शिवाजी नगर में सिलेंडर फटने की घटना से दशहत, फिलहाल कोई जनहानि नहीं


शिवाजी नगर में लापरवाही से चार सिलेंडर में आग लगने की घटना का मामला सामने आया है। यह बात मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कही। गनीमत रही सिलेंडर में आग लगने की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। न ही घटना से कोई घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के एक घंटे के बाद दलकल कर्मी पहुंचे, तब तक आग को स्थानीय लोगों ने की काबू पाया।

दरअसल, गली नंबर 16 में रमेश नामक व्यक्ति का टैंट हाउस का काम है। यहां खाली प्लाट में टैंट हाउस का गोदाम बनाया हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि सिलेंडर खाली थे। मगर, कई दिनों से लीकेज थे। लापरवाही के चलते सिलेंडर में आग लगी।

वहीं, प्लाट से सटे एक घर की दीवार का प्लास्टर, शीशे चटक गए। जबकि कि टैंट वाले का लाखों रूपये का नुकसान बताया जा रहा है।

त्रिवेणी घाट पुलिस ने दुकान के बाहर सामान लगाने पर किया चालान

त्रिवेणी घाट पुलिस ने चारधाम यात्रा को देखते हुए दुकान के बाहर सामान लगाने वाले 25 दुकानदारों का चालान किया है।

चौकी प्रभारी जगत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं हॉक मोबाइल ने ’ऋषिकेश बाजार, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, चार्ट वाली गली, मेन बाजार तथा हरिद्वार रोड’ पर अभियान चलाया।

पुलिस ने जिस दुकान के बाहर सामान लगाया गया था उनके चालान काटे। साथ ही सभी दुकानदारों एवं ठेली वालों को हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में दुकान के बाहर सामान लगा गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा धरती मां का पूजन कर अग्नि देव, वायु देव, वरुण देव, सूर्य देव तथा इंद्र देव की उपासना कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस। विश्व पृथ्वी दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं ने सभी जीवों की रक्षा करना तथा धरती माता को बचाना जरूरी एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष गंगा आरती की गई।

शान्ति सिहं ने कहा कि हमें सभी जीवों की रक्षा करना चाहिए तथा उन्हें संरक्षति रखने के लिए धरती माता को बचाना जरूरी है।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले एक वर्ष में नदियों में बाढ़, जंगलों में आग और समुद्रों में तूफान ने पूरे विश्व में भीषण तबाही मचाई है। कोरोना महामारी भी इसका एक रूप है। सौर ऊर्जा और शाकाहार से ही पृथ्वी का अस्तित्व बचेगा।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के हरिओम षर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले एक वर्ष में नदियों में बाढ़, जंगलों में आग और समुद्रों में तूफान ने पूरे विश्व में भीषण तबाही मचाई है। कोरोना महामारी भी इसका एक रूप है। विश्व इकोनामिक फोरम का हवाला देते हुए ज्ञानी जी ने बताया कि साल 2030 तक विश्व भर में ढाई लाख से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने की आशंका है। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के कारण श्वास संबंधी रोगों, हृदय रोगों, डायबिटीज और कैंसर सहित अन्य शारीरिक रोगों के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ऐसे में मानसिक रोगों के रोगी भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को पर्यावरण बचाव के लिए आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाकर ही स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं।

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, सुनीता जी, अनीता जी, प्रमिला जी, सरिता जी आदि महिलाओं ने पर्यावरण बचाने में मदद की अपील की।

एम्स का गड़बड़झालाः ऑटोमेटेड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद और केमिस्ट शॉप खोलने के मामले में सीबीआई ने दर्ज कराई दो एफआईआर

ऋषिकेश एम्स में खरीददारी घोटाले पर सीबीआई के एक्शन से हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने आज को एम्स में ताबड़तोड़ छापेमारी की और फिर दो मामलों में एफआईआर दर्ज कर दी। इन मामलों में 11 अधिकारियों/डॉक्टरों और फर्मों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घोटाले के मामले में आरोपियों के 24 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

जिन दो मामलों में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है उनमें ऑटोमेटेड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद और एम्स परिसर में केमिस्ट शॉप खोलने के टेंडर के मामले हैं। 2 फरवरी से 7 फरवरी के बीच एम्स में सीबीआई की छापेमारी में कई अनियमितताएं सामने आई थी। जिन पर एक्शन लिया गया है। इन मामलों में धारा 120बी-, धारा 420 के तहत 11 अफसरों, डॉक्टरों व फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि एम्स में उपकरणों की खऱीद में भारी धांधली की गई। बिडिंग प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां की गई ।

दोगुनी कीमत पर खरीदी खराब मशीन

सीबीआई की जांच के मुताबिक एम्स में ऑटोमेटेड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद के लिए डर निकाले गए। इसमें यूरेका फोर्ब्स जैसी कंपनी ने भी हिस्सा लिया। लेकिन तकनीकी खामियां बताते हुए यूरेका को टेंडरिंग से बाहर कर दिया गया। जबकि प्रो मेडिक डिवाइसेस नाम की कंपनी को मशीन खरीद की टेंडरिंग में वॉक ओवर दिया गया। जिस मशीन की कीमत यूरेका ने महज 1 करोड़ बताई थी, एम्स ने उस मशीन को प्रो मेडक कंपनी से दो करोड़ की कीमत पर खरीदा। यही नहीं जो मशीन खरीदी गई वो ठीक से काम भी नही कर पाई। औऱ 124 घंटे चलने के बाद इसकी मेंटिनेंस पर ही करीब साढ़े चार लाख रुपए खर्च किए गए। दावों के बिल्कुल उलट इस मशीन की जांच में इसमें जीपीएस इंस्टॉल भी नहीं था। जांच में ये बात भी निकलकर सामने आई कि इस कंपनी ने एम्स को 2018 में मानव कंकाल उपलब्ध कराए, जिसके लिए तीन महीने में करीब 3 करोड़ वसूले।

कपड़े की फर्म को केमिस्ट शॉप का ठेका

सीबीआई की दूसरी एफआईआर में एम्स में गड़बड़ियों की पोल खुली है। यह मामला एम्स के अंदर केमिस्ट शॉप के संचालन का है। इसके लिए करीब 7 फर्मों ने आवेदन किया। लेकिन इसमें से अनुभव रखने वाली 4 फर्मों को यह कहकर टेंडर से बाहर कर दिया कि उनके पैन कार्ड में इशू है। इसके बाद त्रिवेणीसेवा फार्मेसी नाम की कंपनी कोमेडकल शॉप का टेंडर मिल गया। जांच में यह निकला कि इस क्षेत्र की अनुभवी कंपनी वेंकटेश फार्मा ने केमिस्ट शॉप के लिए करीब 2.5 करोड़ की बिड लगाई थी। लेकिन उसको दरकिनार करके त्रिवेणी फार्मा को महज 50 लाख 40 हजार की बिड पर ठेका मिल गया। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि त्रिवेणी सेवा फार्मेसी को केमिस्ट क कोई अनुभव नहीं था। यह कंपनी कपड़े बेचने का कारोबार करती थी। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने भारी धांधली करते हुए इस कंपनी को टेंडर दिला दिया।

बैराज जलाशय की सुरक्षा को लगाई जा रही फेंसिंग के निर्माण में गुणवत्ता की कमी, काबीना मंत्री ने लगाई फटकार

काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज जलाशय की सुरक्षा के लिए लगाई जा रही फेंसिंग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाये जाने रोकने के निर्देश दिए है। घटिया निर्माण कार्य होने पर उन्होंने यूजेवीएनएल के मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगाई है।

स्थानीय विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने बैराज स्थित आस्थापथ का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने फेंसिंग के निर्माण के लिए उपयोग में लायी जा रही सामग्री जांची, जो घटिया स्तर की पाई गई। साथ ही मौके पर उखड़ भी गयी। यह देखकर माननीय मंत्री जी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता ललित कुमार से इस संदर्भ में जवाब मांगा। जिसका वह सन्तोष जनक जवाब नहीं दे पाए।

उन्होंने अधिशासी अभियंता ललित कुमार को फटकार लगाई। कहा कि आचार संहिता के दौरान निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसमें गुणवत्ता को नजरअंदाज करते हुए घटिया सामग्री लगाई गई, जिससे 97 लाख रुपए की धनराशि की बंदरबाट की जा सके। उन्होंने मौके से ही यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को फ़ोन से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।

बता दे कि करीब 97 लाख रुपए की धनराशि से बैराज जलाशय की सुरक्षा के लिए 1.6 किलोमीटर तक फेंसिंग का कार्य किया जा रहा था। जिसके निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य की शिकायत मिल रही थी।

इस मौके पर जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार, प्रियंका नेगी, पूर्व दायित्वधारी सन्दीप गुप्ता, पूर्व सभासद अशोक पासवान, कविता शाह, संदीप खुराना, नरेंद्र रावत, अरुण बडोनी, रेखा सजवाण, पुष्पा नेगी, सौरभ गर्ग, विजय जुगरान आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में 95 लोंगों ने किया महादान

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन व दून ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा श्यामपुर ऋषिकेश में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें दून ग्रुप के छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इसमें 95 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 148 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि नवयुवतियों व महिलाओं में हेमोग्लोबिन कम होने के कारण उनका रक्त नहीं लिया जा सका।

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के अध्यक्ष लायन जगमीत सिंह ने बताया कि इस लायंस क्लब के कैलेंडर वर्ष में क्लब द्वारा अभी तक तीसरा शिविर लगाया गया है। क्लब का प्रयास ऋषिकेश व उसके आसपास के क्षेत्रों में रक्त की लगाकर उपलब्धता को बनाए रखना है। इसी क्रम में क्लब लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है।

दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अध्यक्ष लायन केशव अग्रवाल ने बताया कि संस्था के छात्र-छात्राओं में आज के रक्तदान शिविर को लेकर उत्साह है क्योंकि नवयुवक व युवतियां भी किसी न किसी रूप में समाज में अपना सहयोग सेवा देना चाहते हैं इसलिए इन लोगों ने रक्तदान को इस का माध्यम बनाया है उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक कार्य करने का प्रयास करेगी।

संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि गर्व की बात है कि अभी तक जा रहा 12 हजार दो सौ से ज्यादा यूनिट का रक्तदान किया जा चुका है। यह भी बताया कि क्लब के 30 से अधिक सदस्य 40 बार व उससे ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं।

यह भी बताया कि एम्स ऋषिकेश व राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का प्रथम रक्तदान शिविर भी लगाने का सौभाग्य लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन को जाता है। कहा कि भविष्य में भी क्लब रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने में अपने दायित्व का निर्वहन सदा करता रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन जगजीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, लायंस केशव अग्रवाल, महेश किंगर, पूर्व अध्यक्ष नवीन, विशाल संगर, अभिनव गुप्ता, अमित सूरी, हितेश सडाना, दीपक अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राजीव मोहन अग्रवाल, धीरज चतरथ आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड जन विकास मंच ने कहा, लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही शुरू की जाए

उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा लक्ष्मण झूला पुल प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने के कारण स्थानीय व्यापारियों को आ रही समस्या के संबंध में चर्चा की।

मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि शासन व प्रशासन को यथाशीघ्र लक्ष्मण झूला पुल से सीमित संख्या मे आवागमन की सुविधा शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को भरोसा दिया कि उत्तराखंड जन विकास मंच हर परिस्थिति में आप लोगों के साथ है और मंच द्वारा उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर देशराज भंडारी, जतिन जाटव, राजेंद्र, अभिषेक गुप्ता, रामकरण, अभिषेक गोस्वामी, ऋषभ आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री से नई दिल्ली में वित्त मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

राज्य के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने उन्हें श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम आने का निमंत्रण भी दिया।

नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने उन्हें राज्य में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उत्तराखंड के चारों धाम आने का निमंत्रण भी दिया।

इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

तीर्थनगरी में सात अवैध निर्माणाधीन भवन हुए सील

भरत विहार में राजस्व अभिलेखों में जिलाधिकारी के नाम दर्ज भूमि पर बन रहे सात अवैध निर्माणाधीन भवनों को एमडीडीए, एसडीएम कार्यालय, नगर निगम ऋषिकेश की संयुक्त टीम ने सील कर दिया है। बता दें कि निर्माणाधीन भवन जिस भूमि पर बन रहे थे विवादास्पद है।

बता दें कि ऋषिकेश में खसरा नंबर 279 भरत विहार कॉलोनी पर उपरोक्त सातों भवन निर्माणाधीन है वह स्थल जिलाधिकारी देहरादून के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त सातों भवन बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए थे। जिसके चलते उपजिलाधिकारी कार्यालय द्वारा तीन विभागों की एक समिति बनाई गईं। इसमें नगर निगम ऋषिकेश, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण तथा एसडीएम कार्यालय को नामित किया गया है। संयुक्त टीम के स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें सातों भवन पूर्ण रूप से अवैध पाए गए। आज संयुक्त टीम ने सातों भवनों को सील किया है।

सहायक अभियंता ने बताया कि अवैध निर्माण के सिलिंग की रिपोर्ट एमडीडीए सचिव को प्रेषित कर दी है। मौके पर एमडीडीए अवर अभियंता महिपाल सिंह, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट, सतीश कुमार और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, अभिभावक संघ अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, पार्षद शिवकुमार गौतम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि बच्चे कुम्हार की मिट्टी की तरह होते है। उनको इस अवस्था में जो आकार दिया जाएगा, उसका वे जीवन भर अनुकरण करते हैं। माता पिता व शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चों के सर्वागीर्ण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि बच्चे परिवार का दर्पण होते हैं।

मौके पर पार्षद राधा रमोला, पार्षद अनीता रैना, पार्षद बृजपाल राणा, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, जितेन्द्र बिष्ट, शालिनी कपूर, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, धनंजय सिंह रांगड, अजय कुमार, रमेश बुटोला, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, रंजना, सुनीता, सुखदेव कंडवाल, ऋचा अमोली, ज्योतिर्मय शर्मा, हरि सिंह, पवन शकुंतला, नीलम मनोड़ी, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत आदि उपस्थित रहे। उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घमंडपुर में प्रवेशोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटी गई। मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक कृषाली, मानसी खत्री, प्रधानाचार्य संजय जैन, अर्चना गुसाईं, पुष्पा बिष्ट, मधु सेमवाल, दीप्ति आदि उपस्थित रहे।