रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला आया सामने

सर्वहारा नगर काले की ढाल निवासी एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, काले की ढाल निवासी सुलेख चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले वह सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह और उषा नाम की महिला से मिला। जिन्होंने उसे रेलवे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने की एवज में उन्होंने उससे 10 लाख रूपए मांगे। बताया की मामले में आठ लाख रूपए में सौदा तय हुआ। लेकिन अभी तक ना नौकरी लगी और ना उन्होंने उनकी रकम वापस दी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मियों को व्यापारियों ने किया सम्मानित, यह रही वजह

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों ने ऋषिकेश कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। बता दें कि पिछले दिनों तीर्थनगरी के व्यापारियों के साथ घटनाएं घटी। जिस पर ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों का खुलासा किया और व्यापारियों को उनकी धनराशि बरामद कराई।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने बताया कि 3 दिन पूर्व ऋषिकेश निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी गुरविंदर सिंह का ड्राइवर छोटा हाथी सहित उनके 4लाख 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली में दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी की लोकेशन खंगाली गाड़ी की लोकेशन अंबाला मिली। जिसको अंबाला से बरामद किया गया तथा पुलिस की सक्रियता से ड्राइवर मसूरी के नजदीक केंपटी फॉल से पकड़ा गया। व्यापारी को उसके 4 लाख 20 हजार रूपए भी बरामद हो गए।
बताया कि दूसरी घटना लक्ष्मण झूला रोड पर व्यापारी मनोज नौटियाल के साथ हुई। जिसमें उनके 70 हजार रूपए पर्स सहित गिर गए। पुलिस ने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला जिसने वह पर्स उठाया था तथा 70 हजार रूपए की पूर्ण धनराशि भी बरामद कराई।

अध्यक्ष ललित कुमार मिश्र ने बताया कि ऋषिकेश कोतवाली बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है अच्छे कार्य को हमेशा सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आज कोतवाल रवि सैनी के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस का सम्मान किया।

इस अवसर पर एसएसआई डीपी काला, उप निरीक्षक अरुण त्यागी, उमाकांत, नवनीत नेगी, मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रवि जैन, पार्षद राकेश मियां, अरविंद जैन, राजकुमार तलवार, पवन शर्मा, मनोज टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, संदीप खुराना, एकांत गोयल, अभिषेक शर्मा, आशु डंग, महेश किंगर, अमर गुप्ता, नवीन गांधी आदि उपस्थित रहे।

तीन वर्षीय बालक का शव चीला नहर से बरामद

एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल की टीम ने पिछले दस दिनों से घर से एक व्यक्ति अपने तीन वर्षीय पुत्र को कार में बिठाकर लापता हो गया था। सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शी ने कार को चीला नहर की ओर जाते देखा था। तभी से उनकी तलाश जारी थी। आज चीला नहर से तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया है।

बता दें कि बीती तीन अप्रैल को ऋषिकेश के भरत विहार निवासी एक युवक ने अपने तीन वर्षीय पुत्र को गोद में बैठा कर कार चीला शक्ति नहर में उतार दी थी। भरत विहार ऋषिकेश निवासी सुनील बंसल ने अपने पुत्र अर्चित बंसल (32 वर्ष) उसके पुत्र राघव (तीन वर्ष) के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई।

वह रोज वह अपने पुत्र राघव को लेकर अपनी आल्टो कार से घर से गया था। जिसके बाद वह लौट कर नहीं आया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि अर्चित ने अपने घर में रुद्रप्रयाग जाकर आत्महत्या करने की बात कही थी।

घर के आस-पास सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो अर्चित अपनी कार से बैराज की और जाता दिखाई दिया। बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह चीला की और जाता दिखाई दिया था। पुलिस ने चीला की दिशा से भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी मगर वह कहीं भी नजर नहीं आया। जिसके बाद पुलिस ने बीन नदी और उसके आसपास अर्चित की तलाश शुरू कर दी थी।
एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया नहर का पानी रोका गया। इसके बाद राघव का शव बरामद हुआ है। शव को ऋषिकेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने मंगलवार को यात्रा प्रशासन संगठन संयुक्त बस अड्डा परिसर ऋषिकेश में चार धाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर यात्रा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समय पूर्ण की जाएं। इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने चार धाम यात्रा से संबंधित यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने हेलीसेवा की ऑनलाइन बुकिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और कहा कि हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग हेतु कालाबाजारी बिल्कुल भी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
इसके बाद आयुक्त ने चार धाम यात्रा से संबंधित पार्किंग स्थल चंद्रभागा ऋषिकेश और नगर निगम ऋषिकेश के सहयोग से बन रहे 15 रैन बसेरों के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कार्ड काउंटर व हेल्प डेस्क यात्रा बस अड्डा ऋषिकेश का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए सभी तैयारियां यात्रा से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पांडे, आरटीओ दिनेश पठोई, परिवहन विभाग के अधिकारी अनुराग पुरोहित, व्यापार मंडल ऋषिकेश से राजकुमार अग्रवाल, भारत भूषण रावत, सीएमएस डॉ रमेश सिंह राणा सहित चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

खाताधरकों के हितों का ध्यान रखें बैंक-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। उत्तराखण्ड में एचडीएफसी बैंक की जो नई आठ शाखाएं खोली गई हैं, उनमें जीएमएस रोड, देहरादून, राजेन्द्र नगर, देहरादून, मोथोरोवाला देहरादून, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, रामनगर, रूड़की, मंगलौर, लालकुआं, नैनीताल और ट्रांसपोर्ट नगर, नैनीताल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक की शाखाओं के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के तहत दूर सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना। उत्तराखंड में एचडीएफसी बैंक की वर्तमान में 80 से अधिक शाखाएं संचालित हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के निवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंको को प्रयास करना चाहिए कि लोगों को बैंकिंग के क्षेत्र में सुविधाएं सुगमता से मिले। उन्होंने कहा कि जिस तरह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण मास्टर कार्ड बंद होने से असुविधाओं का सामना करना पड़ा, वहीं भारत का रूपे कार्ड काम आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में एचडीएफसी बैंक की ओर से 1.5 लाख पौधे उत्तराखंड में लगाने का निर्णय सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अरविन्द वोहरा, कन्ट्री हेड, रिटेल ब्रांच बैंकिंग, एचडीएफसी बैंक, अखिलेश कुमार रॉय, ब्रांच बैंकिंग हेड, एचडीएफसी बैंक आदि मौजूद रहे।

निशुल्क प्रशिक्षण शिव शक्ति केंद्र का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्धाटन

सर्वहारा नगर में बॉडी टेम्पल जिम ऋषिकेश के तत्वावधान में शिव शक्ति प्रशिक्षण केंद्र का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को लग्न के साथ इस विधा को रोजगार के रूप में अपनाने को कहा।

सर्वहारा नगर के महर्षि दयानंद सरस्वती हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बॉडी टेम्पल जिम का निशुल्क प्रशिक्षण देने की इस नेक पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहिए। इस कार्य में उनकी ओर से जिस भी प्रकार की मदद बनेगी, की जाएगी। निश्चित रूप से बालिकाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मदद मिलेगी। खुद आत्मनिर्भर बनकर आप भी रोजगार पा सकती है। इस मौके पर प्रशिक्षण देने वाली प्रीति और रानी को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वहारा नगर की पम्पिंग स्टेशन की समस्या को संज्ञान में लेते हुए नमामि गंगे के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और निर्माण कार्य न होने पर नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य के निर्देश दिए।

बता दे कि शिव शक्ति प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी और क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरोज डिमरी, राजीव अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, राजीव चौधरी, शम्भू पासवान, माता सचिदानंद सरस्वती, कार्यक्रम संयोजक निशा भंडारी, राजबाला, विजय पुंडीर, मनोज विश्कर्मा, वीना शर्मा, विजय अग्रवाल, टीकाराम पुरवाल, सोनू कश्यप, पुनीत गुप्ता, जय कुमार उपाध्याय, प्रशिक्षिका प्रीति, रानी आदि प्रशिक्षण पाने वाली महिलाएं उपस्थित रहे।

बूथ स्तर पर नये सदस्य जोड़ेगी कांग्रेसः जयेंद्र रमोला

कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर रायवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान व संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस संख्यात्मक चुनाव की तैयारिया पूरे जोर से है जिसमें अभी 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसके पश्चात संख्यात्मक पदाधिकारियों का चुनाव होगा। उसी के तहत आज रायवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस की सदस्य अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें डिजिटल सदस्यता के माध्यम से बूथ से लेकर ब्लॉक तक नए सदस्यों को जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा।

रमोला ने कहा की कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है इसमें लोकतांत्रिक तरीके से ही अध्यक्ष और कार्यकारिणी चुनाव होंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल व जिला महामंत्री गोकुला रमोला ने कहा की रायवाला ब्लॉक के अंतर्गत सभी ग्राम सभा में कैंप लगाकर नए सदास्य को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे।

बैठक मैं पूरण चन्द रमोला, रूकम पंवार, सूरत सिंह रांगढ, रवि राणा, जगबीर, पूरन चंद रमोला, हरभजन सिंह चौहान, विजय सिंह बिष्ट, कमल रावत, धीरज थापा, संदीप खंतवाल, अंशुल त्यागी, अलका छेत्री, दीपा चमोली, राकेश कंडियाल, जगवीर नेगी, संजय पोखरियाल, प्रकाश पांडे, यशपाल चौहान, मुकेश मनोडी, सुनील जुगरान, आशीष कंडवाल, कुंवर सिंह नेगी, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।

संजय झील के स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट संजय झील का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संजय झील के पानी का आचमन किया और इसे पर्यटन की दृष्टि से ऋषिकेश की पहचान बताया।

डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री को बताया कि संजय झील से लगभग कूड़ा बाहर निकाल लिया गया है। घास भी अधिकांश काट ली गयी है। बताया कि झील के चारों ओर राहगीरों के लिए बैठने, आवागमन हेतु मार्ग, तार बाड़ किया जा रहा है।

इस मौके पर काबीना मंत्री ने झील में आ रहे गन्दे पानी को रोकने के लिए नामामि गंगे के अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देश दिए। कहा कि संजय झील उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसकी सुंदरता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है। इस अवसर पर उन्होंने झील का पानी का आचमन भी किया। कहा कि झील का पानी मीठा और पूरी तरह से स्वच्छ है। पर्यटन की नज़र से संजय झील ऋषिकेश की नई इबारत लिखने जा रहा है।

कहा कि 85 लाख रुपए से निर्मित संजय झील जल्द ही अपने स्वरूप में दिखाई देगी।

इस मौके पर रेंजर ललित मोहन नेगी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, भाजपा नेता रविन्द्र राणा, कविता शाह, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, शिव कुमार गौतम, अशोक पासवान, सुमित पंवार, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल आदि नागरिक मौजूद रहे।

कांग्रेस में नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से गठन होगाः रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डिजिटल व सामान्य सदस्यता अभियान पूरे देश सहित उत्तराखण्ड प्रदेश में 1 नवम्बर 2021 से चलाया जा रहा है, इसी के तहत विधानसभा ऋषिकेश में भी सदस्य बनाने प्रक्रिया बूथ स्तर की जा रही है। जिसके तहत लगातार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रक्रिया व फार्म भरवाकर संगठन की सदस्यता दिलवाई जा रही है।

रमोला ने बताया कि क्योंकि संगठन में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रेल है। उसके पश्चात प्रथम चरण में 16 अप्रेल 2022 से 31 मई 2022 तक बूथ कमेटियों, ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, कार्यकारिणी व प्रत्येक ब्लॉक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव होगा। दूसरे चरण में 1 जून से 20 जुलाई 2022 तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व ज़िला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। तीसरे चरण में 21 जुलाई 2022 से 20 अगस्त तक पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का चयन होगा।

कमेला ने बताया कि 21 अगस्त 2022 से 20 सितम्बर 2022 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होगा।

रमोला ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है इसमें लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनाव करवाकर ब्लॉक अधरों लेकर देश तक की कार्यकारिणी का चुनाव होगा और जल्द ही पूरे देश सहित उत्तराखण्ड में भी ब्लॉक, ज़िला व प्रदेश के अध्यक्षों का निर्वाचन होगा।

निर्माण कार्यों में लापरवाही होने पर एनएच अधिकारियों को लगी फटकार

काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे (एनएच) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नंदू फार्म में पानी भरने की समस्या का निदान न होने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

काबीना मंत्री ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से नंदू फार्म में पानी भरने की समस्या पर रिपोर्ट मांगी। जिस पर अधिकारी उचित जवाब नहीं दे सके। इस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जतायी। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि लंबे समय से नंदू फार्म में जल भराव की समस्या बनी हुई है, स्थानीय लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए पूर्व में इसके निदान के लिए होल बनाने के निर्देश दिए थे। मगर तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही से काम न करने को कहा। इसके लिए अधिकारियों ने एक हफ्ते का समय मांगा।

ने एक हफ्ते के भीतर जलभराव की समस्या के निदान के निर्देश दिए। कहा कि जनता को सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्या को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कोयल घाटी से त्रिवेणी घाट तक फोरलेन, नेपाली फार्म से चंद्रभागा तक इंटरलॉक टाइल्स के कार्यों में निम्न स्तर की गुणवत्ता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान आनन फानन में किये गए कार्यों में क्वालिटी को नजरअंदाज किया गया, जिससे सरकारी खजाने 8 करोड़ 39 लाख रुपयों की बंदरबाट की जा सके। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर कोई कोताही नहीं की जाएगी।

इस मौके पर नेशनल हाईवे की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल, सहायक अभियंता शिव सिंह रावत, अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह मौजूद रहे।