24 लाख रूपये की रकम ठगी, तीन पर मुकदमा

कोतवाली पुलिस के मुताबिक दून ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. नीरज कुमार ने पुलिस को दो दिन पहले एक तहरीर दी।

जिसमें उन्होंने बताया कि सहसपुर जिला देहरादून निवासी नीरज कुमार, उसके दोस्त संजय गुप्ता, निवासी दिल्ली और प्रतीक, निवासी मालवीय नगर राजस्थान ने उनसे जमीन दिखाने के नाम पर अपने खाते में 24 लाख रुपये की रकम डलवा दी। यहीं नहीं जिस जमीन को उन्होंने शिकायकर्ता को दिखाया वह फर्जी निकली।

साथ ही डा. नीरज कुमार को आरोपियों ने बैंक चेक दिया, वह भी बाउंस हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्रीश्री रविशंकर को साधु संतों ने दिया गोमुखी गंगा जली


आध्यात्मिक गुरु आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री रवि शंकर से महामंडलेश्वर दया राम दास महाराज, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि शंकर आदि साधु समाज ने मुलाकात की। इस मौके पर गोमुख का गंगा जल भेंट किया गया।

श्री श्री रविशंकर महाराज ने आए हुए सभी संत समाज का उत्तरीय उड़ाकर सम्मान किया। साथ ही आए हुए भक्तों को गुरु के बताए हुए मार्ग में चलने का रास्ता भी बताया। सेवा भाव समर्पण के द्वारा गुरु के बताए हुए मार्ग में चल कर आप अपने जीवन को बड़ी से बड़ी मुश्किल बाधाओं से छुटकारा पा सकते हैं। आध्यात्मिक सेवा के पहलुओं को इस्तेमाल कर अपने भय और अवसाद को समाप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर दया राम दास महाराज, स्वामी महंत प्रमोद दास, महंत वसल प्रपन्नाचार्य, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, गुरविंदर सलूजा, अभिषेक शर्मा आदि संत उपस्थित थे।

विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत मददगार साबित होगाः प्रेमचंद

ज्योति स्पेशल स्कूल में स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें स्पेशल बच्चों का पंजीकरण, स्क्रीनिंग फिट फाइव, स्पेशल स्माइल, रनिंग इन प्लेस, तथा खेल और मनोरंजन कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, निदेशक टीडीएस अरविंद बलूनी, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, डा. दीपा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विशेष बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। जिससे उनका विकास हो सके और उनके अंदर भी समाज के मुख्यधारा में चलने की प्रेरणा उत्पन्न हो। कार्यक्रम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि विशेष बच्चों के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी आवश्यक कार्य होंगे। उनको प्रशासन के द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा और स्पेशल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। हर तरह का सहयोग भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

इस अवसर पर एरिया डायरेक्टर स्पेशल ओलंपिक भारत डीबीपीएस रावत ने कहा कि आज के कार्यक्रम में लगभग 75000 से अधिक स्पेशल बच्चे ठीक 11 बजे ऑनलाइन हुए रनिंग इन प्लेस के द्वारा गिनीज बुक रिकॉर्ड के लिए भी एक कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर हैं।

विशिष्ट अतिथि अरविंद बलूनी निदेशक टीडीएस ग्रुप चंडीगढ़, दीप्ति रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, संजय सहगल आदि ने स्पेशल बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य शिक्षा डॉ धन सिंह रावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत के द्वारा स्पेशल बच्चों के लिए कार्य करने वाले सभी स्पेशल कोच और ट्रेनर तथा सहयोगी स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत के द्वारा पंजीकरण स्क्रीनिंग, स्पेशल इस्माइल, रनिंग इन प्लेस ,खेल मनोरंजन आदि का निरीक्षण किया। भविष्य में विशेष बच्चों के लिए हर तरह के सहयोग का भी आश्वासन दिया गया।

अमृत महोत्सव के इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत के डायरेक्टर दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत, स्पोर्ट्स निदेशक स्पेशल ओलंपिक भारत जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक भारत शशि राणा, डॉ मनीष अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल सती, नागेश राजपूत, विजयलक्ष्मी, प्रशासनिक अधिकारी मंजू चौहान, अंजना रावत, सुधीर राय, प्रमोद शर्मा, राहुल रावत, सीआरसी संजय, राजीव थपलियाल, प्रोफेसर पुष्कर गौड़, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पुष्कर गौड़, संकेत गोयल, कमलेश भाटिया, सतीश बलूनी, भास्करानंद कुलियाल, आरसी भट्ट, अनिल मैथानी, रंजन अंथवाल, अंकुर अग्रवाल, कपिल क्षेत्री, शिवानी कोटनाला, नीरजा गोयल, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, राजेंद्र गुप्ता कराटे कोच, हर्षित गौती, नूपुर गोयल, आदि उपस्थित थे।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मी ही रोज़गार के लिये धरने पर बैठक शर्मनाकः जयेन्द्र रमोला

डीआरडीओ से हटाये गये नर्सिंग स्टाफ़ के द्वारा चलाये जा रहे धरने को आज त्रिवेणी घाट में चलने वाले धरने को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने अपना समर्थन दिया। उनके द्वारा धरने के साथ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहॉं एक ओर पूरा देश विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है वहीं दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे शहर सहित पूरे प्रदेश में कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कोरोना योद्धा नर्सिंग स्टाफ़ को अपने रोज़गार व रोज़ी रोटी के लिये धरने पर बैठकर आंदोलन करना पड़ रहा है सरकार जो चुनाव से पूर्व जहॉं रोज़गार देने की बात करती थी। आज वही सरकार पुनः सत्ता में आते ही रोज़गार छीनने का काम कर रही है मेरी सरकार से माँग है कि चार धाम यात्रा को देखते हुए इन सभी लोगों की क़ाबिलियत व सेना का लाभ आने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को मिलना चाहिये ताकि जो मरीज़ एम्स में बैड ना होने के कारण दर दर भटकता है उसे आसानी से शहर में इलाज सम्भव हो सके। रमोला ने बताया कि मैं इनके हर आंदोलन में साथ हूँ।

आवारा कुत्तों की तादात ने राहगीरों का किया जीना दुश्वार

गंगानगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक बना हुआ है। गंगानगर की प्रत्येक सड़क पर आवारा कुत्तों का झुंड बना रहता है और गंगानगर की प्रत्येक सड़क पर चलने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चे महिलाएं वह बुजुर्गों को काट रहे हैं। पूरे गंगानगर क्षेत्र में भय का आतंक बना हुआ है घर से निकलने वाले यह सोचने में मजबूर हैं कि किस सड़क से निकला जाए जहां आवारा कुत्ते ना हो, लेकिन सभी सड़कों पर प्रतिदिन आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है गत बुधवार को एक स्कूली बच्चे व दो महिलाओं को बुरी तरह से कुत्तों ने काट दिया जिनका इलाज चल रहा है।

हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा व महामंत्री अतुल गुप्ता, श्री गंगा पुरम रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एसपीएस चौहान व गंगा नगर क्षेत्र की पार्षद उमा बृजपाल राणा ने आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को अवगत कराया है। साथ ही तत्काल कार्यवाही की मांग की।

संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर जीएमवीएन कर्मियों ने दिया ज्ञापन

कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठायी है। जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कर्मचारी संघ जीएमवीएन के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक से मिला। मांग पत्र सौंपकर विभिन्न लंबित समस्याओं के प्रति उनका ध्यानाकर्षित कराया। कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। प्रबंधन वर्ग की ओर से हर बार कार्रवाई का आश्वासन मिलता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने, विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति, गोल्डन कार्ड में कमियों में सुधार करने की मांग की। चारधाम यात्रा के मद्देनजर जीएमवीएन गेस्ट हाउस और वाहनों की उत्साहजनक बुकिंग पर हर्ष जताते हुए कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक से जल्द लंबित समस्याओं को दूर करने की गुहार लगायी। मौके पर बृजमोहन जुयाल, रायचंद रावत, रणवीर रावत, रोशन लाल, अजय कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

तीर्थनगरी की शिवानी को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

6जी एशियन जु जित्सु एशियन चौंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतकर लौटी शिवानी गुप्ता को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मिठाई खिला कर शुभकामनाएं एवं बधाई’ देकर उन्हें सम्मानित किया।

बता दें कि बहरीन, मनामा में आयोजित हुई छ्ठवीं एशियन जुदृजित्सू चौंपियनशिप में उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता ने अपनी इच्छाशक्ति व हौसले के दम पर दो कांस्य पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।

शिवानी की जीत पर राज्य में खुशी का माहौल है, एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लाखों लोगों द्वारा उसको बधाई दे रहे है। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप कोहली, निकिता, प्रजापति, प्राची, कनिका, इंदु आदि मौजूद रहे।

गंगा की तेज धारा में बहने लगा साधू, जल पुलिस ने निकाला

गंगा की तेज धारा में एक अधेड़ उम्र का साधु स्नान के दौरान फिसल गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। साधू के गंगा में बहने की सूचना पाकर जल पुलिसकर्मी गंगा में कूदे और बामुश्किल साधु को बाहर निकाला।

घटना आज शाम पांच बजे की है। जब एक साधु बाबा जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष है, त्रिवेणी घाट में स्नान कर रहा था। तभी गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर साधु का पैर फिसल गया। देखते ही देखते साधु गंगा में बहने लगा। यह देख जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल और ज्ञान सिंह ने तुरंत रेस्क्यू के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी जद्दोजहद के बाद साधु बाबा को 50 मीटर बहने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।

पूछताछ में साधू ने अपना नाम हरदेव बताया। इसके अलावा साधु अपनी पूरी जानकारी देने में अक्षम रहा। इसके बाद जल पुलिस ने बाबा को चेतावनी देकर घाट पर सुरक्षित स्नान करने व चैन पकड़कर नहाने की सलाह दी।

योगनगरी रेलवे स्टेशन के मीटिंग हॉल में हुई नार्दन रेलवे मैंस यूनियन की बैठक

योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन से जुड़े कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। यूनियन के उपसचिव ओमवीर ने कहा कि रेलवे कर्मी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, ऋषिकेश के पुराने स्टेशन पर बंद पार्क को खोलने, पुरानी पेंशन बहाली आदि मुद्दे हैं। रेलवे कर्मियों को समस्या के समाधान के लिए अब आरपार का संघर्ष छेड़ना होगा। तभी रेलवे अधिकारी जागेंगे। इस दौरान 12 अप्रैल को प्रस्तावित कॉ-आपरेटिव सोसायटी के चुनाव कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। यूनियन कर्मियों ने चेताया कि जल्द मांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।

बैठक में यूनियन डिवीजन सचिव राकेश चौबे, डिवीजन प्रेसीडेंट मनोज शर्मा, शाखा अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, गजेंद्र राठी, ओमकार, अर्जुन नेगी, रतन सिंह, प्रकाश आर्य, हरिराम, राजेश नौटियाल, अरविंद केशव आदि मौजूद रहे।

अवैध स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

जेल में तीन महिलाओं से हुई दोस्ती ने फिर एक बार महिला को जेल की हवा खिला दी। दरअसल महिला स्मैक पीने की आदी है और वह स्मैक की अवैध तस्करी में पकड़ी गई।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग पर थी। इस बीच चंद्रभागा स्थित एक होटल के पास महिला संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। उसकी तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि महिला की पहचान प्राची उर्फ सपना पत्नी स्व. मयंक क्षेत्री निवासी मंदाकिनी बिहार, ब्राह्मणवाला, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, जिला देहरादून के रूप में हुई है। महिला पूर्व में स्मैक के मामले में जेल जा चुकी है। जेल में ऋषिकेश निवासी दो महिलाओं से उसकी दोस्ती हुई। जेल से जनामत मिलने के बाद वह ऋषिकेश में रह रही थी। आरोपी महिला स्मैक की आदी भी है।