पंखे से लटकी थी। उसने आस पड़ोस के लोगों की सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया के मृतका के पास से सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें हाथ से लिखा था कि उसने परिवार के बहुत कुछ किया है। अब उसके बस का नहीं है। उसने परिजनों को सॉरी भी लिखा। मृतका के माता-पिता इस दौरान किसी शादी में शामिल होने लिए गए हुए थे। मामले की जानकारी माता-पिता को दे दी गई है। बताया कि युवती छिद्दरवाला स्थित एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करती थी। शव को पीएम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है।

जल पुलिस ने 4 लोगों को डूबने से बचाया

त्रिवेणी घाट पर अलग-अलग समय पर आज जल पुलिस ने 4 लोगों को डूबने से बचाया। इनमें शिवांश गांधी पुत्र अशोक गांधी उम्र 10 वर्ष निवासी महावीर नगर दिल्ली, रौनक चोपड़ा पुत्र अनीश चोपड़ा उम्र 13 वर्ष पता मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली, सरिता पत्नी गोविंद उम्र 48 साल पता मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली है। ये दिल्ली से 16 सदस्य सदस्यों का दल ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर स्नान करने आया था। करीब 11 बजकर 45 मिनट सुबह पर इनके तीन सदस्य अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गये। जिन्हें जल पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया गया।
वहीं, दीनदयाल पुत्र किशन देव उम्र 32 साल निवासी 491 200 पार्ट 1 मुकुंद नगर मुकुंदपुर दिल्ली को भी त्रिवेणीघाट में बहने से बचाया गया। ये दिल्ली से 6 सदस्यों का दल ऋषिकेश राफ्टिंग कैंपिंग करने आए थे। बचाव दल में जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, नायक रवि बालिया, आरक्षी हरीश गुसाईं, तेज सिंह, विनोद सेमवाल, जयदीप सिंह, पंकज जखमोला, सुभाष तोमर, अर्जुन सिंह, जगमोहन सिंह शामिल रहे।

खराब सड़को की मरम्मत का कार्य कैबिनेट मंत्री ने कराया शुरु

तीर्थनगरी ऋषिकेश की खराब सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। गंगानगर क्षेत्र में रविवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमिपूजन कर सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत की। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के सभी क्षेत्रों में सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द करवाया जाएगा।
रविवार को गंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने भूमि पूजन कर गंगानगर क्षेत्र में 2.1 किमी लंबे मार्ग के डामरीकरण कार्य का आरंभ किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर कई विकास कार्य किए हैं। नरेंद्र नगर, डोईवाला, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम के ठोस अपशिष्ट कूड़ा निस्तारण के लिए उनके वित्त मंत्री बनने के बाद 33.24 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। साथ ही बहुमंजिला पार्किंग का कार्य शुरू होने जा रहा है। यही नहीं व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के लिए 12.60 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए एक करोड़ 60 लाख 72 हजार रुपये, सार्वजनिक मूत्रालय के लिए 28 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सुमित पंवार, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष उषा जोशी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, ऋषिकांत गुप्ता, कविता शाह, मोनिका गर्ग, सिमरन गाबा, अपर सहायक अभियंता उपेंद्र गोयल, विनोद भारती, दीपक बिष्ट, सचिन अग्रवाल, पूरण सिंह, सुनील शाही, जगदीश बलूनी, दिलीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सोबन सिंह, रवि भारती, मीना रावत, अजीत रावत, मनोज शर्मा, कमलेश मौर्य, जगदीश सैनी, करन सिंह, केएस रावत, संदीप कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के मद्देनजर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही है। शनिवार देर शाम पुलिस टीम ने आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के लेबर कॉलोनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को संदेह होने पर रोका। सघन तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि केस दर्ज करने बाद पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र स्व. सुरेश जाटव निवासी शांतिनगर, ऋषिकेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बाइक को भी सीज कर दिया है।

वित्त मंत्री ने केन्द्र सरकार के फैसले की सराहना की

संसदीय कार्य शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को राहत देने के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती के जरिए ईंधन की कीमत को कम किया है। उत्पाद शुल्क में की गई इस कटौती से पेट्रोल व्यावहारिक स्तर पर 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कमी हो जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सब्सिडी देने के केंद्र के फैसले से देश के करीब 9 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के लोगो की चिंता की है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर व गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देकर आम जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे उत्पादों के दाम में कमी आएगी।’ उन्होंने कहा, ‘इस जन-हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूं।