रेलवे स्टेशन में रही युवती ने लगाया खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप

वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की 23 वर्षीय एक युवती ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात कही है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों के आने के बाद ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। तब तक युवती को राजकीय चिकित्सालय के महिला वार्ड में रखा गया है।

रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय युवती एक महीने पहले मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में पहुंची थी। आज सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर में एक युवती बेसुध हालत में पड़ी है। सूचना पाकर जीआरपी और रेलवे पुलिस फोर्स के जवान वीरभद्र रेलवे स्टेशन पहुंचे और अचेतावस्था में मिली युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश ले आए। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि रात में वीरभद्र रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबे में खाना खाया था।

पुलिस को युवती ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे। एक बाबा ने उसकी मदद की और रेलवे स्टेशन लेकर आ गया। आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत पंवार ने बताया कि मामले की सूचना युवती के परिजनों को दे दी है। उनके रामपुर से ऋषिकेश पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल युवती को सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस को वार्ड में तैनात किया गया है।

लोकगीत हमारी संस्कृति की पहचान-राजे नेगी

लोक गीत ’’वा मेरी बांद च’’ वीडियो गीत का लोकार्पण आज देहरादून रोड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय पर महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, समाजसेवी हंसराज बडोनी और गीत को अपने सुरों से सजाने वाली प्रसिद्ध लोक गायक धूम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
सोमवार की दोपहर आयोजित कार्यक्रम में डॉ राजे नेगी ने कहा कि निश्चित ही यह गीत देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रस्तुत करने मेें कामयाब रहेगा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो गीत प्राकृतिक सौन्दर्य एवं सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि समाज में छिपी प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किये जाने के प्रयास किये जाने चाहिए। गीत को अपनी सु-मधुर आवाज से सजाने वाले लोक गायक धूूूम सिंह रावत ने बताया कि विनोद चौहान के संगीत से सजे गीत में अभिनेता रणवीर चौहान व अभिनेत्री आंचल चौहान ने अपनी अदाकारी का जलवाा बिखेरा हैै। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माता हंसराज बडोनी व बलवीर रावत की प्रस्तूती को दर्शकों का बेपनाह प्यार और आर्शीवाद जरूर मिलेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी शांति प्रसाद उनियाल, उपेंद्र कुड़ियाल, राजेश्वर प्रसाद, पंकज गुसाईं, धीरेंद्र नौटियाल, विकास चौहान, अमन खरोला, दीपक सेमवाल, गुड्डू रावत, अरविंद थपलियाल, मनोज नेगी उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा-टैक्सी वाहनों की लॉटरी निकालीं गई

चार धाम यात्रा के मध्येनजर टैक्सी वाहनों का रोटेशन बनाए जाने को लेकर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के तत्वावधान में टैक्सी वाहनों की लॉटरी निकाली गई। आईएसबीटी स्थित एसोसिएशन के शाखा कार्यालय में पंडित अनुसूया प्रसाद कुकरेती ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने चार धाम यात्रा के टैक्सी वाहनों की घड़े से पर्ची निकाली। प्रथम पर्ची बिजेंदर नौटियाल टैक्सी वाहन संख्या यूके 14 टीए 0583 की निकली।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि देश प्रदेश से तीर्थ नगरी ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को सुगम, दुर्घटना रहित, वाजिब दाम पर अतिथि देवो भव की भावना के अनुसार चार धाम की यात्रा कराने को एसोसिएशन की 211 डीलक्स टैक्सिया तैयार हैं। एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र कंडारी ने कहा कि चार धाम का किराया परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार वसूला जाएगा।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, दिगंबर सिंह बिष्ट, गोपाल जुगरान, आसाराम सकलानी, गिरीश नेगी, द्वारिका प्रसाद मुंडेपी, अमरदेव रियाल, विजय भट्ट, अरविंद डोभाल, रणबीर मौर्य, अनिल गुप्ता, अनिल कुकरेजा, श्री कृष्ण डबराल, राकेश बहुगुणा, ऋषि राम सेमवाल, वीरेंद्र जोशी, ठाकुर सिंह नेगी आदि टैक्सी चालक व मालिक उपस्थित रहे।

नमामि गंगे के कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश

शहरी विकास मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नमामि गंगे के अधिकारियों की आज बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में बैठक ली। इस मौके पर ऋषिकेश में सीवरेज प्रणाली के कार्यों में तीव्रता लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि 462 करोड़ रुपए की धनराशि से जर्मन कंपनी केएफडब्लयू द्वारा ऋषिकेश में सीवरेज प्रणाली का कार्य चल रहा है। इसमें शहरीय क्षेत्रो के मुख्य मार्गों में सीवरेज लाइन पूर्व में डाली जा चुकी है, जिसका 26 एमएलडी का एसटीपी लक्कडघाट में है। बताया कि यह लाइन वर्तमान में संचालित हो रही है।
परियोजना अभियंता रविन्द्र गंगाड़ी ने बताया कि वर्तमान में 180 किमी की सीवर लाइन बिछाने का काम नगर निगम के कुछ क्षेत्रों, श्यामपुर, गुमानीवाला, खदरी खडकमाफ में चल रहा है। बताया कि इसमें पांच एमएलडी का एसटीपी प्लांट श्यामपुर खदरी में बनाया जाना है। इसमें तीन जगहों पर (गुमानीवाला, आवास विकास, आस्था पथ) में पम्पिंग स्टेशन बनाये जाने है।
इस पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पम्पिंग स्टेशन बनाने को जमीन के स्थलीय निरीक्षण के लिए किए जा रहे जियोटेक सर्वे को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि सम्पूर्ण सीवरेज प्रणाली कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समयावधि के भीतर करें।
अग्रवाल ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कतें न आये, इसका भी ध्यान रखा जाये।
इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव वर्मा, परियोजना अभियंता नमामि गंगे रविंद्र सिंह गंगाड़ी, अपर सहायक अभियंता ललित सिंह सतवाल उपस्थित रहे।

पांचवी ट्रेडिशनल शेतोकोई अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

एक दिवसीय पांचवी ट्रेडिशनल शेतोकोई अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने किया। इस मौके पर कराटे प्रतिभागियों को उन्होंने खेल भावना का परिचय देते हुए अपना प्रदर्शन करने को कहा।

बैडमिंटन एकेडमी स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कराटे एक ऐसा खेल है जिसने महिलाओं खासकर बालिकाओं को आत्मरक्षा करने का तरीका सिखाया। इस विधा की बदौलत महिलाओं, बालिकाओं को हर जगह आवागमन में सहुलियत मिली है। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खेल भावना आती है। साथ ही प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता हैं।

उन्होंने सात राज्यों से आये खेल प्रतिभागियों को खेल भावना का परिचय देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कोच को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने भी कराटे खेल का प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सात राज्य (उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश) के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर केटेगरी के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।

इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पूर्व राज्यमंत्री अरुण कुमार सूद, पूर्व दर्जा धारी संदीप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत माधव अग्रवाल, योगाचार्य लक्ष्मी नारायण जोशी, वरिष्ठ खेल कोच डी पी रतूड़ी, अध्यक्ष टीएसकेआई उत्तराखंड सतीश जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, प्रज्ञा जोशी, सुरुचि, चिराग धमीजा, सिद्धार्थ, आशीष आदि उपस्थित रहे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई टीम से कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे कांग्रेस पार्टी आने वाले नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत व लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। रमोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव हार के बाद जल्द ही कांग्रेस नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस का परचम लहराने का काम करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, संजय पोखरियल, पार्षद राकेश मियाँ, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगमोहन भटनागर, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, लक्ष्मी उनियाल, गौरव राणा, सुमित त्यागी, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, परमेश्वर राजभर, वीरबहादुर, मनोज त्यागी, राजेश शाह, राकेश वर्मा, अजय राजभर, नागेन्द्र सिंह, रवि राणा, विकाश कोहली, नंदलाल यादव , जयपाल बिट्टू, यश अरोरा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कार्तिक, आशीष कटारिया, ममता राणा, यशोदा राणा, राजू गुप्ता, बप्पी अधिकारी, बलदेव नेगी, सतीश कौशिक, सुनीता देवी, पार्वती,गिंदोरि पयाल, दीपा नेगी, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

काबीना मंत्री अग्रवाल ने किए प्रभु हनुमान जी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीजयराम आश्रम अन्नक्षेत्र ऋषिकेश में अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम में काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर प्रभु हनुमान के दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया।

उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान भारतीय चेतना के एक अद्भुत अंग एवं विलक्षण नायक है। प्रभु हनुमान शक्तिशाली, अपराजेय व संकटमोचन है। इसके बावजूद हम उन्हें कभी अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए कहीं नहीं पाते है।

ने कहा कि प्रभु हनुमान के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता उनका शक्तिमान होना ही नहीं, बल्कि उनके ज्ञान के साथ ही गुणों का भी सागर होना है। उन्होंने इस पावन पर्व पर हनुमान जी के जीवन को प्रेरणास्पद बताते हुए उनके आदर्शों का अनुकरण करने को कहा है।

इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, स्थानीय विधायक की धर्मपत्नी शशिप्रभा, सुपुत्र पीयूष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा दिनेश सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, संदीप खुराना आदि हनुमान भक्त मौजूद रहे।

एम्स के प्रो. संतोष कुमार और आईआईटी दिल्ली ने तैयार की ‘‘कोरोना से बचाव एक सजग पहल’’ पुस्तक, हुआ लोकार्पण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार और उनकी टीम द्वारा उन्नत भारत अभियान, व आई.आई.टी. दिल्ली के तत्वावधान में तैयार की गई ‘कोरोना से बचाव एक सजग पहल’ नामक पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक मुख्य अतिथि प्रो. वीरेंद्र के. विजय व विशिष्ट अतिथि आर.सी.आई. समन्वयक आई.आई.टी. रुड़की प्रो.आशीष पाण्डेय,एम्स के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता व सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो.वर्तिका सक्सेना व पुस्तक के लेखक डा.संतोष कुमार ने संयुक्तरूप से विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. वी.के. विजय ने प्रकाशित पुस्तक की सराहना की और इसे वृहद जनउपयोगी दस्तावेज बताया। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक कोरोना से लड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगी और देशभर में अधिकांश लोग व शिक्षण संस्थान, ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोग जिन्हें कुछ अनुभव या सुझाव, कोविड के बारे में जानकारी व कोरोना ग्रसित होने की स्थिति में क्या करें,किस तरह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आदि समग्र जानकारियां इस पुस्तक के माध्यम से मिल सकेगी।
आई.आई.टी. रुड़की के आरसीआई समन्वयक प्रो.आशीष पांडेय ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, जल, कृषि और स्वास्थ्य में सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कोरोना काल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए पुस्तक के लेखक डा. संतोष कुमार की प्रशंसा की। बताया कि इसी कड़ी में आज उनकी यह पुस्तक जनसामान्य को समर्पित की जा रही है,जिससे लोग कोरोना वायरस से जुड़ी विस्तृत जानकारियां प्राप्त कर सकें।
एम्स के सीएफएम विभागाध्यक्ष डॉ. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि इस पुस्तक के लेखन की डॉ. संतोष कुमार की महत्वपूर्ण पहल है, इस पुनीत कार्य में विषयवस्तु, लेखन, प्रकाशन आदि मामलों में उन्होंने अहम योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दूरदराज क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों में बसे लोगों तक इस पुस्तक की जानकारी पहुंचेगी और यह कोरोना जनजागरुकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य होगा, जिससे कोविड 19 के नए-नए वैरिएंट से लोगों को स्वयं के बचाव में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुस्तक में कोविड के नए वैरिएंटों से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी समाहित हैं। जिसमें मानसिक स्थिति से उबरने आदि सभी अहम बिंदु दिए गए हैं।
बताया कि पुस्तक की खासियत यह है कि इसके लेखक व एम्स के सह आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने इसे सामान्य हिंदी भाषा में तैयार किया है, जिससे सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही इसमें तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए स्वयं की तैयारियों के बाबत भी अहम जानकारियां दी गई हैं। लोगों में महामारी को लेकर उत्पन्न भ्रांतियां व भय के वातावरण को दूर करने की कोशिश की गई है। लेखक डा. संतोष कुमार ने बताया कि “कोरोना एक सजग पहल” पुस्तक के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कोविड की संपूर्ण जानकारी मुहैया कराना है जिससे कि कठिन समय पर कोई भी व्यक्ति बीमारी को लेकर अनावश्यकरूप से परेशान नहीं हो। बताया कि पुस्तक में कोरोना से बचाव के उपाय, उसके इलाज को लेकर सरल एवं व्यवहारिक उपायों का वर्णन किया गया है, जिससे कि किसी भी व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में उसे क्या करना चाहिए, कौन सी मेडिसिन का उपयोग नहीं करना चाहिए, कौन-कौन सी महत्वपूर्ण जांच करानी चाहिए, जिससे कि कठिन समय में व्यक्ति सूझबूझ के साथ काम ले सके व पैनिक होने से बच सके। साथ ही पुस्तक में कोविड के बचाव व उपचार के अलावा योग एवं मेडिटेशन के वैज्ञानिक तथ्यों को भी प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक के आकर्षक बिंदु इस प्रकार हैं-
ऽ कोविड पॉजिटिव होने पर क्या करें ?
ऽ कोविड-19 होने से कैसे बचें ?
ऽ पोस्ट कोविड समस्याओं का समाधान में योग एवं व्यायाम की भूमिका।
ऽ पोस्ट कोविड लक्षण-व्यवहारिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का समाधान।
ऽ कोविड-19 और बच्चे।
ऽ कोविड-19 से शरीर के अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव।
ऽ कोरोना की तीसरी लहर से बचने की तैयारी।

पड़ोसी पर लगा युवती को भगाने का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

कोतवाली पुलिस के मुताबिक के एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 अप्रैल को उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। आसपास व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

महिला ने पड़ोस में रहने वाले खलील पुत्र नरूद्दीन पर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि खलील ही उनकी पुत्री की अपने साथ भगाकर ले गया है। मुखबिर की मदद से गुरूवार को पुलिस एआरटीओ ऑफिस के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती को भी सकुशल बरामद किया गया।

भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब की जयंती पर किया स्मरण

भारतीय संविधान के शिल्पी व भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

ने कहा कि बाबा साहेब एक युग दुष्टा थे। जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन ऐसे समतामूलक समाज की स्थापना को समर्पित किया। जिसका लक्ष्य देश की उन्नति, सर्वजन कल्याण हो। कहा कि बाबा साहेब शोषितो और वंचितों के अधिकारों की मुखर आवाज़ थे। उन्होंने देश को ऐसा संविधान भेंट किया। जो आज भी हमारा सर्वश्रेष्ठ मार्ग दर्शक है। उनका जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्ववान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण कर समानता और समरसता पर आधारित शोषण मुक्त समाज बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
इस मौके पर पूर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता, अमर खत्री, अम्बर गुरु, अमन कुकरेती, जगावार सिंह, मधुसूदन अग्रवाल, शिव भट्ट, खुमेंद्र आदि मौजूद रहे।