कांग्रेस ने की, पुरानी पेंशन नीति बहाल रखने की मांग

सरकार की नई सामाजिक पेंशन नीति को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। नई पेंशन नीति पर एतराज जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल रखने की मांग की।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर रेलवे फाटक में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां बनाकर उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। चुनाव के समय भाजपा सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि एक ही घर से दो लोगों को वृद्धा पेंशन मिल सकेगी। लेकिन सरकार बनने के बाद एकदम उल्टी नीति बना दी। सरकार की नई नीति के अनुसार केवल उन्हीं परिवार में दोनों लोगों की पेंशन स्वीकृत होगी, जिनके बच्चों की आयु 20 साल से कम होगी। अधिकतर मामलों में ऐसा संभव नहीं है। साथ ही एक प्रावधान ये भी कर डाला कि यदि बच्चों के राशन कार्ड माता-पिता से अलग बनाये जाएं, उन्हें ही इस नई पेंशन नीति का फायदा मिलेगा। लेकिन राशन कार्ड भी नहीं बनाये जा रहे हैं। सरकार द्वारा ये गलत और भ्रामक करने वाली नीति है। कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाएगी। सरकार को इस पेंशन नीति में सुधार करने की आवश्यकता है। पुरानी पेंशन नीति के मुताबिक ही एक परिवार में दोनों लोगों को पेंशन सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
पूर्व मंडी सभापति जय सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा उत्तराखंड की जनता को भ्रमाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है।
प्रदर्शन करने वालों में कांता प्रसाद कंडवाल, सनमोहन सिंह रावत, उप प्रधान खैंरी खुर्द रोहित नेगी, उपप्रधान खैंरी कलाँ राजेन्द्र राणा, पवन रावत, हर्षपति सेमवाल, बलदेव सिंह नेगी, नवीन देशवाल, सतेंद्र रावत, युवा मंगल दल अध्यक्ष संदीप कलूड़ा, गब्बर सिंह केंतुरा, अनिल रतूड़ी, विजय पाल जेठुरी, बीएस पुंडीर, विकास , राजेन्द्र, विशाल सजवान, निर्मल रागंड, दीपक पंवार, जीत सिंह रांगड, दीपक राणा, नीरज चौहान, नंद लाल यादव, हीरा सिंह, चन्द्रमोहन नेगी, आनन्द रावत, आकाश रावत, संदीप रांगढ, राम स्वरूप, मनोज आदि शामिल रहे।

रायवाला पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायवाला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। हरिपुरकलां क्षेत्र में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 13 मकान मालिकों का चालान किया गया। इन पर 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम रविवार तड़के हरिपुरकलां क्षेत्र में पहुंची। यहां पर लोगों से किरायेदारों की जानकारी जुटानी शुरू की। किरायेदार का काम, मूल पता और कब से ठहरा है, जैसे सवाल मकान मालिकों से पूछे गए। इस दौरान पुलिस टीम ने 150 लोगों के सत्यापन चेक किए। जबकि 13 ऐसे मकान मालिक मिले, जिन्होंने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। इस पर पुलिस ने उनका चालान किया और एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में उपनिरीक्षक नीरज त्यागी, कुशाल सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक रचना देवरानी, लक्ष्मी जोशी, कांस्टेबल, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, ईश्वर सिंह, स्वास्तिक, संदीप, प्रकाश, गजपाल, सुबोध नेगी, मुकेश, गब्बर सिंह आदि शामिल रहे।

लगातार चौथी बार जीतने और मंत्री बनने पर प्रेमचन्द अग्रवाल का स्वागत

गोविंद धाम समाधा आश्रम में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आज भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए पांच वर्ष पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का आशीर्वाद मांगा।
कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के लगातार चौथी बार भारी मतों से जीत दर्ज करने पर गोविंद धाम समाधा आश्रम में स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी जीत को आम जनता की जीत बताया। कहा कि अग्रवाल ने 15 वर्षों में ऐसे अनेक विकास कार्य किए, जिसकी बदौलत जनता ने उन्हें इस बार भारी मतों से विजयी बनाया।
इस अवसर पर अग्रवाल ने समाधा परिवार का आभार व्यक्त किया। कहा कि आप सभी ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। इसकी बदौलत में चौथी बार विधायक बना। कहा कि जनता के इसी स्नेह के जरिए ही मुझे मंत्रीमंडल में जगह मिली है, प्रदेश के विकास को गति देने की दिशा में कार्य करेंगे।
अग्रवाल ने इस मौके पर अरदास गुरू ग्रंथ साहिब, आरती में भी सहभाग किया। साथ ही स्वामी रूपभजन, स्वामी नारायण भजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दर्शन किए।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संदीप खुराना, समाधा आश्रम के अध्यक्ष आनंद चांदना, कोषाध्यक्ष रमित मेहता, सचिव प्रकाश इचपलानी, कार्यक्रम संयोजक महेश किंगर, सतीश इचपलानी, कन्हैंया लाल किंगर, सतीश कालरा, कमल नारंग, कवल डुडेजा, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, तुलसी देवी, माला कालरा, कांता किंगर, पूजा नारंग, उमा किंगर, गुलशन नारंग आदि समाधा परिवार के लोग उपस्थित रहे।

संसदीय कार्य मंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में पीएम ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया, जिसमें ज्ञान का भंडार है। वैदिक गणित का जिक्र किया, जो आज की जरूरत है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 88वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम पीएम के योगदान को याद कर रहे हैं, देश के युवाओं को उनसे जोड़ रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय जो अब जनता को समर्पित है, से लोगों खासकर युवाओं को अपना नॉलेज बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने देश की विरासत से जुड़े सात अहम सवाल भी देश के युवाओं से पूछे।
अग्रवाल ने कहा कि पीएम ने यत किंचित वस्तु तत सर्वं, गणितेन बिना नहि! इस श्लोक के जरिये वैदिक गणित को जरूरी बताया। आज बच्चे आंख बंद कर भी केलकुलेशन कर सकते हैं,। अग्रवाल ने पीएम के आह्वान पर सभी माता-पिता को अपने बच्चों को वैदिक गणित जरूर सिखाने को कहा। इससे उनके मन में गणित के प्रति बना डर निकलेगा। वहीं अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कैशलेस भुगतान के फायदे को भी बताया।

अब हर शनिवार को यात्रा सीजन में बंद रहेंगे ऋषिकेश के स्कूल

कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चार धाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्देश दिए।
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने माननीय कैबिनेट मंत्री जी को मांग पत्र सौंपा। जैन ने बताया कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है इसके चलते हुए शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही छोटे बच्चों को विद्यालय आने जाने में अभिभावकों को काफी समय लग जाता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को शनिवार को विद्यालय बंद रखने के निर्देश देने का अनुरोध किया।
समस्या को गंभीर पाते हुए अग्रवाल जी ने मौके से ही जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्कूली बच्चों को समस्या से निजात दिलाने के लिए चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को स्कूल बंद किये जाने के निर्देश दिए।
ज्ञापन देने वालो में नरेंद्र रावत, जयंत शर्मा, प्रमोद नोटियाल, मनोज रौतेला, गणेश रावत आदि अभिभावक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने पवित्र कलश गाडू घड़ा के दर्शन किये

आज पुराना रेलवे मार्ग स्थित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति चेला चेतराम धर्मशाला में भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए तिलों के तेल का कलश गाडू घड़ा के प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री, शहरी विकास व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल धर्मपत्नी शशिप्रभा ने दर्शन किए।
शनिवार को अग्रवाल ने धर्मशाला पहुंचकर तिलों के तेल का पवित्र कलश गाडू घड़ा के दर्शन किए। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल के भजनों में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीविशाल से इस मौके पर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अग्रवाल ने भगवान बदरीनाथ का प्रसाद पीली दाल, मिश्री भी ग्रहण किया। इस मौके पर अग्रवाल ने पवित्र कलश गाडू घड़ा को ध्वज दिखाकर श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया।
इस मौके पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, मुख्य कार्य अधिकारी मंदिर समिति बीडी सिंह, माननीय मंत्री जी की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, पूर्व विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, लता तिवाड़ी, राजेश कुमार, सरोज डिमरी, इंद्र कुमार गोदवानी, संदीप खुराना, सचिन अग्रवाल, जयंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर

पेशावर कांड की बरसी पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के पराक्रम को याद किया, साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया। ऋषिकेश दून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड ही नही अपितु समूचे समाज के लिए आदर्श हैं। नेगी ने बताया कि 23 अप्रैल के दिन ही पेशावर में जब अंग्रेज पुलिस कप्तान ने सेनानायक चंद्र सिंह को निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने का आदेश दिया तो उन्होंने आदेश मानने से इंकार कर दिया और अधिनस्थ सैनिकों को सीज फायर का हुकुम दिया यह भारतीय आजादी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। बताया कि वीर चंद्र सिंह के अदम्य साहस और पराक्रम से प्रभावित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें गढ़वाली का नाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर जयेंद्र सजवाण, शुभम बहुगुणा, भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज, पंकज गुसाईं, उत्तम सिंह, मनोज नेगी उपस्थित थे।

मठ-मंदिरों के गंगा घाटों में स्वछता अभियान चलाया

राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में आज संत महात्माओं एवं साधकों के द्वारा स्वच्छता संकल्प अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम तपस्थली के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया कि आज समस्त सैकड़ों साधकों एवं संत महात्माओं के द्वारा समस्त आश्रम मठ मंदिर के गंगा घाटों को प्रदूषण मुक्त एवं पॉलिथीन मुक्त करने हेतु स्वच्छता अभियान घाटों में चलाया गया। स्वच्छता अभियान भैरन्ट बाबा से शुरू होकर राजीव लोचन आश्रम राम तपस्थली स्वामी रामतीर्थ आश्रम ओशो धाम फलारी बाबा आश्रम आदि जगहों पर स्वच्छता अभियान वृहद रूप में चलाया गया।
सभी यात्रियों ने घाटों पर फैली गंदगी को साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा के आज राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में सभी संत महात्माओं एवं साधकों ने एक साथ सैकड़ों साधकों द्वारा मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पॉलिथीन मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेते हुए समस्त माताओं बहनों एवं संत समाज ने लिया संकल्प
के साथ ही सभी ने गंगा घाटों के किनारे पर सैकड़ों साधकों द्वारा गुलाब, रात की रानी, चमेली, मोगरा, कनेर, गुड्ल, पीपल, बरगद, पीलखन, अशोका एवं छायादार फूलदार पौधे लगाये गये।
इस अवसर पर महंत सीताराम दास, महंत प्रमोद दास चित्रमणि, श्री गिरिराज सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, जय भगवान ईश्वर, पंडित दिनेश कुमार, राजेश अशोक, मीरा गर्ग, नीलम शर्मा, कांता ऐरन, मधु शर्मा, माधवी गगर्, विमला गुप्ता, लक्ष्मी तायल, रेखा, शकुंतला वशिष्ठ, आशा एरन, रोशनी शर्मा, कमलेश, शकुंतला, पुष्पा, संतोष शर्मा, इंदु जिंदल, विनीता जिंदल, सोनल ऐरन, भावना बंसल, राधा बंसल, बेबी गौतम, कृष्णा गर्ग, फूलवती जिंदल, ममता आदि लोग उपस्थित रहे।

एसबीएम इंटर कॉलेज में निशुल्क पुस्तकों का वितरण

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड द्वारा निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकों को आज छात्र छात्राओं मे वितरित किया गया।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नगर निगम के पार्षदों के द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में पुस्तकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। पुस्तकों से मिलने वाला ज्ञान हमारे व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सरकार के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि लोक कल्याणकारी सरकार छात्र छात्राओं को निशुल्क रूप से पुस्तक देकर उन्हें ज्ञान के क्षेत्र में तो आगे बढ़ा ही रही है। साथ ही निर्धन परिवारों के लिए इस समय एक बहुत बड़ा लाभ का काम कर रही है। जो अपने जीविकोपार्जन की क्रिया को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षशील है और ऐसे समय में जब पुस्तकों पर भारी-भरकम खर्च होता है। उस समय यह पुस्तकें देना उन परिवारों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के पार्षद शिव कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि सुमित पंवार ने भी छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राएं इनका सही रूप से सदुपयोग करेंगे और अपनी ज्ञानात्मक दृष्टिकोण को शिखर तक बढ़ने के लिए प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, रंजन अंथवाल, सुनीता कोहली, निधि पांडे आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने हंगरी निवासी अनिका को सम्मानित किया

शत्रुघ्न घाट पर गंगा गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभाग किया। इस मौके पर गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी के वीडियो गीत ख्यालों में का पोस्टर कैबिनेट मंत्री ने लॉन्च किया। साथ ही सरस्वती फाउंडेशन की अनिका को भी सम्मानित किया।
शनिवार को अग्रवाल ने वीडियो गीत ख्यालों में के पोस्टर को लांच करते हुए कहा कि युवा गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी ने बहुत ही सुंदर तरीके से इस गीत को अपनी आवाज दी है, जितने अच्छे शब्दों को उसमें लिखा गया है। कहा कि हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभावान युवा साथी है, जो उचित मंच के अभाव में पीछे रह जाते है। कहा कि हमें आवश्यकता है ऐसे प्रतिभावान युवाओं को सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित करने की।
युवा गीतकार व रचनाकार मनन द्विवेदी ने बताया कि इस गीत लिखा, कम्पोज़ और गाया भी उन्हीं के द्वारा गया है। इस गीत में मनन द्विवेदी और स्नेहा मुख्य भूमिका में है। इस गीत को रामझूला, शत्रुघ्न घाट, शिवपुरी बीच आदि लोकेशन पर फिल्माया गया है। बताया कि इस गीत का वीडियो यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। साथ ही इसका ऑडियो सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर सुना जा सकता है।
शत्रुघ्न मंदिर के महंत व गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया कि हंगरी निवासी अनिका सरस्वती फाउंडेशन नामक एक सामाजिक संस्था का संचालन करती है। उनकी संस्था ने भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यूक्रेन के बॉर्डर से भारतीय छात्रों, नागरिकों को भारत लाने में मदद की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने हंगरी निवासी अनिका को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर अग्रवाल ने गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर संजय शास्त्री, सुनील कपरुवान, मनोज मलासी, अशोक शर्मा, देवी प्रसाद, अनूप रावत, दरमियान सिंह रावत, कविता शाह आदि उपस्थित रहे।